11:02 AM, 26-Dec-2021
UP Election 2022 Live : अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा शासनकाल में तीन-P हैं, पढ़िए इसका मतलब क्या बताया?
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने शहरों के नाम बदलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। फिरोजाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'फिरोजाबाद में अगस्त-सितंबर में बुखार आया। मीडिया ने लिखा कि 45 से लेकर 200 मासूम बच्चों की मौत हो गई। इसका जिम्मेदार कौन है? इसका जिम्मेदार भाजपा की सरकार है। अगर आप बाबा (सीएम योगी आदित्यनाथ) से कहेंगे कि फिरोजाबाद में 200 बच्चों की मौत हो गई तो वह कहेंगे कि जिले के नाम फिरोजाबाद था, इसलिए बुखार आ गया।'
ओवैसी ने आगे कहा, 'बाबा के दिमाग पर नाम हटाने का बुखार है। मुख्यमंत्री के दिमाग में ये नहीं आता कि बच्चे क्यों मर रहे हैं? बच्चे इसलिए मर रहे हैं क्योंकि बीजेपी सरकार ने फिरोजाबाद में सिर्फ 17 पब्लिक हेल्थकेयर सेंटर कायम किए हैं। डॉक्टर का इंतजाम नहीं है, दवाई नहीं है, कुछ नहीं है। लेकिन बाब कहेंगे कि नाम बदल दो फिरोजाबाद का, बुखार नहीं आएगा, बच्चे नहीं मरेंगे। नाम बदलने से कुछ नहीं होगा, काम करने से होगा।'