फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE 12th Arts Result 2023 Live: आरबीएसई राजस्थान बोर्ड कला संकाय का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Thu, 25 May 2023 03:57 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

RBSE 12th Arts Result 2023: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, अजमेर की ओर से कक्षा 12वीं आर्ट्स का परिणाम गुरुवार, 25 मई को जारी कर दिया गया है। रिजल्ट की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला करेंगे। अंग्रेजी में खबरें पढ़ने के लिए आप http://results.amarujala.com पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
RBSE 12th Result 2023 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan Board 12th Arts Result 2023 : राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, अजमेर की ओर से कक्षा 12वीं आर्ट्स का परिणाम गुरुवार, 25 मई को जारी होने वाला है। करीब सात लाख विद्यार्थी परीक्षाएं संपन्न होने के बाद से लगातार रिजल्ट को लेकर प्रतीक्षा कर रहे हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा कक्षा 12वीं आर्ट्स का परिणाम आज जारी होने वाला है।   जबकि साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का परिणाम 18 मई को ही जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें:  RBSE 12th Arts Result 2023: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक

शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने ट्वीट करते हुए लिखा कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा आयोजित सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के कला वर्ग का परिणाम आज दोपहर 3:15 बजे जारी किया जाएगा । सात लाख से भी अधिक परीक्षार्थियों ने यह परीक्षा दी है। परीक्षा में प्रविष्ट हुए परीक्षार्थियों के उज्जवल भविष्य एवम सफलता की कामना करता हूं ।

 
विज्ञापन

बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि इस वर्ष आरबीएसई की 12वीं कक्षा कला संकाय में 7 लाख 19 हजार 838 विद्यार्थी पंजीकृत है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा कक्षा 12वीं आर्ट्स का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाना है। बोर्ड के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला राजधानी जयपुर स्थित शिक्षा संकुल से दोपहर 3:15 बजे बोर्ड परीक्षा परिणाम की घोषणा करेंगे।  इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा 56 हजार 14 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें