फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assembly Election 2022 Live: राहुल की बैठक में नहीं पहुंचे पांच सांसद, एक ने कहा- बुलाया जाता तो हम जरूर जाते

Thu, 27 Jan 2022 06:22 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

State Assembly Election 2022 Uttarakhand, Punjab, Goa, Manipur Live News in Hindi:पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए लगभग सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। बची हुई कुछ सीटों पर भी जल्द ही उम्मीदवारों के नाम घोषित हो जाएंगे। ऐसे में राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इन सबके साथ राजनीतिक नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में कांग्रेस नेताओं के साथ राहुल गांधी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:22 PM, 27-Jan-2022

जलियांवाला बाग पहुंचे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जलियांवाला बाग पहुंचे। यहां उनके साथ कांग्रेस के अन्य नेता भी मौजूद रहे। 

03:58 PM, 27-Jan-2022

राहुल की बैठक में नहीं पहुंचे पांच सांसद

पंजाब के पांच कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी, रवनीत सिंह बिट्टू, जसबीर सिंह गिल, परनीत कौर, मोहम्मद सादिक पार्टी नेता राहुल गांधी की अमृतसर बैठक से अनुपस्थित रहे, जो आज पंजाब में हैं। इस बारे में पूछे जाने पर सांसद जसबीर सिं गिल ने कहा कि हमें जाने में कोई दिक्कत नहीं है। हमें पता चला कि यह कार्यक्रम 117 उम्मीदवारों के लिए था। न तो पीसीसी अध्यक्ष ने और न ही मुख्यमंत्री ने हमें आमंत्रित किया, यहां तक कि प्रभारी महासचिव को भी नहीं। अगर हमें बुलाया जाता तो हम जरूर जाते।

03:51 PM, 27-Jan-2022

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भगवान वाल्मीकि तीर्थ मंदिर के दर्शन किए। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
03:48 PM, 27-Jan-2022

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में लंगर खाया। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी मौजूद रहे। पंजाब के पांच कांग्रेस सांसद - मनीष तिवारी, रवनीत सिंह बिट्टू, जसबीर सिंह गिल, परनीत कौर, मोहम्मद सादिक - पार्टी नेता राहुल गांधी की अमृतसर बैठक से अनुपस्थित रहे। ये सासंद अपने करीबियों को टिकट नहीं मिलने से नाराज बताए जा रहे हैं। 

03:39 PM, 27-Jan-2022

कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा के भाई को भाजपा ने दिया टिकट

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के भाई और कांदिया से विधायक फतेह सिंह बाजवा को भाजपा ने बटाला से टिकट दिया है। कांग्रेस ने कांदिया से फतेह सिंह का टिकट काटकर उनके बड़े भाई को उम्मीदवार बनाया है। 

विज्ञापन
02:42 PM, 27-Jan-2022

पंजाब में भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची

पंजाब चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 27 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है। 

02:31 PM, 27-Jan-2022

 खटीमा में क्या बोले धामी

 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भगवान राम, भगवान हनुमान हम पर कृपया करें। सभी कार्य बिना विघ्न-बाधाओं के संपन्न हों। इस क्षेत्र की जनता का मैं आभारी हूं जिनके आशीर्वाद से मुझे मुख्य सेवक के तौर पर कार्य करने का मौका मिला। यहां लोगों ने मुझे कहा है कि खटीमा का चुनाव हम देखेंगे आप पूरे प्रदेश का देखें। 
 

02:10 PM, 27-Jan-2022

राहुल के गुरुद्वारा और मंदिर जाने के सियासी मायने

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आज गुरुद्वारे और मंदिर में माथा टेक रहे हैं। राहुल ने पंजाब में चुनाव प्रचार शुरू करने से पहले अमृतसर में सिखों के सबसे बड़े धार्मिक स्थल श्री हरमिंदर साहिब यानी स्वर्ण मंदिर में माथा टेका। इसके बाद वह दुर्ग्याणा मंदिर और भगवान वाल्मीकि तीर्थ भी पहुंचे। इसके सियासी मायने क्या हैं? पढ़िए...

01:04 PM, 27-Jan-2022

राहुल गांधी ने स्वर्ण मंदिर के दर्शन किए

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के दर्शन किए। उनके साथ मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी मौजूद रहे। राहुल के साथ पार्टी के बाकी उम्मीदवारों ने भी मंदिर में माथा टेका। चुनाव प्रचार के लिए पंजाब पहुंचे राहुल गांधी का जालंधर में एक वर्चुअल रैली को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है। 

12:57 PM, 27-Jan-2022

टिहरी पर दलबदल करने वालों के बीच हो सकती है लड़ाई

टिहरी से भाजपा विधायक धन सिंह नेगी ने गुरुवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया।  देहरादून में हरीश रावत की मौजूदगी में नेगी ने पार्टी ज्वाइन की। कांग्रेस टिहरी से धन सिंह को उम्मीदवार बना सकती है। आज ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय से उनका मुकाबला हो सकता है। उपाध्याय को भाजपा टिहरी से टिकट दे सकती है। दोनों पार्टियों ने अब तक इस सीट पर अपने उम्मीदवारों का एलान नहीं किया है। 

12:54 PM, 27-Jan-2022

बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है भाजपा: प्रमोद सावंत

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सांकेलिम विधानसभा से नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन करने के बाद उन्होंने कहा कि सांकेलिम विधानसभा से मैंने एक बार फिर नामांकन दायर कर दिया है, बड़े अंतर से मैं जीतकर आऊंगा। कार्यकर्ताओं में उत्साह है। सावंत ने दावा किया कि पूरे गोवा में भी इस बार बहुमत के साथ भाजपा फिर सत्ता में आ रही है। 

12:33 PM, 27-Jan-2022

अमृतसर पहुंचे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पंजाब चुनाव में प्रचार करने के लिए अमृतसर पहुंच गए हैं। यहां वो पार्टी के सभी उम्मीदवारों के साथ स्वर्ण मंदिर  में मत्था टेकेंगे। इसके बाद राहुल जालंधर में एक वर्चुअल रैली को भी संबोधित करेंगे। 

11:55 AM, 27-Jan-2022

धामी ने नामांकन भरने से पहले की पूजा 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नामांकन दाखिल करेंगे। धामी नामांकन दाखिल करने से पहले मंदिर पहुंचे। पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने नगला तराई गांव में पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह राणा के घर पर भोजन किया। उन्होंने कहा कि मैं नामांकन भरने से पहले हमेशा पूजा कर भगवान का आशीर्वाद लेता हूं। आज भी मैंने वही किया है। भगवान सारी बाधा दूर करें।

11:43 AM, 27-Jan-2022

नामांकन दाखिल करने से पहले मंदिर पहुंचे उत्पल पर्रिकर

पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने गुरुवार को गोवा की पणजी सीट से निर्दलीय नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन दाखिल करने से पहले उत्पल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि  मुझे उम्मीद और विश्वास है कि पणजी की जनता मुझे आशीर्वाद देने वाली है। मेरे पिताजी ने जो काम यहां किए थे वही काम मुझे यहां के लोगों के लिए करने हैं। पणजी की जनता यहां के भविष्य के  लिए वोट करेगी। 

11:16 AM, 27-Jan-2022

Punjab Chunav : विक्रम मजीठिया को बड़ी राहत
अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने 31 जनवरी तक रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार से कहा है कि जब तक जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो जाती, तब तक जमीठिया पर कोई एक्शन न लिया जाए। इससे पहले मजीठिया की जमानत याचिका पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी। बता दें कि विक्रम सिंह ने अपनी पूर्व निर्धारित सीट मजीठा के अलावा पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ अमृतसर पूर्व से भी चुनाव लड़ने का एलान किया है। 

10:59 AM, 27-Jan-2022

Uttarakhand Election 2022: भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस से निष्कासित किशोर उपाध्याय
उत्तराखंड फिर सियासी संग्राम छिड़ गया है। टिहरी विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस में काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए हैं। गुरुवार को देहरादून में चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजदूगी में किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हुए। इससे पहले बुधवार को कांग्रेस ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
 

09:57 AM, 27-Jan-2022

Punjab Election : राहुल गांधी का पंजाब दौरा आज
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आज पंजाब दौरा है। मौसम खराब होने की वजह से अब वह एक घंटा देरी से अमृतसर पहुंचेंगे। उन्हें साढ़े 9 बजे अमृतसर पहुंचना था। अब उनकी स्पेशल फ्लाइट साढ़े 10 बजे अमृतसर पहुंचेगी। यहां पहुंचने के बाद राहुल 117 उम्मीदवारों के साथ पहले श्री हरमिंदर साहिब में माथा टेककर लंगर छकेंगे। इसके बाद श्री दुर्ग्याणा मंदिर और भगवान वाल्मीकि तीर्थ में भी माथा टेकेंगे।

इसके बाद राहुल गांधी जालंधर के लिए रवाना होंगे। जालंधर के मिट्ठापुर से वह दोपहर साढ़े 3 से साढ़े 4 बजे तक 'पंजाब फतेह' के नाम से वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। कोरोना की वजह से रैलियों पर रोक के चलते राहुल इसी रैली से पंजाब में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। जालंधर से वह आदमपुर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होंगे।

09:53 AM, 27-Jan-2022

Assembly Election 2022 Live: राहुल की बैठक में नहीं पहुंचे पांच सांसद, एक ने कहा- बुलाया जाता तो हम जरूर जाते

Punjab Chunav: लोक इंसाफ पार्टी की दूसरी लिस्ट जारी, सीएम के खिलाफ भी उतारा प्रत्याशी
लोक इंसाफ पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है, सूची में 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे गए हैं। इनमें मालवा और दोआबा के विधान सभा क्षेत्रों से उम्मीदवार मैदान में उतारे गए। लोक इंसाफ पार्टी का इस बार किसी भी पार्टी के साथ गठजोड़ नहीं हुआ है ओर वह अकेले चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी की तरफ से अब तक 34 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे जा चुके हैं। बैंस का कहना है कि उनकी पार्टी पंजाब में अच्छे वोट लेकर जाएगी। बैंस की तरफ से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के विधान सभा क्षेत्र चमकौर साहिब से भी उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारा है।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें