04:25 AM, 04-Jun-2024
Vidisha LS Election Results Live: शिवराज ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, कांग्रेस प्रत्याशी को 8 लाख वोटों से हराया
विदिशा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मैदान में हैं। पांच बार के सांसद, छह बार के विधायक और चार बार प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विदिशा से चुनाव लड़ने की वजह से पूरे देश की निगाहें इस सीट पर हैं। शिवराज के सामने कांग्रेस के भानु प्रताप शर्मा चुनाव लड़ रहे है। विदिशा लोकसभा सीट पर हिंदू महासभा, जनसंघ से लेकर भाजपा तक का कब्जा रहा है। इस सीट पर टिकट मिलने के बाद से ही शिवराज ने लगातार सभाएं की। इस सीट पर उनकी जीत की मार्जिन क्या होगी, इसके कयास काफी पहले से लग रहे हैं। यह देखना है कि क्या प्रताप भानु कोई चुनौती पेश कर उलटफेर कर सकेंगे? 2019 में भाजपा के रमाकांत भार्गव को आठ लाख 53 हजार वोट मिले थे। उन्होंने पांच लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी।