फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Lok Sabha Chunav Live: इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी ने भरा नामांकन, कमलनाथ बोले- मैंने रोजगार की व्यवस्था की

Thu, 04 Apr 2024 07:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

खास बातें

Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024 Live Updates in Hindi: नमस्कार! मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है...। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन करने का आज आखिरी दिन है। जानिए, प्रदेश में क्या चल रहा?
विज्ञापन
मप्र लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:54 PM, 04-Apr-2024
रीवा में कांग्रेस की सभा - फोटो : सोशल मीडिया

रीवा में कांग्रेस की सभा, नामांकन दाखिल करने पहुंचीं कांग्रेस प्रत्याशी नीलम मिश्रा 
चुनावी अखाड़े में कांग्रेस भी अपनी ताकत झोंकते हुए दिखाई दे रही है। गुरुवार को रीवा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नीलम मिश्रा के नामांकन पत्र दाखिल करने से पूर्व एक सभा का अयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद विवेक तनखा सहित कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंह सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल शामिल हुए। अजय सिंह राहुल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि लोकसभा चुनाव में हमारा एक अच्छा प्रयोग रहेगा और हमारी भाभी नीलम मिश्रा चुनाव जीतेंगी। यह यही हमारा लक्ष्य है। अजय सिंह राहुल ने कहा कि एमपी में कांग्रेस की कितनी सीटें आएंगी वह समय बताएगा, लेकिन हमारा अनुमान है कि इस बार आठ से दस सीटें हमारी होंगी। 

05:46 PM, 04-Apr-2024

कमलनाथ बोले- अंतिम सांस तक छिंदवाड़ा के लिए समर्पित
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में कहा कि आप लोग सच्चाई का साथ दीजिए। सच्चाई का साथ देंगे तो सही रहेगा। मैंने अपनी जवानी छिंदवाड़ा को दे दी। आज मैं अंतिम सांस तक अपना जीवन छिंदवाड़ा के लिए समर्पित करना चाहता हूं। 

04:46 PM, 04-Apr-2024

दमोह सीट से भाजपा के प्रत्याशी राहुल लोधी ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मंत्री प्रहलाद पटेल, विधायक जयंत मलैया और गोपाल भार्गव मौजूद रहे। पार्टी नेताओं के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर राहुल ने पर्चा भरा। 

विज्ञापन
03:13 PM, 04-Apr-2024

कांग्रेस को बैतूल में लगा झटका  
बैतूल जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा और पूर्व विधायक सुनीता बेले गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गईं। मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने उन्होंने भाजपा की सदस्या ग्रहण की।

02:44 PM, 04-Apr-2024
कांग्रेस नेता कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

कम शिक्षित बच्चों को भी रोजगार मिल सके
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा लोकसभा चुनाव के लिए चौरई विधानसभा के गुमतरा गांव में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रोजगार मेरी सबसे पहली प्राथमिकता है। जो बच्चे सिर्फ सातवीं आठवीं तक पढ़े हैं उनके लिए भी मैंने रोजगार की व्यवस्था की है। स्किल डेवलपमेंट सेंटर और ड्राइविंग लर्निंग सेंटर खुलवाएं ताकि कम शिक्षित बच्चे भी ट्रेनिंग हासिल कर रोजगार प्राप्त करें। 

विज्ञापन
02:33 PM, 04-Apr-2024

उद्योग लगाकर लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएंंगे
भाजपा प्रत्याशी विष्णु दत्त शर्मा ने बुधवार को शक्ति प्रदर्शन कर लोकसभा सीट खजुराहों से अपना नामांकन दाखिल किया था। आज गुरुवार को इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी मीरा दीप नारायण यादव ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र भरा। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाला समय बताया कि कौन जीतेगा कौन हारेगा। हम राम के मानने वाले अनुयाई है, जो होगा अच्छे के लिए होगा। उन्होंने कहा कि पन्ना जिले में कोई बड़ा उद्योग नहीं है। हमारी प्राथमिकता होगी कि लोगों के लिए उद्योग लगाए जाएं और उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाए। 


 

02:29 PM, 04-Apr-2024

बसपा प्रत्याशी ने किया नामांकन
सतना सीट से बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी ने नामांकन दाखिल किया। वे बसपा प्रदेशाध्यक्ष रमाकांत पिप्पल के साथ सतना कलेक्टोरेट में नामांकन करने पहुंचे। 

01:20 PM, 04-Apr-2024

दुर्गादास उइके ने किया नामांकन
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में बैतूल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह, लोकसभा चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक व विधायक हेमंत खंडेलवाल और पूर्व मंत्री कमल पटेल उपस्थित थे।

01:00 PM, 04-Apr-2024

370 जैसी गलत धारा थी, उसे बदलना चाहिए था
बैतूल पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव का हैलीपेड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और सामाजिक संस्थाओं के प्रमुखों ने स्वागत किया। इससे पहले सीएम यादव ने भोपाल में भाजपा के 400 से ज्यादा सीट जीतकर संविधान बदलने के राहुल गांधी के आरोप पर पलटवार भी किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हम चुनाव नहीं लड़ रहे, लोगों की जिंदगी बदलने का अभियान चला रहे हैं। विपक्ष के लोग संविधान बदलने की बात कर रहे हैं। संविधान में अगर 370 जैसी गलत धारा थी, उसे बदलना चाहिए, हमारी सरकार ने उसे कश्मीर की बेहतरी के लिए बदलकर दिखाया है। 



सीएम यादव ने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है। किसान, युवा, गरीब मजदूर सब की जिंदगी बदलना, उनके जीवन में खुशहाली लाने की दिशा में मोदी सरकार काम कर रही है। राहुल गांधी अपने अंदर झांक कर देखें, वह संविधान बदलने की बात कर रहे हैं। संविधान बदलने का परिणाम ही रहा की तीन तलाक जैसे निर्णय को कांग्रेस ने बदल दिया। कांग्रेस का अतीत रहा है, आपातकाल में उन्होंने ज्यूडिशियरी के साथ छेड़छाड़ की थी, उसका भी एक लंबा इतिहास है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों के विकास को लेकर चलना चाहती है। सभी लोगों की बेहतरी के लिए, अन्याय और अव्यवस्था को बदलने के लिए सरकार बनाने में प्रधानमंत्री मोदी की अत्यंत आवश्यकता है। इसी कारण से हम इस चुनाव में पूरी ताकत से लगे हुए हैं।

11:40 AM, 04-Apr-2024

सीएम यादव बैतूल के लिए रवाना

मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव स्टेट हैंगर भोपाल से बैतूल के लिए रवाना। वे यहां भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके के नामांकन में शामिल होंगे। इसके बाद नर्मदापुरम पहुंचेंगे और पार्टी प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी के नामांकन में शामिल होकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां से सीएम यादव दमोह पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

11:03 AM, 04-Apr-2024

मेनिफेस्टो समिति की बैठक में शामिल होंगे पूर्व सीएम
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नर्मदापुरम में भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी के साथ नर्मदा पूजन में शामिल होंगे। इसके बाद वे भोपाल आकर दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां वे भाजपा मेनिफेस्टो समिति की बैठक में शामिल होंगे। 

10:08 AM, 04-Apr-2024

लोगों के खाते में 15-15 लाख रुपए नहीं आए
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बुधवार शाम को टीकमगढ़ पहुंचे। प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव और विवेक तंखा भी उनके साथ आए। हेलीपैड पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उसके बाद सिविल लाइन रोड स्थित एक निजी गार्डन में जीतू पटवारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के नेता लोकसभा चुनाव में 400 और मप्र में 29 सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं। भाजपा के लोग 400 सीटें लाकर देश का संविधान बदलने के प्रयास में हैं, जो लोग बाबा साहब का संविधान बदलने के पक्षधर नहीं है, वह कांग्रेस के साथ खड़े हैं और जो लोग संविधान बदलना चाहते हैं, वे भाजपा के पक्ष में होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि कांग्रेस केवल गांधी परिवार के भरोसे चल रही है। गांधी परिवार ने अपना काला धन स्विज बैंक में छिपाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश का काला धन स्विज बैंक से लाकर लोगों को 15-15 लाख रुपए देने का वादा किया था। भाजपा सरकार ने नोटबंदी की। देश के करोड़ों लोग नोटबंदी में परेशान रहे, लेकिन आज तक लोगों के खाते में 15-15 लाख रुपए नहीं आए।

08:47 AM, 04-Apr-2024

MP Lok Sabha Chunav Live: इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी ने भरा नामांकन, कमलनाथ बोले- मैंने रोजगार की व्यवस्था की

Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024 Live Updates in Hindi: लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश में दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया जारी है। प्रदेश की सात सीटों के लिए नामांकन भरने का आज आखिरी दिन है। टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बैतूल सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। आ नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद कल पांच अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। आठ अप्रैल तक प्रत्याशी नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। वहीं, चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 12 अप्रैल से शुरू होगी। इधर, चुनावी प्रचार में जुटे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज बैतूल, नर्मदापुर और दमोह के दौरे पर रहेंगे। 

मुख्यमंत्री यादव का चुनाव दौरा 
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सुबह 10 बजे भोपाल से बैतूल के लिए रवाना होंगे। 10.45 बजे बैतूल पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी दुर्गादास उइके के नामांकन में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम यादव दोपहर 12:40 बजे नर्मदापुरम पहुंचेंगे और पार्टी प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी के नामांकन में शामिल होकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 2.35 बजे सीएम यादव दमोह पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें