फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:34 PM, 04-Dec-2022

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी का नन्हा समर्थक, चॉकलेट लेकर मिलने पहुंचा, जानें दोनों ने की क्या बातें

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी का नन्हा समर्थक, चॉकलेट लेकर मिलने पहुंचा, जानें दोनों ने की क्या बातें Bharat Jodo Yatra: Rahul Gandhi's little supporter came to meet him with chocolate, know what both of them said और पढ़ें

09:17 PM, 04-Dec-2022

MP News: सीएम रोज पौधा लगा रहे, वन विभाग के मुखिया ने छंटनी की अनुमति लेकर राजधानी में ही कटवा दिए 29 पेड़

अपर आयुक्त चंद्रप्रताप गोहिल ने कहा कि दानिश नगर में पांच-छह माह पहले पेड़ों की छंटनी की अनुमति मांगी गई थी। वहां कुछ दिन पहले छंटनी की जगह पेड़ काट दिए गए। इस मामले में नोटिस जारी किया गया है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें

10:57 PM, 04-Dec-2022

MP News: सीएम रोज पौधा लगा रहे, वन विभाग के मुखिया ने छंटनी की अनुमति लेकर राजधानी में ही कटवा दिए 29 पेड़

अपर आयुक्त चंद्रप्रताप गोहिल ने कहा कि दानिश नगर में पांच-छह माह पहले पेड़ों की छंटनी की अनुमति मांगी गई थी। वहां कुछ दिन पहले छंटनी की जगह पेड़ काट दिए गए। इस मामले में नोटिस जारी किया गया है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें

विज्ञापन
09:23 PM, 04-Dec-2022

Jabalpur: EOW ने तैयार किया आठ हजार पन्नों को चालान, पूर्व बिशप पीसी सिंह के खिलाफ कल कोर्ट में पेश करेंगे

पूर्व बिशप पीसी सिंह के खिलाफ ईओडब्ल्यू सोमवार पांच दिसंबर को चालान पेश करेगी। ईओडब्ल्यू ने पूर्व बिशप व उनके सहयोगी के खिलाफ आठ हजार पन्नों का चालान तैयार किया है। और पढ़ें

08:40 PM, 04-Dec-2022

MP News: लव जिहाद पर CM शिवराज सख्त, बोले- मप्र की धरती पर यह खेल चलने नहीं दूंगा, जरूरत पड़ी तो कानून बनाएंगे

MP News: लव जिहाद पर CM शिवराज सख्त, बोले- मप्र की धरती पर यह खेल चलने नहीं दूंगा, जरूरत पड़ी तो कानून बनाएंगे MP News: CM Shivraj is strict on Love Jihad, said - I will not let this game run on the land of MP, will make law if needed और पढ़ें

विज्ञापन
07:36 PM, 04-Dec-2022

MP News: मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद के चेयरमैन बने विवेकसिंह, सामान्य सभा की बैठक में 16 सदस्यों ने दिया समर्थन

रविवार को 25 में से 16 सदस्यों ने सामान्य सभा की बैठक में उपस्थित होकर इंदौर के विवेक सिंह को अपना नया चेयरमैन चुना। उपाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से आरके सिंह सैनी को निर्वाचित किया गया। और पढ़ें

07:07 PM, 04-Dec-2022

MP News: चेक बाउंस मामले में कंपनी को अनावेदक बनाना जरूरी, हाईकोर्ट ने रद्द की जिला कोर्ट में लंबित कार्यवाही

रीवा सीजेएम कोर्ट में एनआई 138 के तहत लंबित कार्यवाही को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट ने सीजेएम कोर्ट में लंबित कार्यवाही को रद्द करते हुए कहा है कि एनआई की धारा 41 के तहत कंपनी को आरोपी बनना आवश्यक है। और पढ़ें

05:55 PM, 04-Dec-2022

Madhya Pradesh: रतलाम जिले में ट्रॉले ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंदा, छह की मौत, सड़क पर बिखरी लाशें

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में बड़ा हादसा हो गया। एक ट्रॉले ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंद दिया। हादसा टायर फटने से होना बताया जा रहा है। हादसे में छह लोगों की मौत की हुई है, हादसे के फुटेज देखकर और प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।  और पढ़ें

05:24 PM, 04-Dec-2022

Damoh: जंगली सुअर के शिकार के लिए रखा बम गाय ने खाया, ब्लास्ट से घायल, पुलिस ने बम बनाने वाले को किया गिरफ्तार

मामला दमोह जिले के देहात थाना इलाके के इमलिया लाजी गांव का है। एसपी डीआर तेनीवार ने बताया कि गांव में बम फटने से गाय घायल होने की सूचना मिली थी। बम जंगली सुअर का शिकार करने के लिए छिपाया गया था।  और पढ़ें

04:45 PM, 04-Dec-2022

MP News: दिनदहाड़े गोली चलाकर गल्ला कारोबारी से 35 लाख लूटने वाली गैंग पकड़ाई, सात बदमाश गिरफ्तार

ग्वालियर में दिनदहाड़े 35 लाख लूट मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बदमाशों से पुलिस ने 14 लाख रुपये के साथ देसी तमंचा भी बरामद कर लिया है। इसी तमंचे से बदमाशों ने फायरिंग की थी।  और पढ़ें

04:19 PM, 04-Dec-2022

MP Weather Today: तापमान ने फिर भरी उछाल, अगले दो दिन में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

Madhya Pradesh Weather Today: बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। रीवा-शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। और पढ़ें

01:40 PM, 04-Dec-2022

Politics: कमलनाथ ने RSS और VHP को दी खुली चुनौती, कहा- जब चाहें राहुल गांधी से धर्म पर बहस कर लें

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम ने आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा, आरएसएस और हिंदू परिषद जब चाहे राहुल गांधी से धर्म पर बहस कर ले।
  और पढ़ें

02:53 PM, 04-Dec-2022

Damoh: चौकीदार की जान बचाने के लिए तेंदुए पर ग्रामीणों का हमला, लेपर्ड की मौत को छुपाने में जुटा रहा वन विभाग

मध्यप्रदेश में दमोह जिले के सगोनी वन परिक्षेत्र के पड़री गांव में शनिवार को चहल-कदमी कर रहे तेंदुए की मौत हो गई है, कहा जा रहा है कि ग्रामीणों ने मिलकर तेंदुए की हत्या कर दी। मामले को वन विभाग के अधिकारी देर रात तक छुपाने का प्रयास करते रहे।  लेकिन बाद में तेंदुए की मौत की पुष्टि कर दी।
  और पढ़ें

12:07 PM, 04-Dec-2022

बलिदान दिवस: अमीरों का लुटेरा...गरीबों का मसीहा, जानिए आदिवासियों के रॉबिनहुड ‘टंट्या भील’ की कहानी...

जननायक टंट्या मामा भील का बलिदान दिवस रविवार 4 दिसंबर को जोर-शोर से मनाया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान तीन घंटे से ज्यादा समय तक इंदौर में रहेंगे। वे टंट्या मामा की जन्मस्थली पातालपानी जाएंगे। साथ ही इंदौर आने के बाद भंवरकुआं चौराहा स्थित टंट्या भील की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
  और पढ़ें

12:36 PM, 04-Dec-2022

Gwalior: भीमराव अंबेडकर की मूर्ति हटवाने पर भड़के ग्रामीण, पुलिस-प्रशासन की टीम पर कर दिया पथराव

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में रातों-रात बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित की गई। इसको लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच बवाल हो गया।
  और पढ़ें

10:18 AM, 04-Dec-2022

MP News: साउथ अफ्रीका से भारत अभी नहीं आ सकेंगे 10 से अधिक चीते, यहां फंस रहा पेंच

साउथ अफ्रीका से करीब एक दर्जन चीतों को मध्यप्रदेश लाने की बात चल रही है। लेकिन एमओयू पर हस्ताक्षर न होने के चलते चीतों के भारत आने में थोड़ी देरी हो सकती है।
  और पढ़ें

09:25 AM, 04-Dec-2022

Chhindwara: सीएम से पहले मेयर के हाथों होगा ROB का उद्घाटन, महापौर ने आयुक्त को लिखा पत्र

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सीएम से पहले आरओबी का उद्घाटन मेयर करेंगे। इसको लेकर मेयर ने आयुक्त को पत्र भी लिखा है, जिसमें ओवर ब्रिज के लोकार्पण करने की व्यवस्था करने को कहा है।
  और पढ़ें

08:32 AM, 04-Dec-2022

MP News: उमरिया में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से मुख्यालय भेजा गया प्रस्ताव, एलीफेंट प्रोजेक्ट के लिए मांगी राशि

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। इसके तहत एलीफेंट प्रोजेक्ट के लिए राशि की मांग की गई है।
  और पढ़ें

07:52 AM, 04-Dec-2022

MP News: एयरपोर्ट पर 60 लाख के सोना के साथ चार गिरफ्तार, पेंसिल और गोल्डन पेस्ट बनाकर मुंबई से ग्वालियर लाए थे

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में इंडिगो की एयर बस में सवार होकर मुंबई से आ रहे चार लोगों के पास से करीब 60 लाख का सोना बरामद हुआ है। कस्टम विभाग की सूचना पर चार लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है।
  और पढ़ें

02:55 PM, 03-Dec-2022

Nayak Shivraj: 'नायक' के अनिल कपूर के अंदाज में शिवराज, दो जिलों में अचानक उतारा चॉपर, छह को किया सस्पेंड

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को हेलीकॉप्टर से जिलों के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। डिंडौरी जिले के शाहपुरा पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ईई वीजी एस सांडिया, एसई एसके चौधरी, एसडीओ बेलगांव एम के रोहतास, छात्रावास अधीक्षक कमलेश कुमार, प्रभारी उपसंचालक कृषि अश्विनी झारिया और मंडला जिले में सिविल सर्जन साकया को निलंबित किया। और पढ़ें

10:26 PM, 03-Dec-2022

MP News: बीवी की पिटाई करने वाले IPS पुरुषोत्तम शर्मा बहाल, महिला मित्र के साथ वीडियो हुआ था वायरल

अपनी पत्नी से मारपीट के मामले में चर्चा में आए आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा को बहाल कर दिया गया है। मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार सितंबर 2020 से निलंबित पुरुषोत्तम शर्मा को बहाल कर दिया गया है। और पढ़ें

10:12 PM, 03-Dec-2022

Bharat Jodo Yatra: एक और कांग्रेस नेता की हार्ट अटैक से मौत, राहुल गांधी ने जताया दुख

राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाने वाली वाली भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में 3 दिसंबर को अंतिम दिन था। रविवार (4 दिसंबर) को यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी। वहीं, मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा से एक बुरी खबर सामने आ रही है। और पढ़ें

09:51 PM, 03-Dec-2022

Bhopal News: भोपाल में मिड डे मिल खाने से स्कूल के बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती, SDM ने समूह को सस्पेंड किया

स्कूल स्टाफ ने खराब खाना देने का आरोप लगाया है। वहीं, जिला प्रशासन के साथ ही पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में जिला कलेक्टर ने दोषी शिक्षक पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। और पढ़ें

09:41 PM, 03-Dec-2022

High Court: विधि छात्र-छात्राओं के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू, विवादित भूमि के सीमांकन पर यथा स्थिति के आदेश

मध्यप्रदेश में विधि अध्ययनरत 40 छात्र-छात्राओं के दिसंबर 2022 के बैच के लिए 21 दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम आज से शुरू किया गया। वहीं, कोर्ट ने एक विवादित भूमि के सीमांकन पर यथा स्थिति के आदेश दिए हैं। और पढ़ें

08:35 PM, 03-Dec-2022

Jabalpur High Court: मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले को उम्रकैद, छेड़छाड़ करने वाले को तीन साल की सजा

मध्यप्रदेश की जबलपुर हाई कोर्ट ने अपराध से जुड़े कई मामलों में फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले को उम्रकैद और छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को तीन साल की सजा सुनाई है। और पढ़ें

07:49 PM, 03-Dec-2022

Gwalior: भयंकर सर्दी पड़े फिर भी 'अलाव' नहीं जला सकते, वजह जानना आपके लिए जरूरी

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में लगातार बढ़ता प्रदूषण सर्दियों में मुसीबत बन जाता है। प्रदूषण के कारण सर्दी से बचने के लिए लकड़ी के अलाव नहीं जलाए जाएंगे। इसको लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नगर निगम कमिश्नर को पत्र लिखा है। और पढ़ें

07:15 PM, 03-Dec-2022

Chhatarpur: हार्वेस्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक घायल, दोनों गमी में जा रहे थे

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। और पढ़ें

06:45 PM, 03-Dec-2022

Shahdol: सवालों के घेरे में मजदूर की मौत, बेसहारा परिवार के सामने खदान प्रबंधन की मनमानी, जानें पूरा मामला

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में बंगवार भूमिगत कोयला खदान में हुई मजदूर की मौत का मामला गरमाता जा रहा है। परिवार सहित अन्य लोग कह रहे हैं कि मजदूर की मौत खदान में हो गई, जबकि खदान प्रबंधक मानने को तैयार नहीं है। और पढ़ें

05:38 PM, 03-Dec-2022

Satna: प्राचार्य के तानाशाही रवैये से तंग आकर छात्र-छात्राओं ने स्कूल गेट पर जड़ा ताला, लगाए कई आरोप

मध्यप्रदेश के सतना जिले में छात्र-छात्राओं ने तालाबंदी कर रोड जाम किया। उनकी मांग है कि जिन शिक्षकों का स्कूल से ट्रांसफर किया जा रहा है, उनके स्थान पर दूसरे अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। और पढ़ें

05:11 PM, 03-Dec-2022

MP News: दमोह में तेंदुए ने खेत में बोवनी कर रहे किसान पर किया हमले का प्रयास, ग्रामीणों की सतर्कता से बची जान

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में तेंदुए ने किसान पर हमले का प्रयास किया। गनीमत रही कि तेंदुए के हमले करने से पहले ग्रामीणों ने चिल्ला दिया, जिसके कारण किसान की जान बची। और पढ़ें

04:02 PM, 03-Dec-2022

Indore News: सरकारी लॉ कॉलेज की लाइब्रेरी में भड़काऊ किताबें रखने का आरोप, प्रिंसिपल समेत चार के खिलाफ FIR

सरकारी लॉ कॉलेज की लाइब्रेरी में इंदौर की ही एक महिला प्रोफेसर डॉ. फरहत खान की प्रतिबंधित किताब रखने का आरोप है। हालांकि, डॉ. खान का कहना है कि इस किताब में एक साल पहले बदलाव हो चुका है।  

और पढ़ें

04:35 PM, 03-Dec-2022

MP Weather: अब ठिठुरेगा मध्यप्रदेश, चलेगी शीतलहर, इस वजह से बढ़ेगी ठंड, जानें आज का मौसम

मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में तापमान गिरने लगा है। रात और दिन के तापमान में गिरावट होने से सभी जिलों में ठंड का असर दिख रहा है। और पढ़ें

03:45 PM, 03-Dec-2022

MP News: कान्हा टाइगर रिजर्व में जंगली भैंसे बसाएगी सरकार, MP में 40 साल पहले पाए जाते थे

मध्यप्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में राज्य सरकार जंगली भैंसे बसाएगी। सरकार का वन विभाग असम सरकार को पत्र लिखकर जंगली भैंसो की मांग करेगा। अगर सब कुछ ठीक रहा तो कान्हा टाइगर रिजर्व में पर्यटक जंगली भैंसो का दीदार कर सकेंगे। और पढ़ें

03:07 PM, 03-Dec-2022

Morena: सराफा व्यापारी को दिनदहाड़े लूटा, बंदूक की नोक पर 15 किलो चांदी ले भागे बदमाश

बदमाशों ने पहले तो कट्टा निकालकर हवाई फायर किया फिर कट्टे के पिछले हिस्से से गोविंद सोने के सिर पर प्रहार किया। इसके बाद उनका चांदी से भरा थैला लूटा और भाग गए।  और पढ़ें

03:02 PM, 03-Dec-2022

चम्बल में लुटेरों का आतंक: दिन दहाड़े व्यापारी से 9 लाख की लूट, 15 किलो चांदी के जेवरात ले गए चोर

मुरैना जिले में दिन दहाड़े एक सर्राफा व्यापारी से लाखों की लूट की वारदात का मामला सामने आया है। पुलिस को घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें लुटेरे लूट के बाद भागते नजर आ रहे हैं। और पढ़ें

12:34 PM, 03-Dec-2022

Indore News: शासकीय लॉ कॉलेज में हिंदू लड़कियां निशाने पर, ABVP का हंगामा, FIR के आदेश, प्राचार्य का इस्तीफा

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैंने कमिश्नर इंदौर को डॉ. फरहत खान की पुस्तक की जांच करने और दोषी होने पर 24 घंटे में एफआईआर करने का कहा है। मिश्रा ने कहा कि जिस देश में रहते हैं। जिस देश का खाते है। फिर देश के खिलाफ लिखने के लिए इतना जहर कहां से लाते है यह मुझे समझ में नहीं आता। और पढ़ें

02:23 PM, 03-Dec-2022

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी बोले- मध्य प्रदेश में डबल इंजन वाली सरकार का इंजन खराब हो गया

पचौरी ने कहा कि भाजपा के शासन काल में विषम परिस्थितियां निर्मित हुई है। लोकतंत्र के चारों स्तंभों पर सवालिया निशान लग गया है। वे ठीक से काम नहीं कर पा रहे है।

और पढ़ें

01:24 PM, 03-Dec-2022

मियां भोपाली के झोले-बतोले: अब एमपी में भी काॅमन सिविल कोड का चुनावी झुनझुना...

मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने समान नागरिक संहिता यानी कॉमन सिविल कोड के लिए समिति बनाने का फैसला किया है। मियां भोपाली को इसमें चुनावी कवायद नजर आ रही है। उनके ही शब्दों में पढ़िये क्या है पूरा मसला... और पढ़ें

01:25 PM, 03-Dec-2022

Chhatarpur: शादी की तारीख तय होने से पहले युवती ने खाया जहर, मंगेतर से नहीं प्रेमी से करना चाहती है विवाह

मामला राजनगर थाना क्षेत्र के खजवा गांव का है, जहां की रहने वाली 18 वर्षीय युवती को जहर खाने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में पता चला है कि उसने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि वह मंगेतर से शादी नहीं करना चाहती थी, वह अपने प्रेमी के साथ जीवन बिताना चाहती है।  और पढ़ें

01:09 PM, 03-Dec-2022

MP News: राहुल के सियाराम वाले बयान पर BJP हमलावर, नरोत्तम बोले उनका ज्ञान सिर्फ बाबा ब्लैक शिप तक ही सीमित

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि नाम की शुरुआत श्री से होती है। श्री जो है भगवान विष्णु की पत्नी लक्ष्मी और सीता जी के लिए प्रयोग होता है। इतिहास खोलकर तो देख लें। हालांकि वह रामायण पढ़ेंगे नहीं और गीता के पन्ने शायद पलटे नहीं होंगे। नेट पर ही देख लें। और पढ़ें

12:01 PM, 03-Dec-2022

Bhopal Gas Tragedy: 38 साल पहले काल बनकर आई थी वो रात, हजारों मौत के गुनाहगार को सजा भी नहीं दिलवा पाया सिस्टम

आज से ठीक 38 साल पहले भोपाल में मौत का तांडव हुआ था। लोगों का दावा है कि हादसे में उस दिन करीब 16 हजार लोगों की मौत हुई थी। पांच लाख से भी ज्यादा लोग प्रभावित हुए थे। उनकी जिंदगी मौत से भी बदतर बन गई थी।  और पढ़ें

11:18 AM, 03-Dec-2022

Indore Murder News: कॉलगर्ल बनने के लिए वंदना रघुवंशी कर रही थी ब्लैकमेल, सहेली ने भाइयों को साथ लेकर मार दिया

पाटनीपुरा निवासी वंदना रघुवंशी की हत्या का खुलासा हो गया है। उसकी सहेली ने ही अपने भाइयों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी है। वंदना रघुवंशी ने कुछ वीडियो बना लिए थे और सहेली को कॉलगर्ल बनने के लिए ब्लैकमेल कर रही थी। 

और पढ़ें

11:29 AM, 03-Dec-2022

MP News: निजी बैंक का पूर्व अधिकारी महंगे शौक में बन गया ठग, 30 लाख की धोखाधड़ी में गिरफ्तार

आरोपी सुरेंद्र ने भोपाल के प्रतिष्ठित कॉलेज से एमबीए किया है तथा पूर्व में एक्सिस बैंक में 80 हजार रुपये प्रतिमाह के वेतन पर कार्य करता था, लेकिन कोरोना काल में नौकरी जाने के कारण बाद में आरोपी ने इंडसइंड बैंक में 30 हजार रुपये की सैलरी पर ज्वॉइन किया, लेकिन आरोपी का रहन-सहन एवं खर्चे काफी बढ़े हुए थे। और पढ़ें

10:36 AM, 03-Dec-2022

Bharat Jodo Yatra: RSS पर हमलावर हुए राहुल गांधी, बोले- मैं बताता हूं संघ के लोग जय सियाराम क्यों नहीं बोलते

राहुल गांधी ने कहा है कि संघ वाले जय श्री राम बोलते हैं, न कि जय सियाराम। वहां कोई 'सीता' नहीं है। उन्होंने सीता को बाहर रखा है, क्योंकि वे सीता की पूजा नहीं करते हैं।  और पढ़ें

09:40 AM, 03-Dec-2022

पढ़ें 4 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस नेता जयराम रमेश बोले कि जिस संगठन में सिंधिया ने राजनीति की। अब उसी के बारे में बुरा बोल रहे है। ऐसे नेता ही 24 कैरेट के गद्दार होते हैं। रमेेश कांग्रेस छोड़कर जा चुके लोगों की वापसी से संबंधित सवाल का जवाब दे रहे थे।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें