फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:06 PM, 15-Nov-2022

MP News: DNA रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्मी को 20 साल की सजा, रेप के बाद जन्मे बच्चे को फेंकने से हुआ था खुलासा

खेत में मिले नवजात की जांच में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया था। रिश्तेदारी का मामला होने से पीड़िता और गवाह कोर्ट में आरोपी के खिलाफ गवाही नहीं दे सके। कोर्ट ने बच्चे की डीएनए रिपोर्ट को आधार बनाकर आरोपी को दोषी करार दिया और 20 साल का सश्रम कारावास की सजा सुनाई।  और पढ़ें

11:08 PM, 15-Nov-2022

MP News: कमलनाथ का बड़ा आरोप शिवराज सरकार के पेसा नियमों को बताया आदिवासी विरोधी, गिनाए यह कारण

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार आदिवासियों के लिए पेसा कानून लागू करने के नाम पर आदिवासी हितैषी होने का ढोंग कर रही है। केंद्र सरकार ने 1996 में पेसा कानून बनाया था, लेकिन भाजपा सरकार की आदिवासी विरोधी मानसिकता के कारण पिछले 26 साल से यह कानून प्रदेश में लागू नहीं हो सका। और पढ़ें

10:58 PM, 15-Nov-2022

Jabalpur: फ्लाईओवर के लिए जमीन अधिग्रहण मुआवजे पर पक्ष रखने सरकार को फिर मिला समय, हाईकोर्ट ने चेताया

याचिका में कहा गया है कि भूमि अधिग्रहण के लिए नगर निगम द्वारा नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस में इस बात का उल्लेख नहीं किया गया है कि कितनी जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। सरकार एक तरफ न्यायालय में आपसी समझौते के तहत कार्रवाई की बात कहती है वहीं दूसरी तरफ जबरन तोड़फोड़ करने का लगातार प्रयास जारी है।  और पढ़ें

विज्ञापन
10:42 PM, 15-Nov-2022

MP News: गोविंद सिंह बोले सरकार अपमानित कर रही है, मंत्री भूपेंद्र सिंह बोले वे कांग्रेस विरोधी रहे हैं

डॉ. गोविंद सिंह ने मंगलवार को  कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर नाराजगी जताई है। सिंह ने कहा कि उनके पत्र का ना तो जवाब दिया जाता है ना ही उनको सुरक्षा और वाहन उपलब्ध कराए जाते है। उन्होंने सीएम को सरकारी सुविधाएं वापस करने की बात कही है। 
   और पढ़ें

09:55 PM, 15-Nov-2022

MP News: राष्ट्रपति ने रातापानी खंड में फोरलेन मार्ग का वर्चुअली शिलान्यास किया, यहां पशु अंडरपास बनेंगे

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की रातापानी-औबेदुल्लागंज-इटारसी फोरलेन परियोजना (एनएच-46) का भी वर्चुअली शिलान्यास किया। यह परियोजना भोपाल से नागपुर को कनेक्टिविटी देता है। परियोजना में वन्य-जीव और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय शामिल हैं। वन्य-जीव अभयारण्य क्षेत्र में पशु अंडरपास के प्रावधानों से वन्य-प्रणियों को आवागमन में आसानी होगी। और पढ़ें

विज्ञापन
09:37 PM, 15-Nov-2022

Indore:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया में की इंदौर की स्वच्छता की प्रशंसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर की स्वच्छता से प्रभावित है। उन्होंने अपनी इंडोनेशिया यात्रा के दौरान इंदौर शहर की स्वच्छता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस बार प्रवासी भारतीय सम्मेलन इंदौर में होने जा रहा है। इंदौर देेश का सबसे साफ शहर है।

और पढ़ें

08:29 PM, 15-Nov-2022

Politics:केंद्रीय मंत्री तोमर बोले, देश में कांग्रेस अब अप्रासंगिक हो चुकी है

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर इंदौर में स्थानीय नेताओं से मुलाकात के बाद पीथमपुर गए और महिंद्रा एंड महिंद्रा के ग्रीनफिल्ड फार्म मशीनरी प्लांट का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश को पूरी तरह विकसित करने के लिए हमें तकनीकी रुप से सुसज्जित होना पड़ेगा।

 

और पढ़ें

07:27 PM, 15-Nov-2022

Politics:सांसद गुमान सिंह डामोर का वाहन घेरा, गनमैन को आई चोट

रैली समाप्त होने के बाद जयस कार्यकर्ता लौट रहे थे। सांसद गुमान सिंह डामार भी एक आयोजन में शामिल होने गए थे। वे रतलाम की तरफ लौट रहे थे। तभी दराड के समीप उनके वाहन को आगे जयस कार्यकर्ता आ गए। और पढ़ें

07:21 PM, 15-Nov-2022

यह मंत्री गजब है: MP के बिजली मंत्री अस्पताल पहुंचे, वहीं बिताई रात, बुजुर्ग मरीजों के हाथ-पैर भी दबाए

मध्यप्रदेश के बिजली मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर अजब ही हैं। कभी सड़क बनाने की मांग को लेकर जूते त्याग देते हैं तो कभी नालियां साफ करने उतर आते हैं। अब उनका नया कारनामा सामने आया है। और पढ़ें

07:01 PM, 15-Nov-2022

MP News: हिंदू महासभा ने ग्वालियर में मनाया नाथूराम गोडसे का बलिदान दिवस, पूजा-अर्चना की, आरती भी उतारी

महात्मा गांधी के हत्यारे का बलिदान दिवस ग्वालियर में मनाया गया। हिंदू महासभा ने गोड़से की पूजा-अर्चना की और आरती भी उतारी। और पढ़ें

06:45 PM, 15-Nov-2022

Politics:सांसद गुमान सिंह डामोर का वाहन घेरा, गनमैन को आई चोट

सांसद गुमान सिंह डामार भी एक आयोजन में शामिल होने गए थे और  रतलाम की तरफ लौट रहे थे। तभी दराड के समीप उनके वाहन को आगे जयस कार्यकर्ता आ गए। और पढ़ें

06:42 PM, 15-Nov-2022

MP News: वेयरहाउस में काम कर रहे थे मजदूर, 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आने से दो की मौत

सतना जिले के पतवारा में बड़ा हादसा हो गया। वेयरहाउस में काम कर रहे दो लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी हुई है। और पढ़ें

05:50 PM, 15-Nov-2022

MP News: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की सभा में उमड़ी भीड़, भगदड़ में एक महिला की मौत, 10 से अधिक घायल

भिंड जिले के दंदरौआ धाम में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने आई श्रद्धालुओं की भीड़ में भगदड़ मच गई। इससे एक महिला की मौत हो गई। दस से अधिक घायल हैं। और पढ़ें

01:12 PM, 15-Nov-2022

MP News: सलकनपुर के विजयासन माता मंदिर में चोरी, नोटों से भरे छह बोरे ले गए चोर, पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड

मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ सलकनपुर देवी धाम में लाखों की चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चोर नोटों से भरे छह बोरे साथ ले गए हैं। इस मामले में पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है।  और पढ़ें

06:02 PM, 15-Nov-2022

MP News: कार में हो रहा था अवैध शराब का परिवहन, पुलिस की दबिश पड़ी तो कार छोड़कर भागा आरोपी

दमोह के पथरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापा मारा तो एक आरोपी कार छोड़कर भाग गया। पुलिस को कार से नौ पेटी अवैध शराब मिली है।  और पढ़ें

04:38 PM, 15-Nov-2022

MP News: मध्यप्रदेश में लागू हुए पेसा कानून के नए नियम, शिवराज के भाषण की पांच बातों से समझिए क्या बदलेगा

मध्यप्रदेश में पेसा के नियम लागू हो गए हैं। यह राज्य के शहरों में नहीं बल्कि उन 89 ब्लॉक्स के गांवों में लागू होंगे, जहां जनजातीय आबादी अधिक है। मध्यप्रदेश यह कानून लागू करने वाला देश का सातवां राज्य बन चुका है।   और पढ़ें

02:41 PM, 15-Nov-2022

MP Politics: दिग्विजय का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले- इंदौर का एक उद्योगपति विधायकों की जोड़-तोड़ में शामिल

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल आरएसएस के कांग्रेस मुक्त भारत अभियान का ही एक हिस्सा है। यह भाजपा की बी टीम है। सिर्फ कांग्रेस के वोट काटने का काम करती है।  

और पढ़ें

04:49 PM, 15-Nov-2022

Road Accident:बाइक चलाते समय सिगरेट पीने में गई युवक की जान, दो दोस्त घायल


 सड़क हादसे में वकास  के सिर में अंदरुनी चोट लगने की  वजह से खून ज्यादा बह गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर वकास के परिजन व दोस्त पहुंचे। और पढ़ें

12:36 PM, 15-Nov-2022

MP News: श्रद्धा की हत्या पर नरोत्तम का राहुल, केजरीवाल पर हमला, बोले- टुकड़े-टुकड़े गैंग इस पर चुप क्यों?

मुंबई की श्रद्धा ने लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला के लिए अपना घर-परिवार छोड़ दिया। दोनों दिल्ली में रह रहे थे। आफताब ने मई में श्रद्धा की हत्या कर दी। उसके शव के 35 टुकड़े करके 300 लीटर फ्रिज में रख दिए। और पढ़ें

01:08 PM, 15-Nov-2022

MP News : शहडोल में राष्ट्रपति के कार्यक्रम में जा रही बस पलटी, एक की मौत, 32 घायल

शहडोल में जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में भाग लेने जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में एक की मौत हो गई। 32 लोग घायल हैं। और पढ़ें

11:46 AM, 15-Nov-2022

MP News: नेवले के साथ लड़ाई में घायल हुआ कोबरा, 45 मिनट की सर्जरी के बाद बचाई गई जान, देखें वीडियो

MP News: नेवले के साथ लड़ाई में घायल हुआ कोबरा, पशु चिकित्सकों ने 45 मिनट में सर्जरी कर बचाई जान और पढ़ें

02:05 PM, 15-Nov-2022

Bharat Jodo Yatra: प्रियंका गांधी भी होंगी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल, उज्जैन की सभा में राहुल के साथ रहेंगी

प्रियंका ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए मध्यप्रदेश को चुना है। दरअसल पिछले चुनाव में प्रियंका ने इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में रोड शो किए थे। तब कांग्रेस को चुनाव में फायदा भी हुआ था।  और पढ़ें

12:35 PM, 15-Nov-2022

Rape in Shivpuri: इंसानियत शर्मसार! 70 वर्षीय वृद्धा से दुराचार, बेटे के दामाद ने किया दुष्कर्म

शिवपुरी जिले में एक 70 वर्षीय महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है, वृद्धा के साथ उसके बेटे के दामाद ने दुराचार किया। और पढ़ें

06:06 PM, 14-Nov-2022

MP News: दिसंबर में टीम शिवराज में हो सकता है फेरबदल, सिंधिया समर्थक मंत्री भी हटेंगे? जानिए रिपोर्ट कार्ड

शिवराज कैबिनेट के 30 मंत्रियों में नौ मंत्री सिंधिया समर्थक हैं। इनमें छह कैबिनेट और तीन राज्यमंत्री हैं। इन मंत्रियों में से कुछ को हटाने की बात कही जा रही है। आइये जानते हैं कि सिंधिया समर्थक मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड क्या कहता है... और पढ़ें

11:00 AM, 15-Nov-2022

जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पेसा कानून लागू करने की आज घोषणा करेगी सरकार, तस्वीरों में देखें CM के अलग अंदाज

आज जनजातीय गौरव दिवस है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगी। पेसा कानून को लागू करने की घोषणा भी इसी दौरान की जाएगी।  और पढ़ें

09:12 PM, 14-Nov-2022

MP News: राहुल की यात्रा से पहले ऑपरेशन लोटस की तैयारी? कांग्रेस खेमे में खलबली

राष्ट्रपति चुनाव में 19 से अधिक कांग्रेस विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी। कई विधायक और पदाधिकारियों की नाराजगी भी सामने आ चुकी है। कांग्रेस में पार्टी नेताओं को तवज्जो भी नहीं मिल रही है। और पढ़ें

11:15 AM, 15-Nov-2022

MP News: कांग्रेस नेता के के मिश्रा का विवादित बयान, कहा- भाजपा में कोई मर्द नहीं बचा जो देश जोड़ने की बात करता

भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने सोमवार को बुरहानपुर पहुंचे कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने भाजपा पर तंज कसते हुए विवादित बयान दिया है। और पढ़ें

10:56 AM, 15-Nov-2022

Bharat Jodo Yatra: MP में राहुल की यात्रा की तारीख में हो सकता है बदलाव, कमलनाथ करेंगे 16 नवंबर को मुलाकात

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। हालांकि, गुजरात चुनावों में उनके प्रचार को देखते हुए तारीख में बदलाव संभव है। कमलनाथ समेत अन्य नेता 16 नवंबर को राहुल से मिलेंगे। इसमें ही यात्रा की तारीखों को अंतिम रूप दिया जाएगा।  और पढ़ें

10:48 AM, 15-Nov-2022

MP News: वन्यजीवों द्वारा फसलों के नुकसान पर दोगुना मुआवजा देगी सरकार, सीएम शिवराज ने बांधवगढ़ में की घोषणा

MP News: वन्यजीवों द्वारा फसलों के नुकसान पर दोगुना मुआवजा देगी सरकार, सीएम शिवराज ने बांधवगढ़ में की घोषणा और पढ़ें

11:33 AM, 14-Nov-2022

MP: राज्य स्तरीय जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम में आज शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जानें पूरा कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शहडोल के लालपुर पहुंचेंगी। इसके बाद शाम 5.25 बजे भोपाल राजभवन आएंगी। यहां राष्ट्रपति का स्वागत कार्यक्रम होगा।  और पढ़ें

11:15 PM, 14-Nov-2022

MP News: बदमाशों ने पुलिसवाले से मांगे शराब के लिए पैसे, नहीं देने पर बेरहमी से पीटा

ट्रैफिक पुलिस आरक्षक सुरेंद्र सिंह गोंड ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घूमने गया था। जहां कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब उसने इनकार किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। और पढ़ें

10:46 PM, 14-Nov-2022

Gwalior: दो लापता छात्राओं के शव नदी में मिले, दो दिन पहले ही पुलिस ने दर्ज की थी गुमशुदगी

ग्वालियर जिले में नदी में दो छात्राओं के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों छात्राएं दो दिन से लापता थीं। पुलिस पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।  और पढ़ें

10:19 PM, 14-Nov-2022

Damoh: रतनजोत के बीज खाने पर 18 स्कूली बच्चे बीमार, उल्टियां होने पर लाए अस्पताल

प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाले 18 बच्चों को सोमवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के दौरान उल्टियां होने लगीं। घबराए शिक्षकों ने जब पूछताछ की तो पता चला कि स्कूल में उन्होंने रतनजोत के बीज खा लिए थे।  और पढ़ें

09:10 PM, 14-Nov-2022

Chhatarpur: साढे़ तीन माह से गुम दो लड़कियां दिल्ली में मिलीं, परिवार से परेशान होकर घर छोड़कर गई थीं

मामला छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि 1 सितंबर 2022 को थाना क्षेत्र के गांव बोदी में रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि उसकी दो लड़कियां 25 जुलाई को घर से बिना बताए चली गई थीं।  और पढ़ें

08:50 PM, 14-Nov-2022

Jabalpur: अंतरजातीय विवाह करने पर नहीं हो धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत कार्रवाई, फैसला सुरक्षित

भोपाल निवासी आजम खान, एचएल हरदेनिया सहित दायर आधा दर्जन याचिकाओं में कहा गया था कि प्रदेश सरकार द्वारा लागू किया गया धर्म स्वतंत्रता अधिनियम अवैधानिक है। और पढ़ें

08:16 PM, 14-Nov-2022

Damoh: फिर एक्शन में बुलडोजर, गिराया दुष्कर्म के आरोपी का घर, पुलिस छावनी में तब्दील रहा गांव

Damoh: फिर एक्शन में बुलडोजर, गिराया दुष्कर्म के आरोपी का घर, पुलिस छावनी में तब्दील रहा गांव  Damoh: Bulldozer in action again, house of rape accused demolished, village turned into police camp और पढ़ें

07:42 PM, 14-Nov-2022

शर्मसार हुआ बाल दिवस: नाले में निर्वस्त्र मिला दो दिन के नवजात का शव, फेंकने वाले का पता लगाएगी पुलिस

जबलपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दो दिन के नवजात का शव नाले में पड़ा मिला है। पुलिस ने सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर नवजात शुश के शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। और पढ़ें

06:50 PM, 14-Nov-2022

MP News: गोविंद सिंह बोले- सरकार ने जनपद अध्यक्ष, सरपंच के 'डंक' काट दिए, वीडी शर्मा का पलटवार

सीएम ने प्रदेश में आदिवासी ग्राम सभा को सख्त करने पेसा एक्ट लागू करने का ऐलान किया है। इस बीच राजनीति दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं। कांग्रेस नेता और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने पेसा एक्ट के प्रावधानों को लेकर सवाल उठाए हैं। और पढ़ें

06:30 PM, 14-Nov-2022

Madhya Pradesh: शिवराज के मंत्री लोगों से बोले- मुझे जूते मार लो, बोलो तो इस्तीफा दे दूं, जानिए क्या है माजरा

ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर सोमवार को अपनी विधानसभा क्षेत्र में थे। वे अतिक्रमण की कार्रवाई से नाराज लोगों के बीच पहुंचे थे। उन्होंने इस दौरान लोगों को समझाने के लिए अपने अंदाज में बात की।  और पढ़ें

06:36 PM, 14-Nov-2022

Rahul Gandhi: भारत जोड़ो यात्रा छोड़कर प्रचार के लिए गुजरात जाएंगे राहुल, 21 और 22 नवंबर को नहीं होगी यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी यात्रा के बीच से चुनाव प्रचार के लिए गुजरात जाएंगे। राहुल 21 और 22 नवंबर को गुजरात के चुनावी दौरे पर रहेंगे, चुनाव रैलियों को संबोधित करेंगे। 
  और पढ़ें

05:51 PM, 14-Nov-2022

MP Weather Today: प्रदेश में बढ़ी ठंडक, पचमढ़ी में पारा सात डिग्री के पास पहुंचा

Madhya Pradesh Weather Today: उत्तरी हवाएं होने से प्रदेश में ठंड बढ़ी है। खासतौर पर रात और सुबह के समय ठंडी हवाओं का अहसास हो रहा है। प्रदेश में सबसे गर्म खरगोन रहा। सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा।  और पढ़ें

05:36 PM, 14-Nov-2022

Indore:इंदौर में बढ़ेगी उड़ानों की संख्या, समिट से पहले जुड़ सकते हैं नए शहर

अभी इंदौर से दिल्ली, मुबंई जैस शहरों की सीधी उड़ानें हैं। साउथ के कई शहर इंदौर से नहीं जुड़े हैं। इंदौर को अंतरराष्ट्रीय विमानतल का दर्जा भी मिल चुका है, लेकिन अभी इंदौर से सिर्फ दुबई उड़ान ही संचालित हो रही है।

और पढ़ें

05:35 PM, 14-Nov-2022

MP News: ग्वालियर के एमिटी कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

कहा जा रहा है कि वाहन हटाने को लेकर छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। जिसके बाद दो छात्रों के साथ मारपीट की गई। फिलहाल, छात्रों का कोई भी पक्ष पुलिस के पास शिकायत लेकर नहीं पहुंचा है। और पढ़ें

04:47 PM, 14-Nov-2022

MP News: शिवपुरी में भैंस लेकर नगर पालिका पहुंचे पार्षद, उसके सामने बीन बजाई और किया प्रदर्शन, जानिए क्यों

शिवपुरी नगर पालिका में अनोखा प्रदर्शन हुआ। पार्षद नगर पालिका में भैंस लेकर पहुंचे। उसके सामने बीन बजाकर प्रदर्शन किया। पार्षदों का आरोप है बिजली, पानी और साफ-सफाई की समस्याओं का समाधान नहीं मिला है। 
  और पढ़ें

04:17 PM, 14-Nov-2022

पढ़ें 15 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज़

कमलनाथ अपने चार दिन के प्रवास पर छिंदवाड़ा में थे। इस दौरान उन्होंने कुछ भाजपा विधायकों के संपर्क में होने का दावा किया। वहीं उन्होंने कहा कि जैसे ही सरकार बनेगी, सबसे पहले छिंदवाड़ा को ही प्राथमिकता मिलेगी। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें