फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:36 PM, 12-Nov-2022

Madhya Pradesh: मुरैना का लाल अनंतनाग में शहीद, आतंकियों से मुठभेड़ में सिर में लगी गोली

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में मुरैना जिले के अंबाह के रहने वाले जलसिंह सखवार शहीद हो गए। आतंकियों से मुकाबला करते हुए उन्हें सिर में गोली लगी। रविवार को गृहग्राम में अंतिम संस्कार होगा।  और पढ़ें

11:22 PM, 12-Nov-2022

MP News: निगम के पास स्ट्रीट लाइट का बिल भरने पैसे नहीं, फूल माला के लिए निकाला डेढ़ करोड़ का टेंडर

केके मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि भोपाल नगर निगम का दिलवाला निकल रहा है। एमपीईबी का बिल नहीं भरने पर आधे भोपाल से उजाला गायब हो गया। इसके बावजूद बीजेपी नेताओं को डेढ़ करोड़ रुपए की माला पहनाएंगे। और पढ़ें

10:49 PM, 12-Nov-2022

Jabalpur: रिसॉर्ट में युवती की हत्या करने वाला अब भी फरार,आरोपी सुर्खियों में आने के लिए सोशल मीडिया पर एक्टिव

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एसएस बघेल के अनुसार आरोपी युवक मीडिया कवरेज के लिए सोशल मीडिया को उपयोग कर रहा है। युवक मीडिया की खबर को देख रहा है और मृतका के इंस्टाग्राम का उपयोग कर रहा है।  और पढ़ें

विज्ञापन
10:22 PM, 12-Nov-2022

Vijay Hazare Trophy: जम्मू-कश्मीर ने रणजी चैंपियन मध्य प्रदेश को किया हैरान, उत्तर प्रदेश-दिल्ली को मिली जीत

जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मध्य प्रदेश ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 342 रन बनाए। जवाब में जम्मू-कश्मीर ने 49.2 ओवर में 346 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। और पढ़ें

09:01 PM, 12-Nov-2022

Lok Adalat in MP: एक दिन में 94 हजार से ज्यादा मामले सुलझे, तीन अरब से अधिक का मुआवजा दिया

मध्यप्रदेश में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया। 94 हजार से अधिक विवाद निराकृत कर दिए गए। इस प्रक्रिया में तीन अरब से अधिक का मुआवजा वितरण हुआ।  और पढ़ें

विज्ञापन
09:11 PM, 12-Nov-2022

MP News: पुलिस अधीक्षकों को कमलनाथ की चेतावनी, कहा- बीजेपी के दबाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को न करें परेशान

मलनाथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सक्रिय और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जानबूझकर सत्तारूढ़ पार्टी के इशारे पर चिन्हित किया जा रहा है और उनके खिलाफ झूठे दंडात्मक प्रकरण बनाए जा रहे हैं। और पढ़ें

08:14 PM, 12-Nov-2022

MP News: 65 साल की फखरूनिशा की आयुष्मान आईडी नहीं खुलने से एक महीने से अटकी है कीमोथेरेपी

भोपाल गैस राहत विभाग के जिम्मेदारों की मनमानी के कारण कैंसर पीड़ित मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। किसी की कीमो नहीं हो पा रही है तो किसी को जरूरी दवा और इंजेक्शन नहीं मिल पा रहे। इसके चलते मरीज परेशान हो रहे है। 
  और पढ़ें

08:41 PM, 12-Nov-2022

MP News: एमपी में आरक्षकों की भर्ती के रिजल्ट घोषित, साढ़े सात हजार अतिरिक्त पदों पर होगी भर्ती

मप्र कर्मचारी चयन मंडल ने परीक्षा परिणाम (चयन सूची) घोषित कर दी है। पुलिस आरक्षकों के 7,500 अतिरिक्त पदों की भर्ती के लिए “रूल बुक” का अनुमोदन किया गया है। और पढ़ें

08:06 PM, 12-Nov-2022

Sehore: कृषि विकास अधिकारी को मिली बैठक में बहस करने की सजा, एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने के आदेश

किसान कल्याण एवं कृषि विकास कार्यालय सीहोर में समीक्षा बैठक के दौरान बहस करने पर एक अधि्कारी पर कार्रवाई की गई है। जिले के कृषि विकास अधिकारी की एक वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी किए गए हैं।  और पढ़ें

07:47 PM, 12-Nov-2022

Damoh: साली को घुमाने के बहाने साथ ले गया और जंगल में किया दुष्कर्म, शहर छोड़कर भागते समय पुलिस ने दबोचा

दूर के रिश्ते में जीजा लगने वाले आरोपी ने साली से रेप कर दिया। वह उसे घुमाने के बहाने लेकर गया था और जंगल में घिनौनी हरकत को अंजाम दिया।  और पढ़ें

07:20 PM, 12-Nov-2022

Bhind: नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ट्रक भरकर ले जाई जा रही लाखों की अवैध शराब जब्त

भिंड पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। मेहगांव पुलिस ने करीब एक करोड़ रुपये का माल जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।  और पढ़ें

06:56 PM, 12-Nov-2022

Jabalpur: चार साल पहले कोर्ट ने दिया था आदेश, अब दर्ज हुआ प्रकरण, अभियुक्त ने कार्रवाई के लिए खुद लिखा पत्र

आर्म्स एक्ट में कोर्ट ने अभियुक्त को सजा से दंडित करते हुए उसके प्रथमदृष्टया साक्ष्य छुपाने के दोषी पाया था। कोर्ट ने पुलिस को अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस ने चार साल बाद प्रकरण दर्ज किया है।  और पढ़ें

06:13 PM, 12-Nov-2022

Gwalior: फुटपाथ दुकानदार बीच सड़क पर कुर्सी बनाकर बैठा और छलकाए जाम, जानें घंटों तक क्यों किया उसने हंगामा

मामला ग्वालियर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के दौलतगंज बाजार का है। शनिवार दोपहर को एक व्यक्ति बीच सड़क पर कुर्सी डालकर बैठा दिखा। उसने वहीं शराब का गिलास भरकर पैग बनाया। और पढ़ें

04:25 PM, 12-Nov-2022

Umaria: जब अधिकारियों ने नहीं सुनी परेशानी तो खुद नाली खोदने जुटी किन्नर पार्षद संध्यारानी पांडे

उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली से आम आदमी पार्टी से पार्षद चुनी गईं किन्नर संध्यारानी पांडे का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे नाली खोदती नजर आ रही हैं।  और पढ़ें

05:28 PM, 12-Nov-2022

Chhindwara: FIR के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष को पुलिस चौकी पर देना पड़ा धरना, देर रात एसपी ने पहुंचकर मनाया

छिंदवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ता के विवाद की रिपोर्ट लिखाने के लिए जिलाध्यक्ष को धरना पड़ा। उनका आरोप है कि पुलिस शिकायत लिखने में लापरवाही कर रही है। पुलिस अधीक्षक के आने पर ही धरना समाप्त किया गया।  और पढ़ें

04:59 PM, 12-Nov-2022

MP News: दरगाह के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, हत्यारों ने हाथ-पैर बांधकर नाक काटकर फेंका

बुरहानपुरी जिले में दरगाह परिसर के पास एक नाबालिग का शव मिला है। शव के साथ हुई निर्दयता से हर कोई सकते में है। शव के हाथ-पैर बंधे थे और उसकी नाक काट दी गई थी।  और पढ़ें

04:03 PM, 12-Nov-2022

Ujjain Mahakal Temple: पांच महीने से लापता बेटे की तलाश में पिता पहुंचे महाकाल, उज्जैन पहुंचते ही मन्नत पूरी

उत्तरप्रदेश के कासगंज के श्रीकृष्ण कुमार का बेटा पांच महीने से लापता था। उसकी तलाश में उन्होंने महाकाल दर्शन का सोचा और उज्जैन पहुंचते ही उनकी मन्नत पूरी हो गई।  और पढ़ें

03:47 PM, 12-Nov-2022

MP News: CM के कार्यक्रम में कन्या पूजन भूला विभाग, शिवराज बोले मां, बेटी, बहन को अधिकार दिलाना जिंदगी का मकसद

मुख्यमंत्री बोले कि मेरी जिंदगी का मकसद मां, बेटी और बहन को उनका अधिकार दिलाना है। उन्होंने अधिकारियों ऐसा सिस्टम बनाने को कहा, जिसमें सुझाव आएं। उन्होंने कहा क पोषण आहार खाना पाप खाना है। इससे बड़ा कोई अपराध नहीं है। सीएम ने कहा कि राज्यस्तरीय पुरस्कार हर साल दिए जाएंगे। और पढ़ें

03:47 PM, 12-Nov-2022

MP Weather Today: बारिश और उत्तरी हवाओं ने गिराया पारा, नौगांव में रही प्रदेश की सबसे ठंडी रात

Madhya Pradesh Weather Today: प्रदेश के कुछ हिस्सों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट रही। दिन और रात दोनों तापमान गिरे हैं। देश के ऊपरी हिस्से में हुई बर्फबारी के बाद उस तरफ से बर्फीली हवा आने लगी है जो तापमान गिरा रही है। और पढ़ें

10:45 PM, 11-Nov-2022

Bhopal News: भोपाल में पांच साल की मूक-बधिर बच्ची से दुष्कर्म, जिसे दादा बोलती थी उसने ही की दरिंदगी

कोलार पुलिस के अनुसार पांच साल की मूक-बधिर बच्ची अपने परिवार के साथ रहती है। बच्ची बोल नहीं पाती, लेकिन उसके मुंह से आवाज निकलती है। गुरुवार को बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी।   और पढ़ें

11:01 PM, 11-Nov-2022

MP News: भोपाल में ICICI बैंककर्मी का अपहरण, रातीबड़ में बेसुध मिला, मां को आया एक करोड़ की फिरौती का फोन

33 वर्षीय राहुल राय परिवार के साथ कटारा हिल्स में रहता है। वह एमपी नगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत है। रातीबड़ पुलिस को राहुल भोपाल और सीहोर की बॉर्डर पर जंगल में बेसुध हालत में मिला। और पढ़ें

01:56 PM, 12-Nov-2022

MP News: 'मातृशक्ति के अपमान' पर ACS अशोक शाह कायम, उमा समेत कई नेताओं को दी नसीहत, कहा- NFHS सर्वे पढ़ें

एसीएस अशोक शाह ने शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में एक कार्यक्रम के बाद उनके बयान पर उठे बवाल पर कहा कि किसी स्पष्टकरण की जरूरत नहीं है। एनएफएचएस-5 सर्वे के आधार पर होता है। उसे बिना समझे कुछ नहीं कहना चाहिए। और पढ़ें

02:59 PM, 12-Nov-2022

Bhopal News: पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री ने बिल पास कराने मांगी घूस, 25 हजार रुपये लेते पकड़ा

पीडब्ल्यूडी का कार्यपालन यंत्री कमल सिंह कौशिक  काम के पेंडिंग बिल एवं सिक्योरिटी डिपॉजिट की राशि लगभग 67 लाख रुपए  रिलीज करने के लिए  एक प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत राशि की मांग कर रहा है। और पढ़ें

03:17 PM, 12-Nov-2022

MP News: 17 साल से गुम लड़के के मामले में मप्र सरकार को फटकार, सुप्रीम कोर्ट ने दिए एसआईटी बनाने के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को मध्यप्रदेश सरकार को निर्देश दिए कि 17 साल से गुम लड़के की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) बनाई जाए। याचिका गुम लड़के के पिता ने लगाई है।   
  और पढ़ें

01:38 PM, 12-Nov-2022

Indore Night Life: 24 घंटे दुकानें खुली रखने से बिजनेस कम परेशानी ज्यादा, विवादों से शहर की इमेज खराब

रात में बीआरटीएस कॉरिडोर के रेस्टोरेंटों व दुकानों का रात का बिजनेस डेढ़ माह में तीन  करोड़ से ज्यादा का नहीं हुआ। कॉरिडोर के सर्कल में रात के दौरान ऑटो रिक्शा और टैक्सी भी नजर नहीं आते है। रात में आये दिन इन दुकानों के आसपास विवाद हो रहे है। पिछले दिनों एलआईजी चौराहे पर तीन लड़कियों ने एक लड़की को बेरहमी से पीटा था।

और पढ़ें

01:42 PM, 12-Nov-2022

MP Corruption News: छतरपुर में घूसखोर राजस्व निरीक्षक ने बिस्तर पर लेटे-लेटे ली रिश्वत, वीडियो हो गया वायरल

छतरपुर में राजस्व निरीक्षक ने जमीन का सीमांकन करने के लिए कथित तौर पर दस हजार रुपए मांगे। उसमें से दो हजार रुपये लेते हुए एक वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। 
  और पढ़ें

01:03 PM, 12-Nov-2022

MP News: ग्वालियर के प्रतिष्ठित MITS कॉलेज में रैगिंग, जूनियर को पीटा, बंदूक भी अड़ाई, पांच छात्र सस्पेंड

ग्वालियर के प्रतिष्ठित MITS कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आया है। सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्र के साथ मारपीट की। बंदूक भी अड़ाई। इस मामले में पांच छात्रों को सस्पेंड किया गया है।  और पढ़ें

12:43 PM, 12-Nov-2022

मियां भोपाली के झोले बतोले: महापुरूषों का पूरा नाम लोग सरकारी हुकम से क्यों कर बोलेंगे?

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर में कहा कि महापुरुषों का पूरा नाम लिया जाएगा। एबीवीपी के कार्यक्रम में चौहान के इस ऐलान पर खूब तालियां भी बजी। पर सवाल यह है कि क्या लोग सरकारी आदेश को मानेंगे?  और पढ़ें

12:21 PM, 12-Nov-2022

इस प्यार को क्या नाम दूं: 40 की महिला से इश्क कर बैठा 70 वर्षीय बुजुर्ग, उसके लिए बीवी-बच्चों को किया बेघर

मध्य प्रदेश के शिवपुरी की प्रेम कहानी सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। 40 साल की महिला के प्यार में पड़े 70 साल के बुजुर्ग ने परिवार को घर से निकाल दिया। अब उसकी पत्नी पुलिस के पास पहुंचकर न्याय मांग रही है।  और पढ़ें

10:17 AM, 12-Nov-2022

MP News: दमोह में निर्माणाधीन पानी टंकी का स्लैब गिरने से एक मजदूर की मौत, दो घायल

घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। वहीं वे शव जिला कलेक्टर के घर ले जाने लगे। सूचना पर जिला कलेक्टर मौके पर पहुंचे और उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। और पढ़ें

11:36 PM, 11-Nov-2022

Gwalior Crime: पांच रुपये के लिए हत्या, गुटखा लेकर भाग रहे युवक को दुकानदार और उसके बेटे ने सरिये से पीटा

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पांच रुपये के लिए युवक की बेरहमी से हत्या करने से सनसनी फैल गई। गुटका लेकर पैसे नहीं देने पर दुकानदार और उसके बेटे ने लोहे के सरियों से उसे तब तक पीटा, जब तक कि वह मर नहीं गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।  और पढ़ें

10:27 PM, 11-Nov-2022

Damoh Crime: अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर जा रहे युवक पर फायरिंग, बम भी फेंका

दमोह में दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। बीच-बचाव के लिए पहुंची महिलाओं पर हमला किया गया। दो दिन पहले भी युवक पर चाकू से हमला किया गया था। और पढ़ें

09:31 PM, 11-Nov-2022

MP News: 99 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी रघुवीर चरण शर्मा का निधन, राजकीय सम्मान के साथ किया विदा

प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी रघुवीर चरण शर्मा का मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को निधन हो गया। शुक्रवार को अंतिम यात्रा निकली।  और पढ़ें

08:47 PM, 11-Nov-2022

MP HighCourt: निर्भया मामले में पारित गाइड लाइन का पालन करने के लिए जारी किए जा चुके हैं निर्देश, याचिका खारिज

याचिका में कहा गया है कि हाईकोर्ट में ऐसे प्रकरणों की सुनवाई का प्रसारण यू-टयूब में किया जाता है। सुनवाई के दौरान जो टिप्पणी की जाती है उसकी रिकॉर्डिंग कर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया जाता है।  और पढ़ें

08:21 PM, 11-Nov-2022

Bhopal News: सीएम की तय गाइडलाइन में सिर्फ हमीदिया रोड को चमकाया, बाकी जगह सड़क पर गड्डे कायम

सीएम ने नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को 15 दिन में सड़कें ठीक करने का समय दिया था, इसके बाद दोबारा समीक्षा करने की बात कही थी। अधिकरियों ने सीएम के जिस हमीदिया रोड का जिक्र किया था, उस पर पूरा फोकस लगा दिया और पूरी सड़क ही चमका दी। बाकी जगह खानापूर्ति कर काम पूरा कर दिया।  और पढ़ें

08:25 PM, 11-Nov-2022

MP News: निवाड़ी के ग्रामीण सड़कों पर लेटकर पहुंचे कलेक्टर ऑफिस, जानिए क्यों कर रहे अनोखा प्रदर्शन

 ग्रामीण हाथों में बैनर लेकर और लेटते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने नारे भी लगाए और सड़क बनवाने की मांग रखी। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क नहीं होने से बहुत समस्या होती है।  और पढ़ें

07:10 PM, 11-Nov-2022

MP News: दृष्टि IAS कोचिंग के संस्थापक विकास दिव्यकीर्ति की राम और सीता पर टिप्पणी का विरोध तेज, FIR की मांग

संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्र शेखर तिवारी ने कहा कि डॉक्टर दिव्यकीर्ति ने अपनी कोचिंग में भगवान राम और सीता के प्रति जिस प्रकार की अनर्गल टिप्पणी की है। उसका संस्कृति बचाओ मंच विरोध करता है और यह मांग करता है कि इस मामले में केंद्र सरकार हस्तक्षेप करे और आपराधिक प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार करे। और पढ़ें

07:04 PM, 11-Nov-2022

Madhya Pradesh: सीएम शिवराज का एलान- एमपी में महापुरुषों का पूरा नाम बोले जाने का होगा प्रावधान

Madhya Pradesh: सीएम शिवराज का एलान- एमपी में महापुरुषों का पूरा नाम बोले जाने का होगा प्रावधान  CM Shivraj's announcement - There will be a provision to speak the full names of great men in MP और पढ़ें

02:39 PM, 11-Nov-2022

MP Politics: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की कमान कांग्रेस के बागी शेरा को, कौन है अरुण यादव का दुश्मन?

प्रदेश में यात्रा के प्रवेश करने से नौ दिन पहले ही कांग्रेस में लड़ाई शुरू हो गई है। यात्रा की व्यवस्था अब पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव की जगह बुरहानपुर से निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा को सौंप दी गई है।  और पढ़ें

06:34 PM, 11-Nov-2022

MP News: प्रदेश में खाद की किल्लत, शिवपुरी में लंबी-लंबी कतारें तो शाजापुर में चक्काजाम कर रहे किसान

मध्य प्रदेश में इन दिनों खाद की किल्लत बढ़ने लगी है। खाद लेने के लि किसानों की कतारें दिखने लगी हैं। खाद की मारामारी बढ़ने के बाद कई जिलों से हंगामे की खबरें भी आने लगी हैं। शिवपुरी में पुलिस बल को तैनात करना पड़ा तो शाजापुर में किसानों ने चक्काजाम का प्रयास किया।  और पढ़ें

05:48 PM, 11-Nov-2022

Sheopur: जिला अस्पताल के बाथरूम में पैर फिसलने से प्रसूता की मौत, प्रबंधन बता रहा हार्टअटैक

श्योपुर जिले में प्रसूता की जिला अस्पताल के बाथरूम में पैर फिसलने से मौत होने का मामला सामने आया है। दो दिन पहले ही महिला को प्रसव हुआ था। इधर अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि महिला में खून की कमी थी और हार्टअटैक से उसकी मौत हुई है।  और पढ़ें

05:16 PM, 11-Nov-2022

Kuno National Park: कूनो पार्क में चीतों ने छह दिन में किया दूसरा शिकार, जानिए यह प्रोजेक्ट के लिए कितना अहम

नामीबिया से आई चीते भारत के माहौल में ढल रहे हैं। श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में जिन दो नर चीतों को क्वारंटाइन बाड़े से बड़े बाड़े में छोड़ा गया था, उन्होंने छह दिन में दूसरा शिकार किया है। 
  और पढ़ें

05:17 PM, 11-Nov-2022

MP Weather Today: ग्वालियर-चंबल संभाग के इलाकों में हल्की बारिश, फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज

बीते 24 घंटों में चंबल और ग्वालियर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई तथा शेष संभागों के जिलों का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।  और पढ़ें

03:55 PM, 11-Nov-2022

Indore News: इंदौर-बुधनी रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण को मंजूरी, जानिए क्या होगा फायदा

इंदौर-बुधनी रेल परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण को सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद जबलपुर जाना आसान होगा। साथ ही खातेगांव, कनौद, हरदा जैसे क्षेत्रों के कारोबार में भी इजाफा होगा। और पढ़ें

03:43 PM, 11-Nov-2022

पढ़ें 12 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज़

निवाड़ी जिले के ओरछा थाने के पास एक ट्रैक्टर पलटने से युवा किसान की मौत हो गई। किसान खेत से जुताई कर के लौट रहा था, रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें