फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:13 PM, 08-Sep-2024

MP News: कांग्रेस की समस्या चेहरे की नहीं, मुखौटों की भी, हरियाणा में सीएम चेहरे पर सुधांशु त्रिवेदी का तंज

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने आरोग्य भारती के 10वें वार्षिक व्याख्यानमाला के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर हरियाणा में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर कटाक्ष किया। और पढ़ें

10:50 PM, 08-Sep-2024

MP News: वीडी शर्मा पर दिग्विजय की टिप्पणी पर BJP सख्त, क्राइम ब्रांच में केस दर्ज करने की मांग

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयान को लेकर भाजपा हमलावर है। भाजपा ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग को लेकर क्राइम ब्रांच को शिकायत की है। भाजपा ने दिग्विजय सिंह को राघवगढ़ का किला और पुत्र की विधानसभा मुस्मिलों को देने का तंज कसा है।  और पढ़ें

10:46 PM, 08-Sep-2024

Sagar News: हरदुली हत्याकांड, बकरी चोरी के शक में की गई थी हत्या, शव के टुकड़े तालाब में फेंके, चार गिरफ्तार

सागर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरदुली के जंगल में एक तालाब से क्षत-विक्षत शव मिलने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। बकरी चुराने के शक में आरोपियों ने अर्जुन कुचबंदिया की हत्या कर दी थी और पहचान छिपाने के लिए शव के टुकड़े कर तालाब में फेंक दिए थे। और पढ़ें

विज्ञापन
10:25 PM, 08-Sep-2024

Khandwa News: ऋषि पंचमी पर स्नान करने के दौरान नदी में डूबने से दो युवतियों की मौत, गांव में पसरा मातम

Khandwa News: ऋषि पंचमी पर स्नान करने के दौरान नदी में डूबने से दो युवतियों की मौत, गांव में पसरा मातम और पढ़ें

10:25 PM, 08-Sep-2024

Indore News: ब्लड कैंसर पीड़िता को हुए जुड़वा बच्चे, बेटा-बेटी दोनों मिले, डिलेवरी भी सामान्य

एमटीएच हॉस्पिटल में बिना ऑपरेशन के जन्मे दोनों बच्चे, मां और बच्चे स्वस्थ, बीमार पीड़िता के परिजन बोले हमारे लिए यह किसी वरदान से कम नहीं 
  और पढ़ें

विज्ञापन
10:13 PM, 08-Sep-2024

Weather: भोपाल समेत कई जिलों में हुई बारिश, 11 सितंबर से एक्टिव होगा स्ट्रॉन्ग सिस्टम, 97% बारिश का कोटा पूरा

रविवार को राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। कई जिलों में दिन भर धूप खिली रही।  प्रदेश में इस सीजन का 97 फ़ीसदी बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। 11 सितंबर से प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो रहा है। और पढ़ें

10:08 PM, 08-Sep-2024

Indore News: मजदूर और किसान परेशान, उद्योगपतियों के अनुसार नीतियां बना रही सरकार

कामरेड होमी एफ दाजी स्मृति राष्ट्रीय संवाद में मेधा पाटकर और अभय दुबे के साथ कई वक्ताओं ने रखे अपने विचार। आज की राजनीति पर कई गंभीर मुद्दे उठाए गए। 
  और पढ़ें

10:07 PM, 08-Sep-2024

MP News:  सीएम कल बीना से लाड़ली बहनों और पेंशन धारकों के खातों में भेजेंगे किस्त


मुख्यमंत्री बीना से सोमवार को लाडली बहनों के खाते में 1574 करोड़ रुपये अंतरित करेंगे। साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में 332.43 करोड़ रुपये आएंगे।  और पढ़ें

10:03 PM, 08-Sep-2024

Anuppur News: रोजगार देने के नाम पर युवाओं से ठगी, फर्जी कंपनी चलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर जिला मुख्यालय में बेरोजगार युवाओं को रोजगार का झांसा देकर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी किराए के कमरे में प्राइवेट कंपनी का फर्जी कार्यालय खोलकर पंपलेट के माध्यम से रोजगार के आवेदन मंगवा रहे थे और प्रत्येक आवेदक से 500 रुपये वसूल रहे थे।

और पढ़ें

09:52 PM, 08-Sep-2024

Indore News: जरूरतमंदों के विघ्न दूर करने वालों का किया सम्मान, सहयोग राशि भी प्रदान की

कृष्णा गुरुजी सोशल वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने शहर के विघ्नहर्ताओं का सम्मान किया। अलग अलग क्षेत्रों में मदद करने वालों को मिला प्रोत्साहन। 
  और पढ़ें

09:19 PM, 08-Sep-2024

MP News: दमोह में एक साथ चार बच्चियों की मौत, तीन बहनें नहाते समय तालाब में डूबीं, चौथी का रात में मिला शव

दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के डूमर गांव में रविवार को भयानक हादसा हुआ, जब तालाब में डूबने से एक ही परिवार की चार बच्चियों की मौत हो गई। दोपहर में तीन बच्चियां भंडारे से लौटते समय तालाब में नहाने गई थीं और डूब गईं। चौथी बच्ची, जो उन्हें बचाने गई थी, रात में मृत पाई गई। और पढ़ें

09:05 PM, 08-Sep-2024

Indore: दो माह बाद इंदौर में फिर कोरोना केे रोगी मिले, मां-बेटे संक्रमित

इंदौर मेें कोरोना के मरीज वर्ष 2020 तक सबसे ज्यादा पाए गए थे। सरकारी रिकार्ड मेें अब तक इंदौर मेें कोरोना सेे 1340 मौतें दर्ज है, जबकि इससे कही ज्यादा मौतें हो चुकी है। और पढ़ें

08:29 PM, 08-Sep-2024

Anuppur News: घने जंगल के बीच अपना आकार बढ़ा रही है गणेश जी की प्रतिमा, जानिए क्या है धरहर गणेश मंदिर की कहानी

अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम धरहर कला में श्री गणेश की प्राचीन प्रतिमा स्थित है। स्थानीय श्रद्धालुओं का दावा है कि यह प्रतिमा हर वर्ष बढ़ती ही जा रही है। अमरकंटक मां नर्मदा के दर्शन करने के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालु सबसे पहले धरहर गणेश मंदिर पहुंचकर प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।  और पढ़ें

08:17 PM, 08-Sep-2024

Ujjain: महाकाल दरबार पहुंचे प्रदीप मिश्रा, गर्भगृह में किया अभिषेक, बोले- उज्जैन आते रहें.. आशीर्वाद पाते रहें

पंडित प्रदीप मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बाबा महाकाल की नगरी में आना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना हमेशा एक अनमोल अनुभव होता है। उन्होंने महाकाल की सवारी से "शाही" शब्द हटाने को सकारात्मक कदम बताया और कहा कि सनातन संस्कृति से जुड़े नए शब्दों का प्रयोग किया जाना चाहिए। और पढ़ें

07:49 PM, 08-Sep-2024

Sagar News: मुख्यमंत्री यादव का बीना दौरा कल, लाडली बहना योजना की राशि करेंगे अंतरण, कई अन्य घोषणाओं की उम्मीद

Sagar News: मुख्यमंत्री यादव का बीना दौरा कल, लाडली बहना योजना की राशि करेंगे अंतरण, कई अन्य घोषणाओं की उम्मीद और पढ़ें

07:37 PM, 08-Sep-2024

Indore: बंद मिलों के श्रमिक निभा रहे 100 साल पुरानी परंपरा, झांकियों का निर्माण शुरू

मिल परिसरों में गणेश स्थापना के बाद कवि सम्मेलन, आकेस्ट्रा व अन्य सांस्कृतिक आयोजन होते थे। श्रमिक खुद आयोजन व झांकियों के लिए चंदा करते थे। स्वदेशी मिल की जमीन बिक चुकी है, लेकिन श्रमिक झांकियां तराश कर जनता के लिए उन्हें बनाते है। और पढ़ें

07:31 PM, 08-Sep-2024

MP News: पितृपक्ष के अवसर पर RKMP से गया के बीच स्पेशल ट्रेन, विदिशा, कटनी, मैहर समेत कई शहरों से गुजरेगी

रेल प्रशासन द्वारा पितृपक्ष के अवसर पर शुरू होने वाली रेलगाड़ी  दोनों दिशाओं में विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन एवं अनुग्रह नारायण रोड स्टेशनों पर रुकेगी और पढ़ें

07:05 PM, 08-Sep-2024

Sehore News: शाहगंज के दिगंबर झरने में हादसा, भोपाल के डॉक्टर दोस्तों में से एक गहरे पानी में डूबा

भोपाल से शाहगंज घूमने आए पांच डॉक्टर दोस्तों में से 28 वर्षीय अश्विन कृष्णन अय्यर दिगंबर झरने में नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रहे। पुलिस और गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश जारी है।  और पढ़ें

06:53 PM, 08-Sep-2024

Khandwa: सीएम बोले- आदिवासी बच्चों का डॉक्टर, इंजीनियर और वैज्ञानिक बनने का पूरा होगा सपना, खर्च उठाएगी सरकार

Khandwa: सीएम बोले- आदिवासी बच्चों का डॉक्टर, इंजीनियर और वैज्ञानिक बनने का पूरा होगा सपना, खर्च उठाएगी सरकार और पढ़ें

06:25 PM, 08-Sep-2024

Sagar News: ऋषि पंचमी पर नहाने गई 22 वर्षीय महिला की तालाब में डूबने से मौत, बहन और मां को दामाद ने बचाया

सागर जिले के सानोधा थाना अंतर्गत ग्राम पड़रिया में एक 22 वर्षीय महिला दीपा की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दामाद ने मां और महक को बचा लिया, लेकिन दीपा को नहीं बचा सका। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण जांच में लिया है। और पढ़ें

06:12 PM, 08-Sep-2024

Ujjain News: ट्राले की टक्कर से चार गोवंशों की मौत, भीड़ ने चालक की पिटाई कर अस्पताल में भर्ती कराया

चालक कुलदीप हिमाचल प्रदेश से ट्राला लेकर इंदौर जा रहा था। तभी रास्ते में ये घटना हो गई। गुस्साई भीड़ ने चाल का इतनी बुरी तरह पीटा की उसका सिर फूट गया। वहीं चालक का कहना है कि गोवंश को आगे जा रहे अन्य ट्रक ने टक्कर मारी थी।  और पढ़ें

05:53 PM, 08-Sep-2024

Mp: सरसी आइलैंड बनेगा मध्यप्रदेश का प्रमुख पर्यटन केंद्र, पर्यटकों के लिए जिम, 5-स्टार होटलों जैसी सुविधाऐं

बाणसागर डूब क्षेत्र के सरसी आइलैंड को पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनाया गया है। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि पर्यटकों के लिए जिम, 5-स्टार होटलों जैसी सुविधाऐं, उपलब्ध कराई गई है।
  और पढ़ें

05:50 PM, 08-Sep-2024

Tikamgarh News: टीकमगढ़ में 12वीं की छात्रा ने तालाब में लगाई छलांग, गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी पुलिस

टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में 12वीं की छात्रा रचना कुशवाहा ने रविवार दोपहर छलांग लगा दी। पुलिस और गोताखोरों की मदद से छात्रा की तलाश जारी है। रचना, जो अपने नाना-नानी के पास रहकर पढ़ाई करती थी। और पढ़ें

05:37 PM, 08-Sep-2024

Damoh News: बांग्लादेशी युवक को न्यायालय ने सुनाई सात वर्ष की सजा, फर्जी तरीके से बनाए थे दस्तावेज

दमोह के सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश ने बांग्लादेशी नागरिक विश्वजीत विश्वास को कूटरचित दस्तावेजों (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट) के आधार पर सात वर्ष की सजा सुनाई है। विश्वजीत विश्वास 2012 में मजदूरी के लिए भारत आया था और उसने दमोह जिले में फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए थे। 2018 में बांग्लादेश लौटने के प्रयास के दौरान पासपोर्ट जांच में उसकी धोखाधड़ी उजागर हुई। और पढ़ें

05:29 PM, 08-Sep-2024

Mp: पटवारी भर्ती परीक्षा की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग तेज, काग्रेस नेता अरुण यादव ने खड़े किए सवाल

बेरोजगार युवाओं के साथ अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव ने पटवारी भर्ती में हुए घोटाले की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं करने पर सरकार और अधिकारियों पर कई आरोप लगाए हैं।  और पढ़ें

05:02 PM, 08-Sep-2024

Chhatarpur News: चलते ट्रक के पीछे कार दौड़ाकर निकालते रहे दाल की बोरियां, लोगों ने घेरा तो छोड़कर भागे

छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र में चलती कार से चलते ट्रक को लूटने का मामला सामने आया है। जहां लुटरे चलते ट्रक से बोरियां नीचे फेंकते जा रहे थे और कार सवार उन्हें उठाते जा रहे थे। और पढ़ें

04:45 PM, 08-Sep-2024

Gwalior News: शॉर्ट सर्किट से घर की दीवारों में फैला करंट, मां-बेटी को बचाने दौड़े पिता-पुत्र की मौत

मकान में शॉर्ट सर्किट से करंट दीवारों में फैल गया। सबसे पहले मां और फिर बेटी को करंट ने अपनी चपेट में लिया। बाप और बेटे उन्हें बचाने के लिए दौड़े। मां-बेटी तो बच गए, लेकिन बाप और बेटे की करंट लगने से तत्काल मौत हो गई। और पढ़ें

04:42 PM, 08-Sep-2024

Ujjain News: भाजपा नेता के भाई पर साधु को निर्वस्त्र करके पीटने का आरोप, मामला दर्ज, कांग्रेस ने कही ये बात

गुना जिले के साधु गोपालदास ने उज्जैन के बिरलाग्राम थाने में भाजपा नेता सुल्तान सिंह शेखावत के भाई लक्ष्मण सिंह शेखावत और विक्की शुक्ला पर मारपीट, अभद्रता और लूट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा और पढ़ें

04:20 PM, 08-Sep-2024

Chhatarpur News: मोटे के महावीर मंदिर में शुरू हुआ बर्तन बैंक, प्लास्टिक अपशिष्ट रोकथाम के लिए की गई स्थापना

छतरपुर के मोटे के महावीर मंदिर में स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के अंतर्गत प्लास्टिक अपशिष्ट रोकने के उद्देश्य से बर्तन बैंक की स्थापना की गई। नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया ने इसका शुभारंभ किया और 50 स्टील की थालियाँ, गिलास और चम्मच दान किए। इसका उद्देश्य भंडारों में शून्य अपशिष्ट भोज का आयोजन करना है, जो प्लास्टिक के उपयोग को कम करेगा। और पढ़ें

04:12 PM, 08-Sep-2024

Chhatarpur: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष ने जिला प्रशासन के साथ की बैठक, कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन

केंद्रीय मंत्री दर्जा प्राप्त राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष एम वेंकटेशन ने छतरपुर जिला प्रशासन और नगर परिषद सीएमओ के साथ बैठक की। इस दौरान सफाई कर्मचारियों की वेतन वृद्धि, सुरक्षा उपकरण, अवकाश, नियमितीकरण और प्रमोशन जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।  और पढ़ें

03:00 PM, 08-Sep-2024

Indore: मुख्यमंत्री बोले-महानगर के लिए चार शहरों में सबसे अच्छी फिजिबिलिटी रिपोर्ट इंदौर-उज्जैन की

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ से पहले इंदौर से उज्जैन के बीच वंदे मेट्रो शटल ट्रेन चलेगी। इसकी स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा होगी। यह ट्रेन दोनों शहरों को जोड़ेगी। और पढ़ें

02:53 PM, 08-Sep-2024

Umaria News: बस की टक्कर से दादा-पोते की मौत, पोती गंभीर घायल, दोनों बच्चे हॉस्टल जा रहे थे

उमरिया में सड़क हादसे में पोता पोती को हॉस्टल छोड़ने जा रहे दादा की मोपेड को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दादा और पोते की मौत हो गई, जबकि पोती गंभीर रूप से घायल है। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। और पढ़ें

02:42 PM, 08-Sep-2024

Umaria News: अभद्र भाषा का प्रयोग कर व्यक्ति को धमकाया, जांच के बाद प्रभारी सहायक वन संरक्षक निलंबित

राज्य शासन ने वायरल ऑडियो की पुष्टि के लिए एक टीम गठित की। जांच में मामला सही पाए जाने पर दिलीप कुमार मराठा प्रभारी सहायक वन संरक्षक को निलंबित कर दिया गया है। और पढ़ें

02:27 PM, 08-Sep-2024

Damoh News: लग्जरी कार से की जा रही थी अवैध शराब की तस्करी, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

तेजगढ़ थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने बताया कि रात झलोन-तेजगढ़ मार्ग पर नर्सरी के पास एक नीले रंग की कार में आठ पेटी अवैध शराब जब्त की गई है। इसकी कीमत 40 हजार रुपये के करीब है।  और पढ़ें

02:26 PM, 08-Sep-2024

Mp:कंप्यूटर-मोबाइल के दौर में फिजियोथैरेपी कारगर,CM ने चिकित्सकों को पत्र लिख विश्व फिजियोथेरेपी डे की दी बधाई

मध्य प्रदेश में फिजियोथैरेपी को लेकर मुख्यमंत्री से लेकर पक्ष विपक्ष के नेता और खिलाड़ियों ने आज विश्व फिजियोथेरेपी डे पर भौतिक चिकित्सकों को शुभकामनाएं प्रेषित की है। और पढ़ें

02:14 PM, 08-Sep-2024

Damoh News: सरकारी स्कूल में बच्चों से साफ करवा रहे बाथरूम, परिजनों ने लगाया आरोप, अधिकारी बोले- जांच करेंगे

स्कूली छात्र के पिता नन्हे अहिरवार ने बताया कि शुक्रवार को उसकी पत्नी स्कूल के पास से निकल रही थीं, इस दौरान उन्होंने देखा कि बच्चे बाथरूम साफ कर रहे है। इस बीच कुछ लोगों ने सफाई के फोटो भी ले लिए। और पढ़ें

01:56 PM, 08-Sep-2024

Chhatarpur: बस हेल्पर के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपियों गिरफ्तार, रुपये नहीं देने पर पीटा था

पुलिस ने घटनास्थल से एकत्रित साक्ष्यों और बयानों के आधार पर मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। और पढ़ें

01:46 PM, 08-Sep-2024

Tikamgarh News: व्यक्ति की मौत पुलिस के लिए बनी पहेली, 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं

परिजनों का आरोप है कि ओरछा पुलिस ने बारीकी से जांच नहीं की, जिसके चलते 10 दिन बाद भी हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ है। परिजनों ने निवाड़ी पुलिस अधीक्षक को भी आवेदन दिया है और गुहार लगाई है कि इस मामले की जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी से कराई जाए। और पढ़ें

01:46 PM, 08-Sep-2024

Mp:एमपी कांग्रेस ने शुरू की संगठन में कसावट, प्रभारी सचिवों को जिलों की दी जिम्मेदारी, कार्यकारिणी का इंतजार

मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठन में कसावट लाने के लिए जिलों के साथ-साथ अन्य जिम्मेदारियां प्रदेश के प्रभारी सचिवों और संयुक्त सचिवों को सौंपी है। इधर 8 महीने बाद भी प्रदेश कार्यकारिणी का इंतजार है। और पढ़ें

01:19 PM, 08-Sep-2024

Jabalpur News: वेदिका हत्याकांड मामला, तथ्य छिपाने के आरोप में डॉक्टर को छह महीने की सजा

जबलपुर के बहुचर्चित वेदिका ठाकुर हत्याकांड में तथ्य छिपाने वाले डॉक्टर को कोर्ट ने दोषी माना है। अदालत ने आरोपी डॉक्क्टर को छह महीने की सजा सुनाई है। और पढ़ें

01:05 PM, 08-Sep-2024

Damoh News: मुक्तिधाम पर कब्जा कर लगाई मक्के की फसल, कलेक्टर के निर्देश पर नष्ट की गई

तेंदूखेड़ा तहसीलदार सोनम पांडे की मौजूदगी में बांसी ग्राम पचायत के मुक्तिधाम  से अतिक्रमण हटाया गया। साथ ही ट्रैक्टर से मुक्तिधाम में लगी मक्के की फ़सल को भी नष्ट किया गया।  और पढ़ें

12:57 PM, 08-Sep-2024

MP News: कटरा, कन्याकुमारी समेत भोपाल मंडल से गुजरने वाली 44 एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी निरस्त, जाने क्या है वजह


भोपाल मंडल से गुजरने वाली 44 गाड़ियां 22 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच निरस्त रहेगी। दरअसल दक्षिण मध्य रेल के विजयवाड़ा-काजीपेड-बल्लारशाह खंड में वारंगल, गाजीपेट और हसनपर्थी स्टेशन के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है।  और पढ़ें

12:50 PM, 08-Sep-2024

Sagar News: मिशन अस्पताल के सामने शव रखकर लगाया जाम, डिलेवरी के समय महिला के पेट में कपड़ा छोड़ने का आरोप

अस्पताल प्रबंधक आशीष बैंजामिन का कहना है कि एक साल पहले कपड़ा छूटने का आरोप निराधार है। हमने सिजेरियन डिलीवरी की थी, जबकि दूसरे अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान बड़ी आंत में कपड़ा मिला है। और पढ़ें

12:40 PM, 08-Sep-2024

MP News:परीक्षा के दौरान गैरहाजिर रहने वाले प्रचार्य और असिस्टेंट प्रोफेसर निलंबित, उच्च शिक्षा विभाग का एक्शन


उच्च शिक्षा विभाग के प्राचार्य और असिस्टेंट प्रोफेसर बिना सूचना के परीक्षा अवधि में गायब रहे। अब उच्च शिक्षा विभाग ने दोनों को निलंबित कर दिया है।  और पढ़ें

12:36 PM, 08-Sep-2024

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान सहकारी समिति बरखेडा के दस्तावेजों और भौतिक सत्यापन का अवलोकन करने पर यूरिया 1.62 टन पीओएस मशीन में प्रदर्शित हो रहा था, लेकिन भौतिक सत्यापन में समिति के भंडार गृह में यूरिया की मात्रा 0.36 टन पाई गई। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें