फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:55 PM, 03-Sep-2024

CM Mohan Yadav Father Death: सीएम मोहन यादव पहुंचे उज्जैन, बुधवार को होगा 'बाबूजी' का अंतिम संस्कार

पिता के निधन की खबर सुनते ही सीएम मोहन यादव उज्जैन पहुंच चुके हैं। बुधवार को उनके पिता की अंतिम यात्रा निकलेगी। भूखी माता मंदिर के पास पिता का अंतिम संस्कार होगा। और पढ़ें

10:43 PM, 03-Sep-2024

Jabalpur News: हथियारों से लैस होकर लाखों का माल चुराया था, 11 आरोपियों को हुई सजा

हथियारों से लैस होकर लाखों का माल चुराने का मामला सामने आया था। मामले में 11 आरोपियों को सजा हुई है। और पढ़ें

10:42 PM, 03-Sep-2024

Bhopal News: भोपाल में मेट्रो का स्टील ब्रिज पिलर पर रखा, 400 टन वजनी ब्रिज की तीन घंटे में सफल लॉन्चिंग


भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर 400 टन वजनी स्टील ब्रिज को तीन घंटे में सफलतापूर्वक स्थापित किया गया। इसे बड़ी क्रेन और मशीनों की सहायता से अंजाम दिया गया।
  और पढ़ें

विज्ञापन
10:36 PM, 03-Sep-2024

Sagar News: डॉक्टर के इंजेक्शन लगाते ही युवक की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

मध्यप्रदेश के सागर जिले में डॉक्टर के इंजेक्शन लगाते ही युवक की तबियत बिगड़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। और पढ़ें

10:31 PM, 03-Sep-2024

Singrauli Tribal Farmer Death: संपतिया उइके पहुंचीं पीड़ित किसान परिवार के घर, ग्रामीण मुर्दाबाद के नारे लगाए

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिंगरौली की घटना के संबंध में जिले की प्रभारी मंत्री संपतिया उइके को घटना स्थल पर जाकर शोकाकुल परिवार से भेंट करने और घटना की वस्तुस्थिति जानने के निर्देश दिए थे। और पढ़ें

विज्ञापन
10:08 PM, 03-Sep-2024

Chhatarpur: कोतवाली पथराव मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 39 पकड़े गए, 100 से अधिक अज्ञात पर मामला दर्ज

छतरपुर कोतवाली में पथराव कांड के तीन और आरोपी वीडियो फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किए गए। अब तक 39 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। और पढ़ें

09:56 PM, 03-Sep-2024

Shajapur: नेशनल हाइवे पर चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, नाराज ट्रक ड्राइवरों ने किया चक्का जाम

Shajapur Criminals stole goods from moving truck on national highway angry truck drivers blocked road और पढ़ें

09:45 PM, 03-Sep-2024

Amar Ujala Samvad: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले- इंदौर जैसा पोहा मेरे घर में भी बनता है

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इंदौर का पोहा सबसे फेमस है। वैसा पोहा मेरे घर में बनता है। उन्होंने कहा कि जेड प्लस सुरक्षा के कारण आज कल बड़ा झंझट हो गया है। लेकिन इंदौर की सराफा चौपाटी में व्यजंनों का स्वाद लेने मैं गया था। और पढ़ें

09:40 PM, 03-Sep-2024

Betul: कांग्रेसियों ने सड़क के गड्ढों का विरोध करने निकाला नया तरीका, पहले लगाए BJP के झंडे फिर किया श्राद्ध

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में कांग्रेसियों ने सड़क के गड्ढों का विरोध करने के लिए नया तरीका निकाला। पहले बीजेपी का झंडा लगाया और फिर श्राद्ध कर दिया। और पढ़ें

09:26 PM, 03-Sep-2024

Indore News: भारत के युवा प्रश्न पूछना शुरू करें, फॉलोवर्स बनना छोड़ें, खुद आदर्श बनें

अभ्यास मंडल की व्याख्यानमाला में हरिदास यशवंत ने बताया कैसा हो भविष्य का भारत, बोले जो खुद के लिए जीता है वह डिप्रेशन का शिकार होता है, समाज के लिए जीना शुरू करें। 
  और पढ़ें

09:22 PM, 03-Sep-2024

MP News: सीएम मोहन यादव के पिता का निधन, 100 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का मंगलवार को उज्जैन में निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने सोमवार को अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की थी। शाम को उनके पिता का निधन हो गया। मुख्यंमत्री रात साढ़े नौ बजे भोपाल से इंदौर आ रहे हैं, यहां से वे सड़क मार्ग से उज्जैन रवाना होंगे। और पढ़ें

08:59 PM, 03-Sep-2024

MP News: मध्यप्रदेश में फिल्म 'तिकड़म 2' की होगी शूटिंग, स्थानीय कलाकारों को मिलेगा बड़ा अवसर

संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव,शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि राज्य में क्रिएटिव इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए नए कोर्सेस शुरू किए जाएंगे। इसमें स्क्रिप्ट राइटिंग, डायरेक्शन और एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म निर्माण की अन्य विधाओं के कोर्स शामिल होंगे।  और पढ़ें

08:53 PM, 03-Sep-2024

MP News: टिकट लेकर संग्रहालय में घुसा, 15 करोड़ की चोरी की, दीवार फांदने में नाकाम, पुलिस के हत्थे चढ़ा

गिरफ्तार आरोपी विनोद यादव के पास से 98 सोने के सिक्के, 75 चांदी के सिक्के, 38 तांबे के सिक्के, एक सोने का मेडल, और 12 मिश्रित धातु के मैडल सहित अन्य बेशकीमती वस्त्र बरामद किए गए। चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। और पढ़ें

08:42 PM, 03-Sep-2024

Weather: स्ट्रांग सिस्टम से प्रदेश के 7 जिलों में हुई बारिश, कई जिले में उमस ने किया परेशान,आगे भी अलर्ट जारी

मंगलवार को प्रदेश के सात जिलों में बारिश दर्ज की गई वहीं कई जिलों में धूप खिली रही और उमस नें लोगों को परेशान किया। प्रदेश के कई जिलों में कल भी बारिश दौर बना रहेगा। और पढ़ें

08:40 PM, 03-Sep-2024

MP: नरेंद्र सिंह तोमर बोले- विधायिका का कार्य केवल कानून निर्माण नहीं, निगरानी और जवाबदेही सुनिश्चित करना भी

विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर  कहा कि विधायिका का कार्य केवल नीतियों पर विचार विमर्श और कानून निर्माण तक सीमित नहीं है। सरकारी कामकाज पर निरंतर निगरानी रखना और उसकी जवाबदेही सुनिश्चित करना भी विधायिका का एक प्रमुख कार्य है। और पढ़ें

08:35 PM, 03-Sep-2024

MP News: सीएम मोहन यादव मिस्ड कॉल से बने भाजपा के सदस्य, बोले- हमारी सरकार ने कानून को सभी के लिए बराबर किया

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार से मध्य प्रदेश में अपने सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मिस्ड कॉल के जरिए पार्टी की सदस्यता ली। उन्हें सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदान किया। और पढ़ें

08:28 PM, 03-Sep-2024

Chhindwara News: शादी का झांसा देकर प्यार किया, फिर हत्या कर दी, दूसरी प्रेमिका के लिए पहली को कुएं में धकेला

शादी का झांसा दिया, प्यार किया और फिर हत्या कर दी। दूसरी प्रेमिका के लिए पहली प्रेमिका की कुंए में धकेल कर हत्या कर दी। और पढ़ें

08:21 PM, 03-Sep-2024

Guna News: आपने तारीख पर तारीख तो सुना होगा, अब नोटिस पर नोटिस भी देख लीजिए, जब डीईओ पर भड़के कलेक्टर, Video

Guna News You must have heard about dates upon dates when collector got angry at DEO Video और पढ़ें

08:17 PM, 03-Sep-2024

Sagar News: खुरई में खाद न मिलने से नाराज किसानों ने सड़क पर लगाया जाम, देखें वीडियो

Sagar News Angry farmers blocked road due to non-availability of fertilizers in Khurai watch video और पढ़ें

08:13 PM, 03-Sep-2024

Burhanpur: भारी बारिश के बाद सरकारी स्कूल का नहीं खुल पाया ताला, उफनते नाले को पार कर छात्र-शिक्षक गए विद्यालय

Burhanpur lock of government school could not be opened after heavy rain
  और पढ़ें

08:01 PM, 03-Sep-2024

Guna News: दबंग बेरोजगारों के हत्थे चढ़ गए रिश्वतखोर बाबू, फिर ऐसा हुआ, देखें वीडियो

Guna News bribe-taking Babu was caught by domineering unemployed then this happened watch video और पढ़ें

07:50 PM, 03-Sep-2024

Mp: तीन नए मेडिकल कॉलेज के स्टॉफ को 4 महीने से नहीं मिली सैलरी,जिम्मेदार बोले सरकारी प्रक्रिया में लगता है समय

एमपी में इस सत्र में शुरू हुए तीन मेडिकल कॉलेज के स्टॉफ को चार माह बाद भी सैलरी नहीं मिल पाई है, उन्हें अपना खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। वहीं जिम्मेदार अधिकारियों का तर्क है कि सरकारी काम में समय लगता है।  और पढ़ें

07:48 PM, 03-Sep-2024

MP High Court: फिल्म इमरजेंसी को मंजूरी देने से पहले आपत्तियों पर विचार करें, कोर्ट ने CBFC को निर्देश दिया

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया कि कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी के प्रमाणन के लिए आवेदन विचाराधीन है। फिल्म को अभी तक कोई प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया है, जिसे पहले छह सितंबर को रिलीज किया जाना था।
  और पढ़ें

07:37 PM, 03-Sep-2024

Ujjain News: बाबा महाकाल की शाही सवारी के लाइव में अभद्र टिप्पणी, युवक पर एफआईआर दर्ज

राजसी सवारी निकलने के दौरान सोशल मीडिया पर लाइव टेलीकास्ट हो रहा था। इसी दौरान एक इंस्टग्राम यूजर ने बाबा महाकाल को लेकर अभद्र शब्दों का इस्तेमाल कर दिया। और पढ़ें

07:32 PM, 03-Sep-2024

MP News: विजन डॉक्यूमेंट...भाजपा गदगद, कांग्रेस ने जताया विरोध, जानें क्या है मामला

प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार ने विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने की योजना बनाई है। तय किया गया है कि इसके तहत विधानसभा के विकास पर 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। और पढ़ें

07:27 PM, 03-Sep-2024

MP News: अकादमी पुरस्कार से रुखसत हुए मीर, ताज और यूसुफ...शायर अदीबों में नाराजगी, जानें क्या बोले साहित्यकार

मप्र मुस्लिम विकास परिषद के अध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद माहिर ने अकादमी जिम्मेदारों से सवाल किया है कि अवार्ड 2023 की सूची से इन बड़े नामों को हटाए जाने की स्थिति स्पष्ट की जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बरसों से जारी व्यवस्था को अचानक बदल दिया जाना। और पढ़ें

07:22 PM, 03-Sep-2024

Indore:फ्लाईओवर का एक हिस्सा तैयार, फिर भी ट्रैफिक के लिए नहीं खोला

यदि ब्रिज की एक भुजा शुरू हो जाती तो ट्रैफिक में आसानी हो सकती थी, लेकिन लोकार्पण के चक्कर में ब्रिज को ट्रैफिक के लिए खोला जाना टाला जा रहा है। इस ब्रिज का निर्माण प्राधिकरण 50 करोड़ की लागत से कर रहा है। और पढ़ें

07:22 PM, 03-Sep-2024

Mp: कमलनाथ की सक्रियता बढ़ी राहुल गांधी से की मुलाकात, जीतू पटवारी भी रहे मौजूद, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

पूर्व सीएम कमल नाथ एक बार फिर से प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हो सकते हैं। उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात की है। अब अटकले लगाई जाने लगी है कि कमलनाथ को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। और पढ़ें

07:21 PM, 03-Sep-2024

MP News: पांच महीने से ठप पड़ा है सूचना तंत्र, आयोग में अटकी 14 हजार अपील...जानें अदालत ने क्या कहा नोटिस में

पांच महीने से सूचना तंत्र ठप पड़ा हुआ है। आयोग में 14 हजार अपील अटकी पड़ी हैं। अदालत ने नोटिस में सूचना तंत्र को निर्देश दिए हैं। और पढ़ें

07:15 PM, 03-Sep-2024

MP News: महेश्वर में होगी अगली कैबिनेट की बैठक, लोकमाता अहिल्या देवी के सम्मान में बड़े आयोजन की तैयारी



मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट की बैठक में एलान किया कि लोकमाता अहिल्या देवी के 300वें जन्मोत्सव वर्ष पर विशेष आयोजन होंगे।  और पढ़ें

07:13 PM, 03-Sep-2024

देख लो सरकार: धार में बाढ़ के पानी से कमर तक डूबा छात्रावास, 42 बच्चों में मची चीख पुकार, हॉस्टल अधीक्षक गायब

बाढ़ के पानी से कमर तक बालक छात्रावास डूब गया। छात्रावास के 42 बच्चों में चीख पुकार मच गई। देवदूत बन आधी रात पहुंचे भाजपा नेता ने बेटे के साथ मिलकर कंधों पर छात्रों को बैठाकर सुरक्षित बाहर निकाला। और पढ़ें

07:06 PM, 03-Sep-2024

Mp: बीज घोटाले को लेकर कांग्रेस ने कृषि मंत्री के खिलाफ खोला मोर्चा, अधिकारियों की मिलीभगत से घोटाले का आरोप

कांग्रेस ने बीज घोटाले मामले में कृषि मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मुकेश नायक ने चेतावनी दी कि कृषि मंत्री ने अगर पत्र का जवाब नहीं दिया तो उन्हें किसी भी जिले में घुसने नहीं दिया जाएगा।  
  और पढ़ें

06:54 PM, 03-Sep-2024

Gwalior: खुद को कुंवारा बताकर संजय ने परवीन का किया शारीरिक शोषण, फिर पीछा छुड़ाने के लिए उठाया खौफनाक कदम

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में एक युवती की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमी ने युवती की हत्या कर दी। और पढ़ें

06:46 PM, 03-Sep-2024

Bhopal: भोपाल के सिटी बस में गुंडागर्दी, ड्राइवर को फिल्मी स्टाइल में पीटा,बचाव में आए यात्रियों को भी धमकाया

भोपाल में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं। फिल्मी स्टाइल में सिटी बस में ड्राइवर से मारपीट करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। और पढ़ें

06:28 PM, 03-Sep-2024

MP News: रीवा में कथावाचक आपस में लड़ पड़े, कथा सुनाने से शुरू हुआ विवाद

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में चिरहुला हनुमान मंदिर परिसर में दो कथावाचक आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है, यजमान को कथा सुनाने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद दोनों आपस में मारपीट करने लगे। और पढ़ें

06:18 PM, 03-Sep-2024

MP News: साढ़े आठ हजार वर्ग किलोमीटर का होगा इंदौर महानगर का दायरा, तीन जिले जुड़ेंगे

इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन में 8,676 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्रफल शामिल रहेगा। इसमें इंदौर जिले से देवास और धार-उज्जैन के सीमावर्ती क्षेत्र भी जुड़ेंगे। इंदौर के नए मास्टर प्लान के निवेश क्षेत्र में भी इन्हें शामिल किया जाएगा। और पढ़ें

06:06 PM, 03-Sep-2024

सुन लो सरकार: नीमच में चप्पल सिर पर रख सीएम से मांगी न्याय की भीख, एक हजार शिकायती पेज लेकर लोटते हुए पहुंचा

मुकेश प्रजापति ने जनसुनवाई में एक अनोखे अंदाज में बिना शर्ट पहने एक हजार पुराने शिकायती आवेदनों की माला पहनकर लोटन करते हुए कलेक्टर कार्यालय परिसर में दाखिल हुआ। इस दृश्य को देखकर हर कोई दंग रह गया। और पढ़ें

05:56 PM, 03-Sep-2024

Chhatarpur: स्कूल में तलवार लेकर उत्पात मचाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 1 साल पहले छेड़छाड़ एवं अपहरण का मामला दर्ज

स्कूल में तलवार लेकर उत्पात मचाने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी अंकी मिश्रा के खिलाफ़ एक साल पहले सागर जिले के शाहगढ़ थाने में छेड़छाड़ और अपहरण का मामला दर्ज है। और पढ़ें

05:46 PM, 03-Sep-2024

MP News: सतना में 70 साल पुराना तालाब फूटा, कॉलोनियों में घुसा पानी, तेज बहाव में फंसे दो बच्चे समेत चार लोग

मध्यप्रदेश के सतना जिले में 70 साल पुराने तालाब की मेढ़ टूट गई। तालाब का पानी आसपास की कॉलोनियों में भरा गया। घरों के अंदर रखा सामान खराब हो गया। कार और बाइकें भी डूब गईं। दो बच्चे समेत चार लोग तेज बहाव में फंस गए। और पढ़ें

05:30 PM, 03-Sep-2024

Chhindwara News: पांढुर्ना में खेला जा रहा खूनी गोटमार, अब तक 35 से अधिक लोग घायल

छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्ना में खूनी गोटमार खेला जा रहा है। बताया जा रहा है कि अब तक 35 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। और पढ़ें

05:23 PM, 03-Sep-2024

Umaria News: तेंदुए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच कर रही वन विभाग की टीम

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत वन गश्ती के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में एक तेंदुए का शव मिला है, जिसकी जांच पर वन अमला जुटा हुआ है। और पढ़ें

05:16 PM, 03-Sep-2024

Damoh News: रेलवे ट्रैक पर घायल मिले मासूम के परिजनों का लगा सुराग, छिंदवाड़ा जिले का रहने वाला है मासूम

सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि आरपीएफ ने इस बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। अभी जानकारी मिली है कि मासूम को उनके परिजनों ने पहचान लिया है, जो छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव गांव के हैं। पुष्टि होने के बाद ही बच्चा माता-पिता को सौंपा जाएगा। और पढ़ें

04:45 PM, 03-Sep-2024

Rajgarh News: दबंगों ने गल्ला व्यापारी को पीटा, झूठा केस बनवाकर जेल भेजा, शिकायत पर हमले का प्रयास

Rajgarh bullies beat up grain merchant sent him to jail by making false case attempted to attack on complaint और पढ़ें

04:35 PM, 03-Sep-2024

Damoh News: शासकीय वेयर हाउस से चोरी हो गई गेहूं और मूंग की बोरियां, चोरों के घर मिले बोरों में लगे टैग

चौकीदार भग्गु सेन ने बताया कि वेयर हॉउस से मूंग के लाट से बोरियां गायब थी। इसी तरह गेहूं और चावल के लाट से भी बोरियां कम लगी। गिनती की गई तो बड़ी तादात में बोरियां गायब मिली, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई। और पढ़ें

04:27 PM, 03-Sep-2024

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

MP News Sagar MP Lata Wankhede clarified on viral video of fake voting by BJP members  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें