फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 27 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

मध्य प्रदेश से जुड़ी आज - 27-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:14 PM, 27-Feb-2025

MP News: महेश्वर को शिवरात्रि मेले से वंचित रखना उचित नहीं! यह निर्णय विकास की राह में बाधा, जानिए मामला?

शिवरात्रि मेलों को लगाने के पीछे मूल उद्देश्य स्थानीय संस्कृति से जनमानस को अवगत करवाना, पर्यटन को बढ़ावा देना और व्यापार-व्यवसाय को पनपने का अवसर प्रदान करना है। ऐसे में तीर्थ मेला प्राधिकरण की 51 शहरों की सूची में महेश्वर का नहीं होना हैरानी की बात है। और पढ़ें

10:54 PM, 27-Feb-2025

Seoni News: जबलपुर-नागपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, नाना-नानी और दो नातिन की मौत

थाना प्रभारी शत्रुघ्न सिंह पटेल ने बताया कि ट्रक जबलपुर मंडी से सब्जियां लेकर हैदराबाद जा रहा था। इस दौरान घोघरी गांव के पास उसने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो बच्चों समेत चार की मौत हो गई।  और पढ़ें

10:37 PM, 27-Feb-2025

Dewas News: खातेगांव विधायक की स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित पलटी, तीन लोग थे सवार, कुसमानिया के घाट पर हादसा

पुलिस ने बताया कि कुसमानिया और कन्नौद के बीच घाट पर विधायक की गाड़ी पलट गई। गाड़ी में ड्राइवर सहित कुल तीन लोग सवार थे, हादसे में उन्हें मामूली चोटें आई हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
10:28 PM, 27-Feb-2025

Khandwa News: थाना परिसर में महिला ने पिया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत, पति और प्रेमी के बीच का था मामला

मृतका संध्या के पति का नाम भी अर्जुन था और उसके प्रेमी का नाम भी अर्जुन था। जब एक अर्जुन के साथ संध्या के झगड़े होते तो वह दूसरे अर्जुन के पास चली जाती। जिसे लेकर उसका बड़ी बहन से विवाद होता रहता था। और पढ़ें

09:55 PM, 27-Feb-2025

Betul News: वर्कशॉप में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मामला

बैतूल के चिचोली में ट्रैक्टर वर्कशॉप में युवक हरदेव यादव की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ। विवाद पुराने वीडियो को वायरल करने का था। पुलिस ने आरोपी बबलू यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अन्य आरोपियों की पहचान जारी है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:51 PM, 27-Feb-2025

Sagar News: बोर्ड परीक्षा का पेपर व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल, पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ दर्ज किया केस

कलेक्टर संदीप जी.आर. ने पेपर वायरल मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। यह समिति पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर दोषियों के खिलाफ प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी। और पढ़ें

09:47 PM, 27-Feb-2025

Umaria News: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे उमरिया, कहा- मोटे अनाज पर दिया जाएगा विशेष ध्यान

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मैं सिर्फ उमरिया ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए काम कर रहा हूं। मोटे अनाज को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिसमें कोदो और कुटकी प्रमुख हैं। और पढ़ें

09:38 PM, 27-Feb-2025

MP News: इंदौर में बीआरटीएस कॉरिडोर को हटाया जाए, जबलपुर हाईकोर्ट का आदेश; सरकार भी सहमत

युगलपीठ ने दोनों याचिकाओं का निराकरण करते हुए बीआरटीएस कॉरिडोर को वर्तमान परिस्थितियों में अव्यवहारिक मानते हुए इसे समाप्त करने का आदेश जारी किया। और पढ़ें

09:37 PM, 27-Feb-2025

Union Carbide: 56 दिन बाद खुले यूनियन कार्बाइड कचरे के कंटेनर , शुक्रवार से जलेगा कचरा

कचरे का निपटान आशापुरा गांव में लगे भस्मक में होगा। कचरे को 800 डिग्री तापमान से ज्यादा में जलाया जाएगा। इसके लिए रात से ही भट्टी को गर्म करने की प्रक्रिया शुरू होगी। तीन दिन मेें अलग-अलग मात्रा में कचरे का निपटान होगा। और पढ़ें

09:27 PM, 27-Feb-2025

Sagar: 220 साल पुराने रहस मेले का केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र ने किया शुभारंभ, कल किसान सम्मेलन में आएंगे CM यादव

मेला समिति के अध्यक्ष दीपू भार्गव ने बताया कि यह मेला भारत के प्राचीन मेलों में शुमार है। मेले के तीनों दिन आयुष्मान कार्ड, संबल कार्ड, आधार कार्ड और कर्मकार मंडल के कार्ड बनाए जाएंगे। और पढ़ें

09:26 PM, 27-Feb-2025

MP Weather: मध्य प्रदेश में 35 डिग्री पार पहुंचा दिन का पारा, और बढ़ेगा तापमान, मार्च के शुरुआत में होगी बारिश

MP Weather: मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच गया है। दक्षिण पूर्वी हवाओं की वजह से जहां तापमान में वृद्धि हो रही है। वहीं राजस्थान के पास बन रहा चक्रवात बारिश का कारण बनेगा। मार्च के शुरुआती सप्ताह में मौसम बदल सकता है। और पढ़ें

09:15 PM, 27-Feb-2025

Sehore news: भोपाल सांसद आलोक शर्मा का अनोखा अंदाज, रेलवे स्टेशन पर पान की पीक साफ कर दिया स्वच्छता का संदेश

सांसद आलोक शर्मा ने रेलवे अधीक्षक से कहा, "सुधर जाइए, लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। आप निलंबित होंगे। प्रधानमंत्री पूरे देश में साफ-सफाई का संदेश दे रहे हैं और यहां गंदगी हो रही है। अब ऐसा नहीं होना चाहिए, मैं दोबारा विजिट करूंगा। और पढ़ें

09:03 PM, 27-Feb-2025

Sehore news: कुबेरेश्वरधाम धाम में आस्था का सैलाब, कथा वाचक प्रदीप मिश्रा बोले- प्रेम जोड़ता और भ्रम तोड़ता है

शिव महापुराण के तीसरे दिन पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि प्रेम जोड़ता है और भ्रम तोड़ता है। कभी संबंध बनाएं तो यह मत देखना कि उसका घर कितना बड़ा है, बल्कि देखना चाहिए कि उसका दिल कितना बड़ा है। और पढ़ें

08:42 PM, 27-Feb-2025

Bhopal: युवा कांग्रेस टैलेंट के आधार पर बनाएगी प्रवक्ता,तलाश रहे युवा,युवा अध्यक्ष बोले GIS बेरोजगारों का मेला

Youth Congress: मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस यंग इंडिया के बोल के प्रदेश के युवाओं का चयन की प्रक्रिया आरंभ की थी, जिसमें 523 पंजीयन हुए थे, जिसमें से 244 युवाओं का चयन किया गया। इस युवाओं को कल प्रदेश कार्यालय शिवाजी नगर में इंटरव्यू लिया जाएगा।  और पढ़ें

08:42 PM, 27-Feb-2025

Sidhi News: सरसों के तेल से बनी पूड़ी-सब्जी खाकर दो परिवारों के नौ लोग बीमार, जिला अस्पताल में भर्ती

सरसों के तेल से बनी पूड़ी-सब्जी खाकर दो परिवारों के 9 लोग बीमार, जिला अस्पताल में भर्ती और पढ़ें

08:25 PM, 27-Feb-2025

Indore News: पारिवारिक विवाद में व्यापारी ने किया सुसाइड, ऑफिस में फांसी लगाई

Indore News: इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक कारोबारी ने अपनी फैक्ट्री में आत्महत्या कर ली। वह लंबे समय से पारिवारिक तनाव से गुजर रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  और पढ़ें

07:56 PM, 27-Feb-2025

Chhatarpur News: दुकान में घुसकर कट्टे की नोक पर लाखों की लूट, घटना CCTV में कैद, वीडियो वायरल

दुकान में घुसकर कट्टे की नोक पर लाखों की लूट, घटना CCTV में कैद, वीडियो वायरल और पढ़ें

07:44 PM, 27-Feb-2025

Bhopal: बदले जाएंगे जिला अध्यक्ष,कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने ली बैठक,जिला-ब्लाक स्तर पर युवाओं को मिलेगा मौका

MP Congress:  MP कांग्रेस को मजबूत करने नए प्रदेश प्रभारी ने तैयारी शुरू कर दी है। PCC में बैठक में उन्होंने साफ कहा है काम करने वाले ही पदों पर रहेंगे। जानकारी के अनुसार जल्द ही कई जिला अध्यक्षों को बदला जा सकता है। बैठक में जिला अध्यक्षों से वन टू वन चर्चा हुई। और पढ़ें

07:42 PM, 27-Feb-2025

Sidhi News: बिना मान्यता के चल रहा था स्कूल, छात्रों ने पूरी साल मेहनत की, फिर भी बोर्ड परीक्षा से वंचित

छात्रों को परीक्षा से वंचित किए जाने के बाद नाराज अभिभावकों और छात्रों ने इसकी शिकायत की है। शिकायत के दौरान यह भी सामने आया कि स्कूल बिना मान्यता के केवल पैसे कमाने के उद्देश्य से कक्षा दसवीं तक का संचालन कर रहा था। और पढ़ें

07:32 PM, 27-Feb-2025

Umaria News: राज्यपाल पटेल ने आर्ट सेंटर का किया लोकार्पण, आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों का जन्मदिन मनाया

राज्यपाल मंगूभाई पटेल आर्ट सेंटर का किया लोकार्पण,आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों का मनाया जन्मदिन और पढ़ें

07:21 PM, 27-Feb-2025

Damoh: स्लाटर हाउस के विरोध में हिंदूवादी संगठन, नपा प्रशासन का पुतला फूंका, परिषद की दूसरी बैठक भी स्थगित

स्लॉटर हाउस के मुद्दे पर हिंदू संगठन ने नगर पालिका प्रशासन का पुतला जलाया। विरोध होने पर पुलिस ने अध्यक्ष को वापस लौटा दिया गुरुवार को फिर से बुलाई परिषद की बैठक हिंदू संगठन के विरोध के कारण स्थगित कर दी गई। कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी भी की और पढ़ें

07:10 PM, 27-Feb-2025

Damoh News: प्लेन और हेलीकॉप्टर देख ग्रामीणों की खुशी का नहीं ठिकाना, कभी टीवी पर देखा अब रोज सामने उड़ रहा

लोग इस समय हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर को देख रोमांचित हो रहे हैं। अभी तक यह टीवी और मोबाइल पर ही देखे थे तेंदुखेडा में एक जेट विमान पिछले कई दिनों से बिलकुल नीचे से उड़ रहा है नोहटा के नोहलेश्वर महोत्सव में एक हेलीकॉप्टर राइडिंग के लिए पहुंचा है और पढ़ें

07:08 PM, 27-Feb-2025

Bhopal: MP बोर्ड 10वीं की परीक्षा शुरू,पूछा राम के स्वाभाव की विशेषताएं,9.50 लाख विद्यार्थियों ने दिया परीक्षा

MP Board  exam: एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा गुरुवार को शुरू हो गई है। पेपर में राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद पाठ के आधार पर राम के स्वभाव की दो विशेताएं बताइए जैसे सवाल पूछे गए।9.50 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दिया। भोपाल के एक सेंटर पर कुछ लेट पेपर मिला।
 
और पढ़ें

07:03 PM, 27-Feb-2025

Damoh News: चंद मिनट की देरी से परीक्षा केंद्र पहुंचे दसवीं के छात्र नहीं दे सके एग्जाम, साल हो सकता है खराब

कलेक्टर ने कहा यदि किसी कारण देर होती है, तो केवल 8:40 तक केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। यह बच्चे 9 बजे के बाद पहुंचे हैं इसलिए इन्हें प्रवेश नहीं मिला। वह शासन से पत्राचार करेंगे वहां से निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें

06:20 PM, 27-Feb-2025

Sehore news: एडवोकेट के पुतले को फांसी दी फिर जूते मारकर जलाया, लव जिहाद का लगाया आरोप

लव जिहाद के आरोपी एडवोकेट जी.एम. खान के पुतले को जलाने से पहले चौराहे पर फांसी पर लटकाया गया। पुतले को जूते से मारा गया। पुतला दहन में शामिल महिलाओं और कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार नारेबाजी की गई। और पढ़ें

06:06 PM, 27-Feb-2025

Ujjain News: बाबा महाकाल को रमाई गई भस्म, साल में एक बार दिन में होने वाली भस्मारती के भक्तों ने किए दर्शन

महाशिवरात्रि के दूसरे दिन बाबा महाकाल को रजत का मुकुट, रुद्राक्ष और पुष्पों की माला धारण करवाई गई। इसके बाद अलौकिक श्रृंगार कर ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई। और पढ़ें

06:05 PM, 27-Feb-2025

Ujjain News: उज्जैन मे आसाराम बापू....! वीरान रहने वाले आश्रम में अचानक बढ़ी चहल-पहल, कड़ी जांच के बाद प्रवेश

आसाराम के उज्जैन आने के बाद हर रोज भक्तों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलनाथ रोड स्थित उसके आश्रम में लोग रोजाना बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। हालांकि, आश्रम में आने वाले अनुयायियों को आसाराम बापू के दर्शन नहीं हो रहे हैं। और पढ़ें

05:58 PM, 27-Feb-2025

MP News: वन नेशन,वन इलेक्शन पर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान - बार-बार चुनाव विकास में अड़चन डालते है

केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वन नेशन, वन इलेक्शन पर जोर देते हुए कहा कि बार-बार चुनाव समय की बर्बादी है। यह विकास कार्यों में भी अड़चन डालते हैं। 
  और पढ़ें

05:32 PM, 27-Feb-2025

Indore News: मंदिरों पर कब्जे कर रही सरकार, अधिकारी कर रहे भ्रष्टाचार

Indore News: धार्मिक संगठन ने हाईकोर्ट में दायर की रिट, कहा धार्मिक संप्रदाय के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। और पढ़ें

05:23 PM, 27-Feb-2025

MP News: अमित शाह बोले- नानाजी देशमुख जैसे व्यक्तित्व समाज पर गहरी छाप छोड़ युग परिवर्तन का कारण बनते हैं

नानाजी देशमुख की 15वीं पुण्यतिथि पर चित्रकूट में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल हुए। उन्होंने कहा कि नानजी देशमुख को लेकर कहा कि उनके जैसे व्यक्तित्व समाज पर गहरी छाप छोड़ युग परिवर्तन का कारण बनते हैं।  और पढ़ें

05:10 PM, 27-Feb-2025

Indore News: किसानों ने घेरा कलेक्टर कार्यालय घेरा, बिस्तर-भोजन लाए, बोले- अब नहीं उठेंगे

Indore News: भूमि अधिग्रहण के खिलाफ खोला मोर्चा, कलेक्टर कार्यालय का बेमियादी घेराव शुरू, आंदोलन को कई प्रमुख किसान संगठनों का मिला समर्थन।
  और पढ़ें

04:33 PM, 27-Feb-2025

Dhirendra Shastri: बिहार के रामनगर में हनुमंत कथा करेंगे धीरेंद्र शास्त्री, पांच दिन चलेगा कार्यक्रम

Dhirendra Shastri Hanuman Katha: कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इसे लेकर गुरुवार को रामनगर मठ पर महंत हेमकांत शरण देवाचार्य ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। और पढ़ें

03:47 PM, 27-Feb-2025

Indore news: सट्टे में नहीं हुआ फायदा तो कर लिया अपहरण,इंदौर का व्यापारी भिंड में मिला

आरोपी ने पवन की बात भी उसकी पत्नी से कराई। इसके बाद पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस सक्रिय हुई और पवन के मोबाइल फोन से उसकी लोकेशन निकाली। पवन की पत्नी को एक अकाउंट नंबर भी अपहरण करने वालों ने दिया था। और पढ़ें

03:23 PM, 27-Feb-2025

Sagar News: बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्री समेत तीन की मौत; मंदिर दर्शन कर घर लौटते समय हुआ हादसा

सागर के तिंसुआ गांव में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री और एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन जब्त किया और चालक की तलाश जारी है। घटना से क्षेत्र में शोक व्याप्त है।  और पढ़ें

03:02 PM, 27-Feb-2025

Gwalior: ग्वालियर में दसवीं के पेपर में बवाल, परीक्षा हॉल में न घुसने देने से आक्रोशित छात्राएं धरने पर बैठीं

ग्वालियर में एमपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में देरी से पहुंचने पर 26 छात्राओं को प्रवेश नहीं मिला। नाराज छात्राओं ने स्कूल के बाहर धरना दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाइश के बाद जून में विशेष परीक्षा का आश्वासन दिया, तब छात्राएं घर लौटीं। घटना से परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।  और पढ़ें

02:42 PM, 27-Feb-2025

Indore news: 300 करोड़ की लागत से 12 साल पहले बना इंदौर का बीआरटीएस भी अब हटेगा, हाईकोर्ट ने दी मंजूरी

इंदौर के निरंजपुर चौराहा से राजीव गांधी प्रतिमा चौराहा तक बने बीआररटीएस में आई बसों का संचालन एआईसीटीएसएल करता है। प्रतिदिन एक लाख से 70 हजार तक यात्री आई बस में सफर करते है। अब यह बसे मिक्स ट्रैफिक में चलेगी। और पढ़ें

01:56 PM, 27-Feb-2025

Chhindwara News: इन्वेस्टर्स मीट पर बरसे कमलनाथ, छिंदवाड़ा में बोले-10 साल इतनी मीट हुई,रोजगार तो मिले नहींं

GIS: कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में इन्वेस्टर मीट को दिखावा बताते हुए रोजगार सृजन पर सवाल उठाए। उन्होंने जीडीपी में गिरावट पर चिंता जताई और सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना की। कमलनाथ ने बेहतर बुनियादी ढांचे और औद्योगिक नीति की जरूरत बताई, साथ ही वास्तविक क्रियान्वयन की मांग की।   और पढ़ें

01:36 PM, 27-Feb-2025

Gwalior News: कोर्ट रूम से जबरन आदिवासी को बाहर ले जाने का प्रयास, जस्टिस बोले जब मेरे सामने ये हाल हैं तो...

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान भूमाफिया ने बंधुआ मजदूर को जबरन बाहर ले जाने की कोशिश की, जिससे जज चौंक गए। कोर्ट ने अशोकनगर कलेक्टर और एसपी को सख्त निर्देश दिए और विवादित जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाई। पति-पत्नी को पुलिस सुरक्षा भी प्रदान की जाएगी।  और पढ़ें

01:20 PM, 27-Feb-2025

Gwalior News: नकली पुलिस दरोगा कर रहे थे गाड़ियों की चैकिंग, असली पुलिसवालों ने घेराबंदी करके दबोचा

ग्वालियर में दो युवकों ने फर्जी दरोगा बनकर वाहन चालकों से अवैध वसूली की और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने सूचना पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक फरार है। आरोपियों पर दो एफआईआर दर्ज की गई हैं और फरार साथी की तलाश जारी है।  और पढ़ें

01:09 PM, 27-Feb-2025

Indore News: पीथमपुर में आज से जलेगा जहरीला कचरा, सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं लगी रोक

Indore News: यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे पर सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ लगी याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को हाईकोर्ट जाने की सलाह दी है। इसके बाद प्रशासन ने कचरे के ट्रायल रन की तैयारी तेज कर दी है।  और पढ़ें

01:06 PM, 27-Feb-2025

Khandwa: सवारियों से भरी तेज रफ्तार बस की चपेट में आए युवक की मौत, महाशिवरात्रि मनाने घर लौट था मजदूर

धनगांव पुलिस के मुताबिक हरदा से ओंकारेश्वर के लिए चलने वाली जायसवाल कम्पनी की बस क्रमांक MP 04 PA 2449 मूंदी से सनावद होते हुए ओंकारेश्वर जा रही थी । जिसने सामने से आ रहे जितेंद्र की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी । और पढ़ें

12:53 PM, 27-Feb-2025

Shahdol News: जंगली जानवरों के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, वन विभाग पर उठ रहे सवाल

शहडोल के खड़हुली गांव में जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आकर किसान शिवप्रसाद कोल (22) की मौत हो गई। पुलिस ने तार जब्त कर जांच शुरू की है। वन विभाग की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।  और पढ़ें

12:47 PM, 27-Feb-2025

Barwani: 12वीं के आठ छात्रों को देरी से पहुंचने पर नहीं मिला प्रवेश, छात्र संगठन ने किया हंगामा

बड़वानी जिले की स्कुलों में एमपी बोर्ड की कक्षा 12 वीं की परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू हो रही हैं । ऐसे में परीक्षा के लिए निर्धारित समय के बाद उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 का केंद्र का गेट बंद कर दिया जा रहा है । और पढ़ें

12:35 PM, 27-Feb-2025

Shahdol News: कुंभ से लौटकर घर में कर रहे थे हवन, धुएं से भड़की मधुमक्खियों ने ले ली बुजुर्ग की जान, 10 घायल

शहडोल के गुरा गांव में हवन के दौरान धुएं से मधुमक्खियां भड़क गईं और लोगों पर हमला कर दिया। भगदड़ में प्रेमलाल कोल (60) की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है और पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। और पढ़ें

12:13 PM, 27-Feb-2025

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 27 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देवास के प्रसिद्ध बिलावली मंदिर में सुबह से देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा। यह मंदिर अति प्राचीन है और मान्यता है कि यहां पर आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूरी होती है।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें