फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 24 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

मध्य प्रदेश से जुड़ी आज - 24-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:25 PM, 24-Feb-2025

Gwalior News: ग्वालियर अपहरण कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य फरार बदमाश की तलाश में जुटी पुलिस

13 फरवरी को सीपी कॉलोनी से अगवा किए गए शिवाय अपहरण कांड में शामिल धम्मू उर्फ धर्मवीर मुरार इलाके में देखा गया है। सूचना मिलते ही मुरार पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें

11:19 PM, 24-Feb-2025

Sidhi News: रीवा से खड़ी जा रही बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, एक की मौत, 12 घायल; मातम में बदली खुशियां

रीवा से खड़ी जा रही बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 1 की मौत, 12 घायल और पढ़ें

11:15 PM, 24-Feb-2025

Damoh News: नोहलेश्वर महोत्सव में हेलीकॉप्टर राइडिंग का आनंद, विवाहित जोड़े ने पूरी की ख्वाहिश

नोहलेश्वर महोत्सव में हेलिकॉप्टर राइडिंग आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। जिसके लिए शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों के लोग तक पहुंच रहे हैं। हेलिकॉप्टर से लोग ऊपर से मेला और यहां पर सुनार नदी की झलक देख रहे हैं। यह अभिनव शुरुआत मेले में पहली बार की गई है और पढ़ें

विज्ञापन
11:09 PM, 24-Feb-2025

Khargone : CBSE बोर्ड का पेपर बिगड़ने से तीन दिन से तनाव में थी छात्रा, घर सूना देख फांसी लगाकर दी जान

छात्रा काटकूट में रहकर ही कक्षा 12वीं में सीबीएसई से कॉमर्स विषय लेकर पढ़ाई कर रही थी । उस बालिका का एक पेपर बिगड़ गया था । जिसके चलते वह पिछले तीन दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी, और उसने आत्महत्या जैसा घातक कदम उठा लिया । और पढ़ें

11:07 PM, 24-Feb-2025

Global Investors Summit: पहले दिन धन की बरसात, 22.50 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव,13.43 लाख नौकरियां पैदा होंगी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पहली ही दिन निवेश के रिकॉर्ड प्रस्ताव मिले है। प्रदेश में 22.50 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव और 13.43 लाख लोगों को नौकरियां और रोजगार मिलेगा।  और पढ़ें

विज्ञापन
11:01 PM, 24-Feb-2025

Jabalpur News: बिल्डर ने 30 फीट सड़क पर किया कब्जा, नगर निगम आयुक्त को हाईकोर्ट का अवमानना नोटिस जारी

युगलपीठ ने निगमायुक्त नगर निगम जबलपुर प्रीति यादव को अवमानना कार्यवाही के संबंध में नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिका पर अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद निर्धारित की गई है। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अमिताभ गुप्ता ने पैरवी की। और पढ़ें

11:01 PM, 24-Feb-2025

Jabalpur News: ईडब्ल्यूएस को आयु सीमा लाभ मामले में सुनवाई पूरी, हाईकोर्ट ने रखा फैसला सुरक्षित

सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान युगलपीठ ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखने के आदेश जारी किए। इससे पूर्व में हुई सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने यूपीएससी को निर्देश दिया था कि याचिकाकर्ता सहित सभी समान स्थिति वाले उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार किए जाएं, भले ही वे वर्तमान योग्यता या आयु मानदंडों को पूरा न करते हों। और पढ़ें

10:21 PM, 24-Feb-2025

Chhindwara News: जयमाला के समय बेहोश हुई दुल्हन, फिर फेरे लेने से किया इनकार, बारात लौटी; दूल्हा पहुंचा थाने

युवती पहले से ही विवाह के लिए तैयार नहीं थी और उसने अपने परिवार को इस बारे में अवगत भी कराया था। यहां तक कि वह इस मामले को लेकर पुलिस थाने भी गई थी। बावजूद इसके परिवार ने जबरदस्ती शादी कराने की कोशिश की। और पढ़ें

10:11 PM, 24-Feb-2025

Ujjain News: स्थायी नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर सड़क पर उतरे प्रदेश भर के पटेल, सरकार से की यह मांग

मध्य प्रदेश के विभिन्न ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में उज्जैन पहुंचे परंपरागत पटेलों ने सोमवार को पटेल पद का स्थायी नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार से एक रुपये सम्मान निधि देने की मांग की। और पढ़ें

10:05 PM, 24-Feb-2025

MP News: 15 साल से वकील कर रहा शारीरिक शोषण, शादी के लिए कहा तो धर्म बदलने का दबाव बनाया, महिला को दी यह धमकी

कोतवाली टीआई रविंद्र यादव ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी वकील जीएम खान के खिलाफ केस  दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही एडवोकेट की गिरफ्तारी की जाएगी। और पढ़ें

09:59 PM, 24-Feb-2025

Global Investors Summit:  मध्य प्रदेश 2047 तक बनेगा 21 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था

मध्य प्रदेश राज्य ने अपनी आर्थिक स्थिति को 2047-48 तक 2.1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है, जिससे इसकी सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में सालाना 8.6% की औसत वृद्धि दर (सीएजीआर) देखने को मिल सकती है। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की एक रिपोर्ट 'एनविजनिंग मध्य प्रदेश इकोनॉमी 2047' के अनुसार, राज्य के आर्थिक विकास के लिए यह दृष्टिकोण और निवेश के अवसरों को परिभाषित किया गया है।  और पढ़ें

09:54 PM, 24-Feb-2025

MP News: कुंभ की तर्ज पर कुबेरेश्वरधाम में इंतजाम, पंडाल-डोम श्रद्धालुओं से भरे, कल से रुद्राक्ष महोत्सव शुरू

सोमवार को कलेक्टर बालागुरू के., डीआईजी ओमप्रकाश त्रिपाठी, एसपी दीपक कुमार शुक्ला एवं जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने संपूर्ण कथा स्थल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। और पढ़ें

09:52 PM, 24-Feb-2025

Global Investors Summit: जीआईएस के दूसरे दिन एमपी प्रवासी सम्मेलन, शाम को समापन में अमित शाह होंगे शामिल

राजधानी भोपाल में सोमवार को शुरू हुई दो दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर समिट (जीआईएस) मंगलवार को अपने समापन कार्यक्रम के साथ समाप्त होगी। और पढ़ें

09:44 PM, 24-Feb-2025

Global Investors Summit 2025: अदाणी ग्रुप ने की बड़े निवेश की घोषणा, जीआईएस में पहले दिन एमपी को क्या मिला?

Global Investors Summit 2025: ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के पहले ही दिन प्रदेश में निवेश की बारिश हुई। सीएम डॉ. मोहन यादव से वन टू वन चर्चा में उद्योगपतियों ने करोड़ों रुपये के निवेश की सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। इससे प्रदेश में लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। और पढ़ें

09:40 PM, 24-Feb-2025

Shivpuri: प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी का वादा कर छात्रा से बनाए संबंध, युवक मुकरा तो थाने पहुंची पीड़िता

11 सितंबर 2023 को आरोपी युवक ने छात्रा के कमरे पर पहुंचकर उससे शादी का वादा किया और फिर शारीरिक संबंध बनाए। 18 साल की उम्र पूरी होने के बाद छात्रा ने उससे शादी करने की बात कही तो आरोपी ने इससे साफ मना कर दिया। और पढ़ें

09:40 PM, 24-Feb-2025

Global Investors Summit: जीआईएस के मेहमान को मिला महाकाल का प्रसाद, वर्चुअल रियलिटी से की ओरछा की सैर

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड का पवेलियन एक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पवेलियन में राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों, प्राचीन मंदिरों, राजसी किलों और लुभावने प्राकृतिक स्थलों को नवीन तकनीक और इंटरएक्टिव पैनल के माध्यम से प्रदर्शित किया जा रहा है। और पढ़ें

09:27 PM, 24-Feb-2025

GIS 2025: जीआईएस में लग्जरी कारों का दीदार करने आ रहे लोग, तीन सेकंड में बन जाती हैं 'रॉकेट', देखें तस्वीरें

Global Investors Summit 2025: भोपाल में पहली बार आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में ऑटो एक्सपो लोगों के आकर्षण बना हुआ है। सुपर कारों और महंगी बाइक्स की प्रदर्शनी ने उन्हें ओर खींचा है। प्रदर्शनी में भोपालवासी लम्बोर्गिनी और फेरारी जैसी सुपर कारें देखने आ रहे हैं।  और पढ़ें

09:18 PM, 24-Feb-2025

PM Modi in Bhopal: 'यही सही समय है एमपी में निवेश का', GIS में बोले PM; निवेशकों को दिया 'ट्रिपल-T' मंत्र

Global investors summit 2025 bhopal live updates news in Hindi: भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आज पीएम मोदी ने शुभारंभ किया। ये जो 24-25 फरवरी तक चलेगी। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने 'ट्रिपल T' यानी टेक्सटाइसल, टूरिज्म और टेक्नालॉजी इन तीन नए सेक्टर की भूमिका जोर दिया। और पढ़ें

09:08 PM, 24-Feb-2025

MP News: सीएम बोले- सबसे सस्ती बिजली बनाने में प्रदेश ने बनाया रिकॉर्ड, रेलवे को बेच रहे 2.14 पैसे प्रति यूनिट

Global Investors Summit: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश की नवीन और नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में हुई प्रगति की सराहना की और कहा कि राज्य अब अपने कुल ऊर्जा उत्पादन का 15% नवकरणीय ऊर्जा से प्राप्त कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश ने सबसे सस्ती बिजली बनाने का रिकॉर्ड भी स्थापित किया है, जिसमें नीमच जिले की सोलर परियोजना प्रमुख है। और पढ़ें

08:49 PM, 24-Feb-2025

GIS 2025: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से एमपी को मिली 'ऊर्जा', रिन्यूएबल एनर्जी में 3.71 लाख करोड़ के एमओयू साइन

Global Investors Summit 2025: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पहले दिन ऊर्जा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण एमओयू साइन किए गए। इन एमओयूज के तहत विभिन्न कंपनियां और संस्थाएं मध्यप्रदेश में रिन्यूएबल एनर्जी, बायोफ्यूल, पावर प्लांट्स और ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं के लिए अरबों रुपये का निवेश करेंगी। और पढ़ें

08:06 PM, 24-Feb-2025

Indore News: चौंकाने वाली खुशखबरी, टाइगर जमुना बनी 10 बच्चों की मां

Indore News: इंदौर के चिड़ियाघर में लगातार खुशखबरी मिल रही है। टाइगर जमुना ने हाल ही में तीन बच्चों को जन्म देकर अब तक कुल 10 बच्चों की मां बन गई हैं। साथ ही, शेरनी ने भी दो स्वस्थ बच्चों का स्वागत किया है। और पढ़ें

07:58 PM, 24-Feb-2025

Indore News: इंदौर में बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, एक लाख छात्रों ने दी परीक्षा

Indore News: आज दोपहर से इंदौर में पांचवीं और आठवीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा का आगाज हुआ है, जिसमें प्रदेश भर के 25 लाख विद्यार्थियों में से लगभग 99,000 छात्र इंदौर जिले से भाग ले रहे हैं।  और पढ़ें

07:21 PM, 24-Feb-2025

Bhopal: जीआई समिट में पहुंचे माहेश्वरी के साड़ी मेकर, डिंडोरी के नृत्य कलाकार और देवास के चूड़ी बनाने वाले

GIS Bhopal: भोपाल में सोमवार को शुरू हुई जीआई समिट में विश्व भर के उद्योगपति मेहमान भोपाल पहुंच चुके हैं। वहीं प्रदेश केअलग-अलग जिलों से कलाकार भी पहुंचे हैं। महेश्वरी के साड़ी मेकर और देवास के चूड़ी बनाने वालों के साथ डिंडोरी के नृत्य कालाकर भी पहुंचे हैं।   और पढ़ें

07:00 PM, 24-Feb-2025

Indore News: टूटी कुर्सी पर दिग्विजय ने शिवराज को घेरा, बोले बैठ भी गए तो कौन सा पहाड़ टूट गया

Indore News: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा एयर इंडिया में टूटी सीट की शिकायत करने पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा मैं भी उसी विमान में था मुझे तो अच्छी कुर्सी मिली थी। और पढ़ें

06:52 PM, 24-Feb-2025

Bhopal: GIS को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा,पटवारी बोले-GIS में PM का भाषण बासी कड़ी में उबाल लाने का प्रयास

GIS Bhopal: जीआईएस में प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए भाषण को लेकर कांग्रेस के कई नेताओं ने तंज कसा है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री का भाषण बासी कड़ी में उबाल लाने का प्रयास है। उन्होने कहा कि आज पूरा प्रदेश पीएम का भाषण बड़ी उम्मीद लगाकर सुन रहा था। और पढ़ें

06:30 PM, 24-Feb-2025

Bhopal: एम्स के डॉक्टर ने बनाया बच्चों-बुजुर्गों के लिए खास टूथब्रश, भारत सरकार से कराया पेटेंट,बाजार में जल्द

AIIMS Bhopal: एम्स के डॉ. अंशुल राय ने बच्चों व बुजुर्गों के लिए खास टूथब्रश बनाया है। यह ब्रश बाजार में सस्ता बिक सके इसके लिए उन्होंने भारत सरकार से इसका पेटेंट भी करा लिया है। डॉ. राय का यह 37वां पेटेंट है। इससे पहले भी वह कई पेटेंट करा चुके हैं। और पढ़ें

06:16 PM, 24-Feb-2025

Indore News: पीथमपुर में जहरीले कचरे पर सुनवाई टली, 27 फरवरी को है जलाने का आदेश

Indore News: पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के जलने के ट्रायल रन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है, क्योंकि जज बीआर गवई अवकाश पर हैं। दूसरी ओर, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने 27 फरवरी से कचरा जलाने का आदेश जारी कर दिया है।  और पढ़ें

06:15 PM, 24-Feb-2025

GIS 2025: बुलेटप्रूफ, पावर स्टेरिंग और एयरकंडीशन, 15KG TNT विस्फोट का असर नहीं; बख्तरबंद एंटी माइंस ट्रक ऐसा

जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्टरी के जूनियर मैनेजर लवलेश शुक्ला ने "अमर उजाला' से खास बातचीत की। इस दौरान बख्तरबंद एंटी माइंस ट्रक की खासियत के बारे में बताया। पढ़िए, क्या क्या कहा? और पढ़ें

06:14 PM, 24-Feb-2025

Rajgarh News: जानिए कैसे बढ़ेगी किसानों की आय,सड़कों पर नज़र भी नहीं आएंगे गौवंश

किसानों की आय बढ़ाने के लिए उनके पास दुधारू पशुओं की संख्या अधिक होनी चाहिए। ऐसे में मध्यप्रदेश में सेक्स सॉर्टेड सीमेन तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसा करने वाला मध्यप्रदेश राज्य, देश में दूसरे नंबर पर है। और पढ़ें

05:57 PM, 24-Feb-2025

Global Investor Summit: पीएम मोदी ने प्रदेश सरकार की 18 नीतियों का किया शुभारंभ, दो लघु फिल्में भी दिखाई गई

Global Investor Summit: इस समिट के माध्यम से राज्य सरकार ने निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कई रियायतें प्रदान करने की घोषणा की, जिससे मध्य प्रदेश में आर्थिक और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।
  और पढ़ें

05:26 PM, 24-Feb-2025

Damoh: ट्रक से अलग होकर दुकान पर पलटी सोयाबीन से भरी बॉडी, चेचिस लेकर भागा चालक, दमोह छतरपुर बायपास पर हादसा

पुलिस के अनुसार ट्रक क्रमांक एमपी 34 4286 फुटेरा कलां से सोयाबीन लोड करके छतरपुर की ओर जा रहा था। बटियागढ़ बायपास के समीप उसकी बॉडी अगल होकर होटल पर पलट गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। और पढ़ें

05:23 PM, 24-Feb-2025

MP: मोबाइल चलाने पर मम्मी ने डांटा, नाराज दसवीं की छात्रा साथी के साथ ट्रेन में बैठी; RPF ने खंडवा में उतारा

छात्रा ने अपनी क्लास के ही एक साथी 17 वर्षीय बालक को फोन कर बुलाया और वहां से दोनों ही रेलवे स्टेशन पहुंच गए। जहां उनके पास पैसे की कमी के चलते बगैर टिकट ही वे लोग ट्रेन में बैठ गए। और पढ़ें

05:06 PM, 24-Feb-2025

Gwalior News: नकली कारखाने में बन रहे थे ब्रांडेड शैंपू, पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा, सामान भी किया जब्त

ग्वालियर के थाटीपुर थाने में दिल्ली के संगम विहार निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि बाजार के सर्वे के दौरान उन्हें थाटीपुर में नकली शैंपू बनाए जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

05:05 PM, 24-Feb-2025

Sehore News: पिता-पुत्र को आजीवन कारावास की सजा, डंडे से हमला कर ग्रामीण को उतारा था मौत के घाट; जानें

अर्जुन के पिता रामविलास ने हरिप्रसाद को जिंदा मारने के लिए उकसाया और दोनों मारपीट करने लगे। इस दौरान अर्जुन ने हरिप्रसाद को धक्का देकर नीचे गिरा और डंडे से तीन-चार बार हमला किया। जिससे हरिप्रसाद की मौत हो गई। और पढ़ें

04:45 PM, 24-Feb-2025

Ujjain News: शराबी पति ने पत्नी की पीट-पीटकर मार डाला, फिर खुद लगाई फांसी, चरित्र पर करता था शक

पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद आरोपी पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि दंपति के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। आरोपी पति शराब पीने का आदी भी था।  और पढ़ें

04:45 PM, 24-Feb-2025

Damoh News: पिता की मौत का मुआवजा पाने प्रतिदिन 13 किमी पैदल चल रहा बेटा, फिर भी मिल रही निराशा; जानें

धीरज गोंड इमलीडोल गांव का निवासी है। 14 अगस्त 2023 को उसके पिता चेतराम की कुएं में गिरने से मौत हो गई थी। अगले दिन पुलिस ने शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद पटवारी ने पंचनामा तैयार कर पूरा प्रकरण तहसीलदार को भेज दिया। सभी जरूरी दस्तावेज मौजूद होने के बावजूद अभी तक चार लाख रुपये की सहायता राशि नहीं मिली है। और पढ़ें

04:41 PM, 24-Feb-2025

Chhatarpur News: धोखाधड़ी करके करवाई जमीन की रजिस्ट्री, पैसे देने में आनाकानी कर रहे दबंग; शिकायत दर्ज

इस मामले में जमीन के खरीदार शैलेंद्र पटेल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने जमीन को खरीदा और रजिस्ट्री कराई है। उन्होंने 2 लाख रुपये पहले ही दे दिए थे, जबकि बाकी 3.50 लाख रुपये जमीन के बंधक मुक्त होने और नामांतरण के बाद देने की बात कही थी। और पढ़ें

04:34 PM, 24-Feb-2025

Chhatarpur News: बागेश्वरधाम में आए 5 साल के बच्चे ने निगला एक रुपये का सिक्का, डॉक्टर ने सुरक्षित निकाला

बागेश्वरधाम से अपनी ड्यूटी समाप्त कर अस्पताल पहुंचे विख्यात सर्जन डॉ. मनोज चौधरी ने तुरंत बच्चे की जांच की। उन्होंने तीसरी मंजिल पर स्थित ऑपरेशन थिएटर में सफलतापूर्वक सर्जरी कर सिक्के को निकाल दिया। बच्चे की हालत अब सामान्य है और पढ़ें

04:33 PM, 24-Feb-2025

Ujjain News: जीजा-साले ने की थी आभूषण दुकान में चोरी, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

पुलिस ने चोरी करने वाले तीनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ के बाद माल बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों से सोने के दाने खरीदने वाले व्यापारियों से भी पूछताछ करेगी। और पढ़ें

04:27 PM, 24-Feb-2025

Damoh News: भगवान जागेश्वरनाथ को चढ़ी हल्दी, दो दिन बाद बनेंगे दूल्हा...महाशिवरात्रि पर धूमधाम से होगा विवाह

दमोह जिले सहित बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र बांदकपुर में विराजमान भगवान जागेश्वरनाथ को सोमवार को हल्दी चढ़ाई गई। और पढ़ें

03:55 PM, 24-Feb-2025

Vidisha: ठेकेदार ने बीच में छोड़ा पीएम आवास के मकानों का कार्य, 8 साल बाद भी अधूरा रह गया हितग्राहियों का सपना

मध्यप्रदेश के विदिशा में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत हितग्राहियों को बनकर दिए जाने वाले पक्के आवास का कार्य 8 साल के बाद भी अधर में है, जिसका कारण ठेकेदार के बीच में ही कार्य छोड़ने को बताया जा रहा है। और पढ़ें

03:55 PM, 24-Feb-2025

Global Investors Summit: सीएम बोले- अब भोपाल की पहचान GIS से, निवेशकों ने रखी अपनी बात, जानें किसने क्या कहा

Global Investors Summit in Bhopal: सोलर एनर्जी सत्र में सात कंपनियों ने निवेश के लिए एमओयू साइन किए, जिससे रीवा सोलर प्लांट और ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर पार्क जैसी परियोजनाओं को बल मिलेगा। अवाडा समूह के विनीत मित्तल ने 15,000 करोड़ के निवेश की घोषणा की, जबकि अन्य निवेशकों ने मध्य प्रदेश की इंडस्ट्रियल ग्रोथ और ग्रीन एनर्जी संभावनाओं की सराहना की। और पढ़ें

03:28 PM, 24-Feb-2025

PM Kisan : बिहार में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही बड़ी बात, पीएम मोदी की सबसे बड़ी खूबी बताई

PM Modi : केंद्रीय कृषि मंत्री ने पीएम किसान सम्मान योजना पर बातें करते हुए बिहार में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक बड़ी खूबी बताई। उन्होंने बताया कि कैसे खाद-बीज से लेकर किसानों की हर जरूरत पर पीएम मोदी किस तरह संवेदनशीलता दिखाते हैं। और पढ़ें

03:05 PM, 24-Feb-2025

Khandwa: ओंकारेश्वर मंदिर में दिव्यांगों को पीठ पर बैठा कर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करा रहे कर्मचारी, Video

रविवार को भीड़ के बीच एक कर्मचारी दिव्यांग भक्त को पीठ पर लादकर दर्शन कराने ले जा रहा था। जिसका कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो चला है। और पढ़ें

02:40 PM, 24-Feb-2025

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 24 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Mahashivratri: मान्यता है कि यहां के पानी में औषधीय गुणों के होने से त्वचा रोग, गैस रोग सहित अनेक व्याधियों से भी निजात मिलती है। इसके आसपास भी कई स्थान घूमने योग्य हैं जिनमें मोनो सैया, घोघरा, जोगीदंड आदि प्राकृतिक स्थल भी काफी अदभुत और मनोहारी हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें