फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 22 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

मध्य प्रदेश से जुड़ी आज - 22-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:10 PM, 22-Feb-2025

MP News: PM मोदी मप्र के दौरे पर, छतरपुर में कैंसर अस्पताल का करेंगे भूमिपूजन, 24 को GIS का शुभारंभ करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश आ रहे हैं। रविवार को वे छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद शाम को भोपाल पहुंचेंगे और वहां विधायक और सांसदों के साथ चर्चा करेंगे। सोमवार को राजधानी भोपाल में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस)-2025 का शुभारंभ करेंगे। और पढ़ें

10:33 PM, 22-Feb-2025

Sehore News: आरक्षित जलाशयों से पानी चोरी, नगरपालिका सख्त, दर्ज होगी एफआईआर...जानें मामला

शहर में जल वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए शनिवार को नगरपालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने काहिरी बंधान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका सीएमओ से चर्चा कर एक विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए। और पढ़ें

10:33 PM, 22-Feb-2025

Indore News: समिट में मेहमानों को देसी व्यंजनों का भी मिलेगा स्वाद, मावा बाटी, दाल बाफले होंगे मेन्यू में

इंदौर यात्रा की स्मृति को सहजने के लिए एक सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है। जिसमें इंदौर की खासियत राजवाड़ा की प्रतिकृति बनाई गई है। उद्योगपति अपनी सेल्फी लेकर इंदौर की यात्रा को सहेज सकते हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
10:19 PM, 22-Feb-2025

Damoh News: हरई सिंगौरगढ़ गौशाला में मवेशियों की मौत का मामला, प्रशासनिक लापरवाही उजागर; जानें मामला

प्रशासनिक निरीक्षण के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि गौशाला की देखरेख और संचालन की जिम्मेदारी किसी ने भी ठीक से नहीं निभाई। यह गौशाला एक दिव्यांग व्यक्ति के भरोसे संचालित हो रही थी, लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। और पढ़ें

10:12 PM, 22-Feb-2025

Neemuch News: सूने मकान और दुकान में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

यह वारदात 6 जनवरी 2025 को हुई थी। फरियादी शंकरलाल पिता नारायण नागदा ने शिकायत दर्ज करवाई कि जब उनका परिवार रिश्तेदारी में गया हुआ था, तभी अज्ञात बदमाशों ने उनकी दुकान और मकान से करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। और पढ़ें

विज्ञापन
09:46 PM, 22-Feb-2025

Barwani: पीछा कर रहे मनचले को 12वीं की छात्रा ने बस स्टैंड पर ही सिखाया सबक, चप्पलों से की पिटाई; जानें मामला

कई दिनों से लड़का इस लड़की को परेशान कर रहा था। जिससे तंग आकर आज लड़की ने यह कदम उठाया है। इस दौरान मनचला युवक हाथ जोड़कर युवती से माफी मांगता रहा। और पढ़ें

09:31 PM, 22-Feb-2025

Bhopal News: भोपाल में युवती को डिजिटल अरेस्ट करने का प्रयास, पुलिस ने बचाया; साइबर सेल कर रही जांच

जब जालसाजों ने गिरफ्तारी और जेल भेजने की धमकी दी, तो प्रिया डर गईं और उन्होंने अपने पिता गोपाल सक्सेना को इस घटना की जानकारी दी। पिता ने तुरंत समझ लिया कि यह साइबर ठगी का मामला है और उन्होंने कोलार थाना पुलिस को सूचित किया। और पढ़ें

09:24 PM, 22-Feb-2025

Jabalpur News: बिजली चोरी के खिलाफ चला विशेष अभियान, बड़ी कार्रवाई कर 125 लोगों पर केस दर्ज; जानें मामला

मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया, जिसमें सबसे अधिक लाइन लॉस वाले क्षेत्रों में दबिश देकर 125 व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए। और पढ़ें

09:14 PM, 22-Feb-2025

Ujjain: चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ जीत की कामना, श्री महाकालेश्वर-सिद्धिविनायक में हुई विशेष पूजा

भारतीय टीम की सफलता की कामना को लेकर उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर और श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों की तस्वीरें मंदिर में रखकर मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न हुई। और पढ़ें

09:07 PM, 22-Feb-2025

MP: नक्सली मुठभेड़ में मारी गईं चार महिला नक्सलियों के शव परिजनों को सौंपे, अस्पताल में रही सुरक्षा व्यवस्था

चारों महिला नक्सलियों पर कुल 62 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पोस्टमार्टम के दौरान मृतक नक्सलियों के परिजन मौजूद थे, लेकिन पुलिस की सख्त निगरानी के चलते किसी भी बाहरी व्यक्ति को उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी गई। और पढ़ें

09:03 PM, 22-Feb-2025

Global Investors Summit: सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- जीआईएस-2025 रचेगी भोपाल का नया इतिहास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में होने वाले पहले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) की तैयारियों का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि 24-25 फरवरी को भोपाल शहर एक नया इतिहास रचेगा और यह आयोजन केवल सरकार का नहीं, बल्कि सभी का है। और पढ़ें

08:57 PM, 22-Feb-2025

Chhindwara News: अनहोनी के पास खाई में गिरी कार, एक महिला की मौत...पांच घायल; जानें

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि कार का एक्सल अचानक टूट जाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। और पढ़ें

08:38 PM, 22-Feb-2025

PM Modi: ‘अगले दो दिन मप्र को समर्पित’ दौरे से पहले पीएम मोदी ने एक्स पर दी जानकारी; कल आएंगे बागेश्वर धाम

PM Modi Tour IN MP: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल से मध्य प्रदेश के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। पहले दिन पीएम बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल की नींव रखेंगे। फिर यहां से वे शाम को राजधानी भोपाल को लिए रवाना हो जाएंगे। 
  और पढ़ें

08:32 PM, 22-Feb-2025

Indore News: इंदौर के पंचमूर्ति नगर से बजरंगियों ने लव जेहाद के मामले में एक युवक को पकड़ा

बजरंग दल पदाधिकारियों का कहना है कि आरोपी सदरबाजार क्षेत्र में रहता है, लेकिन व्यापार के लिए हिन्दू बस्तियों में उस वक्त आता था,जब दोपहर में पुरुष काम के सिलसिले में बाहर रहते थे। और पढ़ें

08:13 PM, 22-Feb-2025

Indore News: बैंक रिटायरीज का धरना, सरकार पर लगा कड़ा प्रहार

Indore News: ऑल इंडिया बैंक रिटायरीज फेडरेशन ने इंदौर में विशाल धरना प्रदर्शन कर पेंशन सुधार, स्वास्थ्य बीमा सुधार एवं अन्य मांगों पर आह्वान किया।   और पढ़ें

08:11 PM, 22-Feb-2025

Gwalior News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे शिवाय के घर, माता-पिता से की बातचीत; जानें

सिंधिया ने कहा कि हमारा ग्वालियर सुरक्षित ग्वालियर के रूप में जाना जाता है और अगर बच्चों के साथ कोई भी इस तरह की हरकत करता है तो मुख्यमंत्री हम सब मिलकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि बच्चा दोबारा से अपने दोस्तों के बीच खेले फल-फुले और देश और प्रदेश का नाम रोशन करें। और पढ़ें

07:56 PM, 22-Feb-2025

Gwalior: सरपंच महिला ने सिंधिया के पकड़े पैर, कहा- 'महाराज न्याय दिलाओ, जबरन अंगूठा लगाकर दबाब बनाता है सचिव'

सरपंच कुसमा बाई का कहना है कि वह विशेष पिछड़ी सहरिया जनजाति से आती है और पढ़ी-लिखी नहीं है। इसका फायदा उठाकर उनकी ग्राम पंचायत का सचिव मस्तराम धाकड़ जबरन कागजों पर अंगूठा लगाने का दबाव बनाता है। और पढ़ें

07:55 PM, 22-Feb-2025

Indore News: ट्रंप और मोदी के बीच रिश्ते अच्छे, टैरिफ वॉर से भारत को फायदा होगा, निवेश के लिए मप्र बेहतर

Indore News: गोदरेज इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन नादिर बुरोरजी गोदरेज से अमर उजाला की बातचीत, बोले- एआई से नौकरियां जाएंगी, कई क्षेत्रों में फायदा भी होगा।  और पढ़ें

07:40 PM, 22-Feb-2025

Neemuch: टैंकर के नीचे बनी गुफा में छिपा था भारी मात्रा में डोडाचूरा, 241 किलो डोडाचूरा के साथ तस्कर को दबोचा

21 फरवरी को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सीबीएन की टीम ने नीमच-मंदसौर राजमार्ग स्थित पिपलिया मंडी टोल प्लाजा पर नाकाबंदी की। इस दौरान हरियाणा नंबर के आयशर ट्रक (टैंकर) को रोका गया और गहन तलाशी के लिए सीबीएन कार्यालय ले जाया गया। और पढ़ें

07:26 PM, 22-Feb-2025

Chhatarpur News: नवजात शिशु का शव कुत्ते के मुंह में देख मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी...इलाके में फैली सनसनी

थाना प्रभारी ने कहा कि यह मामला अत्यंत संवेदनशील और गंभीर है। पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि नवजात शिशु को यहां किसने और क्यों फेंका। इसके अलावा, यह भी जांच की जा रही है कि शव का सिर कहां गया और यह किसी अपराध से जुड़ा मामला तो नहीं है। और पढ़ें

07:17 PM, 22-Feb-2025

Narsinghpur News: चार वर्षीय मासूम से दुष्कर्म मामले में आक्रोश, सनातन समाज ने की कठोर दंड की मांग; जानें

इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और प्रशासन ने कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया है। आइये जानते हैं पूरा मामला।  और पढ़ें

06:55 PM, 22-Feb-2025

Indore News: अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा का है धार कनेक्शन, ससुर बोले- जिम्मेदारी से खुश है वे

विक्रम वर्मा ने कहा कि पिता साहिब सिंह की मृत्य के बाद परिवार को प्रवेश ने संभाला और राजनीतिक कैरियर बनाने के लिए युवा मोर्चा, भाजपा में भी अलग-अलग जिम्मेदारी भी ली। और पढ़ें

06:54 PM, 22-Feb-2025

Sagar: बुंदेलखंड अंचल के कई ग्रामीण इलाकों में गहराया जल सकंट, लोग बोले- समाधान नहीं तो जल्द करेंगे आंदोलन

गांव वालों की समस्याओं को लेकर किए गए चक्काजाम की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांगों को देखते हुए तत्काल विद्युत आपूर्ति के लिए डीपी स्थापित करवाई और पेयजल आपूर्ति के लिए गांव के कुओं पर मोटरपंप की व्यवस्था करवाई। और पढ़ें

06:45 PM, 22-Feb-2025

Chhatarpur: बागेश्वर धाम से 4 महिला चेन चोर गिरफ्तार, भेजा गया जेल; जानें कैसे करती थी चोरी

जांच के दौरान हुलिया और एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर चार संदिग्ध महिलाओं से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना स्वीकार की, जिसके बाद पुलिस ने उनसे करीब 1,25,000 मूल्य की सोने की चेन बरामद की।
  और पढ़ें

06:38 PM, 22-Feb-2025

Jabalpur: विवाहित महिला द्वारा बलात्कार के केस दर्ज करने का मामला, हाईकोर्ट ने FIR निरस्त करने के दिए आदेश

याचिकाकर्ता की तरफ से विवाहित महिला के द्वारा दर्ज करवाई गयी बलात्कार के मामले में पारित आदेश का हवाला दिया गया था। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता श्रेयस पंडित ने एकलपीठ को बताया गया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश है कि विवाहित महिला यह आरोप नहीं लगा सकती थी कि सहमति तथ्य की गलत धारणा के आधार पर प्राप्त की गई थी। और पढ़ें

06:26 PM, 22-Feb-2025

Shivpuri News: तंत्र-मंत्र के शक में महिला से मारपीट, चार आरोपियों पर मामला दर्ज; जानें मामला

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घायल रामकुमारी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। और पढ़ें

06:23 PM, 22-Feb-2025

Bhopal: 52 वर्षीय मां ने अपनी किडनी देकर बचाई बेटे की जान, एम्स के चिकित्सकों ने किया सफल किडनी ट्रांसप्लांट

राजधानी भोपाल के एम्स में 52 वर्षी एक मां ने अपने बेटे को अपनी किडनी देकर उसकी जान बचाई है। एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सफल किडनी ट्रांसप्लांट कर मरीज को मौत के मुंह से बाहर ले आए।
  और पढ़ें

06:12 PM, 22-Feb-2025

Bhopal: चिकित्सकों का 24, 25 फरवरी को होने वाला आंदोलन टला, अधिकारियों के साथ बैठक में बनी बात,7 मार्च को बैठक

प्रदेश के 15000 से ज्यादा चिकित्सकों का 24, 25 फरवरी को होने वाला आंदोलन टाल दिया गया है। डॉक्टरों और अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कई मांगों पर सहमति बनी है। इसे लेकर 7 मार्च को उच्च स्तरीय बैठक होगी।
  और पढ़ें

06:12 PM, 22-Feb-2025

Guna News: क्या आपने कभी एलपीजी सिलेंडर नीचे से चैक किया है ? हो जाएं सावधान ! जाने क्यों ?

गुना में एक ऐसा सिलेंडर एजेंसी के पास वितरण के लिए आया जिसकी तली में पूरी तरह से जंग लगी हुई थी। उससे एलपीजी गैस भी रिस रही थी।  और पढ़ें

06:07 PM, 22-Feb-2025

Damoh: जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं ने सरकार के प्रस्तावित नए कानून का किया विरोध, कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन

जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं ने शनिवार को केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित नए कानून के विरोध में काम बंद रखते हुए प्रदर्शन किया। और पढ़ें

05:59 PM, 22-Feb-2025

Anuppur: बाजार में चोरी करने वाली 6 महिलाएं गिरफ्तार, दुकानों में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर करती थी चोरी

बाजार में चोरी की घटनाओं से परेशान व्यापारियों ने संदिग्ध महिलाओं को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छह महिलाओं को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान हो गई है।  और पढ़ें

05:55 PM, 22-Feb-2025

Bhopal: प्रयागराज जाने वालों की बढ़ सकती है परेशानी,भोपाल मंडल से गुजरने वाली 24 ट्रेनें निरस्त,12 के बदले रूट

Prayagraj: भोपाल के आसपास के शहरों से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। रेलवे ने प्रयागराज जाने वाली 24 गाड़ियों को निरस्त कर दिया है, जबकि 12 गाड़ियों के मार्ग को परिवर्तित कर दिया है। और पढ़ें

05:41 PM, 22-Feb-2025

Sidhi News: जुए के अड्डे पर बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, 16 आरोपी गिरफ्तार; जानें

सीधी जिले में पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

05:32 PM, 22-Feb-2025

Mandu: मांडू की मल्लिका रानी रूपमति नर्मदा को देखकर करती थी भोजन, इसलिए बनाया था रूपमति महल

 जिस महल पर खड़े होकर रूपमति नर्मदा को देखती थी। उसका निर्माण नसरुद्दीन ने कराया था। बाद में बाज बहादूर ने उसका विस्तार किया। यह मांडू का सबसे ऊंचा महल है। वहां से निमाड़ क्षेत्र का बड़ा हिस्सा नजर आता है। और पढ़ें

05:31 PM, 22-Feb-2025

Sagar News: गुटखा न मिलने पर गर्भवती महिला ने महावर पीकर की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर होने पर सागर रेफर

यह घटना तंबाकू की लत के खतरों को दर्शाती है और इस बात पर जोर देती है कि गर्भवती महिलाओं को नशीले पदार्थों से दूर रखने के लिए सही परामर्श और समर्थन मिलना चाहिए। और पढ़ें

05:25 PM, 22-Feb-2025

Umaria News: पाली के करकटी में मिला बाघ का शव, मौत के कारणों की जांच जारी...वन विभाग की टीम ने की घेराबंदी

वन विभाग ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें आसपास के क्षेत्रों में कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत अधिकारियों को सूचित करें। फिलहाल, वन विभाग और डॉक्टरों की टीम मिलकर बाघ की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। और पढ़ें

05:23 PM, 22-Feb-2025

Ashoknagar News:अशोकनगर की जेल में बंदियों ने किया महाकुम्भ स्नान,हर-हर गंगे का किया जाप

मध्यप्रदेश के अशोकनगर में स्थित जिला जेल में कैदियों को महाकुंभ जैसे स्नान का आभास कराया गया,जिसमें कैदियों ने सिर्फ गंगाजल के जल से स्नान ही नहीं किया बल्कि हर-हर गंगे का जाप भी किया। और पढ़ें

05:18 PM, 22-Feb-2025

Barwani: पैर में आई सूजन का इलाज कराने पहुंचे युवक की मौत, परिजन बोले- गलत इंजेक्शन लगाने से हुई मौत; हंगामा

बड़वानी के निजी अस्पताल में कुक्षी क्षेत्र के कुछ लोग इलाज के लिए आए थे। उन्होंने डॉक्टर पर आरोप लगाया कि यहां पर हम जो मरीज लेकर आए थे, उस मरीज का डॉक्टर ने सही इलाज नहीं किया। डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान चली गई। और पढ़ें

05:00 PM, 22-Feb-2025

Shahdol News: बेटे बहू और पत्नी के सामने किसान ने खुद को मारी गोली...हुई मौत, इन वजहों से उठाया आत्मदाह का कदम

शहडोल में एक किसान ने गुस्से में आकर खुद को देसी पिस्टल से गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। और पढ़ें

04:54 PM, 22-Feb-2025

Damoh: विधायक के बेटे की कंपनी पर अवैध उत्खनन का आरोप, तहसीलदार ने जब्त की जेसीबी और डंपर; बेटे ने दी सफाई

दमोह जिले के जबेरा ब्लॉक के भाट खमरिया गांव में खनन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। और पढ़ें

04:42 PM, 22-Feb-2025

Dhar Crime: धार में रेत माफियाओं का आतंक, खनिज जांच चौकी पर किया हमला, कई कर्मचारी घायल; जानें मामला

हमले में शामिल आरोपियों में सचिन, बबलू और अन्य तीन व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है। कुक्षी थाने में इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस अब सख्त कार्रवाई की बात कर रही है। और पढ़ें

04:33 PM, 22-Feb-2025

Bhopal: GIS में आ रहे प्रधानमंत्री के दौरे से 23 फरवरी को भोपाल के बदले रहेंगे कई रूट,जाने कैसी रहेगी व्यवस्था

GI समिट में शामिल होने के लिए 23 फरवरी को प्रधानमंत्री भोपाल पहुंचेंगे। पीएम के दौरे को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस की नई यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी। इस दिन कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा, जबकि कुछ मार्गों को डायवर्ट किया जाएगा। और पढ़ें

04:33 PM, 22-Feb-2025

Bandakpur: तेरहवें ज्योतिर्लिंग के रूप में पूजते हैं श्रद्धालु, हल्दी के हाथ लगाने की है मान्यता; जानें खासियत

Jageshwar Dham: कहा जाता है भगवान शिव ने दर्शन दिए और कहा कि वटवृक्ष के पास जहां घोड़ा बंधा हुआ है। उसके नीचे खुदाई करके मुझे भूमि से ऊपर लाने का प्रयास करो। ध्यान समाप्त होने पर बालाजी राव ने उस स्थल की खुदाई कराई जहां काले भूरे पत्थर का शिवलिंग दृष्टिगत हुआ। आइये जानते हैं खासियत।  और पढ़ें

04:32 PM, 22-Feb-2025

Bhopal: GIS में भोपाल आ रहे PM के काफिले के दौरान डेढ़ हजार घरों के लोग नहीं निकल पाएंगे बाहर,रहेगी पाबंदियां

Bhopal: GIS में भोपाल आ रहे प्रधानमंत्री के काफिले के रूट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। रूट के करीब डेढ़ हजार घरों और संस्थानों को विशेष हिदायत दी जा रही है। काफिले के दौरान घर से निकलना, ताक-झांक कर प्रतिबंधित रहेगा। और पढ़ें

04:00 PM, 22-Feb-2025

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 22 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

प्रसिद्ध तीर्थस्थल बागेश्वर धाम में 200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कैंसर अस्पताल का भूमिपूजन 23 फरवरी को किया जाएगा। इस दौरान उद्योगपति अंबानी परिवार की उपस्थिति की भी संभावना जताई जा रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें