फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 11 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

मध्य प्रदेश से जुड़ी आज - 11-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:28 PM, 11-Feb-2025

निर्यात नीति-2025 मंजूर: 'मेड इन मध्य प्रदेश', ब्रांड को विश्व बाजार में चमकाएगी नई पॉलिसी, जाने नए प्रावधान

मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के निर्यात क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए "मध्य प्रदेश निर्यात नीति-2025" को मंजूरी दे दी है। इस नीति का मुख्य उद्देश्य राज्य के निर्यात को बढ़ाना, निर्यात दक्षता में सुधार करना और "मेड इन मध्य प्रदेश" ब्रांड को वैश्विक बाजार में स्थापित करना है। और पढ़ें

11:06 PM, 11-Feb-2025

MP News: प्रदेश की नई पर्यटन नीति को मंजूरी, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने का बड़ा कदम

मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन कैबिनेट ने प्रदेश की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहर को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से "मध्य प्रदेश पर्यटन नीति 2025" को स्वीकृति दे दी है। इसमें इलेक्ट्रिक क्रूज, गोल्फ टूरिज्म, वाइल्डलाइफ रिसॉर्ट्स और कई अन्य क्षेत्रीय पर्यटन पहलुओं को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष अनुदान और सहयोग प्रदान किया जाएगा। और पढ़ें

11:04 PM, 11-Feb-2025

MP News: एमपी को फिल्म पर्यटन अनुकूल राज्य बनाने के लिए फिल्म पर्यटन नीति 2025 स्वीकृति, सरकार देगी अनुदान

मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश को एक फिल्म पर्यटन अनुकूल राज्य बनाने और फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "मध्यप्रदेश फिल्म पर्यटन नीति 2025" की स्वीकृति दी है। इस नीति के तहत राज्य में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए वित्तीय अनुदान, क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्म निर्माण, महिला केंद्रित फिल्मों और अन्य कई पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इसके अलावा, राज्य में फिल्म शूटिंग के लिए सिंगल विण्डो सिस्टम और अन्य सहायक सेवाएं प्रदान की जाएंगी, जिससे प्रदेश में फिल्म उद्योग को और भी बढ़ावा मिलेगा। और पढ़ें

विज्ञापन
10:52 PM, 11-Feb-2025

Shahdol News: केशवाही पुलिस ने रेत का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर को किया जब्त, चालक गिरफ्तार

रेत का अवैध परिवहन करते फिर एक ट्रैक्टर को केशवाही पुलिस ने ग्राम माल्या से जब्त किया है। इस पर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि वाहन मालिक ही वाहन का चालक है। और पढ़ें

10:48 PM, 11-Feb-2025

Ratlam News: पुलिस विभाग को आवंटित चार बीघा भूमि से प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण, ये रहा पूरा मामला

रतलाम जिला प्रशासन ने पुलिस विभाग को आवंटित भूमि को जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाकर मुक्त करवाया। कार्रवाई के दौरान लोगों ने विरोध भी किया। लेकिन प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण हटाया।  और पढ़ें

विज्ञापन
10:29 PM, 11-Feb-2025

Umaria News: भालू शावक के बाद अब मां की भी मौत, यतीम नन्हे शावक का अब बांधवगढ़ में होगी परवरिश

भालू शावक के बाद अब मां की भी मौत हो गई। वहीं, अब यतीम नन्हे शावक का बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में परवरिश की जाएगी। और पढ़ें

10:24 PM, 11-Feb-2025

Dewas: आनंद कहार हत्याकांड के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, आरोपी पर कोतवाली पुलिस ने किया था इनाम घोषित

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते दिनों रुपये के लेन-देन को लेकर कुम्हार गली में आनंद उर्फ छोटू पिता दिनेश कहार की जघन्य हत्या हो गई। इसके बाद से पुलिस लगातार आरोपियों को पकड़ने की तलाश कर रही थी। और पढ़ें

10:18 PM, 11-Feb-2025

Khandwa: पहले कर्ज लेकर इलाज कराया, फिर आवेदन लेकर जनसुनवाई पहुंचे बुजुर्ग को आया गुस्सा, तो डस्टबिन में...

Khandwa First he took loan for treatment then he went to public hearing with an application and got angry और पढ़ें

10:13 PM, 11-Feb-2025

Honeytrap: किसान को चाकू दिखा महिला के साथ बनाया वीडियो, फिर स्टांप पर नाम करवा लिया घर

दो लोगों ने महिला मित्र के साथ मिलकर दो किसान को झांसा देकर अपने घर बुलाया। यहां मारपीट कर चाकू दिखाया और एक के कपड़े उतरवाकर महिला के साथ वीडियो बना लिया। फिर बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की मांग की। और पढ़ें

10:11 PM, 11-Feb-2025

Bhopal: डॉ .विक्रांत भूरिया बने आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, शिवाजीराव मोघे की जगह लेंगे भूरिया

मध्य प्रदेश के आदिवासी नेता झाबुआ से कांग्रेस विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया को ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। विक्रांत भूरिया अब शिवाजीराव मोघे की जगह लेंगे। अब दिल्ली में एमपी के आदिवसी नेताओं का कद बढ गया है। और पढ़ें

10:07 PM, 11-Feb-2025

Sehore News: रेहटी में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने किया तीन दिन में खुलासा, दूर के रिश्तेदार ही निकले चोर

Sehore News Police solved big theft in Rehti in three days thieves turned out to be distant relatives और पढ़ें

10:06 PM, 11-Feb-2025

MP News: विजय मनोहर तिवारी बने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के नए कुलगुरु, चार वर्ष रहेगा कार्यकाल

भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) के नए कुलगुरु के रूप में वरिष्ठ पत्रकार विजय मनोहर तिवारी को नियुक्त किया है। तिवारी को इस पद पर चार साल के लिए नियुक्त किया गया है।  और पढ़ें

10:03 PM, 11-Feb-2025

Ujjain: गुराड़िया पित्रामल में नाली न होने से सड़क पर फैलता गंदा पानी, ग्रामीणों को नहीं मिली अंत्येष्टि राशि

सरकार द्वारा मरने के बाद मिलने वाली सहयोग राशि में आज तक गांव में किसी को नहीं मिली है और न ही वृद्धा पेंशन योजना में किसी को मिलती है। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के दो साल के कार्यकाल में कुछ भी काम गांव में नहीं हुआ है। और पढ़ें

09:56 PM, 11-Feb-2025

Sagar News: फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट ने रची खुद से लूट की झूठी कहानी, फोन पे ट्रांजेक्शन से खुली पोल

Recovery agent of finance company created a false story of robbery by himself Phone transaction exposed और पढ़ें

09:50 PM, 11-Feb-2025

Sehore: राहुल का होगा इलाज और विष्णु के लिए आएंगे भोपाल से इंजेक्शन, लोगों ने कलेक्टर को बताई अपनी समस्याएं

राहुल का इलाज होगा और विष्णु के लिए भोपाल से इंजेक्शन मंगाए जाएंगे। सीहोर जिले से आए 77 नागरिकों ने कलेक्टर को अपनी-अपनी समस्याएं बताई। और पढ़ें

09:47 PM, 11-Feb-2025

Bhopal: GIS में आ रहे विदेशी मेहमानों को अपने घर में ठहरा सकते हैं स्थानी परिवार, 20 फरवरी तक देनी होगी सूचना

भोपाल में 24  25 फरवरी को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिति में स्थानीय निवासी विदेशी मेहमानों को अपने घर में ठहरा सकते हैं। होम स्टेट व्यवस्था के लिए इच्छुक परिवार 20 फरवरी तक  सहमति दे सकतें है। और पढ़ें

09:45 PM, 11-Feb-2025

Damoh: 3 दिन से लापता युवक की हत्या का शक, जंगल में मिली जली हुई हड्डियां और मोबाइल, परिजनों ने लगाया ये आरोप

परिजनों का आरोप है कि उनके ही चाचा ने मुर्गा पार्टी के बहाने जंगल में ले जाकर हत्या कर दी और शव को जला दिया, जिस जगह यह अवशेष मिले हैं। वह स्थान करीब 150 फीट गहराई में है। और पढ़ें

09:38 PM, 11-Feb-2025

MP High Court: सिविल कोर्ट में प्रकरण लंबित होने के बावजूद तहसीलदार ने जारी किया स्टे आर्डर, HC ने मांगा जवाब

सिविल कोर्ट में प्रकरण लंबित होने के बावजूद नायब तहसीलदार ने स्टे आर्डर जारी कर दिया है। हाईकोर्ट ने कलेक्टर से शपथ पत्र पर जवाब मांगा है।
  और पढ़ें

09:32 PM, 11-Feb-2025

Chhindwara News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से उछली स्कूली छात्रा, वीडियो वायरल

Chhindwara News School girl thrown out after being hit by speeding car video goes viral और पढ़ें

09:30 PM, 11-Feb-2025

MP CABINET: औद्योगिक संवर्धन नीति के तहत सात नई नीतियों को मंजूरी, पांच साल में 20 लाख रोजगार अवसर सृजित होंगे

डॉ. मोहन कैबिनेट ने ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस) से पहले प्रदेश को विकसित बनाने के लिए औद्योगिक संवर्धन नीति 2025 को स्वीकृति दी। इसके तहत अगले पांच साल में करीब 20 लाख नवीन रोजगार के अवसर सृजित होंगे। और पढ़ें

09:26 PM, 11-Feb-2025

Umaria News: इलाज करवाकर लौट रहे पिता-पुत्र की मौत, राखड़ के टैंकर जोहिला पुल के पास बाइक को मारी टक्कर

Umaria News Father and son returning after treatment died tanker of gravel hit bike near Johila bridge और पढ़ें

09:01 PM, 11-Feb-2025

Ujjain: मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से महामंडलेश्वर नाराज, कहा- उचित जवाब न दें तो सनातन धर्म से करो बाहर

मनुस्मृति पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान से उज्जैन के महामंडलेश्वर नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि उचित जवाब न दें तो सनातन धर्म से बाहर कर दो। और पढ़ें

08:55 PM, 11-Feb-2025

Swachh Survekshan Indore 2023: इंदौर में लाठी-बंदूक छोड़ पुलिसवालों ने थामी झाडू, थाने को किया साफ

मंगलवार को बाणगंगा थाने पर सुबह पार्षद सोनाली बिज्जु परमार व थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर पहुंचे। इसके बाद थाने के पुलिसकर्मियों ने झाडू उठाई व सफाई शुरू कर दी। करीब डेढ़ घंटे तक चले सफाई अभियान के बाद पूरा थाना परिसर साफ नजर आया। और पढ़ें

08:51 PM, 11-Feb-2025

Damoh News: छेड़खानी से परेशान होकर छात्राओं ने चलती बस से लगाई छलांग, तीन आरोपी गिरफ्तार

एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि छात्राओं ने शिकायत की थी कि बस में उनके साथ छेड़खानी हुई। इससे डर के कारण चलती बस से कूद गई। बस में पहले से चार लोग थे, जिसमें से एक बुजुर्ग व्यक्ति उन्हें घूरने लगा और गंदे कमेंट्स पास करने लगा। और पढ़ें

08:49 PM, 11-Feb-2025

Bhopal:GMC में पैरामेडिकल कोर्सों में एडमिशन के लिए छात्रों चक्कर काटने से मिली मुक्ति,ऑनलाइन हुईं सारी सेवाएं

जीएमसी में पैरामेडिकल कोर्सों में एडमिशन के लिए चक्कर काटने से छात्रों को राहत मिल गई है। पहली बार ऑनलाइन फॉर्म खरीदने और फीस भरने की सुविधा शुरू की गई है। दूसरे राज्यों के विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा। अभी फॉर्म लेने के लिए उन्हें GMC आना पड़ता था। और पढ़ें

08:48 PM, 11-Feb-2025

Shahdol: शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

किशोरी को शादी का झांसा देकर उसका अपहरण करने और उसके साथ दुष्कर्म किए जाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को पीथमपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर वहां ले गया था। और पढ़ें

08:40 PM, 11-Feb-2025

MahaKumbh Train: हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की लगी भीड़, 5 मेला स्पेशल ट्रेन गुजरी

मध्यप्रदेश के छतरपुर में हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी है। पांच मेला स्पेशल ट्रेन गुजारी गई है। वहीं, तुलसी एक्सप्रेस 14 घंटे और संपर्क क्रांति साढ़े तीन घंटे की देरी से पहुंची। और पढ़ें

08:28 PM, 11-Feb-2025

Maihar News: तेरहवीं कार्यक्रम से लौट रहे दंपती की सड़क हादसे में मौत, बेटी की हालत नाजुक

तेरहवीं कार्यक्रम से लौट रहे दंपती की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं, दंपती के साथ आ रही बेटी भी घायल हो गई, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। और पढ़ें

08:22 PM, 11-Feb-2025

Indore News: लड़ाई में दांत से कान काटकर अलग कर दिया, दोनों पहुंचे थाने, पुलिस भी हैरान

Indore News: राउ इलाके में शराब दुकान के बाहर दो पक्षों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दूसरे का कान दांतों से काट लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   और पढ़ें

08:17 PM, 11-Feb-2025

Chhatarpur: राष्ट्रपति के कार्यक्रम के चलते सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी कैंसिल, PM मोदी के भी आने की संभावना

राजधानी भोपाल में 24 और 25 फरवरी को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। पीएम 23 फरवरी को छतरपुर के बागेश्वर धाम में बनने वाले कैंसर अस्पताल का भूमिपूजन करेंगे। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी को बागेश्वर धाम पहुंचेंगी। और पढ़ें

08:12 PM, 11-Feb-2025

Indore News: पीएम मोदी के सपने क्या हैं, वे कैसा भारत बनाना चाहते हैं, यह भी जानना जरूरी

Indore News: पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर नगर भाजपा द्वारा समर्पण निधि को लेकर बनाया गया समर्पण दिवस
  और पढ़ें

07:45 PM, 11-Feb-2025

Bhopal: MPPSC परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप,दिग्विजय ने CM को लिखा पत्र बोले-इंटरव्यू में दिए जा रहे मनमानी नंबर

दिग्विजय सिंह ने MPPSCद्वारा आयोजित परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि आयोग द्वारा साक्षात्कार में मनमाने तरीके से अंक दिए जा रहे हैं। प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। और पढ़ें

07:35 PM, 11-Feb-2025

महाकुंभ मार्ग लापरवाही: रीवा के बाद मैहर में हुआ DM के आदेश का उल्लंघन, कार्रवाई के बाद भी नहीं माने अधिकारी

महाकुंभ मार्ग में लापरवाही बरतने पर सोमवार को जिला कलेक्टर मैहर के द्वारा जिला महिला बाल विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। वहीं, आज फिर एक तस्वीर सामने आई है। और पढ़ें

07:31 PM, 11-Feb-2025

Bhopal: रेडक्रास भवन सेवा भारती को दिए जाने के विरोध में उतरे जीतू पटवारी,बोले-सरकारी संपत्ति किसी को देना गलत

भारतीय रेडक्रास सोसाइटी, मध्य प्रदेश राज्य शाखा द्वारा भोपाल के इतवारा रोड स्थित रेडक्रास भवन को सेवा भारती को सौंपे जाने के निर्णय के विरोध में जीतू पटवारी उतर आए हैं। उन्होने कहा है कि सरकारी संपत्ति किसी संगठन को सौंपा जाना नियम विरूद्व है। और पढ़ें

07:24 PM, 11-Feb-2025

मालिक की गुहार: भैंस खोज दो सरकार...पड़वा परेशान हो रहा, बाहरी दूध पिलाते-पिलाते थक गया हूं, बच्चे भी हैं मेरे

मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक व्यक्ति की भैंस चोरी हो गई है। बता दें कि भैंस चोरी होने के दो दिन पहले ही एक पड़वा को जन्म दी थी। अब भैंस मालिक पड़वा को लेकर एसपी दफ्तर पहुंच गया और भैंस को खोजने की गुहार लगाया है। और पढ़ें

07:09 PM, 11-Feb-2025

MP News: भोपाल को 417 करोड़ रूपए के कार्यों की सौगात, सीएम बोले-गरीब के जीवन में बदलाव लाने सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल घाटी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने भोपाल को 417 करोड़ रुपए के कार्यों की सौगात दी। साथ ही सीएम ने कहा कि गरीब के जीवन में बदलाव लाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध हैं।  और पढ़ें

07:02 PM, 11-Feb-2025

Indore News: अनसुनी कहानियां और रिसर्च प्रोजेक्ट्स की रोचक जानकारियां, जब मिले पुराने दोस्त तो हुआ बहुत कुछ

Indore News: एलुमिनाई मीट का आयोजन किया गया, जहां छात्रों ने रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की। इस खास मौके पर जन्मदिन और विदाई समारोह का आयोजन भी किया गया, जिसमें 1989 से 2025 बैच तक के छात्र शामिल हुए।  और पढ़ें

06:51 PM, 11-Feb-2025

MP News: सौरभ और उसके सहयोगियों की ईडी को 7 दिन की रिमांड, 52 किलो सोने के राज से अब हटेगा पर्दा?

आरटीओ के करोड़पति पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा और उसके दो सहयोगी चेतन सिंह गौड़ और शरद जायसवाल को कोर्ट ने 17 फरवरी तक ईडी की रिमांड पर सौंप दिया है। अब  52 किलो सोना के साथ ही 11 करोड़ रुपए कार में मिलने की गुत्थी सुलझ सकती है।  और पढ़ें

06:41 PM, 11-Feb-2025

MP News: रणवीर इलाहाबादिया की मुश्किलें और बढ़ीं, इंदौर पुलिस भी दर्ज करेगी एफआईआर, किसने की शिकायत?

Ranveer Allahbadia: समय रैना के यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' पर फूहड़ कंटेंट प्रसारित करने का आरोप लगाते हुए इंदौर में एडवोकेट अमन मालवीय ने शिकायत दर्ज कराई है। रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी से मामला भड़का है। उनके खिलाफ इंदौर में केस दर्ज हो गया है। और पढ़ें

06:26 PM, 11-Feb-2025

MP GIS: CM बोले- पीएम GIS के शुभारंभ और शाह समापन सत्र में होंगे शामिल,दिल्ली में कर्टेन रेजर कार्यक्रम कल

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस) के कर्टेन रेजर का कार्यक्रम बुधवार को दिल्ली में आयोजित होगा। कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि जीआईएस का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को करेंगे। वहीं, समापन सत्र में केंद्रीय मंत्री अमित शाह शामिल होंगे।  और पढ़ें

06:02 PM, 11-Feb-2025

MP News: मंडला प्रशासन को जीतू पटवारी का अल्टीमेटम, घुघरी SDM पर कार्रवाई सहित कही ये बड़ी बात

मंडला प्रशासन को मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अल्टीमेटम दिया है। साथ ही घुघरी एसडीएम पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा, नल जल योजना में 65 प्रतिशत भ्रष्टाचार हुआ है। और पढ़ें

05:58 PM, 11-Feb-2025

Indore: गुजरात, राजस्थान बार्डर पर मध्यप्रदेश से प्रयागराज जाने वाले वाहन फिलहाल नहीं रोके जा रहे

प्रयागराज की तरफ जाने वाली पांच हजार से ज्यादा गाडि़यां जबलपुर से आगे ट्रैफिक जाम में फंसी रही। जाम खुलवाने के लिए अफसर भी ज्यादा रुचि नहीं ले रहे थे। रीवा प्रशासन ने यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था जगह-जगह करा रखी थी।

 

और पढ़ें

05:44 PM, 11-Feb-2025

Dhirendra Shastri: प्रेमानंद महाराज की यात्रा मामले पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री, 'जिसके पेट में दर्द है वो...'

प्रेमानंद महाराज की यात्रा बंद होने के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री उनके समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि जिसके पेट में दर्द है, वह वृदांवन छोड़कर दिल्ली चले जाएं। और पढ़ें

05:22 PM, 11-Feb-2025

MP News: सिंधिया के जनता दरबार में शराब सस्ती करने की अर्जी, मजदूर बोला- महंगी होने से आर्थिक तंगी आ रही

मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के कोलारस में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जनसुनवाई के दौरान एक मजदूर ने अनोखी मांग की। जेल रोड निवासी नन्हे यादव ने सोमवार को शराब की कीमत कम करने को लेकर आवेदन दिया। और पढ़ें

05:03 PM, 11-Feb-2025

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 11 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए एक श्रद्धालु ने दोस्तों के मना करने के बावजूद शौक-शौक में भांग पी ली। उसके बाद जब नशा सिर पर चढ़ा तो क्या हंगामा हुआ पढ़िये यहां और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें