फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 8 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

मध्य प्रदेश से जुड़ी आज - 08-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:01 PM, 08-Feb-2025

Bhopal: हमीदिया अस्पताल में स्वीकृति के बाद भी नहीं शुरू हो पाई रोबोटिक सर्जरी,जिम्मेदार बोले-जल्द करेंगे शुरू

हमीदिया अस्पताल में स्वीकृति के बाद भी रोबोटिक सर्जरी शुरू नहीं हो पाई है। जिससे जटिल आपरेशन की सुविधा मरीजों को नहीं मिल पा रही है। अस्पताल के जिम्मेदारों का कहना है कि जल्द ही यह सुविधा शुरू कर दी जएगी। इसे लेकर तैयारियां की जा रही है। और पढ़ें

10:44 PM, 08-Feb-2025

MP Crime: जुए में पत्नी को दांव पर लगाया, हारने के बाद दी प्रताड़ना…डरा देगी छतरपुर की ये घटना; जानें सबकुछ

छतरपुर के एडिशनल एसपी विक्रम सिंह का कहना है कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। पति समेत दो अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। और पढ़ें

10:25 PM, 08-Feb-2025

Jabalpur News: भाई के साथ स्टेशन जा रही महिला बाइक से गिरी, ट्रैक्टर ने रौंदा; हुई दर्दनाक मौत

मृतका के भाई ने बताया कि शनिवार सुबह वो मृतका को भिटौनी रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल रेवा शुगर मिल के पास पहुंची, सीमा का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह सड़क पर गिर गईं। और पढ़ें

विज्ञापन
10:16 PM, 08-Feb-2025

Sagar News: तेरहवीं में जा रहे परिवार को बोलेरो ने उड़ाया, एक की मौत…दो अन्य घायल

हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे में रामजी पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शारदा और परिधि को गंभीर चोटें आईं। और पढ़ें

09:47 PM, 08-Feb-2025

MP: किसी कर्मचारी को पदभार ग्रहण करने से वंचित नहीं किया जा सकता, एकलपीठ के आदेश पर लगी रोक; जानें

याचिका में तर्क दिया गया था कि आर. डी. वर्मा के खिलाफ लोकायुक्त में शिकायत लंबित है और लोकायुक्त विभाग ने उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इसी आधार पर हाईकोर्ट की एकलपीठ ने उनके स्थानांतरण आदेश पर रोक लगा दी थी और पढ़ें

विज्ञापन
09:41 PM, 08-Feb-2025

Ratlam News: फोरलेन मार्ग पर खड़े ट्रक में घुसी कार, लेडी कांस्टेबल और पति की मौत; दो बच्चे घायल

बदनावर से शादी समारोह से लौटकर रतलाम आ रही लेडी कांस्टेबल की कार फोरलेन मार्ग पर खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में लेडी कांस्टेबल और उनकी पति की मौत हो गई। शाम 5 बजे दोनो का पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। और पढ़ें

09:36 PM, 08-Feb-2025

Indore News: उद्योगपतियों के लिए भोपाल तक बनेगा कॉरिडोर, इंदौर से जाएंगे शेफ, महाकाल में होगी खास व्यवस्थाएं

Indore News: भोपाल में 24 फरवरी से होने वाली दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) के लिए इंदौर में तैयारियां शुरू, अधिकतर उद्योगपति इंदौर एयरपोर्ट पर आकर कार से भोपाल पहुंचेंगे। 
  और पढ़ें

09:32 PM, 08-Feb-2025

Ujjain: लाखों समाजजन फिर भी प्रशासन ने तोड़ दिया संत रविदास का मंदिर, समाजजन आक्रोशित, कहा- जल्द करेंगे आंदोलन

शंकरपुर स्थित लगभग 20 वर्ष पुराना रविदास महाराज का मंदिर तोड़ दिया है। जिसे लेकर समाजजन आक्रोशित है, जिन्होंने इस कार्रवाई को गलत बताते हुए एक ज्ञापन सौंपा है। और पढ़ें

09:26 PM, 08-Feb-2025

Sagar News: जिला अस्पताल के मेडिकल कॉलेज में मर्जर शुरू, डॉक्टरों ने किया विरोध; बोले- सामूहिक इस्तीफा देंगे

डॉक्टर स्टाफ ने ज्ञापन में लिखा है कि मध्य प्रदेश में सागर पहला जिला होगा, जहां का जिला चिकित्सालय समाप्त करके बुंदेलखंड कॉलेज का विस्तार किया जा रहा है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के मरीज जिला चिकित्सालय में इलाज करने के लिए आते हैं। और पढ़ें

09:12 PM, 08-Feb-2025

Sagar News: 70 की उम्र में 1000 किमी का सफर, ढोल बजाते हुए पैदल प्रयागराज जा रहा शख्स; देखें वीडियो

प्रयागराज कुंभ के लिए इस समय देशभर के लोगों में गजब की आस्था देखने को मिल रही है। और पढ़ें

09:06 PM, 08-Feb-2025

Mandsaur News: 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला, आरोपियों की फांसी की सजा को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि यदि आरोपियों का प्रतिनिधित्व उनकी पसंद के वकील द्वारा नहीं किया जाता है, तो सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के संदर्भ में पर्याप्त अनुभव रखने वाले बचाव पक्ष के वकील को अभियुक्तों का बचाव करने और नए सिरे से मुकदमे में शामिल होने के लिए नियुक्त करने का आदेश दिया है। और पढ़ें

09:02 PM, 08-Feb-2025

Sehore: रेहटी में सीमेंट व्यापारी के सूने आवास पर बड़ी चोरी, 44 लाख का सामान और 16 लाख नकदी पार

आरंभिक जानकारी सामने आ रही है कि लगभग 60 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात व सामान घर से चोरी हुआ है। इसमें 44 लाख के सोने के गहने व अन्य सामान तथा 16 लाख रुपए की नकदी चोरी हुई है। और पढ़ें

08:40 PM, 08-Feb-2025

Ujjain: सड़क निर्माण में तोड़ी नाग महाराज की बांबी, अब प्रत्यक्ष दर्शन दे रहे नागराज, प्रशासन पर बढ़ा दबाव

सड़क निर्माण के दौरान नाग महाराज की बांबी तोड़े जाने से श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है। इस संबंध में स्थानीय रहवासियों समेत तेजाजी मंदिर समिति और बजरंग दल ने सड़क निर्माण के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग निकालने की मांग की है। और पढ़ें

08:30 PM, 08-Feb-2025

Mp weather: मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, 5 डिग्री तक तापमान में गिरावट,शहडोल का 4.5 डिग्री पारा

Mp weather:मध्य प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। फरवरी माह में पिछले तीन दिन से ठंडी हवाओं की वजह से प्रदेश के तापमान में काफी गिरावट देखी गई है। शहडोल में रात का न्यूनतम तापमान 4.5 दर्ज किया गया। और पढ़ें

07:48 PM, 08-Feb-2025

MP: डीजीपी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट, कोर्ट में होना था पेश; नहीं आए कैलाश मकवाना

MP: आदेश का पालन न होने पर कोर्ट ने नाराजगी जताई और 20 जनवरी को निर्देश दिया कि मध्यप्रदेश के डीजीपी 6 फरवरी को अदालत में पेश हो। बावजूद इसके, डीजीपी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए थे।
  और पढ़ें

07:20 PM, 08-Feb-2025

MP News: महेश्वर में तीन दिवसीय पवित्र नदी महोत्सव का समापन, मैहर के बैंड-वायलिन वादन ने मन मोहा; जानें

MP News: तीन दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर सभी संगीत कलाकारों को देवी श्री अहिल्याबाई होलकर मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवाजी राव होलकर एवं अहिल्या कोर्ट महेश्वर के डायरेक्टर युवराज यशवंत राव होलकर द्वारा अंग वस्त्र एवं दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया।
  और पढ़ें

07:19 PM, 08-Feb-2025

Sehore: कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से भव्य रुद्राक्ष महोत्सव, पंडित प्रदीप मिश्रा ने तैयारियों का लिया जायजा

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से होने वाले भव्य रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पंडित प्रदीप मिश्रा मंदिर स्थल पहुंचे और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों और आयोजकों से चर्चा की। और पढ़ें

06:54 PM, 08-Feb-2025

Bhopal: एम्स भोपाल और पंडित खुशीलाल आयुर्वेद महाविद्यालय के बीच एमओयू,नवाचार को बढ़ावा देने एक महत्वपूर्ण कदम

एम्स और खुशीलाल शर्माआयुर्वेद महाविद्यालय एक महत्वपूर्ण समझौता एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा को सुदृढ़ करना, स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देना और आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा में अनुसंधान के अवसरों को बढ़ाना है। और पढ़ें

06:52 PM, 08-Feb-2025

Chhatarpur: महाकुंभ में खुशबू बिखेर रहा बुंदेलखंड का फूल, बागेश्वर धाम में भी चढ़ाया जाता यहां का गेंदा-गुलाब

Chhatarpur: मौजूदा दौर में बुंदेलखंड के फूलों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। एक तो शादियों का सीजन चल रहा तो वहीं जिले से लगे यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ का मेला चल रहा। जिस कारण फूलों की मांग ज्यादा बढ़ गई है। आइये खबर में जानते हैं बुंदेलखंड के फूलों की अहमियत... और पढ़ें

06:38 PM, 08-Feb-2025

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय धरोहर के बीच विशाल आकार लेगा औद्योगिक निवेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश एक ऐसा राज्य है, जहां विकास की संभावनाएं और पारंपरिक धरोहर समान रूप से फल-फूल रही हैं। पहली बार भोपाल में हो रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट इस बात का प्रमाण है कि मध्यपप्रदेश निवेशकों के लिए एक नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। और पढ़ें

06:16 PM, 08-Feb-2025

Bhopal: कांग्रेस बना रही रणनीति,पटवारी बोले 2028 में चुनाव जीतना है तो अभी एक-एक कार्यकर्ता को करना होगा तैयार

मध्य प्रदेश कांग्रेस 2028 विधान सभा चुनाव के लेकर अभी से तैयारी कर रही है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने प्रकोष्ठ  प्रभारियों की बैठक में कहा है कि अगर चुनाव जीतना है तो सभी को जमीन पर उतरना पड़ेगा। एक-एक कार्यकर्ता का पूरा सम्मान करें। और पढ़ें

06:10 PM, 08-Feb-2025

Damoh: नोहटा महोत्सव में लखवीर सिंह लख्खा, शहनाज अख्तर और पलक मुछाल देंगे प्रस्तुति, हेलीकॉप्टर राइड होगी खास

नोहटा महोत्सव को लेकर हुई बैठक में महोत्सव के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की गई। इस बार महोत्सव का विशेष आकर्षण हेलीकॉप्टर राइड रहने वाली है। साथ ही सांस्कृतिक संध्या में लखवीर सिंह लख्खा, शहनाज अख्तर और पलक मुछाल अपनी प्रस्तुति देंगे। और पढ़ें

05:40 PM, 08-Feb-2025

Jabalpur: मेडिकल की पीजी सीट छोड़ने पर दोहरी सजा, डॉक्टर ने दी चुनौती, हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा

मेडिकल की पीजी सीट बीच में छोड़ने पर पूरे कोर्स का शुल्क जमा कराए जाने के बाद भी डॉक्टरों को अगले तीन साल तक पीजी काउंसलिंग के लिए अयोग्य मानने वाले नियम को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट की युगल पीठ ने सरकार से जवाब मांगा है।  और पढ़ें

05:32 PM, 08-Feb-2025

Indore News: इंदौर से भुवनेश्वर की सीधी उड़ान शुरू अब मात्र 3 घंटे 20 मिनट में पहुंचेंगे जगन्नाथपुरी

Indore News: इंदौर अब पहली बार सीधी हवाई सेवा से उड़ीसा के भुवनेश्वर से जुड़ गया है। इंडिगो एयरलाइंस की यह फ्लाइट सप्ताह में चार दिन चलेगी, जिससे यात्रियों का समय और पैसा दोनों बचेंगे।   और पढ़ें

05:19 PM, 08-Feb-2025

Pravesh Verma: केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा के ससुराल का MP में सियासी दबदबा, ससुर रहे मंत्री; सास MLA

Pravesh Verma: नई दिल्ली सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले प्रवेश वर्मा के ससुराल धार में जमकर जश्न मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने धार से उनकी सास और मौजूदा भाजपा विधायक नीना वर्मा के निवास स्थान पर जमकर आतिशबाजी की। और पढ़ें

05:16 PM, 08-Feb-2025

Indore News: तीन साल से बंद इंदौर का तारामंडल फिर खुलेगा अब डिजिटल तकनीक से होगा ऑपरेट, जानें पूरी डिटेल

Indore News: इंदौर के ऐतिहासिक लालबाग पैलेस में स्थित तारामंडल तीन साल से बंद है, लेकिन अब इसे फिर से शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसे डिजिटल तकनीक से अपग्रेड कर बड़े हॉल में संचालित किया जाएगा।  और पढ़ें

05:05 PM, 08-Feb-2025

Damoh: नौरादेही के जंगल में बाघिन N-6 की एंट्री, नए ठिकाने की तलाश में कर रही है मूवमेंट, वन विभाग की चौकस नजर

छह साल पहले बाघिन राधा के आने से नौरादेही का जंगल आबाद हुआ था, जिसके चलते इसे टाइगर रिजर्व का दर्जा मिला। अब कजरी और नई आई बाघिन एन-6 के आने से यहां बाघों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। और पढ़ें

05:01 PM, 08-Feb-2025

Indore News: भतीजे की शादी में गया लोहा व्यापारी, 5 मिनट बाद घर में घुसे चोर, 27 लाख का माल साफ

Indore News: इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में एक लोहा व्यापारी के घर चोरों ने सेंध लगाकर 27 लाख रुपए के नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई, पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।  और पढ़ें

05:00 PM, 08-Feb-2025

Indore News: इंदौर एयरपोर्ट पर हाईटेक सुरक्षा, बिना अनुमति घुसे तो फट जाएंगे टायर, उठ जाएंगे स्टील के बोलार्ड

Indore News: इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा को हाईटेक बनाया जा रहा है। जल्द ही यहां टायर किलर्स और हाइड्रोलिक बोलार्ड लगाए जाएंगे, जिससे बिना अनुमति कोई भी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेगा। और पढ़ें

04:32 PM, 08-Feb-2025

MP News: प्रयागराज महाकुंभ में CM डॉ. यादव ने लगाई आस्था की डुबकी, बोले-कई जन्मों के पुण्य से मिलता है सौभाग्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ प्रयागराज महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि  मध्यप्रदेश वासियों के जीवन में खुशहाली आए, सभी का मंगल और कल्याण हो आज इसी भावना के साथ मैं इस महाकुंभ में शामिल हुआ। और पढ़ें

04:08 PM, 08-Feb-2025

Mahakumbh: प्रयागराज पहुंचे CM यादव, संगम में लगाई आस्था की डुबकी, बोले- जन्मों के पुण्य से मिलता है सौभाग्य

Mahakumbh 2025: सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज प्रयागराज महाकुंभ में संगम में पवित्र स्नान किया। वे अपने परिवार के साथ यहां पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाई। संगम में स्नान करने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि ‘मां गंगा मां यमुना की कृपा है।
  और पढ़ें

03:42 PM, 08-Feb-2025

Khargone: शराब पीने के दौरान हुए विवाद में दोस्तों ने की हत्या, फिर हादसे का नाम देने के लिए रचा ड्रामा

जिले के बड़वाह थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले का एक दिन में खुलासा कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मृतक के दोस्त हैं और शराब के नशे में विवाद होने के कारण उन्होंने उसकी हत्या की थी। और पढ़ें

03:37 PM, 08-Feb-2025

Chhatarpur Crime: पांच साल की मासूम हुई दरिंदगी, युवक ने किया दुष्कर्म; पुलिस ने किया मामला दर्ज

MP: बच्ची गांव के बच्चों के साथ कन्या भोज के लिये गई हुई थी। आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर कमरे में ले जाकर कुंडी बन्द  कर लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। और पढ़ें

03:28 PM, 08-Feb-2025

Sagar News: सोशल मीडिया से सीख किसान ने शुरू की औषधीय फसल की खेती, अब चार गुना मुनाफे की उम्मीद

पारंपरिक फसलों की तुलना में अश्वगंधा की खेती किसानों को दोगुना-तिगुना मुनाफा देती है। कम लागत और कम जोखिम के कारण यह फायदेमंद साबित हो रही है। इस कारण अश्वगंधा की खेती का रकबा लगातार बढ़ रहा है। और पढ़ें

03:15 PM, 08-Feb-2025

Shahdol Road Accident: लोहे से भरा ट्रक खाई में गिरा, 11 घंटे बाद निकाला गया चालक का शव

लोहे से भरा ट्रक 100 मीटर नीचे गिरा था। इंजन और 25 टन लोहे में शव दबा था। रेस्क्यू करने के लिए आई जेसीबी भी नीचे नहीं पहुंच पाई थी। एक दर्जन से अधिक मजदूरों और पुलिस की मदद ली गई। मजदूरों से लोहे के एंगल हटवाए गए, तब जाकर चालक का शव निकाला गया। और पढ़ें

03:14 PM, 08-Feb-2025

Chhatarpur News: सड़क किनारे तेंदुए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, अधिकारियों को दी गई सूचना; जानें

प्रारंभिक जांच में मृत तेंदुए के गले में फंदे के निशान मिले, जिससे प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि तार से बने फंदे में फंसने के कारण उसकी मौत हुई है। मामले की गहराई से जांच करने के लिए मौके पर डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया। और पढ़ें

03:05 PM, 08-Feb-2025

Shahdol News: फिर चटका किराना दुकान का ताला, हजारों रुपये की चोरी, हर दिन शहर में हो रही चोरी की घटनाएं

पुलिस ने बताया कि राम प्रकाश द्विवेदी की बोचरो गांव में एक किराना दुकान है। दुकान के गेट पर लगे ताले को तोड़कर चोर अंदर घुसे और नगद रुपए के साथ किराना का सामान लेकर फरार हो गए। केस दर्ज कर जांच की जा रही है। और पढ़ें

02:55 PM, 08-Feb-2025

Shahdol News: जिस घर में आई थी बारात, वहां मिला नवजात बच्ची का शव देख हर कोई हैरान, किसने दिया जन्म नहीं पता

पुलिस ने बताया कि जिस घर में बारात आई थी, उसी घर के एक निर्माणाधीन कमरे में नवजात का शव मिला है। उस कमरे में काफी लोग रुके थे। नवजात को जन्म किसने दिया, कब दिया इसकी जांच की जा रही है। और पढ़ें

02:15 PM, 08-Feb-2025

MPESB Exam Date: एमपी में नर्सिंग ऑफिसर सहित 1170 पदों के लिए परीक्षा की तारीख घोषित; देखें पूरा कार्यक्रम

MPESB Group 5 Exam Date 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल ने ग्रुप-5 के 1170 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत कार्यक्रम देख सकते हैं। और पढ़ें

01:12 PM, 08-Feb-2025

Chhindwara News: कांग्रेस के युवा नेता की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, नकुलनाथ ने जताया शोक

छिंदवाड़ा में कांग्रेस के युवा नेता की सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवा नेता की मौत पर पूर्व सांसद नकुलनाथ ने भी दुख जताया है। और पढ़ें

01:11 PM, 08-Feb-2025

MP News: सीएम डॉ.यादव बोले- आप-दा से मुक्त हुआ दिल्ली, पीएम मोदी और कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिल रही जीत

दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दिल्ली आप-दा से मुक्त हुआ। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की असलियत जनता जान गई है। इनका झूठ तिनके की तरह बिखर गया।  और पढ़ें

12:13 PM, 08-Feb-2025

Damoh News: 15 रुपये के विवाद में नाई ने युवक पर कैंची से किया हमला, अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने दर्ज की FIR

देहात थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर घायल के बयान लिए गए। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोनों के बीच 15 रुपये को लेकर विवाद हुआ था।   और पढ़ें

11:59 AM, 08-Feb-2025

Khandwa News: दिन में गहने और नगदी चोरी कर रात गुजारने जाते थे इंदौर, एक ही तरीके से वारदात करना पड़ा भारी

पुलिस चोरी के मिलते-जुलते तरीकों से पुराने केस में आरोपियों को खोजकर पड़क रही है, जिन पर बड़े-बड़े इनाम भी हैं। शुक्रवार को पुलिस ने तीन चोरों पकड़ा, जिन पर 15, 10 और 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
  और पढ़ें

11:23 AM, 08-Feb-2025

Indore: महाकुंभ में डुबकी लगाने पहुंचे सीएम मोहन यादव, बोले- कीचड़ में खिला कमल, विपक्ष को सबक सीखने की जरूरत

Indore News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रयागराज महाकुंभ में गंगा स्नान और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने पहुंचे। रवाना होने से पहले उन्होंने दिल्ली चुनाव में बीजेपी की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला।   और पढ़ें

08:35 AM, 08-Feb-2025

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 8 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि आज शनिवार को बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। इसके बाद विधिवत रूप से बाबा महाकाल का श्रृंगार किया गया और फिर भस्म रमाई गई। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें