फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 30 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

मध्य प्रदेश से जुड़ी आज - 30-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:06 PM, 30-Jan-2025

MP News: पांच कंपनियों में सौरभ शर्मा और उसके सहयोगियों की भागीदारी, 40 संपत्तियों की खरीद-फरोख्त की

सौरभ शर्मा से हुई प्रारंभिक पूछताछ के बाद उत्तर प्रदेश के राजघाट में एक फिशरीज प्रोजेक्ट का पता चला है। उसने यहां एक डेम पर करीब 10 करोड़ रुपये में तीन साल के लिए ठेका लिया है, जहां से मछली का उत्पादन और विक्रय किया जाता है। और पढ़ें

11:00 PM, 30-Jan-2025

Indore: युवती ने दोस्ती से किया मना तो युवक ने गले पर चाकू मारे, गंभीर घायल

मन सांवेर तहसील के ही मकोडि़या गांव में रहता है। अमन युवती पर दोस्ती के लिए लगातार दबाव बना रहा था। लंबे समय तक परिजनों से यह बात छुपाए रखी, लेकिन जब वह धमकाने लगा तो उनसे परिजनों को यह बात बताई। इसके बाद युवती ने काॅलेज जाना भी छोड़ दिया। और पढ़ें

10:46 PM, 30-Jan-2025

MP News: नौनागिर हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी 13 आरोपी बरी, जमकर हुआ था सियासी बवाल

मामला दो साल पहले हुआ था, जब आरोपी पक्ष के एक युवक ने दलित परिवार की युवती से छेड़छाड़ की थी। इसके बाद, पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। कोर्ट ने सभी 13 आरोपियों को बरी कर दिया है, क्योंकि साक्ष्य और तथ्यों के आधार पर अदालत ने उन्हें दोषी नहीं माना।  और पढ़ें

विज्ञापन
10:24 PM, 30-Jan-2025

Indore News: डियर शिवानी, माय Wife... मेरी मौत का कारण केवल तुम्हारे घर वाले हैं, खुश रहना

Indore News: इंदौर के पास युवक ने पत्नी और उसके घरवालों से नाराज होकर जहर खा लिया। सुसाइड नोट में उसने अपनी पत्नी पर बड़ा इल्जाम लगाते हुए लिखा कि उसने उसके प्यार और शादी को धोखा दिया।   और पढ़ें

09:19 PM, 30-Jan-2025

Jabalpur News: मुख्य नगर पालिका अधिकारी के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू की दबिश, आय से 220% अधिक संपत्ति का खुलासा

EOW raids the premises of Chief Municipal Officer और पढ़ें

विज्ञापन
09:09 PM, 30-Jan-2025

Bhopal: अनधिकृत हूटर लगाने को लेकर ट्रैफिक DCP कार्यालय का कांग्रेस नेता ने किया घेराव, हूटर से हो रहे अपराध

भोपाल में अनधिकृत हूटर लगाने को लेकर कांग्रेस नेता ने गुरुवार को ट्रैफिक डीसीपी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने सवाल उठाया कि हूटर लगाने की पात्रता किन-किन लोगों को है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती है। और पढ़ें

09:06 PM, 30-Jan-2025

Indore:लालबाग पैलेस बनेगा इंदौर का प्रमुख टूरिस्ट स्पाॅट, पांच करोड़ हो रहे खर्च

लालबाग पैलेस में रखे गए वर्षों पुराने कालीनों की गहरी सफाई की गई, जिससे करीब डेढ़ क्विंटल धूल निकली। इस कार्य में ऐसे कारीगरों की मदद ली गई जो पिछले 5 पीढ़ियों से कालीन बनाने और उनकी मरम्मत करने के पारंपरिक तरीके जानते हैं। और पढ़ें

08:58 PM, 30-Jan-2025

MP News: नशे के लिए नहीं दिए पैसे तो घर में लगा दी आग, परेशान मां ने की शिकायत तो पुलिस ने किया गिरफ्तार

कटनी में बेटे ने नशे के लिए पैसे न मिलने पर अपने ही घर में आग लगा दी। घटना में पूरे गृहस्थी की समान जलकर खाक हो गया है। बेटे की हरकतों से परेशान मां ने ही इसकी शिकायत की थी।  और पढ़ें

08:45 PM, 30-Jan-2025

Jabalpur News: डिजिटल अरेस्ट कर करोड़ों की ठगी करने वाले को जमानत नहीं, दुबई भेजा जाता था रुपया

हाईकोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट कर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य अब्दुल रहमान की जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने अपराध को गंभीर मानते हुए राहत देने से इनकार किया। आरोपी पर 69 लाख की ठगी और अंतर्राष्ट्रीय गिरोह से जुड़े होने के आरोप हैं, जिसकी रकम दुबई भेजी जाती थी।  और पढ़ें

08:44 PM, 30-Jan-2025

Bhopal:तीसरी तक के 38 फीसदी स्कूली बच्चों को नहीं आती गिनती, 10% को नहीं है अक्षर ज्ञान,असर रिपोर्ट में खुलासा

एमपी के स्कूलों में पढ़ने वाले तीसरी कक्षा तक 35 फ़ीसदी बच्चों को 100 तक गिनती नहीं आती है। 10 फीसदी बच्चों को अक्षर ज्ञान ही नहीं है। यह खुलासा एनुअल स्टेटस आफ एजुकेशन रिपोर्ट (असर) की ओर से जारी शिक्षा की वार्षिक रिपोर्ट में हुआ है। और पढ़ें

08:36 PM, 30-Jan-2025

Ujjain News: अभिनेता संजय मिश्रा ने किए महाकाल के दर्शन, भक्ति में रमे एक्टर के गले-हाथ में रुद्राक्ष की माला

कई फिल्मों में हास्य अभिनेता का किरदार निभा चुके संजय मिश्रा काले रंग के कपड़े पहनकर बाबा महाकाल के दर्शन करने आए थे। जिनके गले में और हाथ में रुद्राक्ष की माला थी। उन्होंने बड़ी सादगी से बाबा महाकाल के दर्शन किए। और पढ़ें

08:30 PM, 30-Jan-2025

Indore News: इंश्योरेंस कंपनी से तीन साल के बालक को 49 लाख का मुआवजा, हादसे में खो दिए थे माता पिता

Indore News: सड़क हादसे के मामले में इंदौर जिला न्यायालय ने दिया फैसला, बच्चे के दादा दादी ने कोर्ट में लगाया था केस। 
  और पढ़ें

08:25 PM, 30-Jan-2025

Indore News: अब पंजीयन कार्यालय में नहीं होगी बोरियत, गूंजेंगे लता, रफी और किशोर के गीत

Indore News: इंदौर के मोती तबेला पंजीयन कार्यालय में अब इंतजार के दौरान बोरियत नहीं होगी, क्योंकि यहां जल्द ही संगीत की मधुर धुनें गूंजेंगी। यह प्रदेश में अपनी तरह का पहला प्रयोग है, जो सफल रहा तो शहर के अन्य कार्यालयों में भी लागू किया जाएगा।  
  और पढ़ें

08:18 PM, 30-Jan-2025

Bhopal:भोपाल में वेटिंग शिक्षकों ने किया प्रदर्शन,पद बढ़ाने की मांग,नेता प्रतिपक्ष ने समर्थन में सरकार को घेरा

भोपाल में वेटिंग शिक्षकों ने गुरुवार को हाथ में कटोरा लेकर विरोध दर्ज कराया। अभ्यर्थी सरकार से खाली पदों को बढ़ाकर दूसरी काउंसिलिंग कराने की मांग किया। विरोध प्रदर्शन पर मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर हमला बोला है। और पढ़ें

08:05 PM, 30-Jan-2025

Indore News: जेल में कैदियों की पिटाई का वीडियो वायरल, कलेक्टर से हुई जेलर की शिकायत

Indore News: गुपचुप सामान और मोबाइल भी पहुंच रहे अंदर,  कैदी ने वीडियो रिकार्डिंग के साथ लिखित में शिकायत दर्ज कराई और न्याय की गुहार लगाई। 
  और पढ़ें

07:59 PM, 30-Jan-2025

Bhopal Crime: सायबर जालसाजों से चार करोड़ का माल बरामद, BMW और नोट गिनने की मशीन मिली, चौंका देगा ठगी का तरीका

सायबर फ्रॉड के मामले में भोपाल जिले में अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी का मामला सामने आया है। आरोपी फर्जी जूम कार एप के माध्यम से भोपाल में बैठकर दिल्ली, मुंबई और अन्य राज्यों के लोगों के साथ ऑनलाइन फ्रॉड कर रहे थे। जब्त हुई कारें किसकी हैं, इसका पता लगाया जा रहा है।  और पढ़ें

07:45 PM, 30-Jan-2025

Indore: गोवा से विमान से आया लिवर,इंदौर निवासी मरीज को मिली जिंदगी, इस सप्ताह दूसरी बार ग्रीन काॅरिडोर

इंदौर में शाम को ज्यूपिटर अस्पताल से एयरपोर्ट तक ग्रीन काॅरिडोर बनाया गया। चौराहे पर पुलिस जवानों ने व्यवस्था संभाली और लिवर लेकर निकली एम्बुलैंस चौराहों के हर सिग्नल को पार कर असप्ताल पहुंची और फिर प्रत्यारोपण की प्रक्रिया शुरू हुई।  और पढ़ें

07:39 PM, 30-Jan-2025

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- औद्योगिक विकास के लिये हरसंभव सहायता देने सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पैनासोनिक एनर्जी के साथ मध्यप्रदेश में विशेष रूप से इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी निर्माण और ऊर्जा भंडारण के क्षेत्र में नई यूनिट्स स्थापित करने पर चर्चा की। और पढ़ें

07:36 PM, 30-Jan-2025

MP News: ईडी को जयश्री फूड प्रोडक्ट्स कंपनी के संचालकों के पास मिली करोड़ों रुपए की संपत्ति, लग्जरी कार

ईडी ने जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संचालकों के ठिकानों पर छापेमारी में करोड़ों रुपए की संपत्ति मिली है। इसमें 6.26 करोड़ रुपए की एफडी, 25 लाख नगद, 66 करोड़ रुपए की अंचल संपत्तियों के दस्तावेज के साथ ही लग्जरी कारें मिली है।  कंपनी पर मिलावटी दूध उत्पाद तैयार कर उन्हें फर्जी लैब सर्टिफिकेट के जरिए देश-विदेश में बेचने का आरोप है।
  और पढ़ें

07:24 PM, 30-Jan-2025

Bhopal: MCU के लोकपाल पर राहुल गांधी के लिए गलत शब्दों का उपयोग करने आरोप, कमिश्नर से शिकायत करने पहुंचे नेता

कांग्रेस ने माखनलाल विवि. के लोकपाल सुनरया पर राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं के लिए अनर्गल शब्दों का उपयोग करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है।


  और पढ़ें

06:57 PM, 30-Jan-2025

Shahdol News: ITI का प्रशिक्षण लेने के बाद बनाया चोर गिरोह, बिजली तार चुराने के तरीके से पुलिस भी चौंकी

पुलिस के साथ-साथ ग्रामीणों के लिए भी सिरदर्द बना हुआ था। खैरहा पुलिस ने एक ऐसे बिजली तार चोर गिरोह का पर्दा फास किया है जो जंगल में जाकर रात 12 बजे से सुबह 4 बजे के बीच 11 केवी की लाइन को काटकर ठिकाने लगा देता था। और पढ़ें

06:45 PM, 30-Jan-2025

Bhopal: पीसीसी चीफ बोले-अब सौरभ शर्मा आ गए तो डायरी कहां है? डायरी का अस्तित्व खतरे में,मामले में जाएंगे कोर्ट

पीसीसी चीफ जीतू पटवराी ने कहा है कि जांच एजेंसी बेहतर तरीके से केस को हैंडल करे। अब सौरभ शर्मा आ गए तो डायरी कहां है? डायरी का अस्तित्व खतरे में है। इस मामले में हम कोर्ट जाएंगे, इस केस पर हमारी नजर है।  और पढ़ें

06:09 PM, 30-Jan-2025

Nagaur News: महिला थाने से 20 मीटर की दूरी पर पुलिसकर्मी खरीद रहा था स्मैक, लोगों ने पकड़ा, केस दर्ज

नागौर शहर के महिला थाने से मात्र 20 फीट की दूरी पर एक पुलिसकर्मी को अवैध मादक पदार्थ खरीदते हुए मोहल्लेवासियों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे भीड़ से छुड़ाया और फिर अस्पताल में भर्ती कराया। और पढ़ें

06:04 PM, 30-Jan-2025

Indore News: इंटरनेशनल असेंबली में ओरलैंडो जाएंगे सुशील और रूबी, इंदौर की समृद्ध विरासत करेंगे साझा

Indore News: रोटरी क्लब के कार्यक्रम के लिए इंदौर के सदस्य जाएंगे ओरलैंडो, शहर की समृद्ध विरासत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर करेंगे साझा
  और पढ़ें

05:52 PM, 30-Jan-2025

Damoh News: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराने पर युवक की मौत, मोटरसाइकिल टहनियों में लटकी देख पुलिस भी चौंकी

दमोह जिले में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराने से युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पेड़ पर फंस गई। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। वहीं, दमोह-जबलपुर हाईवे पर मटर से भरा ट्रक पलटने से चालक-परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए, पुलिस जांच जारी है।  और पढ़ें

05:42 PM, 30-Jan-2025

Shahdol News: सोसायटी में जाकर छीने दस्तावेज, शासकीय कार्य में डाली बाधा, दो आरोपियों पर मामला दर्ज

शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र में शासकीय कार्य में व्यवधान डालने पर कृष्ण कुमार मिश्रा और विकास पांडेय पर मामला दर्ज हुआ। दोनों ने लैम्प्स चन्नौडी में अभद्रता, गाली-गलौज और दस्तावेज छीनने का प्रयास किया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  और पढ़ें

05:35 PM, 30-Jan-2025

MP NEWS: अमेरिका और अफ्रीका के दल ने स्व-सहायता समूह की गतिविधियां देखीं; समझीं संचालन की बारीकियां

अंतरराष्ट्रीय संस्था बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के प्रतिनिधियों का एक दल एक दिवसीय भ्रमण पर सीहोर आया। दल के सदस्यों ने स्व सहायता समूह के सदस्यों के परिवारों के जीवन स्तर में आ रहे बदलाव के बारे में जाना।  और पढ़ें

05:29 PM, 30-Jan-2025

Damoh News: गुबरा गांव के सार्वजनिक हैंडपंप में अज्ञात व्यक्ति ने मिलाया जहर!, युवक हुआ बेहोश तो मचा हड़कंप

सरपंच प्रतिनिधि नोनेलाल ने बताया कि हैंडपंप के पानी से कुल्ला करने पर एक युवक बेहोश हो गया। वहां देखा तो पानी से सफेद झाग निकलने के साथ बदबू आ रही थी। ग्रामीणों को हैडपंप के पानी का उपयोग करने पर प्रतिबंध लगाया ओर पुलिस को सूचना दी और पढ़ें

04:44 PM, 30-Jan-2025

Shivpuri News: जंगल में पहुंची पुलिस तो मिली चोरी की 10 बाइकें, बेचने से पहले ही धरे गए

शिवपुरी पुलिस ने जंगल में छिपाई गई 10 चोरी की बाइकें बरामद कर तीन चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपी शिवपुरी और दतिया से बाइक चुराकर बेचने से पहले जंगल में छिपाते थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई कर चोरी की गई बाइकें जब्त कर आरोपियों पर मामला दर्ज किया।  और पढ़ें

04:38 PM, 30-Jan-2025

सीएम का जापान दौरा: मुख्यमंत्री ने सिस्मेक्स को एमपी में मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश के लिए आमंत्रित किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चार दिवसीय जापान यात्रा के दौरान कोबे शहर पहुंचे। यहां पर उन्होंने सिस्मेक्स कारपोरेशन सॉल्यूशन सेंटर का दौरा किया और मध्य प्रदेश के मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश के लिए आमंत्रित किया। और पढ़ें

04:33 PM, 30-Jan-2025

Ujjain News: शराब कंपनी में लूट का मास्टरमाइंड मिलीभगत कर फरार, इलाज के लिए ले जाने वाले दोनों प्रहरी सस्पेंड

नागदा की शराब कंपनी में 25 दिसंबर 2024 को दिन दहाड़े 18 लाख रुपए की लूट का मुख्य आरोपी मंगलवार को खाचरौद उपजेल से फरार हो गया। मामले में दो प्रहरियों को सस्पेंड कर दिया गया है।  और पढ़ें

04:13 PM, 30-Jan-2025

MP News: सीएम ने जापान के कोबे शहर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान की तीसरे दिन की यात्रा पर कोबे शहर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिा पर गुरुवार को कोबे शहर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अप्रित कर श्रद्धांजलि दीं।  और पढ़ें

04:11 PM, 30-Jan-2025

Khargone: वित्तमंत्री से मांग, कॉटन के लिए सुधारें निर्यात पॉलिसी, टैक्स कम-ज्यादा से नहीं पड़ता कोई फर्क

वित्त मंत्री जीएसटी और आरसीएम के बारे में विस्तृत सोचेंगी, और इसको हटाएँगी, यही कॉटन इंडस्ट्री की मुख्य मांग है। और पढ़ें

04:07 PM, 30-Jan-2025

Indore: इंदौर में अध्यक्षों की नियुक्ति में समझौता पाॅलिटिक्स, फिर भी मंत्री विजयवर्गीय का पलड़ा रहा भारी

इंदौर में अध्यक्षों को लेकर तगड़े दावेदार थे, लेकिन हल समझौते की राजनीति से निकला। विजयवर्गीय ने जिन नामों का दामदारी से समर्थन किया था, वे  अध्यक्ष नहीं बन पाए, लेकिन ‘समझौता वार्ता’ में उन नामों पर मुहर लगी, जिन पर उन्हें कोई आपत्ति भी नहीं थी।  और पढ़ें

03:25 PM, 30-Jan-2025

Shivpuri News: कर्ज पटाने के लिए हाइवे से लूट लिया प्याज व लहसुन से भरा वाहन, आगरा से पकड़े पांच आरोपी

28 जनवरी की रात हाइवे पर एक वाहन चालक को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले 5 बदमाशों को पुलिस ने आगरा से पकड़ने की कार्रवाई की है। बदमाश वाहन सहित उसमें भरी 45 बोरी प्याज व 18 कट्टे लहसुन लूट ले गए थे। और पढ़ें

03:07 PM, 30-Jan-2025

Ujjain News: इस वर्ष आठ दिवसीय गुप्त नवरात्रि, देवी उपासना का मिलेगा पांच गुना फल

Ujjain: माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तिथि तक माघी गुप्त नवरात्रि मनाई जाती है। इस वर्ष गुप्त नवरात्रि 6 फरवरी तक रहेगी। यह नवरात्रि देवी उपासकों और साधकों के लिए विशेष महत्व रखती है। और पढ़ें

02:57 PM, 30-Jan-2025

Damoh: दमोह-जबलपुर हाइवे पर बांस की टोकरी बेचने जा रहे युवक की ट्रक की टक्कर से मौत, एक घायल

Damoh: सड़क हादसा बिशनाखेड़ी के मुठिया तिराहे के पास हुआ। जहां एक अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार विनोद बंसल (45) की मौके पर  मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।  और पढ़ें

02:18 PM, 30-Jan-2025

Harda News: जिला अस्पताल का हुआ औचक निरीक्षण, DM ने व्यवस्था सुधारने 15 दिन का दिया समय

Harda: कलेक्टर डॉ. राजेश पाटनी को चेतावनी दी कि 15 दिनों में अस्पताल की सभी व्यवस्थाएं सुधारें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन अस्पताल भवन में अग्निशमन व्यवस्था, भवन के आसपास वाहन पार्किंग व्यवस्था को लेकर चर्चा की। और पढ़ें

02:10 PM, 30-Jan-2025

MP: सिवनी की नपा CMO के छिंदवाड़ा निवास पर EOW का छापा, भारी पुलिस बल तैनात; जानें सबकुछ

आर्थिक अनियमितता की जांच करने के लिए जबलपुर की टीम आज सुबह ही छिंदवाड़ा पहुंच गई तथा उनके मकान में सर्चिंग शुरू कर दी। सुरक्षा की दृष्टि से मकान के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
  और पढ़ें

01:40 PM, 30-Jan-2025

Indore News: सुमित मिश्रा बने इंदौर के भाजपा नगर अध्यक्ष, श्रवण चावड़ा को मिली ग्रामीण की जिम्मेदारी

इंदौर शहर अध्यक्ष के लिए सुमित मिश्रा के अलावा दीपक जैन टीनू भी दौड़ में सबसे आगे थे। सुमित और टीनू दोनों ही कैलाश विजयवर्गीय खेमे से जुड़े हैं। और पढ़ें

01:23 PM, 30-Jan-2025

Damoh: ड्यूटी के दौरान ट्रेन से अपना हाथ गंवाने वाले ASI की चौकी में वापसी, ग्रामीणों ने किया स्वागत

MP: तीन महीने बाद एएसआई राजेंद्र मिश्रा की पुनः बांदकपुर चौकी में ही पदस्थापना हुई है। ढोल नगाड़े के साथ ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। मिश्रा ने पिछले साल नवंबर में ड्यूटी के दौरान रेल हादसे में अपना एक हाथ गंवा दिया था बुधवार को वह फिर ड्यूटी पर लौटे। और पढ़ें

01:09 PM, 30-Jan-2025

Panna Cement Factory: जेके सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन स्लैब गिरा, पांच मजदूरों की मौत की आशंका

पन्ना में स्थित जेके सीमेंट प्लांट में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में निर्माणाधीन हिस्से में छत की स्लैब डाली जा रही थी, जहां सैकड़ों मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक भाड़ा (स्कैफोल्डिंग) गिर गया, जिसकी चपेट में आने से 5 मजदूरों की मौत होना बताई जा रही है, हालांकि मौतों की पुष्टि नहीं हो सकी है। और पढ़ें

12:52 PM, 30-Jan-2025

Rewa-Prayagraj Traffic: यूपी बॉर्डर पर 22 घंटे के बाद शुरू हुआ परिचालन, CM मोहन यादव ने की कमिश्नर से बात

Rewa News: प्रशासन ने अब धीरे-धीरे वाहनों को आगे बढ़ाने की अनुमति देनी शुरू कर दी है। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अब भी यातायात नियंत्रित किया जा रहा है। स्थानीय पुलिस और यातायात विभाग पूरी तरह सतर्क है, ताकि स्थिति को जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके। और पढ़ें

12:41 PM, 30-Jan-2025

Gwalior: दूध पी जाता, तंबाकू की सप्लाई करता...कैदी की हरकत से जेल प्रबंधन परेशान; अब हाईकोर्ट पहुंचा मामला

Gwalior: भोपाल जेल प्रबंधन ने एक कैदी को लेकर खुलासा किया है, जो आरोप लगाता था कि उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। आरोप है कि वह जेल में तंबाकू की सप्लाई करता था। आइये जानते हैं पूरा मामला
  और पढ़ें

12:19 PM, 30-Jan-2025

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 30 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Dausa News: पुलिस का सड़क सुरक्षा माह अभियान, दोपहिया चालकों को गुलाब और हेलमेट देकर याद दिलाया ट्रैफिक नियम और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें