फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 28 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

मध्य प्रदेश से जुड़ी आज - 28-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:57 PM, 28-Jan-2025

MP News: सौरभ शर्मा की डायरी के सफेदफोश होंगे बेनकाब, खुलासे के खौफ से बड़े नेताओं और अफसरों की सांसें फूलीं

आरटीओ का पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा लोकायुक्त की गिरफ्त में आ गया है। मंगलवार को कोर्ट ने लोकायुक्त पुलिस को सौरभ शर्मा से पूछताछ के लिए सात दिन की रिमांड दे दी। सौरभ पूछताछ में कई राज खोलेगा। इसमें कई बड़े नेताओं से लेकर अफसरों तक की सांसें फूला दी हैं।  और पढ़ें

10:54 PM, 28-Jan-2025

Chhindwara News: करवार में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, मक्के के ढेर में मिला शव, बेटे से हुआ था विवाद

छिंदवाड़ा जिले के करवार गांव में 66 वर्षीय लुढ़काबाई धोटे का शव मक्के के ढेर में जली अवस्था में मिला। परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए सौतेले पुत्र दिनेश धोटे पर आरोप लगाया है। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना से एक दिन पहले मृतका और दिनेश के बीच विवाद हुआ था। और पढ़ें

10:50 PM, 28-Jan-2025

MP News: पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने सौरभ शर्मा मामले में भाजपा सरकार पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेता अरुण यादव ने पूछा कि सौरभ शर्मा के राज से किस-किस पर गिरेगी गाज? यादव ने इस मामले में कई सवाल उठाते हुए कहा कि जब सौरभ शर्मा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था, तो फिर जांच एजेंसियों को उसके देश और प्रदेश में आने की जानकारी क्यों नहीं मिली? और पढ़ें

विज्ञापन
10:48 PM, 28-Jan-2025

MP:काली कमाई का कुबैर सौरभ शर्मा गिरफ्तार, लोकायुक्त पुलिस ने कोर्ट में किया पेश, सात दिन की रिमांड पर सौंपा

आरटीओ का पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा को लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर और शरद जायसवाल को भी हिरासत में लिया गया। कोर्ट में पेशी के बाद सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर को सात दिन की रिमांड पर भेज दिया। सौरभ से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।   और पढ़ें

10:36 PM, 28-Jan-2025

Ujjain News: भाजपा की भंवरबाई चौधरी चुनी गईं निर्विरोध अध्यक्ष, हाईकोर्ट के फैसले के बाद हुआ जनपद चुनाव

हाईकोर्ट के आदेश के बाद उज्जैन जनपद पंचायत में दोबारा चुनाव प्रक्रिया आयोजित हुई, जिसमें भाजपा की भंवरबाई चौधरी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। कुल 25 वार्डों में से 21 सदस्य ही मतदान में शामिल हुए, जबकि कांग्रेस समर्थित 4 सदस्य अनुपस्थित रहे। और पढ़ें

विज्ञापन
09:59 PM, 28-Jan-2025

MP News: कर्नाटक से नीमच लौट रहे चार भाइयों की मौत, जिस ट्राले में लिफ्ट ली उसी में लोड सामान ने ले ली जान

चारों भाई ट्रेलर के पीछे वाले हिस्से में लेट गए। यात्रा के दौरान ट्रेलर का सामान बांधने वाला बेल्ट टूट गया, जिससे लोहे का भारी सामान युवकों पर गिर गया। हादसे में चारों युवकों की मौके पर मौत हो गई। और पढ़ें

09:35 PM, 28-Jan-2025

Damoh News: भाजपा युवा मोर्चा ने जलाया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला, हिंदुओं से माफी मांगें खरगे

दमोह में मंगलवार शाम भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रयागराज महाकुंभ पर दिए बयान का विरोध किया। अस्पताल चौराहे पर खड़गे का पुतला फूंकते हुए सनातन धर्म के प्रति उनकी टिप्पणी पर नाराजगी जताई और पढ़ें

09:22 PM, 28-Jan-2025

Jabalpur: पुलिस आरक्षक भर्ती 2016-17 में आरक्षण विवाद, हाईकोर्ट ने गृह सचिव और डीजीपी से मांगा स्पष्टीकरण

याचिका में भर्ती प्रक्रिया में ओबीसी के 889 पदों पर नियुक्ति न करने, जिला स्तर पर आरक्षण रोस्टर लागू न करने और मेरिट की अनदेखी का आरोप लगाया गया है। हाईकोर्ट की युगलपीठ ने मामले की अगली सुनवाई 13 फरवरी को तय की है। और पढ़ें

09:11 PM, 28-Jan-2025

Jabalpur News: जुआ विवाद में दो सगे भाइयों सहित चार युवकों की हत्या, नरसंहार करने वाले नौ आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम टिमरी में पंचायत चुनाव की रंजिश और जुआ खिलाने का विरोध करने पर दो सगे भाइयों सहित चार युवकों की हत्या कर दी गई। लिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें से दो जबलपुर और सात पचमढ़ी से पकड़े गए। और पढ़ें

09:03 PM, 28-Jan-2025

Indore: खरगे-रेवंत रेड्डी के बयान पर सियासी उबाल, मंत्री सिंधिया बोले- कांग्रेस कर रही नफरत की राजनीति

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ने कहा कि कांग्रेस नफरत की राजनीति फैला रही है। उन्होंने कहा कि रेवंत का बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान नहीं, बल्कि देश के गरीबों और आदिवासियों का अपमान है। और पढ़ें

08:59 PM, 28-Jan-2025

Sehore news: पूर्व सरपंच के मकान में लगी भीषण आग, चार दमकल की मदद से चार घंटे में बुझाई गई

भोपाल-इंदौर हाईवे स्थित अमलाहा में पूर्व सरपंच लखन पटेल के टीनशेड मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। भीषण आग को बुझाने के लिए सीहोर, आष्टा और कोठरी से चार दमकलों को बुलाना पड़ा। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 6 बजे आग पर काबू पाया गया। घटना में मकान और कृषि उपकरण सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गए। और पढ़ें

08:53 PM, 28-Jan-2025

Ujjain News: तपोभूमि में दिखे भगवान महावीर तीन रंग, केसर, चंदन औषधि, गन्ना चूर्ण और घी से हुआ महामस्तकाभिषेक

महावीर तपोभूमि में भगवान महावीर स्वामी का महामस्तकाभिषेक तिरंगे के रंगों में आयोजित किया गया, जो राष्ट्रीय ध्वज से प्रेरित था। आचार्य प्रज्ञासागर मुनि के आशीर्वाद और मुनि 108 पूज्यसागर महाराज के सानिध्य में हुए इस भव्य आयोजन में भक्तों ने केसर, चंदन, औषधि और घी से अभिषेक किया। और पढ़ें

08:40 PM, 28-Jan-2025

Khandwa: अवैध कब्जों पर चले बुलडोजर पर विवाद, कांग्रेस नेता ने किया विरोध, भाजपा कार्यालय को बताया अतिक्रमण

Khandwa: अवैध कब्जों पर चले बुलडोजर पर विवाद, कांग्रेस नेता ने किया विरोध, भाजपा कार्यालय को बताया अतिक्रमण और पढ़ें

08:26 PM, 28-Jan-2025

Mp Weather: बर्फीली हवाओं से प्रदेश में बढ़ी ठंड,कल 15 जिलों में बूंदाबांदी के आसार, 2-3 डिग्री बढ़ेगा तापमान

MP Weather: बर्फीली हवाओं से प्रदेश के कई जिलो में कड़के की ठंड पड़ रही है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से 29 जनवरी को भोपाल, इंदौर-ग्वालियर समेत करीब 15 जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। और पढ़ें

08:23 PM, 28-Jan-2025

Damoh News: तलवार से हमला कर युवकों ने काट दी तीन उंगलियां, वृद्ध ने पैकेट में रखकर पुलिस से लगाई गुहार

वृद्ध ने आरोप लगाया कि मदन और चंदन सिंह ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ के बाद उन पर हमला किया। वृद्ध अकेले हैं और न्याय की गुहार लगा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। और पढ़ें

08:06 PM, 28-Jan-2025

Bhopal: NSUI कार्यकर्ताओं पर हो सकती है कार्रवाई,राहुल की सभा में दिखाई अनुशासनहीनता,दिग्विजय ने लगाई थी फटकार

महू में आयोजित लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की अनुशासनहीनता उनके लिए बड़ी समस्या बन सकती है। जल्द ही अनुशासनहीनता मामले में कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें

08:00 PM, 28-Jan-2025

Balaghat News: धान खरीदी प्रभारी ने पत्नी के फोन पर भेजा सुसाइड नोट, भागते हुए पहुंची कार्यालय, लटका मिला शव

बालाघाट जिले के चरेगांव धान खरीदी केंद्र के प्रभारी जितेंद्र बिसेन ने सहकारी समिति कार्यालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। विधायक मधु भगत ने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। और पढ़ें

07:52 PM, 28-Jan-2025

Monalisa: पिता बोले- फेमस होकर अच्छा लगता है, मगर परेशानी भी होती है, जानिए 'मोना' के फिल्मी ऑफर पर क्या कहा

वायरल होने के बाद मोनालिसा को फिल्मों में काम करने का ऑफर भी मिला है। इस ऑफर को लेकर मोनालिसा ने फैसला पिता पर छोड़ा हुआ है। 
  और पढ़ें

07:31 PM, 28-Jan-2025

Bhopal: दो महीने में शुरू होगा निशातपुरा रेलवे स्टेशन,केंद्रीय रेल मंत्री करेंगे शुभारंभ,संसद ने किया निरीक्षण

भोपाल का चौथे रेलवे स्टेशन निशातपुरा अगले दो महीने में शुरू करने का दावा किया जा रहा है। स्टेशन का उद्घाटन केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्ण करेंगे। मंगलवार को भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने निर्माणाधीन निशातपुरा स्टेशन का निरीक्षण किया।  और पढ़ें

07:25 PM, 28-Jan-2025

Gwalior News: जमीन सीमांकन करने गई राजस्व टीम पर हमला, जान बचाकर भागे पटवारी-तहसीलदार, हमलावरों ने कागज छुड़ाए

हाईकोर्ट के आदेश पर सीमांकन की प्रक्रिया चल रही थी। पुलिस ने मामले में 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर 10 को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। और पढ़ें

07:17 PM, 28-Jan-2025

Bhopal: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के गंगा स्नान पर दिए बयान को लेकर भोपाल में BJP का प्रदर्शन, जलाया पुतला

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा एक दिन पहले गंगा स्नान पर दिए गए बयान को लेकर मंगलवार को भोपाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया।  और पढ़ें

07:14 PM, 28-Jan-2025

Gwalior News: सड़क हादसे में 13 मौतों पर कोर्ट का बड़ा आदेश, दोषी बस ड्राइवर को हर मौत पर 10-10 साल की सजा

ग्वालियर के 2021 के बस हादसे में जिला कोर्ट ने दोषी बस ड्राइवर सुखदेव सिंह को 10 साल की सजा और ₹26,000 का जुर्माना लगाया। हादसे में 13 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें 12 महिलाएं और एक ऑटो चालक शामिल थे। और पढ़ें

07:09 PM, 28-Jan-2025

Indore:इंदौर प्रेस क्लब ने राहुल गांधी के मीडिया विरोधी वक्तव्य की निंदा की, कहा माफी मांगे

इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने कहा कि जिन शब्दों का उपयोग राहुल गांधी ने मीडिया के लिए किया है, वह बेहद निंदनीय है। वर्तमान में न केवल इंदौर का बल्कि देशभर का मीडिया कांग्रेस के अभियानों को आमजन के बीच लेकर जाता है। और पढ़ें

07:09 PM, 28-Jan-2025

Ratlam News: अशोक सागर महाराज के सानिध्य में दीक्षा लेंगी राठौड़ समाज की दो बहनें, परिवार ने किया समर्थन

दोनों बहनें 19 अप्रैल को गुजरात के शंखेश्वर तीर्थ में आचार्य अशोक सागर जी महाराज के सानिध्य में जैन भगवती दीक्षा लेंगी। उनका परिवार भी जैन धर्म के प्रति आस्थावान है और उनके निर्णय का समर्थन किया है।  और पढ़ें

06:58 PM, 28-Jan-2025

Gwalior News: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की टिप्पणी पर भाजपा का विरोध, फूलबाग चौराहे पर प्रदर्शन कर फूंका पुतला

ग्वालियर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कुंभ को लेकर विवादित टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन किया। फूलबाग चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खरगे का पुतला दहन कर नाराजगी जताई। और पढ़ें

06:53 PM, 28-Jan-2025

Viral Monalisa interview: घर पहुंचने के लिए 30 हजार का कर्ज लिया, फिल्मों के ऑफर पर भी खुलकर बोलीं मोनालिसा

महाकुंभ से सोशल मीडिया सेंसेशन मोनालिसा अपने घर महेश्वर लौट आई हैं। उन्होंने लौटकर सबसे पहले अमर उजाला से बात की।  और पढ़ें

06:47 PM, 28-Jan-2025

Indore: इंदौर में नर्मदा साहित्य मंथन 31 जनवरी से, देशभर से आएंगे वक्ता

संयोजक श्रीरंग पेंढ़ारकर ने बताया कि विशेष रूप से यह आयोजन युवाओं को राष्ट्र निर्माण और समाज सुधार में उनकी भूमिका को लेकर प्रेरित करेगा। साथ ही पर्यावरणीय जागरूकता और भारतीय सांस्कृतिक  के संरक्षण के लिए समाज में बदलाव लाने का भी एक माध्यम होगा। और पढ़ें

06:45 PM, 28-Jan-2025

Indore News: नशा करके कबीरवाणी सुनने आते हैं कई श्रोता, यह गीत संगीत का अपमान- पद्मश्री भेरूसिंह चौहान

Indore News: पद्मश्री भेरूसिंह चौहान ने बताया किस तरह से गीत संगीत की दुनिया बदल रही है। उन्होंने बाबा साहब और कबीर भी खुलकर चर्चा की। और पढ़ें

06:39 PM, 28-Jan-2025

Bhopal: फिटजी कोचिंग के बाहर अभिभावकों ने किया प्रदर्शन, कोचिंग मालिक के गिरफ्तारी की मांग, पुलिस कर रही जांच

भोपाल में फिटजी कोचिंग के बंद होने के बाद मंगलवार को अभिभावकों ने कोचिंग संस्थान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अभिभावकों की मांग है कि कोचिंग संस्थान के मालिक को गिरफ्तार किया जाए और उनका बैंक अकाउंट सीज कर अभिभावकों के फंसे हुए पैसे लौटाए जाएं। और पढ़ें

05:54 PM, 28-Jan-2025

Indore:क्या पटवारी से नाराज है राहुल गांधी, आखिर क्यों उन्हें मांगनी पड़ी हार पर माफी?

वेटनरी काॅलेज में सभा समाप्त होने के बाद राहुल गांधी आंडेबकर स्मारक तक राहुल गांधी की कार में सवार हो गए। उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिक्काअर्जुन खड़गे भी थे। पटवारी ने प्रदेश में होने वाली निजी जातिगत जनगणना की जानकारी दी। और पढ़ें

05:26 PM, 28-Jan-2025

MPPSC Prelims 2025: 16 फरवरी को 52 जिलों में एग्जाम, नकल रोकने के लिए उड़न दस्ते तैनात

MPPSC Prelims 2025: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 फरवरी में होगी। परीक्षा नकल रोकने के लिए उड़न दस्ते और पेपर लीक पर नजर रखने की विशेष तैयारी की गई है।   और पढ़ें

04:25 PM, 28-Jan-2025

Indore News: इंस्पेक्टर की पत्थरों से कुचलकर हत्या, बायपास पर मिला शव, रिक्शेवाले पर शक

Indore News: खजराना बायपास इलाके में पुलिस इंस्पेक्टर प्रभात नारायण चतुर्वेदी का शव मिला, जिन्हें पत्थरों से कुचलकर मारा गया। पुलिस ऑटो रिक्शा और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।  और पढ़ें

04:24 PM, 28-Jan-2025

Katni News: कटनी में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, कैमरे में कैद हुई घटना

Katni News: कटनी में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, कैमरे में कैद हुई घटना और पढ़ें

04:23 PM, 28-Jan-2025

Indore News: गंगा नदी पर मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान से मचा बवाल, श्री परशुराम सेना ने किया सद्बुद्धि हवन

Indore News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के गंगा नदी को लेकर दिए बयान का श्री परशुराम सेना ने विरोध किया। रीगल चौराहे पर हवन कर खड़गे से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की गई।   और पढ़ें

04:20 PM, 28-Jan-2025

Indore News: कांग्रेस तो मुस्लिम लीग से बढ़कर हिंदू विरोधी हो गई, खड़गे के बयान पर मेंदोला का ट्वीट

Indore News: परशुराम सेना भी आज खड़गे की सद्बुद्धि के लिए हवन करेगी, कुंभ स्नान पर बोलकर फंसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष 
  और पढ़ें

04:11 PM, 28-Jan-2025

Indore: हनी ट्रैप केस-अब सबूतों के आधार पर आरोप साबित करेगी पुलिस, फरियादी की हो चुकी है मौत

वर्ष 2019 में इंदौर में सिटी इंजीनियर हरभजन सिंह की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था और इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इस बहुचर्चित हनी ट्रैप में कई राजनेता व वरिष्ठ अफसरों के नाम है,लेकिन शिकायतकर्ता सिर्फ एक ही सामने आया था। और पढ़ें

04:00 PM, 28-Jan-2025

Rewa News: युवाओं की दहशतगर्दी का वीडियो वायरल, पुलिस ने चलाया 'रील का रियल खामियाजा' अभियान, होगी कार्रवाई

Rewa News: युवाओं की दहशतगर्दी का वीडियो वायरल, पुलिस ने चलाया 'रील का रियल खामियाजा' अभियान, होगी कार्रवाई और पढ़ें

03:19 PM, 28-Jan-2025

Morena News: टोल प्लाजा का ठेका मिलने पर इतनी खुशी, ताबड़तोड़ की हर्ष फायरिंग; पुलिस ने किया मामला दर्ज

मुरैना के दिमनी क्षेत्र के टोल प्लाजा पर हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में लगभग दो दर्जन लोग मौजूद हैं, जिनमें से कुछ लोग हाथों में बंदूक लेकर फायरिंग कर रहे हैं।  और पढ़ें

02:46 PM, 28-Jan-2025

Mohan Yadav in Japan: सीएम मोहन यादव ने निवेश के लिए किया रोड शो, जापानी निवेशकों के साथ किया सेशन

Mohan Yadav in Japan: हमारा फोकस स्किल डेवलपमेंट पर है। प्रदेश में बड़ी संख्या में आईटीआई, पॉलिटेक्निक कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज संचालित हो रहे हैं जहां पर बौद्धिक क्षमता के युवा उपलब्ध हैं। जापान दौरे पर मोहन यादव ने बात कही है। और पढ़ें

02:25 PM, 28-Jan-2025

Mandla: वर्चस्व की लड़ाई के चलते भिड़े दो बाघ, प्राकृतिक सौंदर्य के बीच दो टाइगरों की लड़ाई का नजारा अद्भुत

Mandla: दोनों टाइगर चलते हुए और गुर्राते हुए और फिर थोड़ी देर बाद लड़ाई करते नजर आ रहें हैं। इन दोनों की लड़ाई का वीडियो वहां मौजूद पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया है। 
  और पढ़ें

02:21 PM, 28-Jan-2025

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ बिहार में परिवाद दर्ज, महाकुंभ में स्नान को लेकर दिया था बयान

Mallikarjun Kharge News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कथित विवादित बयान को लेकर बिहार में उनके खिलाफ परिवाद दायर किया गया है। मामले की सुनवाई तीन फरवरी को होगी। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

01:29 PM, 28-Jan-2025

Mohan Yadav: सीएम यादव ने जापान में टोयोटा कंपनी के पदाधिकारियों से की मुलाकात, MP में निवेश को लेकर की चर्चा

Mohan Yadav Japan Visit: मध्य प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने पदाधिकारियों को बताया कि राज्य में बिजनेस करना आसान है। यहां सप्लाई चेन बेहतर है। प्रदेश अंतरराष्ट्रीय मैन्यूफैक्चर कंपनियों को गढ़ है। यहां से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में एक्सपोर्ट करने की सीधी सुविधा है। 
  और पढ़ें

01:05 PM, 28-Jan-2025

Rajgarh News: राजगढ़ में हैवान बना पति, पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग; आपसी विवाद बना मौत का कारण

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में पति पत्नी के बीच हुए आपसी विवाद में पति ने अपनी ही पत्नी को पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला के शव को पीएम के लिए ब्यावरा सिविल अस्पताल भेजा गया है। और पढ़ें

12:57 PM, 28-Jan-2025

Bhopal News: लोकायुक्त की हिरासत में पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा, कोर्ट के बाहर से पकड़ा, चेतन सिंह भी आया हाथ

भोपाल में आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा को आज (28 जनवरी) लोकायुक्त की टीम ने कोर्ट परिसर के बाहर से हिरासत में लिया। इसकी पुष्टि लोकायुक्त डीजी जयदेव प्रसाद ने की है। और पढ़ें

12:29 PM, 28-Jan-2025

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 28 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

घटना सोमवार को सुबह आठ बजे के आसपास की है। सभी प्रयागराज कुंभ में गए थे। यहां से वे नेपाल चले गए थे। नेपाल से वाराणसी आकर वे वापस परासिया के निकले थे। इसी दौरान भदौही के औरई में ये जा रहे थे। जहां एक स्कार्पियो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर फांदकर इनकी कार पर आ गिरी। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें