फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 27 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

मध्य प्रदेश से जुड़ी आज - 27-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:38 PM, 27-Jan-2025

IAS Transfer: 42 आईएएस अफसरों के तबादले, भरत यादव को सीएमओ से हटाया, नेहा मारव्या बनीं डिंडौरी की कलेक्टर

 मध्य प्रदेश में 42 आईएएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए है। इसमें  भरत यादव को मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) से हटाकर अन्य पद पर स्थानांतरित किया गया है। वहीं, नेहा मारव्या को पहली बार कलेक्टर बनाया गया है। कई जिलों में कलेक्टर के पद पर भी बदलाव किया गया है।  और पढ़ें

09:30 PM, 27-Jan-2025

MP News:  सीएम डॉ. मोहन यादव जापान के लिए रवाना, प्रदेश में निवेश के लिए उद्योगपति और निवेशकों से करेंगे चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जापान यात्रा के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री जापान के उद्योग समूहों को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित करेंगे।   और पढ़ें

09:27 PM, 27-Jan-2025

छात्रा के पोस्ट से बवाल: ओवैसी के 15 मिनट वाले बयान पर लिप्सिंग करके बनाई रील, अब मामला दर्ज

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की छात्रा अल्फिया खान के इंस्टाग्राम पोस्ट से विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि छात्रा ने ओवैसी के 15 मिनट वाले विवादित बयान पर लिप्सिंग करते हुए एक वीडियो बनाया और पोस्ट किया, जो तेजी से वायरल हो गया। पोस्ट को 10 लाख से अधिक व्यूज़ मिले, लेकिन कई लोगों ने इसे भड़काऊ बताकर नाराजगी जताई। और पढ़ें

विज्ञापन
08:44 PM, 27-Jan-2025

Indore News: बाबा साहब अंबेडकर ने पत्र में आरएसएस के लिए क्या लिखा, भाजपा को उसे याद रखना चाहिए

Indore News: राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इंदौर में पत्रकारों से चर्चा की। दोनों ने कहा कि संविधान को खतरा है सरकार चुनिंदा उद्योगपतियों के इशारे पर चल रही। और पढ़ें

08:37 PM, 27-Jan-2025

MP News: आरटीओ के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा का सरेंडर! वकील के आवेदन और दावे से जांच एजेंसियां हुईं सक्रिय

Bhopal News: लोकायुक्त के छापे के बाद से फरार चल रहे आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा ने सोमवार को वकील राकेश पराशर के जरिए कोर्ट में सरेंडर के लिए आवेदन दिया है।  और पढ़ें

विज्ञापन
08:35 PM, 27-Jan-2025

Damoh News: नॉर्मल डिलीवरी के दो दिन बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

दमोह जिला अस्पताल में डिलीवरी के दो दिन बाद रचना अहिरवार की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। डॉक्टरों ने खून के थक्के से मौत की आशंका जताई। पोस्टमार्टम कर मौत का कारण पता लगाया जा रहा है। परिजन कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।  और पढ़ें

08:22 PM, 27-Jan-2025

Four killed in Jabalpur: जुआ खेलने से रोका था तो पाल ली रंजिश, लाठी-डंडों से हमला कर चार को उतारा मौत के घाट

पाटन के टिमरी गांव में साहू और पाठक-दुबे परिवारों के बीच पुरानी रंजिश के कारण हिंसक झड़प हुई। साहू परिवार के लोगों ने तलवार और लाठी से हमला कर चार युवकों की हत्या कर दी, जबकि अन्य घायल हुए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया है।  और पढ़ें

08:13 PM, 27-Jan-2025

Gwalior News: 10वीं के छात्र से बेरहमी से मारपीट, आरोपियों ने पहले अगवा किया फिर मारपीट का वीडियो बनाया

एक नाबालिग छात्र को बंधक बनाकर बेल्ट, चप्पल और चांटे मारते हुए एक वीडियो सामने आया है।इसमें एक लड़का छात्र के हाथ पकड़े हुए है, दो अन्य लड़के उसकी पीठ पर ताबड़तोड़ बेल्ट मार रहे हैं।मामला डबरा देहात में FIR भी दर्ज हुई है। और पढ़ें

08:12 PM, 27-Jan-2025

Mp Weather: प्रदेश में बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठंड, 2.8 डिग्री रहा शहडोल का पारा, 1 फरवरी से बारिश के आसार

Mp Weather: दिन में ठंडी हवाएं चलने ठिठुरन बढ़ गई है। प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में ठंड का ज्यादा असर देखने के मिल रहा है। दिन और रात के तापमान में गिरावट देखी गई है। मंगलवार से पारे में 3 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। 1 फरवरी से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। और पढ़ें

08:07 PM, 27-Jan-2025

Bhind News: 12वीं के छात्र की थार से रौंदकर हत्या, झगड़े का बदला लेने के लिए वारदात को दिया अंजाम

भिंड में 12वीं के एक छात्र की थार से कुचलकर हत्या कर दी गई।आरोपियों ने 6 महीने पहले हुए एक झगड़े का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया।पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें

08:03 PM, 27-Jan-2025

Sehore news: एक दर्जन से अधिक फैक्ट्री मालिकों को नपा ने दी चेतावनी, बकाया राशि नहीं चुकाने पर करेगी कुर्की

नगर पालिका सीएमओ भूपेन्द्र दीक्षित का कहना है कि शहर में सुविधा देने के एवज में नगर पालिका जनता से निर्धारित टैक्स वसूलती है। टैक्स की बकाया राशि कुछ साल पहले तक हजारों में हुआ करती थी। इसके समय पर जमा नहीं होने से बकाया राशि लाख पार कर करोड़ में पहुंच गई है।  और पढ़ें

07:58 PM, 27-Jan-2025

Anuppur News: युवक ने लगाई फांसी, परिजनों ने पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

जैतहरी में 35 वर्षीय मोहन राठौर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने थाना प्रभारी एस.पी. शुक्ला पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने जांच का आश्वासन देकर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया। मामले की जांच जारी है, अंतिम संस्कार रविवार को हुआ।  और पढ़ें

07:55 PM, 27-Jan-2025

Indore News: पीथमपुर में पहले भी जला है भोपाल गैस कांड का कचरा, इससे कोई नुकसान नहीं हुआः संभागायुक्त

Indore News: इंदौर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान बोले संभागायुक्त दीपक सिंह, यूनियन कार्बाइड भोपाल के कचरे का पीथमपुर में निष्पादन करने से स्वास्थ्य और पर्यावरण पर नहीं पड़ेगा विपरीत प्रभात। 
  और पढ़ें

07:47 PM, 27-Jan-2025

Indore News: पीएम मोदी और मैं सरकारी स्कूल में पढ़े हैं, आप भी मेरी जगह आ सकते हैं- सीएम यादव

Indore News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्कूली बच्चों को किया संबोधित, इंदौर के शासकीय स्कूल में बच्चों के साथ किया मध्यान्ह भोजन
  और पढ़ें

07:46 PM, 27-Jan-2025

Jabalpur News: इंदौर की अंकिता और जबलपुर के हसनैन की शादी का आवेदन खारिज, जानें इसके पीछे की वजह

इंदौर की अंकिता और जबलपुर के हसनैन का विशेष विवाह अधिनियम के तहत आवेदन निवास नियमों के उल्लंघन पर खारिज कर दिया गया। हाई कोर्ट ने विवाह को संवैधानिक अधिकार मानते हुए सुरक्षा के निर्देश दिए। विरोध करने वालों पर कार्रवाई और विवाह प्रक्रिया बिना रुकावट पूरी करने का आदेश दिया गया।  और पढ़ें

07:30 PM, 27-Jan-2025

Indore News: कांग्रेस ने गांधी और अंबेडकर का फायदा उठाया, जनता कभी माफ नहीं करेगीः सीएम मोहन यादव

Indore News: मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के समापन अवसर पर इंदौर के गांधी नगर में वृहद कार्यक्रम का आयोजन, इंदौर और उज्जैन संभाग के हितग्राहियों को दिए गए प्रमाण पत्र। 
  और पढ़ें

07:10 PM, 27-Jan-2025

Indore: बड़े कट आउट और होर्डिंगों में दिग्विजय-नाथ नदारद, दूसरी पंक्ति के नेताओं ने कमान रखी अपने हाथों में

मंच के सामने एनएसयूआई के कार्यकर्ता झंडे दिखाकर नारेबाजी कर रहे थे।यह देखते हुए दिग्विजय सिंह ने माइक संभाला और कहा कि ए एनएसयूआई के लड़कों...झंडे नीचे करो। तुम अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की बात नहीं मान रहे हो। और पढ़ें

07:05 PM, 27-Jan-2025

Bhopal:एम्स के डॉक्टर ने मेडिकल छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए बनाई डिवाइस,फैशिया डिसेक्शन डिवाइस को मिला पेटेंट

एम्स भोपाल की शरीर रचना विभाग की प्रोफेसर, डॉ. सुनीता अठावले को उनके द्वारा विकसित किए गए हैंडहेल्ड इलेक्ट्रिकली पावर्ड फैशिया डिसेक्शन डिवाइस के लिए पेटेंट प्रदान किया गया है। यह उपकरण मुख्य रूप से मेडिकल छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए बनाया गया है। और पढ़ें

06:47 PM, 27-Jan-2025

Satna: श्रद्धालुओं की बस को ट्रक ने पीछे से मारी ठोकर, एक की मौत और दो गंभीर घायल

प्रयागराज के महाकुंभ जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क हादसे का शिकार हो गयी इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर मौत हो गयी और पढ़ें

06:42 PM, 27-Jan-2025

Bhopal: रानी कमलापति से प्रयागराज,बनारस तक स्पेशल ट्रेन का होगा संचालन,6 फरवरी से चलेगी गाड़ी, यहां से गुजरेगी

यात्रियों को सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रानी कमलापति-बनारस-रानी कमलापति कुंभ मेला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। गाड़ी भोपाल मंडल के रानी कमलापति, मंडीदीप, औबेदुल्लागंज, बुदनी, नर्मदापुरम और इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरेगी। और पढ़ें

06:21 PM, 27-Jan-2025

Bhopal: नेता प्रतिपक्ष ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र, अपैक्स बैंक भर्ती में अनियमितता की जांच कर कार्रवाई की मांग

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपैक्स बैंक भर्ती मामले में सामने आईं अनियमिताओं को लेकर मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। सिंघार ने विधिवत जांच कर कार्रवाई करने और वस्तुस्थिति से अवगत कराने को कहा है।  और पढ़ें

06:19 PM, 27-Jan-2025

Indore: मध्य प्रदेश में कांग्रेस कराएगी जातिगत जनगणना, जीतू पटवारी ने राहुल के सामने किया वादा

पटवारी ने मध्यप्रदेश से कांग्रेस को लोकसभा की एक भी सीट नहीं मिलने पर राहुल से माफी मांगते हुए कहा कि अगले चुनाव में हम ज्यादा सीटें जीत कर भरपाई पूरी करेंगे। और पढ़ें

04:39 PM, 27-Jan-2025

Jai Samvidhan Rally: गंगा में डुबकी लगाने से क्या खत्म हो जाएगी गरीबी? खरगे के विवादित बयान पर भाजपा हमलावर

इंदौर के पास महू में आयोजित कांग्रेस के बड़े इवेंट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ा कटाक्ष किया है। भाजपा नेताओं पर वो पूरे समय हमलावर रहे। उन्होंने पूछा कि गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर होगी क्या और पढ़ें

04:21 PM, 27-Jan-2025

Sehore news: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, दो लोगों की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

एसडीओपी शशांक गुर्जर ने बताया कि घटना बुधनी थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई है, जिसमें दो लोगों की मौत हुई है, घायलों को नर्मदा पुरम अस्पताल भिजवाया गया है। और पढ़ें

04:02 PM, 27-Jan-2025

Ratlam News: नगर निगम लेखापाल के घर पर EOW की दबिश,चार करोड़ की चल-अचल संपत्ति मिली

रतलाम नगर निगम के लेखापाल के निवास पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इंदौर की टीम ने तड़के 4 बजे रेड की है। इंदौर डीएसपी पवन सिंघल के नेतृत्व में टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है। अभी तक चार करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति का पता लगा है। और पढ़ें

03:33 PM, 27-Jan-2025

Rahul Gandhi: ‘जय संविधान’ कार्यक्रम में बोले राहुल, आरक्षण को 50 फीसदी से ज्यादा करेंगे; अदाणी-अंबानी पर बरसे

Rahul Gandhi: मध्यप्रदेश कांग्रेस ने महू में जय भीम, जय बापू, जय संविधान रैली का आयोजन किया है। रैली को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा, आरएसएस और अंबानी-अदाणी पर जमकर हमला बोला, उन्होंने क्या कुछ कहा आइये जानते हैं। और पढ़ें

01:18 PM, 27-Jan-2025

Sidhi News: वनराज का पर्यटकों ने किया दीदार, सोशल मीडिया में हुआ वीडियो वायरल; 50 मीटर के करीब से गुजरा बाघ

सीधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। जहां पर पर्यटकों की गाड़ी के ठीक सामने से ही एक बाघ गुजरता हुआ दिखाई दिया है। जिसका पर्यटकों ने वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। और पढ़ें

12:49 PM, 27-Jan-2025

Damoh: सड़क हादसे रोकने सिनेमेटोग्राफर हरीश पटेल की मुहिम, अंधेरे में न दिखने वाले ब्रेकर पर कर रहे सफेद रंग

सिनेमाटोग्राफर हरीश पटेल ने कहा कि प्रशासन हर जगह सभी कार्य पूरे नहीं कर सकता। इसलिए नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। इस मार्ग के अलावा जहां भी ऐसे स्पीड ब्रेकर होंगे वहां सफेद रंग किया जाएगा। और पढ़ें

12:43 PM, 27-Jan-2025

Shahdol News: चारों तरफ था पुलिस का पहरा, बेखौफ चोरों ने दो मोटरसाइकिल कर ली चोरी

Shahdol: कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र तिवारी ने बताया कि गांधी स्टेडियम के बाहर से दो मोटरसाइकिल चोरी के मामले दर्ज हुए हैं। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को देखने के लिए पहुंचे दो लोगों की बाइक चोरी हुई है। और पढ़ें

12:35 PM, 27-Jan-2025

Indore News: इंदौर में मौसम ने फिर पलटी मारी! जानिए फरवरी की पहली धूप कैसी होगी

Indore News: इंदौर में मौसम ने बीते 24 घंटों में बदलाव किया है। आने वाले दिनों में मौसम साफ और स्थिर रहने की संभावना है, जबकि जनवरी में तापमान का उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
  और पढ़ें

12:18 PM, 27-Jan-2025

Indore News: पिकनिक मनाने गए नाबालिग की कुंड में डूबकर दर्दनाक मौत, दोस्तों की कोशिशें रहीं नाकाम

Indore News: सिमरोल के जूना पानी फाल कुंड में दोस्तों संग पिकनिक मनाने गए नाबालिग अल्फेज की डूबने से मौत हो गई। दोस्तों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।   और पढ़ें

10:51 AM, 27-Jan-2025

Ujjain News: यातायात के नियम तोड़ने वालों को गुलाब देकर समझाइश दे रही ट्रैफिक पुलिस, जानिए क्या है मामला

Ujjain: पुराने और नए शहर को जोड़ने वाले फ्रीगंज ब्रिज पर आज यातायात पुलिस ने गलत साइड उतरने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें फूल देकर समझाइश दी और चालानी कार्रवाई भी की। और पढ़ें

10:17 AM, 27-Jan-2025

Accident News: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा, कार व ऑटो की टक्कर में दो की हुई दर्दनाक मौत; नाले में घुसी कार

Ujjain: सेंटपाल स्कूल के पास टर्न लेते वक्त एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और कार नाले में जा गिरी। और पढ़ें

10:10 AM, 27-Jan-2025

Shahdol News: शासकीय शिक्षक की पत्नी का कत्ल, पति निकला हत्यारा; आखिर क्यों घोंटा था गला; जानें पूरा मामला

Shahdol: कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र तिवारी ने बताया कि आरोपी विपिन पर हत्या व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया गया है। कुछ घंटे के अंदर ही पुलिस ने हत्या के मामले में खुलासा किया है। और पढ़ें

10:02 AM, 27-Jan-2025

Shahdol News: सड़क किनारे लगे डिवाइडर से टकराई कार, एक युवक की मौत, सात घायल; कुंभ स्नान में जा रहा था परिवार

Shahdol: जयसिंहनगर थाना प्रभारी एसपी चतुर्वेदी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से कार में सवार परिवार प्रयागराज कुंभ मेला में स्नान करने जा रहा था। तभी डिवाइडर से टकराने की वजह से यह घटना घटी है। कार सवार एक युवक की मौत हो गई, सात लोग घायल है। और पढ़ें

08:35 AM, 27-Jan-2025

Sagar Crime: वाहन से पुलिस ने चार लाख के कीमत की अवैध शराब पकड़ी, पिकअप छोड़कर भागे तस्कर

Sagar: जैसे ही पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, आरोपी वाहन को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो भूसे के नीचे छिपाकर रखी गई 81 पेटियां शराब की बरामद हुई। और पढ़ें

08:19 AM, 27-Jan-2025

Burhanpur: रानी दुर्गावती के 500वें जयंती वर्ष पर प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन, कलाकारों ने दी प्रस्तुति

Burhanpur: मध्यप्रदेश शासन से मिले निर्देशों के चलते देश के स्वाधीनता संग्राम की एक अप्रतिम गोंड नायिका, वीरांगना रानी दुर्गावती के इस जन्म जयंती वर्ष को इस वर्ष प्रेरणा उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। और पढ़ें

07:47 AM, 27-Jan-2025

Ujjain News: बाबा महाकाल का खुला तीसरा नेत्र, आज भस्म आरती में दिए कुछ ऐसे दर्शन; भक्त हुए निहाल

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि पौष माह माघ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सोमवार पर आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। जिसके बाद सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान करवाकर दूध, दही, शहद, शक्कर, घी आदि पंचामृत से स्नान कराया गया। और पढ़ें

07:41 AM, 27-Jan-2025

MP News: पद्मश्री पाने वाले जगदीश जोशीला, देश के इकलौते निमाड़ी साहित्यकार...दादा माखनलाल ने रखा था नाम; कहानी

Padmashree Award: अपने नाम को लेकर उन्होंने बताया कि वैसे तो उनका नाम जगदीश सिसोदिया है, लेकिन देश के प्रसिद्ध साहित्यकार माखनलाल चतुर्वेदी जिन्हें देशभर में माखन दादा के नाम से जाना जाता है, उनके द्वारा ही उन्हें करीब 50 साल पहले जोशीला उपनाम दिया गया था। और पढ़ें

07:39 AM, 27-Jan-2025

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 27 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Rahul-Priyanka Gandhi in Indore: इंदौर के समीप महू में आज कांग्रेस की जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा है। वेटरनरी कॉलेज में सभा के लिए तीन अलग-अलग डोम बनाए गए हैं। इसके साथ ही हेलिपेड भी तैयार किए हैं। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तीनों एक प्राइवेट प्लेन से सुबह इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें