फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 25 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:11 PM, 25-Dec-2024

Ujjain News: कलेक्टर से मिले भाजपा व कांग्रेस के पार्षद, कहा - नपा अध्यक्ष है निष्क्रिय, हम लाएंगे अविश्वास प्रस्ताव

अविश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर कांग्रेस तो ठीक खुद उन्हीं की पार्टी यानी कि भाजपा के पार्षद भी विरोध दर्ज करवाना आए थे इस नगर पालिका में कुल 18 पार्षद है जिसमें से लगभग 13 पार्षद कलेक्टर के पास नगर पालिका अध्यक्ष को हटाने की मांग करने आए थे। और पढ़ें

11:08 PM, 25-Dec-2024

सूअर मार बम से घायल हुए गायेँ:पुलिस ने एक दर्जन बम किए बरामद

Cows injured by pig killing bomb: Police recovered a dozen bombs और पढ़ें

10:55 PM, 25-Dec-2024

Cheetah Project: अफ्रीकन चीतों को पसंद आ रही एमपी की आबोहवा, कूनो के बाद 20 नए चीतों का बसेगा नया आशियाना

चीतों को लाने की प्रक्रिया में जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने में लगभग दो महीने का समय लगेगा। चीतों को भारत लाने के बाद उन्हें कूनो (श्योपुर) और गांधी सागर अभ्यारण्यों में छोड़ा जाएगा। और पढ़ें

विज्ञापन
10:39 PM, 25-Dec-2024

Guna: तेज रफ्तार ट्रक ने अधिकारी की कार में टक्कर मार उसी पर पलटा, तहसीलदार सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल

तेज रफ्तार ट्रक ने तहसीलदार की कार को टक्कर मारी और उसी पर पलट गया। तहसीलदार सहित तीन अधिकारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। और पढ़ें

10:25 PM, 25-Dec-2024

MP News: खुद की प्रेमिका को मां क्यों बताता था ये शातिर? पुलिस ने पकड़ा तो उगले राज, वजह जान रह जाएंगे दंग

मध्यप्रदेश खंडवा में लुटेरी दुल्हन गैंग का सदस्य गिरफ्तार हुआ है। ये आरोपी पुलिस से बचने के लिए वेश बदलकर खंडवा के हरसूद क्षेत्र में छिपा हुआ था। आरोपी के पास पहले पांच सिम कार्ड थे, जो बंद हो चुके थे। और पढ़ें

विज्ञापन
09:29 PM, 25-Dec-2024

Katni: युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन कर MLA संजय पाठक पर लगाए सहारा जमीन घोटाले का आरोप, वाटर चार्ज कर आठ गिरफ्तार

युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन कर विधायक संजय पाठक पर सहारा जमीन घोटाले का आरोप लगाया। वहीं, प्रदर्शन में वाटर चार्ज कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। और पढ़ें

09:20 PM, 25-Dec-2024

Shahdol News: डेढ़ साल के बच्चे की कुएं में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम, जयसिंह नगर की घटना

डेढ़ साल के बच्चे की कुएं में डूबने से मौत हो गई। वहीं, गांव में मातम पसरा हुआ है। बता दें कि जयसिंह नगर की है। और पढ़ें

09:10 PM, 25-Dec-2024

Maheshwar: नदी पर्यटन को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रोटोटाइप नाव का परीक्षण, बिदिशा मुखर्जी ने क्या कहा...

यह परियोजना कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व यानी CSR के तहत संचालित की जा रही है और 28 फरवरी 2025 तक पूरी होने की उम्मीद है। और पढ़ें

08:33 PM, 25-Dec-2024

Indore: भाजपा नगर अध्यक्ष के लिए इंदौर में रायशुमारी, जिराती दौड़ में, रणदिवे फिर बनना चाहते है अध्यक्ष

नेता अपनी तरफ से जो नाम देंगे। उन्हें बंद लिफाफे में भोपाल भेजा जाएगा। इसके बाद नगर अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। उधर 26 दिसंबर से जिलाध्यक्ष के लिए रायशुमारी होगी, लेकिन सालभर पहले ही चिंटू वर्मा की नियुक्ति हुई है, इसलिए फेरबदल संभव नहीं है। और पढ़ें

08:24 PM, 25-Dec-2024

Shahdol News: जंगल में छुपकर पुलिस ने किया रेत से भरे ट्रैक्टर का इंतजार, घेराबंदी कर पकड़ा, चालक हुआ फरार

जंगल में छुपकर पहले पुलिस ने रेत से भरे ट्रैक्टर का इंतजार किया और फिर घेराबंदी कर पकड़ लिया। वहीं, चालक मौके से फरार हो गया। और पढ़ें

07:51 PM, 25-Dec-2024

Bhopal News: इजरायल की जल तकनीक आएगी भारत, मैपकास्ट ने की पहल, हुई कार्यशाला

इजरायल एंबेसी, इंडिया की वाटर अटैची मिस नोएल के आज भोपाल प्रवास पर परिषद द्वारा एक बैठक आयोजित कर जल के क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी स्टेक होल्डर्स को जल प्रबंधन में अपने विभाग की तकनीकी पक्ष को रखने और आ रही समस्याओं के उचित समाधान हेतु आमंत्रित किया। और पढ़ें

07:43 PM, 25-Dec-2024

Indore: सालभर बाद भी नहीं मिला इंदौर के हुकमचंद मिल के 1200 श्रमिकों को पैसा

32 साल पहले हुकमचंद मिल अचानक बंद हो गई थी। मिल श्रमिकों को ग्रेज्यूएटी और पीएफ की राशि नहीं मिली पाई थी। मिल जब बंद हुई थी, तब पांच हजार से ज्यादा श्रमिक काम कर रहे थे। श्रमिकों ने कोर्ट में याचिका लगाई और 31 साल बाद उनके हक में फैसला हुआ था। और पढ़ें

07:43 PM, 25-Dec-2024

Bhopal News: जश्न-ए-बाब में साहित्य के कई रंग खिले...किताबों का विमोचन, अफ़सांचे, बातें और मुलाकातें

बज्म ए अफसांचा का सालाना कार्यक्रम राजधानी भोपाल में हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मप्र उर्दू अकादमी की निदेशक डॉ. नुसरत मेहदी थीं।  और पढ़ें

07:38 PM, 25-Dec-2024

Indore News: कौन देगा कंधा, पूरा परिवार ही काल के गाल में समा गया, पड़ोसी पहुंचे शव लेने

Indore News: करौली में कार बस हादसे में इंदौर के देशमुख परिवार के चारों सदस्यों की जान चली गई। इंदौर से पड़ोसी शव लेने पहुंचे। आज रात तक आएंगे रिश्तेदार। 
  और पढ़ें

07:29 PM, 25-Dec-2024

Indore News: हर जगह बिखरी क्रिसमस की खुशियां, दुनिया को दिया प्रेम और शांति का संदेश

Indore News: ठंडी भोर में सुबह से बड़ी संख्या में ईसाई समाजजन मिस्सा की पवित्र प्रेयर करने पहुंचे। बच्चों को दी सांता क्लॉज की टोपी और गिफ्ट्स। 
  और पढ़ें

07:21 PM, 25-Dec-2024

Indore Weather: दिनभर छाए रहे बादल, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपनी

Indore News: मप्र में मौसम लगातार बढ़ रहा है। कई क्षेत्रों में मावठा भी गिरा है। दिन में तेज चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशान कर रखा है। 
  और पढ़ें

07:18 PM, 25-Dec-2024

Ken-Betwa Link Project: जहां PM मोदी ने केन-बेतवा लिंक का भूमिपूजन किया, वहां ग्रामीण विरोध कर चिता पर लेटे

Chhatarpur Where PM Modi performed Bhoomi Pujan of Ken-Betwa Link villagers protested and lay down on pyre और पढ़ें

07:05 PM, 25-Dec-2024

Ken-Betwa Link Project: PM मोदी की सभा में गई बस का क्लीनर हादसे का शिकार, एंबुलेंस न मिलने पर बस से ले गए

Chhatarpur cleaner of bus that went to PM Narendra Modi rally met with an accident fell from moving bus
Ken-Betwa Link Project: PM नरेंद्र मोदी की सभा में गई बस का क्लीनर हादसे का शिकार, चलते वाहन से गिरा
  और पढ़ें

06:57 PM, 25-Dec-2024

Mp weather: MP के कई जिलों में दिनभर छाए रहे बादल,दिन के तापमान में गिरावट, 27 को एक्टिव होगा स्ट्रांग सिस्टम

पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदला रहा। बुधवार को प्रदेश कई जिलों में बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलती रही जिस वजह से दिन के तापमान में गिरावट देखी गई जबिक रात का तापमान बढ़ा रहा। 27 दिसंबर को स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होगा। और पढ़ें

06:32 PM, 25-Dec-2024

Bhopal:NHM में अब पानी में नहीं बहेगा पैसा,साल भर में 8 लाख का पानी पी जाते हैं अधिकारी,घर भी ले जाते हैं बॉटल

राष्ट्रीय स्वस्थ्य मिशन भोपाल के ऑफिस में साल भर में करीब 8 लाख पानी में खर्च होता है। जबकि सभी जहग आरो लगे हैं। पानी में बह रहा जनता का पैसा अब बचेगा। नई एमडी ने बॉटल के पानी पर रोक लगा दी है। कई अधिकारी पानी की बोतल घर भी ले जाते थे। और पढ़ें

06:27 PM, 25-Dec-2024

Shahdol: होटल से घर निकले युवक की चार दिन बाद कुएं में मिली लाश, नाराज लोगों ने शहडोल-रीवा मार्ग पर लगाया जाम

काम खत्म कर होटल से घर निकले युवक की चार दिन बाद कुएं में लाश मिली है। नाराज लोगों ने शहडोल-रीवा मार्ग पर जाम लगा दिया। और पढ़ें

05:39 PM, 25-Dec-2024

Indore News: खजराना मंदिर में महिला ने पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ किया हंगामा, थाने में हुई कार्रवाई

Indore News: खजराना मंदिर में बुधवार को एक महिला ने हंगामा करते हुए पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ लिया। पुलिस ने महिला को थाने ले जाकर प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की और उसके परिवार की जानकारी जुटा रही है। और पढ़ें

05:37 PM, 25-Dec-2024

Ken-Betwa Link Project: केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास, सीएम मोहन यादव के भाषण की कई बड़ी बातें

मध्यप्रदेश के खजुराहो (छतरपुर) में पीएम मोदी ने आज केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास किया। इस योजना से राज्य के कई जिलों का जल संकट दूर होगा। कार्यक्रम की शुरुआत में पीएम मोदी का स्वागत राज्य के सीएम मोहन यादव ने किया। और पढ़ें

05:19 PM, 25-Dec-2024

MP News: परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के सवाल पर भड़के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, फिर कही यह बात

परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को लेकर कांग्रेस ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर मिलीभगत के आरोप लगाए हैं। इसे लेकर मंत्री राजपूत से सवाल किया गया तो वे भड़क गए। और पढ़ें

05:10 PM, 25-Dec-2024

Bhopal: भोपाल में छापेमारी मामले ने पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पूछे 13 सवाल, अफसर जांच दायरे में क्यों नहीं

भोपाल में मिले 54 किलो सोना और 11 करोड़ कैश मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने 13 अनसुलझे सवाल पूछे हैं। सभी अधिकारियों के सीडीआर एवं उनके घरों के आस-पास के कैमरा रिकॉर्डिंग को सरकार जनता के सामने लेकर आए। और पढ़ें

05:05 PM, 25-Dec-2024

Umaria News: कांग्रेस ने निकाला डॉ. अंबेडकर सम्मान मार्च

कांग्रेस ने निकाला डॉ. अंबेडकर सम्मान मार्च और पढ़ें

04:49 PM, 25-Dec-2024

Bhopal: भोपाल मंडल से गुजरने वाली 12 ट्रेने हुई रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, बुकिंग का दिया जाएगा रिफंड

भोपाल मंडल से गुजरने वाली 12 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। निरस्त की गई ट्रेनों में जिन यात्रियों की बुकिंग है, उन्हें रिफंड दिया जाएगा। और पढ़ें

04:46 PM, 25-Dec-2024

Indore News: इंदौर में युवती से छेड़छाड़ और पीछा करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Indore News: इंदौर के विजय नगर में 22 वर्षीय युवती ने अपने पूर्व सहकर्मी पर छेड़छाड़, पीछा करने और धमकाने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया। आरोपी को पुलिस ने पकड़कर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। और पढ़ें

04:39 PM, 25-Dec-2024

Indore News: भिक्षुकों ने घेरा कलेक्टर कार्यालय, 5 हजार रुपए महीना मांगा, भिक्षा मांगने पर बैन का विरोध

Indore News: इंदौर में भिक्षावृत्ति मुक्त अभियान के खिलाफ भिक्षुक, दिव्यांग और कुष्ठ पीड़ितों ने कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने भिक्षा की अनुमति या पर्याप्त भरण-पोषण सहायता की मांग की।

और पढ़ें

04:34 PM, 25-Dec-2024

Indore News: इंदौर में चर्च के गेट पर लिखा मंदिर, बजरंग दल वाले बोले ये धर्मांतरण करवा रहे

Indore News: बजरंग दल ने चर्चों के गेट पर से मंदिर नाम हटाने के लिए पुलिस को आवेदन दिया, बोले नहीं हटाया तो बड़ा आंदोलन शुरू होगा। 
  और पढ़ें

04:18 PM, 25-Dec-2024

Katni Crime: पुलिस का नहीं बदमाशों का खौफ, दिनदहाड़े चाकूबाजी कर उतारा मौत के घाट, 18 घंटे में दूसरी वारदात

कटनी में पुलिस का नहीं, बल्कि बदमाशों का खौफ दिख रहा है। ऑटो चालक को दिनदहाड़े चाकूबाजी कर मौत के घाट उतार दिया गया। 18 घंटे में यह दूसरी वारदात है। और पढ़ें

04:06 PM, 25-Dec-2024

Sheopur Cheetah Video: सड़क पर मस्ती से टहलता चीता, कुत्ते का शिकार कर मिटाया अपनी भूख

Sheopur Cheetah Video: सड़क पर मस्ती से टहलता चीता, कुत्ते का शिकार कर मिटाया अपनी भूख और पढ़ें

03:56 PM, 25-Dec-2024

PM Modi: कांग्रेस ने बाबा साहब को क्रेडिट नहीं दिया, लोगों से सच छिपाया; PM मोदी के खजुराहो भाषण की खास बातें

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने मप्र के खजुराहो में केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा- देश की जनता ने तीसरी बार लगातार केंद्र में भाजपा सरकार बनाई है। इसके पीछे सुशासन का भरोसा ही सबसे प्रबल है। अपने भाषण के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला।  और पढ़ें

03:26 PM, 25-Dec-2024

Ken-Betwa Link Project Photo: UP और MP के लाखों लोगों को होगा फायदा, पीएम मोदी ने किया शिलान्यास

पीएम नरेंद्र मोदी ने केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास कर दिया है। इस परियोजना से मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के लोगों को फायदा होगा। किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा और शहरों में पेयजल भी उपलब्ध कराया जा सकेगा। और पढ़ें

01:23 PM, 25-Dec-2024

Indore: इंदौर में फिर अवैध बाड़ों के खिलाफ एक्शन, दो बाड़ों को तोड़ा; हिन्दू संगठनों में नाराजगी

Indore: बाड़े पर बुलड़ोजर चलाने से पहले अफसरों ने 30 पशु वाहन में रखवाए और उन्हें गौशाला भेजा गया। इसके बाद बुलड़ोजर से बाड़ा तोड़ा गया। इसके बाद सूर्यदेव नगर में दूसरा अवैध बाड़ा तोड़ने अमला पहुंचा और वहां से 20 पशु मुक्त कराकर गौशाला पहुंचाए गए। और पढ़ें

12:55 PM, 25-Dec-2024

Prayagraj Mahakumbh: राजस्थान से चलेंगी ये 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, जानिए किन तारीखों पर कहां-कहां से होगा संचालन

Prayagraj Mahakumbh: अगले साल तीर्थराज प्रयाग में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक होने जा रहे महाकुंभ के लिए राजस्थान से भी बड़ी संख्या में लोग जाएंगे। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने यहां 5 स्पेशल ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दी है। इनमें से प्रत्येक ट्रेन में 20 कोच लगाए जाएंगे। और पढ़ें

11:37 AM, 25-Dec-2024

Atal ji Gwalior Memories: सत्यनारायण की टेकरी में अटल जी का मंदिर, रोज भजन-आरती के साथ होती है पूजा-अर्चना

Atal ji Gwalior Memories: ग्वालियर की सत्यनारायण की टेकरी पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का मंदिर स्थापित है। यहां अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा विराजमान है। मंदिर में उनकी कविताओं का गायन किया जाता है। और पढ़ें

11:27 AM, 25-Dec-2024

Ujjain News: भस्म आरती में शामिल हुए गायक बी प्राक, दर्शन कर कहा- ऐसा अनुभव हुआ जैसे मैं और बस महाकाल

Ujjain News: श्री महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्म आरती विश्व भर में प्रसिद्ध है। इस आरती में शामिल होने के लिए प्रतिदिन कोई ना कोई अभिनेता, क्रिकेटर, राजनेता, महाकालेश्वर मंदिर पहुंचते ही रहते हैं। और पढ़ें

11:22 AM, 25-Dec-2024

Ken Betwa Link Project: बुंदेलखंड में नए युग की शुरुआत, VD शर्मा बोले-हर क्षेत्र में विकास के नए द्वार खुलेंगे

सांसद शर्मा ने कहा कि पहले बुंदेलखंड सिर्फ गरीबी के लिए जाना जाता था। अब यह हरा-भरा और समृद्ध होगा। बुंदेलखंड हराभरा भी होगा और सारी दुनिया के लिए समृद्ध बनेगा।  और पढ़ें

10:56 AM, 25-Dec-2024

Indore News: दूध की गाड़ी पलटी, हेल्पर की मौत, ड्राइवर गंभीर

Indore News: सुबह दूध बांटने जा रही चार पहिया गाड़ी पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। गाड़ी की रफ्तार तेज होने की आशंका है। 
  और पढ़ें

10:09 AM, 25-Dec-2024

Atal Ji Memories: अटलजी से मिलने गए और यह नहीं ले गए तो मिलना होता था मुश्किल! ग्वालियर की मिठाई थी एंट्री पास

Atal Ji Gwalior Memories: अटल जी को ग्वालियर के बहादुरा के बूंदी के लड्डू और दौलतगंज की मंगौड़ी बेहद पसंद थे। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति को प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी से मिलना होता था, तो वह बूंदी के लड्डू जरूर ले जाता था। आइये पढ़ते है ये दिलचस्प किस्से और पढ़ें

09:54 AM, 25-Dec-2024

Ken-Betwa Link Project: केन-बेतवा लिंक परियोजना से MP और UP को कितना फायदा? बुंदेलखंड में भी लहराएगी हरियाली

Ken-Betwa Link Project: केन बेतवा लिंक परियोजना से मध्यप्रदेश के 10 जिलों में 8.11 लाख हेक्टेयर और उत्तरप्रदेश के 4 जिलों में 2.51 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी। साथ ही बुंदेलखंड समेत दोनों प्रदेश के 65 लाख लोगों को पीने का पानी मिलेगा। पढ़ें, यह रिपोर्ट... और पढ़ें

09:08 AM, 25-Dec-2024

Gwalior Memories: जिस स्कूल में पढ़े वहीं बना अटल म्यूजियम, छात्र जीवन से राजनीतिक जीवन की यादें यहां कैद

Gwalior Memories: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री एवं ग्वालियर के लाड़ले सपूत अटल बिहारी वाजपेयी का आज जन्मदिवस है। इस विशेष मौके पर उनकी यादों को संजोकर रखे हुए अटल म्यूजियम में अटल जी की यादें आपको तरोताजा कर देंगी, तस्वीरों में देखें… और पढ़ें

08:52 AM, 25-Dec-2024

Ken-Betwa Link Project: पानी के साथ-साथ बिजली भी आएगी, केन-बेतवा लिंक परियोजना से बदलेगी बुंदेलखंड की किस्मत

Ken-Betwa Link Project: केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड का स्वरूप बदलने वाला है। एक तरफ परियोजना से बुंदेलखंड में जल संकट खत्म होगा, वहीं दूसरी तरफ यहां बिजली भी लोगों के घरों को रोशन करेगी। पढ़िए यह रिपोर्ट... और पढ़ें

08:30 AM, 25-Dec-2024

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 25 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Ken-Betwa Linking Project: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत की है, जिनमें केन-बेतवा और पार्वत-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजनाएं शामिल हैं। इनसे जल संकट और सिंचाई की समस्या दूर होगी।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें