फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 12 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:23 PM, 12-Dec-2024

Sagar News: उधारी के रुपयों के लेनदेन का विवाद बना हत्या की वजह दोस्तो ने ऑटो चालक दोस्त को उतारा था मौत के घाट

A dispute over loan transaction became the reason for the murder. Friends had killed the auto driver friend. और पढ़ें

10:42 PM, 12-Dec-2024

Khargone : संत सियाराम बाबा के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सीएम यादव, की बड़ी घोषणाएं, कहा आश्रम को करेंगे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित

सियाराम बाबा के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे सीएम यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भारत की पहचान सच्चे अर्थों में अपनी संस्कृति से है, और विशेष कर सनातन संस्कृति से है । और पढ़ें

10:42 PM, 12-Dec-2024

Shahdol News: चौकीदार का तांडव, पंचायत भवन में गुजारनी पड़ी बच्चों को रात,गोहपारु का मामला

छात्रावास के अधीक्षक ने बताया की चौकीदार बीते रात्रि फिर शराब के नशे में मेरे साथ गाली गलौज करते हुए छात्रावास में जमकर हंगामा मचाया। जिसके बाद बच्चों कि सुरक्षा को देखते हुए रात्रि में ही मुझे सबको लेकर यहां पंचायत भवन में शरण लेनी पड़ी। और पढ़ें

विज्ञापन
10:21 PM, 12-Dec-2024

MP News: सीएम मोहन यादव की पहली पसंद कड़क और सख्त अधिकारी, CS और DGP की नियुक्ति से दिया संदेश

मुख्यमंत्री की कार्यशैली और पसंद को प्रमुख सचिव अनुराग जैन और डीजीपी कैलाश मकवाना की नियुक्ति से जाना जा सकता है। इन नियुक्तियों के जरिए सीएम ने यह संदेश दिया है कि वह किसी भी विभाग में किसी विशेष राजनीतिक धड़े या समीकरण से ऊपर उठकर केवल कार्यकुशलता और निष्पक्षता को महत्व देते हैं।
  और पढ़ें

10:14 PM, 12-Dec-2024

MP Government: पुलिस बैंड से लेकर मुफ्त एयर एंबुलेंस तक, एक साल में मुख्यमंत्री यादव ने किए यह बड़े नवाचार

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में एक साल में कई बड़े नवाचार किए गए हैं, जिनमें मुफ्त एयर एंबुलेंस सेवा, पुलिस बैंड की शुरुआत और महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं का कार्यान्वयन शामिल है। इन कदमों ने राज्य के विकास में नई दिशा दी है और प्रदेशवासियों को राहत पहुंचाई है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:02 PM, 12-Dec-2024

मप्र सरकार का एक साल: एमपी का मन-मोहनी विजन, रीजनल इंडस्ट्री समिट से मिली छोटे शहरों की विकास को रफ्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीजनल इंडस्ट्री समिट का नवाचार किया है। इसके तहत, राज्य के विभिन्न हिस्सों में उद्योगपतियों को बुलाकर निवेश संभावनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस पहल की शुरुआत उज्जैन से हुई, जिसे महाकाल नगरी के रूप में जाना जाता है। और पढ़ें

09:56 PM, 12-Dec-2024

MP News: लाडली बहना योजना का पड़ रहा भार, CM बोले-सरकार अपनी आमदनी बढ़ा रही, पेश किया एक साल का रिपोर्ट कार्ड

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी सरकार का एक साल पूरा होने पर अपना एक साल का रिपोर्ट कार्ड रखा। इस अवसर पर  उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना का शासन पर भार बढ़ रहा है, लेकिन सरकार अपनी आय के साधन बढ़ा रही है, ताकि योजना का संचालन अपने सामर्थ्य से कर सके। मुख्यमंत्री ने बताया कि केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का शिलान्यास 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस परियोजना से बुंदेलखंड के कई जिलों को फायदा होगा। सरकार ने किसानों, मजदूरों और आम जनता के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं।  और पढ़ें

09:54 PM, 12-Dec-2024

Bhopal News: बदली जरूरतों के साथ तैयार है पुरातत्व, नई व्यवस्थाएं देंगी कई सुविधाएं, जानें क्या है तैयारियां

Bhopal News: मध्य प्रदेश का पुरातत्व विभाग ने स्मारकों और ऐतिहासिक स्थलों पर प्री-वेडिंग शूट और अन्य आयोजनों के लिए ऑनलाइन परमिट पोर्टल शुरू किया है। पहले जटिल कागजी प्रक्रिया होती थी। और पढ़ें

09:49 PM, 12-Dec-2024

MP News: नगरीय निकायों के उप चुनाव के नतीजे घोषित, भाजपा पांच, कांग्रेस और निर्दलीय एक-एक पर जीते

नगरीय निकायों के उप चुनाव 2024 (उत्तरार्द्ध) के निर्वाचन परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के पांच, इंडियन नेशनल कांग्रेस का एक और एक निर्दलीय प्रत्याशी विजयी घोषित किया गया।  और पढ़ें

09:24 PM, 12-Dec-2024

Bhopal: कमलनाथ बोले-सफेद हाथी साबित हो रही आयुष्मान योजना, सूची से हटाई गई 196 बीमारियों को शामिल करने की मांग

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आयुष्मान भारत योजना को सफ़ेद हाथी करार दिया है, कमलनाथ ने इस योजना में शामिल बीमारियों की सूची से 196 बीमारियों को हटाने पर ऐतराज जताते हुए इसे वापस सूची में शामिल करने की मांग की है। और पढ़ें

09:23 PM, 12-Dec-2024

Bhopal: ABVP के कार्यक्रम में शामिल हुए MCU के रजिस्टार,उठ रहे सवाल,दिग्विजय बोले-शिक्षा का राजनीतिकरण निंदनीय

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अविनाश वाजपेई के  ABVP के कार्यक्रम में शामिल होने पर विवाद खड़ा हो गया है । पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा है कि रजिस्टर क्या  ABVP के सदस्य हैं। इसे निंदनीय बताया। और पढ़ें

09:22 PM, 12-Dec-2024

Bhopal: CM के 1 साल की रिपोर्ट कार्ड पर नेता प्रतिपक्ष का तंज, बोले-जिन योजना में घोटाला उन पर नहीं बोले सीएम

मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए सरकार के रिपोर्ट कार्ड पर नेता प्रतिपक्ष का उमंग सिंघार ने कहा है कि जो योजनाएं चल रही उसमें नया कुछ नहीं है। जिन योजनाओं में घोटाले हुए उन पर सीएम मौन हैं।


  और पढ़ें

09:21 PM, 12-Dec-2024

Bhopal:जनसुनवाई में नहीं पहुंचे IG, कमिश्नर भड़क उठीं महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष,कलेक्टर पर भी हुईं नाराज

भोपाल में महिलाओं संबंधित जनसुनवाई में भोपाल संभाग के कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर और आईजी नहीं पहुंचे। इस पर महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नाराजगी जताई। कुछ समय बाद कलेक्टर भी जाने लगे तो बोलीं ऐसा पहली बार हो रहा है। 

  और पढ़ें

09:20 PM, 12-Dec-2024

Sagar News: अपर मुख्य सचिव ने ली संभागीय समीक्षा बैठक, बुंदेलखंड में वॉटर आडिट के लिए तैयार होगा मास्टर प्लान

अपर मुख्य सचिव ने संपूर्ण बुंदेलखंड में वाटर ऑडिट करके क्षेत्र के लिए एक मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में पानी की कुल आवश्यकता का आंकलन किया जाए। और पढ़ें

09:10 PM, 12-Dec-2024

Rajgarh News: एसपी द्वारा निलंबित किए गए हवलदार का धमकी भरा वीडियो वायरल, कहा- मारूंगा या मरूंगा

MP: राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहरी थाने में पदस्थ हवलदार देवेंद्र मीणा को राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा के द्वारा व्हाट्सअप पर धमकी भरा मैसेज करने के मामले में निलंबित किया गया था, जिसके बाद प्रधान आरक्षक का यह वीडियो वायरल हुआ है। और पढ़ें

08:45 PM, 12-Dec-2024

Bhopal: पचमढ़ी से ठंडा रहा शहडोल पारा 3.1 लुढ़का, दिन भर चली शीत लहर, 5 शहरों में तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज

शहडोल हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ठंडा रहा यहां का न्यूनतम तापमान 3.1 दर्ज किया गया है। प्रदेश के पांच शहरों का तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। गुरुवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों में ठंडी हवा चली जिससे दिन में भी ठिठुरन बनी रही।  और पढ़ें

08:45 PM, 12-Dec-2024

Exclusive: सिस्टम की मार- ड्राइविंग लाइसेंस के लिए भूखे प्यासे घंटों खड़े रहे लोग, नहीं बन पाए

Indore News: छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और दिव्यांग भी शिविर में पहुंचे, तीन से चार घंटे परेशान होने के बाद सभी को वापस लौटना पड़ा। 
  और पढ़ें

08:38 PM, 12-Dec-2024

Rajgarh News: राजगढ़ में हत्या के आरोपी के अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

राजगढ़ जिले के जीरापुर में गुरुवार को स्थानीय प्रशासन के द्वारा हत्या में शामिल मुख्य आरोपी के अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गई है। और पढ़ें

08:33 PM, 12-Dec-2024

Chhatarpur News: जल्द ही पीएम मोदी का खजुराहो दौरा, ढोड़न बांध की आधारशिला का होगा शिलान्यास

Chhatarpur News: दिसंबर में पीएम मोदी का खजुराहो में दौरा हो सकता है।  केन बेतवा लिंक परियोजना अंतर्गत बनने वाले ढोड़न बांध की आधारशिला रखने के लिए पीएम मोदी आ सकते हैं। और पढ़ें

08:18 PM, 12-Dec-2024

Indore: इंदौर मेें अब बड़े पैमाने पर हटेंगेे अतिक्रमण, एक साथ 23 सड़कों के निर्माण से पहले तोड़फोड़

दो माह पहले कान्ह नदी किनारे बसें लोगों को नगर निगम नोटिस थमा चुका है। अब सड़क बनाने के लिए यहां बाधक निर्माण तोड़ने की तैयारी की जा रही है। गुरुवार को भमोरी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाए गए। यहां भी सड़क चौड़ी होना है।

और पढ़ें

08:16 PM, 12-Dec-2024

Bhopal Crime: 99 साल की बुजुर्ग महिला के चेक चुराकर खाते से निकाले 16 लाख, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Bhopal Crime: पुलिस ने 99 साल की वृद्ध महिला का चेक चोरी कर जाली साइन करके डाकघर के खाते से 16 लाख रुपए निकाल कर जालसाजी करने वाले अजय कुमार जैन और विकास साहू को गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

07:59 PM, 12-Dec-2024

Chhatarpur: सिर पर गमछा और हाथ में तसला, इटली का विदेशी पर्यटक खजुराहो में नवनिर्मित दुकानों में कर रहा मजदूरी

Chhatarpur: वैसे तो विदेशी पर्यटकों को हिंदुस्तान घूमने के उद्देश्य से आता है, लेकिन यहां की सभ्यता और संस्कृति इतनी प्रभावी है कि विदेशी उसी संस्कृति में घुल मिल जाते हैं। ऐसा ही कुछ खजुराहो में भी अक्सर देखने को मिलता है।
  और पढ़ें

07:42 PM, 12-Dec-2024

Dewas News: बागली जेल में मुलाकात के दौरान युवाओं ने बनाई रील, जेल सुरक्षा पर उठा बड़ा सवाल

Dewas News: बागली जेल में मुलाकात के दौरान युवाओं ने रील बना दी। मामले की गंभीरता को लेकर कलेक्टर कलेक्टर ऋषभ गुप्ता से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि आज दो वायरल वीडियो सामने आए हैं, जांच की जा रही है।
  और पढ़ें

07:26 PM, 12-Dec-2024

Damoh: हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर बने पांच मकान प्रशासन ने गिराए, ढाई करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त

Damoh: तहसीलदार मोहित जैन ने बताया कि पहले बेदखली आदेश न्यायालय से जारी किया गया था। नोटिस देकर जवाब लिए गए थे। जवाब समाधान कारक नहीं थे, जिस पर बेदखली आदेश पारित करके यह कार्रवाई की गई है।  और पढ़ें

07:17 PM, 12-Dec-2024

Indore: इंदौर में कचरा कलेक्ट करने वाली गाडि़यां ज्यादा, कचरा ट्रांसफर स्टेशन कम, लगने लगी कतारें

शहर में सुबह छह बजे से दस बजे तक छह सौ गाडि़यां डोर-टू-डोर कचरा एकत्र करती है। पांच माह पहले इनकी संख्या 546 थी, लेकिन अब छह सौ से ज्यादा हो चुकी है। यह गाडि़यां निकट के स्टेशनों पर कचरा खाली करने जाती हैै। और पढ़ें

07:13 PM, 12-Dec-2024

MP: कृषि कॉलेज रैगिंग मामले में छात्रों ने ABVP संगठन पर लगाए मारपीट के आरोप, कहा- सदस्यता के लिए बना रहे दबाव

छात्रों ने इस मामले में छात्र संगठन एबीवीपी के सदस्यों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। तो वहीं कॉलेज के अन्य छात्रों को एबीवीपी संगठन की सदस्यता दिलाये जाने का दबाव बनाए जाने को लेकर, यह सब पूरी घटना होना बताया है। और पढ़ें

07:09 PM, 12-Dec-2024

Indore News: दुनिया चांद पर जा रही लेकिन हमें अभी भी शौचालय की जरूरत है- अभिनेता करण आनंद

Indore News: जाइए आप कहां जाएंगे फिल्म में महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालयों की चुनौती दिखाई गई है, इसी पर अभिनेता करण आनंद ने बातचीत की। 
  और पढ़ें

07:02 PM, 12-Dec-2024

Rajgarh News: राजगढ़ के इस अस्पताल में जुड़वा नवजात भाई बहन को मिली नई जिंदगी, स्वस्थ होकर लौटे घर

राजगढ़ जिला अस्पताल के SNCU वार्ड में लगभग 14 दिनों से भर्ती नवजात भाई बहन को स्वस्थ होने के पश्चात डिस्चार्ज कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बच्चों का कम वजन और सांस लेने में हो रही तकलीफ के चलते जन्म के तुरन्त बाद ही उन्हें भर्ती किया गया था। और पढ़ें

07:00 PM, 12-Dec-2024

Ujjain News: पहली बार होगी अंतरराष्ट्रीय रैपिड रैटिंग शतरंज प्रतियोगिता, देश-विदेश के नामी खिलाड़ी करेंगे शिरकत

उज्जैन नगर में फर्स्ट महाकाल इंटरनेशनल फिडे रेटिंग रैपिड शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। 21 व 22 दिसंबर को होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों के लिए 1,25,000 (एक लाख पच्चीस हजार) रूपए के नकद पुरस्कार रखे गए हैं। और पढ़ें

06:55 PM, 12-Dec-2024

Rewa News:400 रुपए के लिए दोस्त ने घोंटा था दोस्त का गला, कॉल रिकॉर्ड ने खोला हत्या का राज

रीवा में दो दोस्तों के बीच 400 रूपए को लेकर विवाद हो गया। इसमें एक दोस्त ने दूसरे की हत्या कर दी। दोनों दोस्त नशे में थे।आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र से कॉल रिकार्ड से लीड मिलने के बाद पकड़ा है। और पढ़ें

06:53 PM, 12-Dec-2024

Rewa News: रीवा के APSU में मनाया गया 12वां दीक्षांत समारोह, राज्यपाल मंगू भाई पटेल हुए शामिल

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय मे आज 12वां दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। और पढ़ें

06:50 PM, 12-Dec-2024

Indore News: भगवान को पहनाए गर्म कपड़े, चिड़ियाघर में पशु पक्षियों के लिए लगाए गए हीटर

Indore News: इंदौर में तापमान लगातार गिर रहा है और लोग ठंडी हवाओं से कंपकंपा रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अभी तेज ठंड पड़ना तो बाकि है।  और पढ़ें

06:37 PM, 12-Dec-2024

Jabalpur News: डिजिटल अरेस्ट कर सेवानिवृत्त अधिकारी से 12 लाख की ठगी, शिकायत के बाद मामला दर्ज

मुम्बई क्राइम ब्रांच के बाद अब दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बन रक्षा मंत्रालय की फैक्टरी के सेवानिवृत्त अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट कर लगभग 12 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। और पढ़ें

06:26 PM, 12-Dec-2024

Indore: इंदौर मेें भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हो गए घोषित, शहरी मंडलों पर नहीं बनी सहमति, सूची अटकी

भाजपा केे मंडल अध्यक्ष पद पर क्षेत्रीय विधायक अपनी पसंद के नेता बैठाना चाहते है, लेकिन कुछ मंडलों पर दूसरे जनप्रतिनिधियों का भी दबाव है। तीन,पांच और चार नंबर विधानसभा क्षेत्र में ज्यादा माथापच्ची चल रही है। और पढ़ें

06:22 PM, 12-Dec-2024

Sidhi News: पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने हटवाया अतिक्रमण, दबंगों ने घर के समान में लगा दी आग

सीधी जिले के सेमरिया थाना अंतर्गत ग्राम झगरहा मे मंगलवार की शाम लगभग 4 बजे अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की टीम पहुंची। और पढ़ें

06:21 PM, 12-Dec-2024

Indore News: महिला भिक्षुक के पास से मिले 75 हजार रुपये, हफ्तेभर की कमाई ने उड़ाए होश

Indore News: इंदौर में भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान के तहत एक महिला भिक्षुक को रेस्क्यू किया गया, जिसके पास 74,768 रुपये नकद मिले। उसने दावा किया कि यह उसकी सिर्फ एक हफ्ते की कमाई है, जो भिक्षावृत्ति की चौंकाने वाली सच्चाई को उजागर करता है।   और पढ़ें

06:19 PM, 12-Dec-2024

Bhopal: आशा-उषा कार्यकर्ताओं का भोपाल में प्रदर्शन, बोलीं- पूर्व सीएम की घोषणा अभी तक नहीं हुई पूरी

वर्षिक वेतन वृद्धि सहित 6 सूत्रीय मांग को लेकर प्रदेश भर की आशा ऊषा कार्यकर्ताओं ने राजधानी भोपाल में प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि पूर्व सीएम शिवराज सिंह द्वरा की गई घोषणा आज तक पूरी नहीं हुई। इस दौरान उन्होंने उग्र आंदोल की चेतावनी भी दी।

, और पढ़ें

06:18 PM, 12-Dec-2024

Indore News: शहर काजी बोले नशा बेचने वालों के नाम बताओ टांगे तोड़ना मुझे आता है, कैलाश विजयवर्गीय पर भी बोले

Indore News: इंदौर के खजराना क्षेत्र में बढ़ते नशे के व्यापार पर शहर काजी डॉ. इशरत अली ने सख्त रुख अपनाते हुए लोगों से नशा बेचने वालों की जानकारी साझा करने की अपील की। और पढ़ें

06:18 PM, 12-Dec-2024

Burhanpur News: प्रतिबंध के बावजूद हुआ पाड़ों का दंगल, भीड़ में घुसे पाड़ों ने लोगों को रौंदा, जानें मामला

एक पाड़े ने भीड़ में खड़े एक युवक को सींग से ऐसा उछाला कि वह उछल कर निवस्त्र होकर नीचे गिरा, इससे उसे चोट भी आई है। जिसके बाद युवक भीड़ के बीच ही निर्वस्त्र घूमता रहा। और पढ़ें

06:10 PM, 12-Dec-2024

Shahdol News: बीस साल बाद पकड़ा गया हत्यारा, धनपुरी में दिनदहाड़े युवक को गोली मारकर उतारा था मौत के घाट

Shahdol News: कोयलांचल नगरी धनपुरी में घर के सामने युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतारने के बहुचर्चित हत्याकांड के फरार आरोपी को आखिरकार दो दशक बाद पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 

और पढ़ें

06:10 PM, 12-Dec-2024

Indore News: इंदौर में एक ही रात में दो युवकों की रहस्यमयी मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Indore News: इंदौर के लसूड़िया और सदर बाजार में एक आईटी इंजीनियर और एक ई-रिक्शा चालक की अचानक मौत हो गई, दोनों के सीने में दर्द के बाद हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। और पढ़ें

05:55 PM, 12-Dec-2024

गजब व्यवस्था है: ग्वालियर चंबल अंचल में नकल माफिया हावी, नर्सिंग छात्र ढाबे पर दे रहे हैं प्रैक्टिकल एग्जाम

Gwalior: अक्सर लोग ढाबे पर गरमा गरम और देसी लजीज खाने का स्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन अब ढाबों पर खाने की जगह नकल की सामग्री परोसी जा रही है और युवाओं के भविष्य में जहर घोला जा रहा है…आइये जानते है पूरा मामला

और पढ़ें

05:41 PM, 12-Dec-2024

MP: मोबाइल चोरी के शक में तीन युवकों को जमकर पीटा, एक की अस्पताल में मौत; अस्पताल में छोड़कर भागे आरोपी

Chhindwara: भैसादंड में मंगलवार रात मोबाइल चोरी के संदेह में तीन युवकों पर बर्बरता की वारदात सामने आई है। यहां तीनों को इतना पीटा गया कि एक युवक की अस्पताल में ही मौत हो गई। 
  और पढ़ें

05:28 PM, 12-Dec-2024

MP: शावकों के साथ नजर आई बाघिन, पेंच टाइगर रिजर्व में टुरिया गेट के पास दिखा रोमांचकारी दृश्य, वीडियो भी आया

MP: छिंदवाड़ा के पेंच टाइगर रिजर्व में एक बार फिर नन्हें शावकों की किलकारी गूंजी है। लंबे समय के बाद ऐसा दृश्य यहां देखने को मिला, जिसके बाद पर्यटक खुशी से झूम उठे।
  और पढ़ें

05:10 PM, 12-Dec-2024

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 12 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Tikamgarh News: शहर के पुरानी टिहरी में स्थित एक कुएं में व्यक्ति की लाश मिली है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें