फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 17 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:08 PM, 17-Nov-2024

MP News: सीएम डॉ. यादव ने कहा कि पाकिस्तान में गुरूनानक देव जी का जन्म स्थान छोड़ना तत्कालीन सरकार की बड़ी गलती

मुख्यमंत्री आवास पर रविवार को प्रकाश पर्व का आयोजन किया गया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक जी के आदर्श महानता का प्रतीक है। सिख समाज ने मुख्यमंत्री को स्वर्ण तलवार भेंट की।  और पढ़ें

10:57 PM, 17-Nov-2024

Khargone: आत्महत्या करने पहुंचे युवक ने पुल पर खड़ी की बाइक और रेलिंग पर चढ़कर लगा दी नर्मदा में छलांग, फिर...

Khargone young man who came to commit suicide parked his bike on bridge and climbed railing jumped Narmada और पढ़ें

10:52 PM, 17-Nov-2024

Katni News: रिहायशी एरिया में स्थित कपड़ा गोदाम में लगी आग, फायर सेफ्टी न होने से हुआ नुकसान

रिहायशी एरिया में स्थित कपड़ा गोदाम में आग लग गई। फायर सेफ्टी न होने से नुकसान हुआ है। कड़ी मशक्कत से फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। और पढ़ें

विज्ञापन
10:39 PM, 17-Nov-2024

Khargone News: जमीन विवाद में महिलाओं संग लाठी-डंडों से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद जांच में जुटी पुलिस

Khargone In land dispute goons beat up women with sticks Video goes viral और पढ़ें

10:11 PM, 17-Nov-2024

Crime: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से तीन साल तक दुष्कर्म, पढ़ें भोपाल से जुड़ी अपराध संबंधित कई बड़ी खबरें

मध्यप्रदेश में राजधानी भोपाल से जुड़ी अपराध से संबंधित कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से तीन साल तक दुष्कर्म सहित कई खबरें हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
10:02 PM, 17-Nov-2024

Indore News: इंदौर में स्ट्रीट फूड और होस्टल, कॉलेज के भोजन की जांच हुई, ये निकला सच

Indore News: मेघदूत चौपाटी से कई खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए, सेज यूनिवर्सिटी को सुधार सूचना पत्र जारी किया है। 
  और पढ़ें

10:02 PM, 17-Nov-2024

Mp: पर्यटन विकास निगम में दिवाली पर कर्मचारियों के मिठाई में घोटाला, मनोहर डेयरी की मिठाई किराना स्टोर का बिल

मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के जबलपुर रीजन में दीपावली में कर्मचारियों की बांटी जाने वाली मिठाई में भ्रष्टाचार सामने आया है। मनोहर डेरी की मिठाई कर्मचारियों बांटी गई और किराना स्टोर का बिल लगाया गया है। इसकी शिकयात एमडी से की गई है।  और पढ़ें

09:59 PM, 17-Nov-2024

MP: बालाघाट में नक्सलियों से मुठभेड़ में हॉक फोर्स के जवान को लगी गोली, सर्चिंग तेज, इलाज का खर्च उठाएगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाते हुए 10 सशस्त्र टीमों को सर्चिंग और कॉम्बिंग ऑपरेशन में लगाया है। नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए इलाके में सघन तलाशी ली जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ यह लड़ाई तेजी से जारी रहेगी। और पढ़ें

09:55 PM, 17-Nov-2024

Mp: MP में ठंड के साथ कोहरे का असर,नवंबर में पिछले साल से सर्द भोपाल,उत्तर-पूर्वी हवाओं के कमजोर होने बढ़ी ठंड

एमपी के लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। भोपाल समेत कई शहरों में कोहरा भी छाने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पूर्वी हवाओं के कमजोर होने और पहाड़ों में जेटस्ट्रीम चलने की वजह से प्रदेश में ठंड का असर है।  और पढ़ें

09:51 PM, 17-Nov-2024

Sagar Road Accident: पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिरी बाइक, दो नाबालिग लड़कों की मौत

पुल की रेलिंग तोड़कर बाइक सवार नदी में गिर गए। इस दौरान दो नाबालिग लड़कों की मौत हो गई। और पढ़ें

09:49 PM, 17-Nov-2024

MP News: पेंच टाइगर रिजर्व के अरी बफर रेंज में चार माह का बाघ शावक मृत मिला, जांच जारी

फील्ड डारेक्टर देवा प्रसाद जे. ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृत शावक के अंगों के नमूनों को हिस्टोपैथोलॉजिकल और फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद बाघ शावक की मौत के वास्तविक कारण का पता चलेगा।

और पढ़ें

09:42 PM, 17-Nov-2024

Ujjain News: मालवा और एमपी की संस्कृति के साक्षात दर्शन करा रहे 11 क्षेत्रों व 46 प्रान्तों के 400 भैया-बहन

संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच, कथा कथन, तात्कालिक भाषण, मूर्तिकला और लोक नृत्य प्रतियोगिता में पूरे भारत के विद्या भारती के 11 क्षेत्रों के 46 प्रान्तों के 400 विद्यार्थी सहभागिता कर रहे हैं। और पढ़ें

09:34 PM, 17-Nov-2024

Sagar News: DPS के विद्यार्थियों तथा शिक्षकों ने वैदिक गणित में बनाया विश्व रिकॉर्ड, प्रमाण पत्र और पदक मिले

सागर में डीपीएस के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने वैदिक गणित में विश्व रिकॉर्ड बनाया है। विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और पदक दिए गए। और पढ़ें

08:48 PM, 17-Nov-2024

Bhopal: तीन दिन में 1800 किग्रा अवैध मादक पदार्थ जब्त कर 167 आरोपी गिरफ्तार, रविवार को 161 स्थानों पर छापा

तीन दिन में 1,800 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ जब्त कर 167 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, रविवार को 161 स्थानों पर छापा मारकर 952 किला अवैध मादक पदार्थ जब्त किया गया। और पढ़ें

08:36 PM, 17-Nov-2024

Indore:इंदौर के संत सत्यप्रकाशानंद गिरि की नासिक के पास सड़क हादसे में मौत

हादसे की खबर मिलने पर त्र्यंबकेश्वरआश्रम से भी कुछ सेवक मौके पर पहुंच गए थे। बाद में उनका शव आश्रम ले जा गया। उनके निधन पर अनेक संतों ने शोक व्यक्त किया है। स्वामी सत्यप्रकाशानंद को त्र्यंबकेश्वर के आश्रम में ही सोमवार सुबह समाधि दी जाएगी। और पढ़ें

08:35 PM, 17-Nov-2024

Ujjain: सेवाधाम आश्रम पहुंची थी डिप्रेशन की शिकार ज्योति, न किसी से मिलती न बात करती, फिर परिवार के साथ...

डिप्रेशन की शिकार ज्योति सेवाधाम आश्रम पहुंची थी, जहां पर वह पहले न किसी से बात करती थी और न ही किसी के साथ रहती थी। लेकिन काउंसलिंग से उसका व्यवहार बदला और वह लखनऊ से उज्जैन आए पिता और पति के साथ सेवाधाम को दुआएं देते हुए चली गई। और पढ़ें

08:22 PM, 17-Nov-2024

Indore News: 'यह मकान बिकाऊ है, मुस्लिम प्रताड़ना से परेशान हूं,' युवक ने घर के दरवाजे पर लिखा

इंदौर में एक युवक ने अपने घर के दरवाजे पर 'मकान बिकाऊ है' का मैसेज लिखा है। उसका कहना है, वह मुस्लिम परिवार की प्रताड़ना से परेशान है। आरोपी पुराने केस में राजीनामे के लिए धमका रहे हैं। और पढ़ें

08:19 PM, 17-Nov-2024

Indore:इंदौर के दशहरा मैदान पर होगा नार्मदीय ब्राह्मण समागम, देश विदेश से जुटेंगे समाजजन

बैठक में महापौर भार्गव ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही अलग-अलग विषयों पर चर्चा की जाएगी।जिसमें अलग अलग क्षेत्रों से जुड़े समाजजन अपने विचार रखेंगे। और पढ़ें

08:10 PM, 17-Nov-2024

Sagar: टाइगर रिजर्व में अवैध कटाई को रोकने में नाकाम वन विभाग, नौरादेही रेंज का वीडियो वायरल, वनपाल निलंबित

Sagar Forest department fails to stop illegal felling in Tiger Reserv video of Nauradehi range goes viral और पढ़ें

08:03 PM, 17-Nov-2024

Ujjain News: ब्लड टेस्ट रिपोर्ट आने से पहले ही शख्स की मौत, डॉक्टरों को डेंगू की आशंका, जानिए क्या है मामला

खत्रीवाड़ा में रहने वाली 40 वर्षीय संगीता पति दीपक ठाकुर को बुखार आने पर परिजनों ने चरक अस्पताल में भर्ती कराया था। उन्होंने डॉक्टर को बताया कि दो दिनों से संगीता को ठंड लगकर बुखार आ रहा है। और पढ़ें

07:57 PM, 17-Nov-2024

Sagar: कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा पर निकला पंजाब का शख्स, टीबी के प्रति जागरुकता फैलाना है मकसद

Sagar Punjab person set out on bicycle journey from Kashmir to Kanyakumari aim is to spread awareness about TB और पढ़ें

07:51 PM, 17-Nov-2024

Shahdol: ब्यौहारी के कई गांव में जंगली हाथियों का उत्पात, आंगन में रखा धान खा गए हाथी, घरों में किया नुकसान

ब्यौहारी वन परिक्षेत्र के कई गावों में जंगली हाथियों का झुंड पिछले कई दिनों से उत्पात मचा रहा है, जिससे लोगों में काफी आक्रोश है। घर में रखी फसल को भी हाथी चौपट कर रहे हैं, घरों के सामने लगी बाड़ी को भी हाथियों ने तोड़ दिया। और पढ़ें

07:40 PM, 17-Nov-2024

Bhopal: शिकायतों का निराकरण नहीं होने पर चुनाव आयोग पर नाराज हुए PCC चीफ, कहा- वल्लभ भवन में दलालों का बोलबाला

पीसीसी चीफ ने उपचुनाव में कांग्रेस द्वारा की गई शिकायतों का निराकरण नहीं होने पर चुनाव आयोग पर नाराजगी व्यक्त की है। पटवारी में कहा कि बल्लभ भवन में दलालों का बोलबाला है। 10 महीने की सरकार में 385 में से 282 अधिकारियों के तबादले हो चुके हैं। और पढ़ें

07:33 PM, 17-Nov-2024

सनातन धर्म एकता पदयात्रा: बागेश्वर धाम की सनातन धर्म एकता पदयात्रा बैठक, निवाड़ी विधायक अनिल जैन हुए शामिल

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन धर्म एकता पदयात्रा की तैयारी को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें निवाड़ी विधायक अनिल जैन शामिल हुए। और पढ़ें

06:54 PM, 17-Nov-2024

Indore News: एक ही रात में शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 115 पकड़ाए, 1300 गुंडों की जांच की

Indore News: शहर में पुलिस ने रातभर गश्त की, अलग अलग अपराधों में अपराधियों को पकड़ा गया। कई फरार आरोपी भी पकड़ाए। 
  और पढ़ें

06:45 PM, 17-Nov-2024

Aiims: प्रोटेस्ट कैंसर के शोध में एम्स को विश्व पटल पर मिली पहचान, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मिला दूसरा स्थान

एम्स भोपाल को प्रोटेस्ट कैंसर के शोध में विश्व पटल पर पहचान मिली है।श्रीलंकन एसोसिएशन ऑफ यूरोलॉजिकल सर्जन्स (SLUS) के रजत जयंती अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत का गौरव बढ़ाया है। एम्स ने सम्मेलन में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। और पढ़ें

06:42 PM, 17-Nov-2024

MP News: सीएम डॉ. यादव- हम एक हैं तो सेफ हैं, सत्ता की भूख में सनातन को भूल गए उस पर राजनीति करने वाले

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को महाराष्ट्र के धुले और छत्रपति संभाजी नगर जिले में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता की भूख में सनातन संस्कृति को उद्धव ठाकरे भूल गए। उन्होंने कहा कि हम एक हैं तो सेफ हैं। और पढ़ें

06:38 PM, 17-Nov-2024

Chhatarpur Cylinder Blast: पेटीज के ठेले पर फटा गैस सिलेंडर, 20 से अधिक लोग झुलसे, कई लोगों की हालत गंभीर

मध्यप्रदेश में छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड पर रविवार दोपहर एक पेटीज की ठेले पर अचानक छोटा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर ब्लास्ट होने के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। और पढ़ें

06:19 PM, 17-Nov-2024

Indore News: दूध व्यापारी को लगी नशे की आदत, कर ली आत्महत्या, अनाथ हुए दो मासूम

Indore News: घर का मुखिया जाने से पूरा परिवार बेसुध है। नशे की वजह से डिप्रेशन में आ गया था विक्की यादव। 
  और पढ़ें

06:16 PM, 17-Nov-2024

Indore News: किसानों ने भरी मीटिंग से लाइनमैन को उठाया, बिजली काटने पर खेत में खूब पिटाई की

Indore News: एमपीईबी दफ्तर में मिटिंग के दौरान लाइनमैन को उठा ले गए किसान, बोले सिंचाई के सीजन में काट दिया कनेक्शन, नुकसान की राशि भरने को कहा। 
  और पढ़ें

06:14 PM, 17-Nov-2024

MP News:उज्जैन में 592 करोड़ में बनेगा मेडिकल कॉलेज, 550 बिस्तरों वाले अस्पताल में मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाए

कॉलेज का निर्माण 14.97 एकड़ में किया जाएगा, जिसमें सौर ऊर्जा, एलईडी लाइटिंग और वर्षा जल संग्रहण जैसी ऊर्जा दक्षता तकनीकों का उपयोग होगा। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और अपशिष्ट जल पुनः उपयोग की व्यवस्था भी की जाएगी। कॉलेज का निर्माण 14.97 एकड़ में ग्रीन बिल्डिंग कॉस्पेट पर किया जाएगा। इसमें 100 एमबीबीएस छात्रों की प्रवेश क्षमता होगी।  और पढ़ें

06:06 PM, 17-Nov-2024

देवास में सिंथेटिक ट्रैक का भूमिपूजन: वन डिस्ट्रिक्ट-वन स्पोर्टस कॉम्पलेक्स के तहत सभी जिलों में स्टेडियम बनें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का नई दिल्ली से वर्चुअली जुड़कर भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेल अधोसंरचना का निरंतर विकास हो रहा है।  और पढ़ें

05:58 PM, 17-Nov-2024

Bhopal News: 'अभिमन्यु' सिखा रहा छोटी कानूनी बारीकियां, ताकि बड़े नुकसान से बचें, जानें क्या है कार्यक्रम

पुलिस के इस "अभिमन्यु अभियान" के तहत स्कूल, कॉलेज सहित अन्य शैक्षणिक और शासकीय अशासकीय संस्थाओं में पुलिस विभाग के जानकार अधिकारी लोगों को कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया जा रहा है। और पढ़ें

05:51 PM, 17-Nov-2024

MP News: जरी और चटखारे स्वाद सहित विदेशियों को भा रहे बाग प्रिंट, जानिए क्या खास है अंतरराष्ट्रीय मेले में

दिल्ली के प्रगति मैदान पर इन दिनों जारी 46वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में मप्र के जोन में मौजूद बाग प्रिंट यहां आने वालों का आकर्षण केंद्र बना हुआ है। हाजी इस्माइल खत्री को उनके पिता से यह कला विरासत में मिली और उन्होंने इस सिलसिले को आगे भी बढ़ाया।  और पढ़ें

05:40 PM, 17-Nov-2024

नशेड़ी महिला देखा क्या: सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा कर बोली- मैं नशे में हूं, उलझना मत...और फिर पहुंची थाने

महिला का रात में हाइवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने देर रात में जमकर हंगामा किया और वह फिर सुबह सिविल लाइन थाने पहुंच गई और वहां ड्रामा करने लगी। और पढ़ें

05:12 PM, 17-Nov-2024

MP News: सांसद की मौजूदगी में हुई भारतीय मुद्रा की तौहीन, पैरों तले रौंदे गए नोट, जानिए क्या है मामला

राजधानी भोपाल में आयोजित एक वलीमा दावत में कव्वाली की महफिल सजाई गई थी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व महामंत्री एम हसन पप्पू के बेटे आमिर हसन की शादी के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया गया था।  और पढ़ें

04:26 PM, 17-Nov-2024

Sagar News: तलैया में डूबने से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत, फुलेर मेला में हुआ हादसा, SDRF ने निकाला शव

शिवराज सिंह लोधी तालाब में नहा रहे थे। तालाब में नहाते-नहाते अचानक उसी में गिर गए। जब लोगों ने देखा तो स्थानीय गोताखोरों की मदद से उन्हें निकालने की कोशिश की, लेकिन वह मिल नहीं पाई। और पढ़ें

04:02 PM, 17-Nov-2024

MP News: छतरपुर में बच्चों ने गुरुजी पर लगाया यौन शोषण का आरोप, शिकायत के बाद आश्रम पहुंची पुलिस

छतरपुर के गुरुकुल आश्रम के गुरुजी पर बच्चों के यौन शोषण का आरोप लगा है। आश्रम में पढ़ने वाले तीन बच्चों ने शिकायत की है। उसके बाद पुलिस भी जांच करने आश्रम पहुंची। और पढ़ें

03:58 PM, 17-Nov-2024

Ujjain News: अगहन महीने की पहली सवारी सोमवार को, श्री चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में निकलेंगे नगर भ्रमण पर

मार्गशीर्ष यानी अगहन महीने की पहली सवारी कल यानी सोमवार को निकलेगी। श्री चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में नगर भ्रमण पर निकलेंगे। और पढ़ें

03:30 PM, 17-Nov-2024

Gwalior Central Jail: बंदियों के पैरोल जंप कर फरार होने का सिलसिला जारी, जघन्य अपराध के दो कैदी फरार

केंद्रीय जेल से बंदियों के पैरोल जंप कर फरार होने का सिलसिला जारी है। हत्या जैसे जघन्य अपराध में सजा काट रहे दो बंदी पैरोल जंप कर फरार हो गए। और पढ़ें

03:20 PM, 17-Nov-2024

Damoh: मैदान में उतरे मंत्री धर्मेंद्र सिंह, चौके-छक्के लगाने के बाद भी भाई की टीम से हारे, टूर्नामेंट शुरू

टूर्नामेंट का शुभारंभ शुक्रवार रात हुआ और पहला मैच मंत्री इलेवन और व्यापारी इलेवन के बीच खेला गया। इस मैच में मंत्री की टीम हार गई। मंत्री इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 66 रन बनाए थे।   और पढ़ें

03:11 PM, 17-Nov-2024

MP News: हंसने पर फंसा अधिकारी, नौकरी पर आ गई बात, छतरपुर अपर कलेक्टर ने नोटिस थमाकर कर पूछा कारण; जानें मामला

छतरपुर जिला पंचायत कार्यालय में चल ही जनसुनवाई में नोडल अधिकारी हंसना महंगा पड़ गया। अपर कलेक्टर मिलिंद नागदवे ने हंसने के कारण नोडल अधिकारी को नोटिस जारी किया है।   और पढ़ें

02:26 PM, 17-Nov-2024

Damoh News: पैदल भ्रमण कर माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने निकला युवक, अब तक 48 हजार किमी की पदयात्रा की

गौरव ने गूगल मैप की सहायता से 13 नवंबर 2021 को भारत भ्रमण की शुरुआत की। वह उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लेह-लद्दाख, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान सहित मध्य प्रदेश का भ्रमण कर चुका है। और पढ़ें

02:09 PM, 17-Nov-2024

Khargone News: SDM की गाड़ी और ईको कार में जोरदार टक्कर, दूल्हे के भाई समेत दो की मौत, छह गंभीर रूप से घायल

हादसे में घायल जगदीश प्रजापत ने बताया कि वे लोग डालकी से बुरहानपुर शादी में जा रहे थे। इस दौरान क्रॉसिंग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी कार को टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो बड़वानी जिले के सेंधवा एसडीएम की है।   और पढ़ें

01:23 PM, 17-Nov-2024

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 17 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

एसडीओपी राजाराम धाकड़ ने बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैवलर वाहन पलट गया। जांच में पता चला है कि वाहन चलाते समय चालक को झपकी लग गई थी, जिससे यह हादसा हुआ। चालक को हिरासत में ले लिया गया है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें