फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 16 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:48 PM, 16-Nov-2024

Harda: पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट पीड़ितों की न्याय यात्रा का पुलिस से टकराव, धक्का-मुक्की और खाना न देने का आरोप

नेमावर में यात्रा के दूसरे दिन पुलिस ने हाईवे पर रोकने का प्रयास किया, जिससे पीड़ितों और पुलिस के बीच टकराव हुआ। पीड़ितों ने पुलिस पर धक्का-मुक्की और अभद्र भाषा के आरोप लगाए।  और पढ़ें

10:45 PM, 16-Nov-2024

MP News: स्व. माधव राव सिंधिया की मूर्ति को बिना अनुमति हटाने पर एक्शन, सीएम के निर्देश पर इंजीनियर निलंबित

कटनी बायपास पर बगैर अनुमति स्व. माधव राव सिंधिया की प्रतिमा को दूसरी जगह शिफ्ट करने की कार्रवाई पर सख्त कार्रवाई की गई है। सीएम के निर्देश पर इंजीनियर्स को निलंबित कर दिया गया है। 
  और पढ़ें

10:34 PM, 16-Nov-2024

Harda: आत्महत्या के बाद किसान का शव लेकर कलेक्टर निवास पर परिजनों का हंगामा, तीन दिन में कार्रवाई के बाद माने

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में खेत के रास्ते को लेकर विवाद ने 72 वर्षीय किसान बाबूलाल जाट की जान ले ली। लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद और प्रशासनिक लापरवाही से मायूस होकर किसान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। और पढ़ें

विज्ञापन
10:24 PM, 16-Nov-2024

MP News: भोपाल उत्सव मेले का शुभारंभ, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- मेलों और उत्सवों को मिलेगा पूरा प्रोत्साहन

भोपाल के टीटी नगर स्थित दशहरा मैदान में शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्राचीन मेलों और उत्सवों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है, क्योंकि यह हमारी संस्कृति और गौरवशाली इतिहास का अभिन्न हिस्सा हैं। और पढ़ें

10:21 PM, 16-Nov-2024

Jabalpur News: ठगों ने सैलून कर्मचारी को 6 घंटे किया 'डिजिटल अरेस्ट', 15 साल की सजा का डर दिखाकर ऐंठे रुपये

जबलपुर में साइबर ठगी का अनोखा मामला सामने आया, जिसमें ठगों ने एक सैलून कर्मचारी को "डिजिटल अरेस्ट" में रखकर 6 घंटे तक धमकाया। खुद को पुलिस अधिकारी बताकर ठगों ने युवक पर अश्लील वीडियो साझा करने का झूठा आरोप लगाते हुए 15 साल की सजा का डर दिखाया और 24,000 रुपये की मांग की। और पढ़ें

विज्ञापन
10:08 PM, 16-Nov-2024

MP News: वैश्विक शिखर सम्मेलन 2024 का शुभारंभ, सीएम ने कहा- हमारी आध्यात्मिकता हमें विश्व गुरु बना सकती है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत की ताकत उसकी आध्यात्मिकता है। उन्होंने कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश है, जिसने समर्थ होते हुए भी कभी किसी पर आक्रमण नहीं किया। हमारी आध्यात्मिकता हमें बुरे समय में संरक्षण और सहयोग प्रदान करती है और यही ताकत हमें विश्व गुरु बना सकती है।  और पढ़ें

10:04 PM, 16-Nov-2024

Mp weather: पचमढ़ी में 1 दिन में लुढ़का 2 डिग्री से ज्यादा पारा 7.8 दर्ज, भोपाल समेत कई शहरों में ठंड का असर

प्रदेश के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है पचमढ़ी का पारा एक दिन में दो डिग्री से ज्यादा लुढ़क गया है। यहां का न्यूनतम तापमान 7.8 दर्ज किया गया। भोपाल समेत कई शहरों में ठंड का असर रहा। 20 नवंबर तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

  और पढ़ें

10:03 PM, 16-Nov-2024

MP News: स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा हटाने में लापरवाही, 4 इंजीनियर सस्पेंड, NHAI अधिकारियों को नोटिस जारी

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में फ्लाईओवर निर्माण के दौरान केंद्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा को असंवेदनशील तरीके से हटाने का मामला तूल पकड़ गया है। वायरल वीडियो में मूर्ति को गले में पट्टा डालकर जेसीबी से हटाते हुए दिखाया गया, जिससे राजनीति गरमा गई।  और पढ़ें

09:37 PM, 16-Nov-2024

Cyber Crime: सायबर जालसाजों को बैंक खाते बेचने वाला बिहार का गिरोह पकड़ाया, देशभर में 1800 बैंक खाते बेच डाले

मध्य प्रदेश की राजधानी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बिहार के गिरोह से सैकड़ों फर्जी आधार कार्ड, एटीएम व पैनकार्ड जब्त किए गए हैं। फर्जी आधार कार्ड से हजारों सिमकार्ड खरीद गए थे। मुंबई, लखनऊ, इंदौर, हैदराबाद व अहमदाबाद में भी इस तरह की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। 
  और पढ़ें

08:57 PM, 16-Nov-2024

MP News: पन्ना की पूरी हुई तमन्ना, फिर मिला 7 कैरेट 44 सेंट का चमचमाता हीरा, 20 लाख रुपये आंकी गई कीमत

पूर्व में भी किसान और उसके साथियों को मिल चुके है एक दर्जन से अधिक हीरे। यह हीरा 4 दिसंबर को होने वाली नीलामी में रखा जाएगा। किसान दिलीप मिस्त्री और उनके साथियों ने लॉकडाउन के दौरान अपने खेत को हीरा खदान में बदलकर एक दर्जन से ज्यादा हीरे अब तक खोजे हैं। और पढ़ें

08:44 PM, 16-Nov-2024

Mp:कांग्रेस को मतगणना में गड़बड़ी की आशंका,चुनाव आयोग से BJP प्रत्याशी रावत के रिश्तेदारों को दूर रखने की मांग

प्रदेश के दो सीटों पर हुए उप चुनाव की मतगड़ना में कांग्रेस को गड़बड़ी का डर लग रहा है। इसे लेकर कांग्रेस ने विजयपुर से भाजपा प्रत्याशी रावत के रिश्तेदारों को मतगणना के दिन माईक्रो आब्जर्वर की ड्यूटी से हटाने की मांग चुनाव आयोग से की है। 
  और पढ़ें

08:13 PM, 16-Nov-2024

Indore News: पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर ने मांगे 50 हजार रुपए, महिलाओं ने जेवर गिरवी रखे

Indore News: लोकायुक्त पुलिस के आते ही चिल्लाने लगा डॉक्टर, बोला मुझे फंसाया जा रहा है, पुलिस ने जब रिकार्डिंग सुनाई तब शांत हुआ। 
  और पढ़ें

07:58 PM, 16-Nov-2024

Indore News: महाराष्ट्र चुनाव के लिए जा रही सवा करोड़ की शराब पकड़ाई, रातभर पेटियां गिनती रही पुलिस

Indore News: पुलिस को टैंकर में से 980 पेटी शराब जब्त हुई है। ड्राइवर ने बताया कि यह शराब महाराष्ट्र ले जाना थी। उसने अंबाला से शराब से भरा हुआ ट्रक लिया था। 
  और पढ़ें

07:49 PM, 16-Nov-2024

Mp: सीएम के विदेश यात्रा पर पटवारी का तंज, बोले- देश-प्रदेश में फ्लाप-शो के बाद अब विदेश में होगी निवेश-नौटंकी

पीसीसी चीफ पटवारी ने CM के विदेश यात्रा पर तंज कसते हुए कहा है कि रीजनल इंडस्ट्रियल कांक्लेव में सरकारी धन डुबा चुकी सरकार अब विदेश दौरे में कर्जदार प्रदेश का सरकारी धन लुटाएगी। कागजी-विकास’ के भरोसे कब तक तालियां बजाएगा सरकार का मासूम-मुखिया। और पढ़ें

07:49 PM, 16-Nov-2024

Ujjain: निगम आयुक्त के बंगले में छोड़े जाएंगे आवारा कुत्ते, कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने दी चेतावनी, जानें मामला

मंदसौर शहर में बढ़ते आवारा कुत्तों के हमले ने नागरिकों को दहशत में डाल दिया है। पिछले 10 महीनों में 5,985 लोग कुत्तों के हमले का शिकार हो चुके हैं, और इस कारण छह मौतें भी हो चुकी हैं। और पढ़ें

07:23 PM, 16-Nov-2024

Mp: हरदा विस्फोट पीड़ितों को 9 माह में नहीं मिला मुआवजा, पीड़ित पैदल आ रहे भोपाल, नेता प्रतिपक्ष ने CM को घेरा

एमपी के हरदा में 9 महीने पहले पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट मे पीड़ितों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। पीड़ित हरदा से भोपाल तक पैदल यात्रा कर रहे हैं। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार को जमकर घेरा है। और सीएम से पांच सावल किए हैं।
  और पढ़ें

06:59 PM, 16-Nov-2024

Mandsaur News: जिंदा बेटी का किया गोरनी कार्यक्रम, शोक पत्रिका भी छपवाई, किया धूप ध्यान, जानें पूरा मामला

युवती ने घर से बिना बताए प्रेम विवाह किया और जब पुलिस उसे वापस लाई, तो उसने परिवार को पहचानने से इनकार कर दिया। इस घटना से आहत परिजनों ने रिश्तेदारों और समाजजनों को शोक पत्रिका भेजकर 300 लोगों के साथ यह आयोजन किया। और पढ़ें

06:57 PM, 16-Nov-2024

Indore: नाबालिग को शादी का झांसा देकर युवक करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर परिजनों ने कराई एफआईआर

16 वर्षीय किशोरी की दोस्ती आरोपी रविंद्र से हुई थी। एक दिन जब आरोपी के घर कोई नहीं था, तब वह किशोरी को अपने घर ले गया और शारीरिक संबंध बनाए। उसने शादी करने का वादा भी किया। दो दिन पहले जब किशोरी की तबीयत खराब हुई तो परिजन उसे अस्पताल ले गए। और पढ़ें

06:47 PM, 16-Nov-2024

Bhopal: PRO पूजा थापक सुसाइड केस में नया मोड़,ससुर बोले- पहले से थी शादीशुदा,नाना-नानी को मिली बच्चे की कस्टडी

PRO पूजा थापक के सुसाइड केस में नया मोड़ आ गया है। पूजा के ससुर ने कहा है कि पूजा निखिल से पहले नायब तहसीलदार महेश परमार से शादी की थी। वहीं  बेटे की कस्टडी कुटुंब न्यायालय ने नाना-नानी को दी है। पुलिस ने  बच्चों को दादा-दादी के पास से छुड़ावाय है। और पढ़ें

06:45 PM, 16-Nov-2024

Shivpuri News: पीएम मोदी से दूसरी बार मिली शिवपुरी की ललिता और विद्या, बोलीं- जनमन की बदौलत मिले पक्के आवास

शिवपुरी जिले की सहरिया आदिवासी महिलाओं, ललिता और विद्या आदिवासी, ने बिहार के जमुई में बिरसा मुंडा जयंती के कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधी बातचीत की। पीएम ने शिवपुरी जिले में पीएम जनमन योजना के तहत बने आवासों पर चर्चा की। और पढ़ें

06:41 PM, 16-Nov-2024

Indore: यूरेशियन ग्रुप की बैठक में शमिल होंगे 25 देशों के प्रतिनिधि, आयोजन स्थल के आसपास सौंदर्यीकरण शुरू

बैठक में आने वाले विदेशी मेहमानों के लिए एयरपोर्ट से विजय नगर तक के हिस्सों में रंग-रोगन किया जा रहा है। दीवारों पर थ्रीडी पेंटिंग भी की जा रही है। मेहमानों के लिए एक भोज 56 दुकान पर होगा। उसका सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। और पढ़ें

06:27 PM, 16-Nov-2024

Sidhi News: एसआई की वर्दी पहन बुलेट से चलने वाली ठग अनारकली गिरफ्तार, खुद को बता रही थानेदार

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में खुद को जमोड़ी थाने की एसआई बताने वाली एक महिला ने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर तेंदुआ निवासी शांति साकेत से 70 हजार रुपये ठग लिए। महिला ने रिटायर होने वाली सफाई कर्मचारी की जगह नौकरी दिलाने का वादा किया था। और पढ़ें

06:13 PM, 16-Nov-2024

Tikamgarh News: टीकमगढ़ और कारी नगर में पुलिस की कार्रवाई, अवैध गांजे के साथ दो गिरफ्तार

टीकमगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्थानों पर छापेमारी में 700 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया। पुलिस अधीक्षक ने मादक पदार्थों की बिक्री और सेवन के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है, साथ ही थाना प्रभारियों को जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। और पढ़ें

05:53 PM, 16-Nov-2024

Tikamgarh: भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में संघर्ष, चले डंडे और लात-घूसे, पुलिस ने शांति भंग में दर्ज किया केस

टीकमगढ़ जिले के पलेरा नगर के वार्ड नंबर 14 में एक प्लॉट के कब्जे को लेकर दो गुटों में शनिवार को झगड़ा हो गया। विवादित प्लॉट को मालिक महिला द्वारा कई लोगों को बेचने के कारण संघर्ष हुआ। जगदीश विश्वकर्मा और खजरी सरपंच प्रतिनिधि अंशुल तिवारी के गुटों ने लाठी-डंडों और लात-घूसों से एक-दूसरे पर हमला किया। और पढ़ें

05:41 PM, 16-Nov-2024

Mandsaur News: महू-नीमच फोरलेन पर मार्बल से भरा ट्रक पलटा, चालक की मौत, रेस्क्यू के बाद दो की बची जान

मध्यप्रदेश के महू-नीमच फोरलेन मार्ग पर गुराड़िया बालाजी चौराहे के पास शुक्रवार-शनिवार की रात मार्बल से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में 20 वर्षीय चालक अभय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक के केबिन में फंसे दो अन्य घायलों को 6 घंटे लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बचा लिया गया। और पढ़ें

05:23 PM, 16-Nov-2024

Indore News: पापा लेने आ जाओ... रास्ते में मौत हो गई, बच्चों को लेना जा रहे थे रास्ते में हो गया हादसा

Indore News: पत्नी और बच्चों को लेने बायपास जा रहे पिता को रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। सड़क पर इंतजार करता रहा परिवार और बुरी खबर आ गई। 
  और पढ़ें

05:11 PM, 16-Nov-2024

Shahdol News: तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से मवेशी चरा रहे अधेड़ की मौत, चपेट में आए दो मवेशियों ने भी तोड़ा दम

मध्यप्रदेश के देवलौंद के जगमल गांव में एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने 55 वर्षीय त्रिभुवन पिता रामशरण और उसके दो मवेशियों को कुचल दिया, जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने घटना स्थल पर सड़क जाम कर विरोध किया। और पढ़ें

05:01 PM, 16-Nov-2024

Khandwa: पॉश कॉलोनी में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, चार महिलाएं गिरफ्तार, मकान मालिक सहित अन्य की तलाश

गिरफ्तार महिलाओं में से दो खंडवा की, एक भोपाल की और एक छिंदवाड़ा की है। पुलिस ने इस मामले में मकान मालिक और अन्य ग्राहकों की तलाश शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि महिलाएं मोबाइल के जरिए ग्राहकों से संपर्क कर रही थीं। और पढ़ें

04:49 PM, 16-Nov-2024

Guna News: गुना में शांत हुआ तीन दिन से जारी जनाक्रोश, हनुमान प्रतिमा पर गंदगी फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार

गुना जिले के मृगवास कस्बे में हनुमानजी की प्रतिमा पर गंदगी फेंकने के मामले में पुलिस ने आरोपी कैलाश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से 12 नवंबर से मृगवास में तनाव का माहौल था। और पढ़ें

04:48 PM, 16-Nov-2024

Indore News: कई जिंदगियों पर भारी पड़ी एक रिश्तेदार की जिद, नहीं हुआ अंगदान, जरूरतमंद मरीजों की टूटी उम्मीदें

Indore News: परिजन की सहमति के बाद भी 37 वर्षीय महिला का अंगदान नहीं हो पाया, एक रिश्तेदार की वजह से 60वां ग्रीन कॉरिडोर आखरी वक्त में अटक गया।
  और पढ़ें

04:30 PM, 16-Nov-2024

Indore News: बाइक पर घूम रहे युवक युवती को बस ने टक्कर मारी, दोनों की मौत

Indore News: घटना अंधे मोड़ पर हुई, जहां उनकी बाइक को एक निजी कंपनी की बस ने टक्कर मार दी। यह हादसा आंबेडकर स्मारक के पास हुआ। 
  और पढ़ें

04:05 PM, 16-Nov-2024

Ujjain News: एफआईआर दर्ज करने के लिए प्रधान आरक्षक मांग रहा था रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

लोकायुक्त ने प्रधान आरक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले में उप निरीक्षक आनंद सोनी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। और पढ़ें

02:01 PM, 16-Nov-2024

Inodre News: कानून की सख्ती और दोस्ती की मिसाल, कैप्टन पीसी गुप्ता नहीं रहे

Indore News: कांग्रेस, भाजपा के नेता हों या फिर शहर के प्रमुख सामाजिक संगठन सभी जगह पीसी गुप्ता के संबंध मिलनसार रहे। 
  और पढ़ें

01:43 PM, 16-Nov-2024

MP Crime: ऑटो के कागज के नाम पर डरा रहे थे बिना बर्दी के पुलिस वाले, विरोध करने पर पीटा, FIR की; अब मची खलबली

कटनी में पीड़ितों पर झूठी एफआईआर होने से आक्रोशित लोग कटनी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और डीएसपी उमराव सिंह से मिलकर आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। और पढ़ें

01:18 PM, 16-Nov-2024

Shahdol News: तीन महीने में 7.64 लाख रुपये शहडोल पुलिस ने फरियादियों को वापस कराए, साइबर फ्रॉड में गंवाए थे

साइबर सेल प्रभारी सत्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि साइबर अपराधी लोगों को अपने जाल में फंसा कर उनसे रकम ऐंठते हैं। लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है। अगर किसी के साथ फ्रॉड हो तो बिना देर किए इसकी सूचना संबंधित थाने या साइबर सेल में दें।  और पढ़ें

12:35 PM, 16-Nov-2024

Gwalior Crime News: CM योगी के मंत्री मनोहर लाल मन्नू के ड्राइवर और पीएसओ को पीटा, पिस्टल भी छीनी, जानें मामला

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी आगरा से ललितपुर की ओर जा रहे थे। हाईवे पर ट्रक पलटने के कारण जाम लगा था।  गाड़ी को रॉन्ग साइड निकालने के चक्कर में पीएसओ और ड्राइवर का बाइक सवार से विवाद हो गया। उसने अपने साथियों को बुलाकर दोनों के साथ मारपीट कर दी। और पढ़ें

12:09 PM, 16-Nov-2024

Maihar News: कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापामार कार्रवाई में खाद्य विभाग की टीम ने जब्त की 365 बोरी खाद

सतना के उप संचालक कृषि मनोज कश्यप ने बताया कि मैहर के दो दुकानों पर दिन खाद्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान दुकानदार दुकान बंद करके फरार हो गए, टीम ने 365 बोरी खाद जब्त की है। और पढ़ें

11:50 AM, 16-Nov-2024

Indore: इंदौर में ईएसआईसी शुरू करेगा नया मेडिकल काॅलेज,पुराने अस्पताल की बिल्डिंग तोड़कर बनेगा

इंदौर में नया मेडिकल काॅलेज खोलने की योजना दस साल पहले बनी थी, लेकिन तब मेडिकल काॅलेज के लिए 50 एकड़ से ज्यादा की जमीन का नियम था और काॅलेज के छात्रों को प्रैक्टिस के लिए बड़े और आधुनिक अस्पताल की जरुरत भी होती है। और पढ़ें

11:46 AM, 16-Nov-2024

Ujjain News: अनोखे भक्त ने बाबा महाकाल को चढ़ाई डॉलर के नोटों से बनी माला, नाम भी रखा गुप्त

श्री महाकालेश्वर मंदिर के नंदी हॉल प्रभारी आशीष दुबे ने बताया कि भस्म आरती के दौरान एक भक्त ने बाबा महाकाल को डॉलर के नोटों से बनी माला अर्पित की है। श्रद्धालु ने अपना नाम गुप्त रखा है। और पढ़ें

10:58 AM, 16-Nov-2024

Guna News: धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान की आकर्षक लोकनृत्य के साथ शुरुआत, विधायक शामिल हुए, देखें वीडियो

गौरव दिवस के कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को लाभ वितरित किए गए। साथ ही बिहार के जमुई में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बड़ी एलईडी स्क्रीन पर किया गया। और पढ़ें

10:48 AM, 16-Nov-2024

Ujjain News: क्षिप्रा स्नान कर लौट रहे राजस्थान के परिवार की कार का टायर फटा, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

परिवार के सदस्यों ने बताया कि चालक कार को काफी तेज गति से चला रहा था, जिसके कारण टायर फटने पर हादसा हो गया। आज मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। और पढ़ें

10:40 AM, 16-Nov-2024

MP News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 10 हाथियों की मौत का मामला, एनजीटी सख्त, एक सप्ताह में मांगा जवाब

मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 72 घंटे में 10 हाथियों की मौत के मामले में अब नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने स्वत: संज्ञान लिया है। एनजीटी ने संबंधित अधिकारियों से एक सप्ताह में जवाब मांगा है।  और पढ़ें

10:35 AM, 16-Nov-2024

Ujjain News: पानी पीने गई बालिका का कुएं से मिला शव, चप्पल और जैकेट से पहचान, पुलिस ने शुरू की जांच

खेत पर काम कर रही बालिका काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। कुएं के पास चप्पल और जरकीन दिखाई दी। शंका होने पर कुएं में खोजबीन शुरू की गई। आधे घंटे बाद उसका शव बाहर निकाला गया। और पढ़ें

10:23 AM, 16-Nov-2024

Ujjain News: हरिहर मिलन के दौरान आतिशबाजी में आठ लोग घायल, हिंगोट चलाते चार गिरफ्तार, एक के पास चाकू भी मिला

पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात महाकालेश्वर से द्वारकाधीश गोपाल मंदिर तक हरिहर मिलन की सवारी निकाली गई। रास्ते भर युवकों ने आतिशबाजी की। प्रतिबंध के बावजूद कुछ लोगों ने हिंगोट जलाए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

10:23 AM, 16-Nov-2024

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 16 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

सरकार इस्कॉन के सहयोग से गीता महोत्सव आयोजित करने जा रही है, जिसमें भगवान श्री कृष्ण के जीवन से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इस प्रतियोगिता का नाम 'वैल्यू एजुकेशन कॉन्टेस्ट' रखा गया है। इसका पहला पुरस्कार एक लाख रुपये होगा। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें