मध्यप्रदेश के कटनी जिले में अष्टधातु से बनी 180 किलो वजनी गोल्ड प्लेटेड श्रीराम यंत्र पहुंचा, जिसके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। यह यंत्र आंध्रप्रदेश से एक विशेष रथ में यात्रा करते हुए कटनी पहुंचा, जिसे श्री कांची कामकोटि पीठ के मंदिर स्वरूप में सजाया गया था। और पढ़ें
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने लेफ्टिनेंट कर्नल पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला मेजर को राहत देने से इंकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि जांच पूरी हो चुकी है और याचिकाकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की गई है, इसलिए इस मामले में दखल देना संभव नहीं है।
और पढ़ेंगुजरात के एक स्कूल परिसर में शव दफनाने के लिए पहुंचने वाले ग्रामीणों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की। शिक्षा विभाग और स्कूल की लापरवाही के कारण यह मामला सामने आया, जहां पहले भी शव दफनाए जा चुके हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव दफनाने से रोका। और पढ़ें
गुजरात की गांधीनगर साइबर सेल और फुनगा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया, जो ऑनलाइन फ्रॉड कर रहा था। आरोपी ने कॉलेज की छात्राओं और अन्य लोगों को निशाना बनाकर उनके वाट्सएप अकाउंट हैक किए और उनसे पैसे की ठगी की। पुलिस ने आरोपी के पास से कई सामान जब्त किए।
और पढ़ेंश्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शिवना घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों के साथ होमगार्ड के गोताखोर भी तैनात रहे। नाव के जरिए शिवना नदी में पूरे दिन गश्त की गई, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। और पढ़ें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को पटेल नगर इस्कॉन मंदिर में दीपदान महोत्सव में भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गीता जयंती भव्य रूप से मनाई जाएगी। और पढ़ें
मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (मेपकॉस्ट) में इंजीनियर वित्त विशेषज्ञ के रूप में काम कर रहा है। वहीं, शासन से भेजा गया वित्त अधिकारी इंजीनियर के अधीनस्थ कार्य कर रहा है। और पढ़ें
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के बयान का समर्थन किया है। पं. शास्त्री ने कहा कि बंटेंगे तो चीन और पाकिस्तान वाले हमें काटेंगे। और पढ़ें
इस 100 किलोमीटर लंबी यात्रा का आयोजन स्वामी भगवान दास जी के निर्देशन में किया गया है। यात्रा का संरक्षण परमहंस संत स्वामी सीताराम जी महाराज कर रहे हैंं। यह यात्रा नर्मदा पुराण में वर्णित पर्वतराज अमरकंटक की परिक्रमा पर आधारित है। और पढ़ें
कृष्णा बाई पेंशन लेने जा रही थीं। ओवरब्रिज का उपयोग करने के बजाय उन्होंने रेलवे गेट के साइड से पटरी पार करने का प्रयास किया। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटी ने उन्हें मुखाग्नि दी। और पढ़ें
Indore News: पुलिस ने कहा कि उनका अभियान तस्करी के पूरे नेटवर्क को खत्म करने तक जारी रहेगा।
और पढ़ें
Indore News: पत्नी ने घर से निकाले जाने पर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई। मां के पास रह रही पत्नी। पति दे रहा मोबाइल पर धमकी।
और पढ़ें
2023 की तुलना में 2024 के उपचुनाव में लगभग 8% कम मतदान हुआ। भाजपा का कहना है कि किसानों के खेतों में व्यस्त होने के कारण मतदान प्रतिशत कम हुआ। दूसरी ओर, कांग्रेस का दावा है कि निष्पक्ष मतदान के चलते ऐसा हुआ। और पढ़ें
Indore News: अभिनेता महेश ठाकुर की विशेष भूमिका, इंदौर के धर्मेंद्र बिलोटिया भी बिखेरेंगे अपने अभिनय का जलवा।
और पढ़ें
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुक्रवार को शिप्रा नदी का किनारा श्रद्धालुओं के दीपदान से आलोकित हो उठा। विशेष योग में पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने स्नान, पूजन और दीपदान कर परंपरा निभाई, जिससे नदी का दृश्य दिव्य और मनमोहक बन गया।
और पढ़ेंIndore News: आईएमए और लायंस क्लब के सहयोग द्वारा चीनी कम मिठास भरपूर रन वॉक एवं मधुमेह जागरूकता शिविर का आयोजन होगा। रैली में शामिल होंगे बीएसएफ जवान, एनसीसी कैडेट, डॉक्टर और मधुमेह साथी। और पढ़ें
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के धनेटा जंगल में अज्ञात चोरों ने चरवाहे पर हमला कर उसकी 14 बकरियां चुरा लीं। खुद को वनकर्मी बताने वाले चोरों ने झम्मू और उसके साथी को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ेंIndore News: परिचित दंपति ने दिया धोखा, सात लोगों पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, गुजरात से भागकर अकेले वापस आई नाबालिग।
और पढ़ें
Indore News: देशभर से आए 108 रथों ने हिस्सा लिया। बिहार, गुजरात, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से आए इन रथों ने इस आयोजन को विशेष बना दिया।
और पढ़ें
राजधानी भोपाल में हवाओं से ठंडक बढ़ गई है। साथ ही कई शहरों का तापमान लुढ़क गया है। भोपाल का तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर अंत में बूंदाबांदी के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। और पढ़ें
लोकायुक्त इंदौर ने झाबुआ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुरा में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बदले 50,000 रुपये रिश्वत मांगने वाले मेडिकल ऑफिसर डॉ. अर्पित नायक पर कार्रवाई की। आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। और पढ़ें
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मां नर्मदा का आंचल दीपों से सजा हुआ था, और नर्मदा के शीतल जल में तैरते दीपों का दृश्य मंत्रमुग्ध कर देने वाला था। मां नर्मदा की संगीत में आरती से निमाड़ उत्सव का आगाज हुआ। और पढ़ें
एमपी कांग्रेस मैदानी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने प्रदेश स्तरीय समिति बनाई है। पूर्व और वर्तमान विधायकों को जिम्मेदारी दी गई है। समिति प्रदेश में होने वाली संगठनात्मक बैठकों, धरना, प्रदर्शन, जनविरोधी नीतियों को उजागर करने के लिए एजेंडा तैयार करेगी। और पढ़ें
मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक में कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब नर्मदा घाट पर उमड़ पड़ा, जहां भक्तों ने पवित्र जल में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। और पढ़ें
गुरुवार रात दालमिल चौराहा पर तीन बदमाशों ने चाकू लहराते हुए दुकानों में तोड़फोड़ की और पथराव किया। दुकानदारों को धमकाते हुए उन्होंने रूपयों की मांग की और 15-20 मिनट तक उत्पात मचाया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। और पढ़ें
देश का इकलौता छह मुखी भगवान कार्तिकेय का मंदिर मध्य प्रदेश के ग्वालियर के जीवाजी गंज में स्थित हैं जो 400 वर्ष से अधिक पुराना बताया जाता है। आज कार्तिक पूर्णिमा पर मंदिर में भगवान कार्तिकेय का अभिषेक और विशेष शृंगार किया जाता है। और पढ़ें
आयुर्वेद को आयुष्मान योजना में शामिल करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। आयुर्वेद चिकित्सकों का कहना है कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से ईलाज कराना महंगा है इसलिए योजना में जुड़ने से गरीब मरीज भी इलाज करा सकेंगे। और पढ़ें
समारोह के बाद होलकर काॅलेज से भंवरकुआं चौराहा पर शोभायात्रा भी निकाली गई। लोकगीतों की थाप पर लोग थिरकते हुए चले। शोभायात्रा में शामिल लोगों के हाथों में महापुरुषों की तस्वीरें भी थी। जनजाति गौरव दिवस के मौके पर शहर में अन्य आयोजन भी हुए।
और पढ़ें
एमपी कांग्रेस संगठ को मजबूत करने और आगे की रणनीति तैयार करने के लिए दो दिन 21 और 22 नवंबर को भोपाल में बैठक करेगी। बैठक में प्रदेश प्रभारी, नेता प्रतिपक्ष और पीसीसी चीफ समेत सभी दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। और पढ़ें
43वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का शुभारंभ 14 नवम्बर को दिल्ली के प्रगति मैदान में हुआ है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक हर प्रदेश की कला, संस्कृति, उपलब्धियां, खानपान यहां पसरा हुआ है। 27 नवंबर तक जारी रहने वाले इस मेले में मप्र की सहभागिता भी है। और पढ़ें
जब वह बैंक जाने के लिए ब्रिज के समीप से गुजर रही थी। तभी बदमाशों ने बैग छिन लिया। युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन लगाया तो वहां से खजराना थाने जाने के लिए कहा। मुस्कान खजराना थाने पहुंची तो पता चला कि वारदात तिलक नगर थाने में हुई है। और पढ़ें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आदिवासी समाज वो है, जिसने राजकुमार राम को भगवान राम बनाया। आदिवासी समाज वो है, जिसने भारत की संस्कृति और आज़ादी की रक्षा के लिए सैकड़ों वर्षों की लड़ाई को नेतृत्व दिया। और पढ़ें
नर्सिंग काउंसिल रजिस्ट्रार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। फर्जी नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता देने के मामले में हाईकोर्ट ने जांच के निर्देश दिए हैं। इधर एनएसयूआई ने रजिस्ट्रार अनीता चांद को पद से हटाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। और पढ़ें
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक पर फेविक्विट अटैक हुआ है। जिसने भी घटना के बारे मेंं सुना, सब चौंक रहे हैं। युवक झुलस गया है और उसकी आंख-होंठ चिपक गए हैं। अस्पताल में इलाज चल रहा है। और पढ़ें
मुस्लिम महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुनव्वर अली खान ने इज्तिमा प्रबंधन को दिए प्रस्ताव में 5 बिंदुओं पर ध्यान दिलाया है। उन्होंने कहा कि इस बड़े मजमे में अगर यह व्यवस्थाएं शामिल की जाएं तो सामाजिक बुराइयां दूर किए जाने में बड़ा सहयोग मिल सकता है। और पढ़ें
वैकुंठ चतुर्दशी पर बाबा महाकाल गोपाल मंदिर जाकर भगवान श्री हरि से सृष्टि का भार सौंपते हैं। भस्म आरती के दौरान भगवान विष्णु की प्रतिमा का पूजन-अर्चन कर तुलसी और बेल पत्र का आदान-प्रदान किया जाता है। इसके बाद भगवान श्री हरि को उनके मंदिर लौटने का निवेदन किया जाता है। और पढ़ें
मंदसौर में फर्जी कॉल सेंटर संचालित करते हुए चार लड़के और 17 लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी डायमंड रिसर्च कंपनी बनाकर ALGO APP के माध्यम से निवेश करने पर ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर ठगी करते थे। और पढ़ें
दमोह के जामुन गांव में भगवती मानव कल्याण संगठन ने जबलपुर के फरार आरोपी अजय गौड़ को एक नाबालिग छात्रा संग खेत के कमरे में पकड़ा। आरोपी पर बेलखेड़ा थाने में मामले दर्ज हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जबलपुर पुलिस के हवाले कर दिया। और पढ़ें
दमोह जिले के भैंसा गांव में नौरादेही अभ्यारण्य के नियमों से ग्रामीणों का निकासी मार्ग बंद हो गया, जिससे महिलाओं और वन विभाग के बीच विवाद हुआ। ग्रामीणों ने रास्ता खोलने की मांग की है। पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। समाधान के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा जारी है।
और पढ़ेंसागर जिले के रहली में तेज रफ्तार के कारण बड़ा हादसा हो गया। टिकिटोरिया के पास एक ऑटो को बचाने के प्रयास में यात्री बस पलट गई, जिससे दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
और पढ़ेंउमरिया जिले के सरकारी छात्रावास से चार आदिवासी छात्र लापता हो गए। स्कूल के लिए निकले बच्चे विद्यालय नहीं पहुंचे। पुलिस ने एक छात्र को शहडोल स्टेशन से बरामद किया, जबकि तीन की तलाश जारी है। प्रशासन जांच में जुटा है।
और पढ़ेंभारतीय जनता पार्टी के विधायक हजारीलाल दांगी ने कहा कि जब पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी इन कुप्रथाओं को रोकने के लिए पहुंचते हैं तो उन्हें रोकने का काम हम जनप्रतिनिधि ही करते हैं। हमें उनका सहयोग करना चाहिए। और पढ़ें
जिस युवक का शव शुक्रवार सुबह विधायक के घर के समीप दुकान के बाहर देखा, उसे गुरुवार रात लोगों ने सड़क पर टहलते हुए देखा था। वह शराब के नशे में लग रह था। संभवत: रात को उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। और पढ़ें
क्रिकेटर धवल कुलकर्णी अपनी पत्नी श्रद्धा और बेटी के साथ भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन और अभिषेक भी किया। और पढ़ें
बरेली थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर सुभाष सिंह की मौत से हर कोई हैरान है। एक महीने बाद सुभाष सिंह रिटायर होने वाले थे। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बनारस रहने वाले थे। 28 साल पहले रायसेन में उनकी पुलिस में नौकरी लगी थी। और पढ़ें