फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 12 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:38 PM, 12-Nov-2024

Khandwa: शहर के इकलौते ओवरब्रिज पर रोजाना लग रहा जाम, भारी वाहनों के खराब होने से बन रही जाम की स्थिति

खंडवा नगर में रोजाना ही शहरवासी जाम की स्थिति से जूझ रहे हैं। हालांकि यहां भारी वाहनों के लिए समय भी निर्धारित किया गया है। इनमें से भी अधिकतर भारी वाहन क्षमता से अधिक भरे हुए शहर की सड़कों से ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के सामने से गुजरते रहते हैं। और पढ़ें

10:33 PM, 12-Nov-2024

Jabalpur News: दोस्तों के साथ नदी नहाने गए दो बच्चों की मौत, पाटन की घटना; परिजनों का रोकर बुरा हाल

पाटन थानान्तर्गत गुरू मोहल्ला निवासी पांच बच्चे मंगलवार की दोपहर हिरन नदी में नहाये गये थे। नहाते समय गहरे पानी में जाने के कारण दो बच्चों की मौत हो गयी। स्थानीय लोगों ने बच्चों को बचाने का प्रयास किया परंतु अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। और पढ़ें

10:17 PM, 12-Nov-2024

MP News: तौकीर रजा की दिल्ली यात्रा पर भड़के बाबा बागेश्वर, बोले- ‘तुम पहुंचो, हम यहीं से हवा टाइट कर देंगे’

Bageshwar Baba: बागेश्वर सरकार की गिरफ्तारी के लिए तौकीर रजा सहित लाखों मुस्लिम सुमदाय के लोग दिल्ली पहुंच रहे हैं। इसपर बाबा बागेश्वर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब तक हिंदू राष्ट्र नहीं बन जायेगा, तब तक हिंदुओं को जगाएंगे।

और पढ़ें

विज्ञापन
10:05 PM, 12-Nov-2024

Bhopal News: काम दिलाने के बहाने राजस्थान ले जाकर महिलाओं को बेचा, मानव तस्कर गिरफ्तार

Bhopal News: काम दिलाने के बहाने राजस्थान ले जाकर महिलाओं को बेचने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया थाI और पढ़ें

09:58 PM, 12-Nov-2024

Bhopal Crime News: पहले टक्कर मारी फिर 20 लाख लूटे, पुलिस ने दर्ज किया एक्सीडेंट व मारपीट का केस

श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र के पॉलीटेक्निक चौराहे के पास एक जीरा कारोबारी के दो कर्मचारियों से बाइक सवार बदमाशों ने टक्कर मारकर मारपीट की और स्कूटर की डिग्गी में रखे 20 लाख रुपये लेकर भाग निकले। पुलिस ने एक्सीडेंट और मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:51 PM, 12-Nov-2024

MP News: सीएम बोले- विजन डॉक्यूमेंट @ 2047 का ड्राफ्ट तीन माह में कैबिनेट में प्रस्तुत करें, मंत्री दें सुझाव

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई फैसले लिए गए। इससे पहले अनौपचारिक चर्चा में मुख्यमंत्री ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर पर धार और शहडोल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होंगे। शहडोल में होने वाले कार्यक्रम को पीएम वर्चुअली संबोधित करेंगे। 
  और पढ़ें

09:42 PM, 12-Nov-2024

MP News: मंत्री कृष्णा गौर के बेटे से लेबर सप्लाई का ठेका दिलाने के नाम पर ठगी, आरोपी हुआ गिरफ्तार

MP News: मध्य प्रदेश सरकार की मंत्री कृष्णा गौर के बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर के पोते के साथ ठगी का मामला सामने आया है। कृष्णा गौर के बेटे को साइबर ठगों ने लेबर सप्लाई का ठेका दिलाने के नाम पर 3 लाख 20 हजार रुपए की ठगी की है।
  और पढ़ें

09:30 PM, 12-Nov-2024

Jabalpur: सहायक आयुक्त व सहायक जिला आबकारी अधिकारी पर शिकंजा, साढ़े तीन लाख की रिश्वत लेते पकड़े गए

MP News: जबलपुर लोकायुक्त टीम ने सहायक आबकारी अधिकारी पवन कुमार झारिया को विदेशी मद्य भंडारगार सिवनी में साढ़े तीन लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।  और पढ़ें

09:27 PM, 12-Nov-2024

MP News: विजयपुर और बुधनी में उपचुनाव कल, 5.31 लाख वोटर करेंगे 35 प्रत्याशियों की तकदीर का फैसला


मध्य प्रदेश विधानसभा की दो सीटों विजयपुर और बुधनी के लिए उपचुनाव के लिए तैयारी पूरी हो गई है। बुधवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। और पढ़ें

09:25 PM, 12-Nov-2024

MP: विधायक जयवर्धन सिंह को कोर्ट से राहत, आपराधिक प्रकरण में आरोपी बनाए जाने की मांग संबंधित याचिका खारिज

MP: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पुत्र तथा कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह को हाईकोर्ट से राहत मिली है। हाईकोर्ट जस्टिस संजय द्विवेदी की एकलपीठ ने उन्हें आपराधिक प्रकरण में आरोपी बनाए जाने मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। और पढ़ें

09:22 PM, 12-Nov-2024

MP News: अमेरिका, रूस, इंग्लैंड के इस्कॉन भक्त करताल, मृदंग के साथ भोपाल में हरिनाम संकीर्तन कर झूमे

मंगलवार को भेल जुबली गेट इलाके में संकीर्तन करते हुए भक्त निकले। इससे पहले सोमवार को संकीर्तन साईं बाबा बोर्ड चौराहे से शुरू होकर 10 नंबर मार्केट पर खत्म हुआ। बता दें, बुधवार को इसका आयोजन पटेल नगर में होगा। और पढ़ें

09:18 PM, 12-Nov-2024

Indore: इंदौर की शगुन आर्केड बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर आग, धुएं में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला

धुएं में फंसे लोगों ने मदद के लिए अपने परिजनों व परिचितों को भी काॅल कर दिए। इस कारण मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। संभवत: शार्ट सर्किट के कारण आग लगी। मौके पर कलेक्टर आशीष सिंह व अन्य अधिकारी भी पहुंच गए थे। और पढ़ें

09:16 PM, 12-Nov-2024

MP News: औद्योगिक क्षेत्र मोहासा-बाबई में नवीकरणीय ऊर्जा उपकरण बनाने 214.42 एकड़ भूमि शामिल करने को मंजूरी

कैबिनेट ने विद्युत एवं नवीकरणीय ऊर्जा उपकरणों के विनिर्माण क्षेत्र के लिए आरक्षित 227.54 एकड़ क्षेत्रफल में औद्योगिक क्षेत्र मोहासा बाबई की 214.42 एकड़ भूमि को शामिल किया गया है। इसके बाद अब पार्क का कुल क्षेत्रफल 441.96 एकड़ हो जाएगा। और पढ़ें

09:16 PM, 12-Nov-2024

Sehore: बाल विहार मैदान में टंकी का काम रोका गया, परिवर्तित स्थान पर होगा निर्माण; नपाध्यक्ष ने दी जानकारी

Sehore: बाल विहार मैदान में टंकी का काम रोक दिया गया है। इस मैदान पर खिलाड़ियों के अलावा सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने टंकी के काम को रोकने की पहल की है। 
  और पढ़ें

08:50 PM, 12-Nov-2024

MP: देव दिवाली पर पांच आरतियों में अलग-अलग स्वरूप में भक्तों के लिए सजे महाकाल, तस्वीरें मन मोह लेंगी आपका

MP News: देव दिवाली पर पांच आरतियों में अलग-अलग स्वरूप में बाबा महाकाल ने भक्तों को दर्शन दिये। कभी जटाधारी, कभी निराकार तो कभी वैष्णव तिलक लगाकर अपने भक्तों को दर्शन दिए। और पढ़ें

08:49 PM, 12-Nov-2024

Mp weather: दिसंबर से शुरू होगी कड़ाके की ठंड, दो माह ज्यादा रहेगा असर, पचमढ़ी में 10.6 डिग्री दर्ज किया तापमान

मध्य देश में दिसंबर माह से कड़ाके की ठंड शुरू होने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। नवंबर माह में 10 से 15 डिग्री के बीच तापमान बना रहेगा। दो माह ज्यादा ठंड रहेगी। मंगलवार को पचमढ़ी में सबसे कम 10.6 डिग्री तापमान दर्ज किया किया गया।  और पढ़ें

08:29 PM, 12-Nov-2024

Umaria News: देवउठनी एकादशी के अवसर पर युवाओं ने जरूरतमंदों को बांटे खुशियों से भरे पैकेट और मिट्टी के दीये

उमरिया जिले की युवा टीम उमरिया ने देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह पर जरूरतमंद परिवारों को खुशी का पैकेट भेंट किया, जिसमें नए गर्म कपड़े, मिठाई, दीपक और अन्य चीजें शामिल थीं। पिछले चार वर्षों से यह सेवा टीम द्वारा की जा रही है, जिससे गरीब परिवारों में त्योहार की रौनक फैलती है। और पढ़ें

08:14 PM, 12-Nov-2024

Khandwa: अबूझ मुहर्त शुरू पर शादी का लग्न नहीं, जानें अब क्या रहेंगे विवाह के शुभ मुहूर्त

मंगलवार को देवउठनी एकादशी मनाई जा रही है। इस दिन सूर्य तुला राशि में रहेंगे, जो 16 नवंबर तक रहेंगे। विवाह मुहूर्त वृश्चिक राशि के सूर्य से प्रारंभ हैं। इस साल वृश्चिक राशि में सूर्य 16 नवंबर को रात 8 बजे से विचरण करेंगे। और पढ़ें

08:08 PM, 12-Nov-2024

Sagar: सागर में साबुन फैक्ट्री में हादसा, मिक्सर मशीन में गिरे दो मजदूर, इलाज के दौरान एक की मौत और एक गंभीर

सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र स्थित एक साबुन फैक्ट्री में मिक्सर मशीन की सफाई करते समय हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। घटना की जांच में फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही के संकेत मिल रहे हैं। और पढ़ें

07:46 PM, 12-Nov-2024

Indore News: उर्वरक की कालाबाजारी पर छापेमारी, प्रोडक्शन कंपनी पर एफआईआर

Indore News: अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर भंडारण व्यवस्था की जांच की, इसके बाद क्षेत्रीय थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई। 
  और पढ़ें

07:42 PM, 12-Nov-2024

Shivpuri: लोगों की समस्या सुनने निकले शिवपुरी विधायक, स्कूल और अस्पताल कैंपस में मिला कबाड़

Shivpuri: शिवपुरी के भाजपा विधायक देवेंद्र जैन मंगलवार को शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5 एवं 6 के भ्रमण पर निकले। जहां मौजूद शिवपुरी शहर का एकमात्र शासकीय कन्या विद्यालय की हालत देखकर वह आक्रोशित हो गए। और पढ़ें

07:36 PM, 12-Nov-2024

Indore News: कई सफल नवाचारों से सांस्कृतिक इतिहास में दर्ज हो गया 'पानी का दरख्त'

Indore News: चंद्रकांत देवताले की कविताओं के उत्सव ने स्थापित किए कई प्रतिमान और पढ़ें

07:12 PM, 12-Nov-2024

Bhopal: भोपाल मंडल से गुजरने वाली 8 जोड़ी ट्रेनें 20 नवंबर तक रहेंगी रद्द,फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें रहेगीं जारी

नॉन इंटलॉकिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली 8 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन 20 नवंबर तक प्रभावित रहेगा। वहीं फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा। इधर महामना एक्सप्रेस में दो कोच अस्थाई रूप से लगाए गए हैं। और पढ़ें

07:05 PM, 12-Nov-2024

Indore: इंदौर-बुधनी रेल परियोजना मेें 25 फीसद भी काम नहीं, बुधनी उपचुनाव में भी उठा मुद्दा

विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव के कारण भूमि अधिगृहण करने में देरी की। इसका असर इस प्रोेजेक्ट पर पड़ा। अभी कुछ हिस्सों में पुल-पुलियाएं और रेल लाइ बिछ पाई है, जबकि इस प्रोजक्ट में 100 से ज्यादा पुल-पुलियाएं, 33 ब्रिज बनना है।  और पढ़ें

06:42 PM, 12-Nov-2024

Bhopal: विजयपुर में मतदान से पहले हुई फायरिंग पर कांग्रेसी नेताओं ने बोला हमला,कहा- BJP के गुंडों ने चलाई गोली

मध्य प्रदेश के विजयपुर में मतदान से पहले फायरिंग की घटना पर कांग्रेस के सभी बडे़ नेताओं ने बीजेपी पर चौतरफा हमला बोला है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा है कि बीजेपी के गुंडों ने 11 गांव में गोलियां चलाई है। इधर बीजेपी ने पटलवार किया है।
  और पढ़ें

06:40 PM, 12-Nov-2024

Mandsaur: बाबा श्री खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Mandsaur: देवउठनी एकादशी से जहां सारे मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं। वहीं देवउठनी एकादशी को श्री खाटू श्याम बाबा जन्मदिन आता है। जिससे इस दिन की महत्वता और भी बढ़ जाती है। श्याम बाबा के जन्मोत्सव को श्याम प्रेमियों ने उत्साह के साथ मनाया।
  और पढ़ें

06:33 PM, 12-Nov-2024

MP News: सीएम सायबर मुख्यालय पहुंचे, बोले- ठग दिखा रहे दुस्साहस, हर जिले में सायबर थाना खोलने की बात दोहराई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिजिटल अरेस्ट से बचाए गए ओबेरॉय से फोन पर बात की। उन्होंने साइबर थाने में अधिकारियों से साइबर फ्राॅड पर अधिकारियों से चर्चा की। सीएम ने कहा कि अपराध रोकने में पुलिस लगातार सक्रिय है। और पढ़ें

06:25 PM, 12-Nov-2024

MP News: मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से, पांच दिन चलेगा, तीन नए विधायकों को दिलाई जाएगी शपथ

मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से शुरू होगा। पांच दिवसीय सत्र 20 दिसंबर तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय ने शीतकालीन सत्र की अधिसूचना जारी कर दी।  और पढ़ें

06:18 PM, 12-Nov-2024

Bhopal Crime: नाबालिग छात्रा से दरिंदगी, महिला से ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म…दो अलग-अलग घटना के कांपी राजधानी

Bhopal Crime: राजधानी भोपाल में एक नाबालिग छात्रा से दरिंदगी की गई है। वहीं एक महिला को बंधक बनाकर उसके साथ हैवानियत की गई है। दोनों में मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें

06:17 PM, 12-Nov-2024

Indore: इंदौर हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी, ठेकेदार का भुगतान नहीं करने पर कहा-अधिकारियों का वेतन आधा करो

याचिकाकर्ता के वकील लक्की जैन ने कोर्ट से कहा कि चार साल पहले उज्जैन के एक तालाब का सौदर्यीकरण किया गया था। इसका ठेका जैन ने लिया था। जैन ने इस प्रोजेक्ट पर 70 लाख रुपये खर्च किए, लेकिन नगर निगम ने पैसे की कमी का हवाला देकर काम बंद करा दिया। और पढ़ें

06:16 PM, 12-Nov-2024

Bhopal: देवउठनी ग्यारस पर हआ तुलसी विवाह, कार्यक्रम में शामिल हुए CM बोले- सनातनियों के लिए यह गौरव का दिन

भोपाल में देवउठनी ग्यारस पर कई जगह तुलसी विवाह का आयोजन किया गया। विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सनातनियों के लिए यह गौरव का दिन है। 
  और पढ़ें

06:15 PM, 12-Nov-2024

जघन्य अपराध: कत्ल की सजा काटकर लौटे बेटे ने की पिता की हत्या, खाट की पाटी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

छतरपुर में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला उसका अपना बेटा था। बेटा हत्या के मामले में जेल से सजा काटकर लौटा था।  और पढ़ें

06:04 PM, 12-Nov-2024

Bhopal News: मायके नहीं ले जाने पर महिला ने की थी आत्महत्या, अब पति व सास-ससुर पर एफआईआर दर्ज

Bhopal News: नवविवाहिता के खुदकुशी मामले में पुलिस ने उसक सास-ससुर व पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला के मायके जाने की बात को लेकर पति से कहासुनी हो गई थी।  
  और पढ़ें

06:00 PM, 12-Nov-2024

MP: 66वां अखिल भारतीय कालिदास समारोह का शुभारंभ, उपराष्ट्रपति बोले- हमारे पास 5000 वर्षों की सांस्कृतिक विरासत

Vice President in Ujjain: 66वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह के शुभारंभ अवसर पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि उज्जैन को मेरा कोटि-कोटि वंदन। धार्मिक नगरी के इस ऐतिहासिक क्षण को मैं हर पल याद रखूंगा। और पढ़ें

05:46 PM, 12-Nov-2024

Aiims: एम्स भोपाल अमेरिका के साथ विकसित करेगा ओरल कैंसर की जांच के लिए नई तकनीकी,ओहायो की टीम ने किया निरीक्षण

मध्य प्रदेश में ओरल कैंसर के मरीजो की संख्या में बढ़ोत्तरी के बीच अच्छी खबर है। एम्स भोपाल अमेरिका की यूनिवर्सिटी के साथ ओरल कैंसर की प्रारंभिक जांच के लिए  नई तकनीकी  विकसित करेगा। इसे लेकर एक टीम ने एम्स का निरीक्षण किया है। और पढ़ें

05:25 PM, 12-Nov-2024

Harda : देवउठनी ग्यारस पर होगा भगवान शालिग्राम और तुलसी का विवाह, जानें क्या है इसके पीछे की कथा

आज देवउठनी ग्यारस के मौके पर भगवान शालिग्राम और तुलसीजी का विवाह करवाया जाएगा। दीपावली के बाद मनाया जाने वाले इस पर्व पर परंपरा के अनुसार गन्ने की झोपड़ी में भगवान शालीग्राम से तुलसी विवाह करवाया जाता है। और पढ़ें

05:06 PM, 12-Nov-2024

Khargone: ग्यारस पर हुआ पाड़ों का प्रतिबंधित दंगल, राजा ने टाइगर को पटखनी देकर मैदान से खदेड़ा

इस दंगल में चार पाड़े पहुंचे थे। इनमें से भी दो पाड़ों टाइगर ओर राजा का मुकाबला हुआ। इस दंगल में कभी पशु पालक पवन धनगर का पाड़ा राजा तो कभी पशु पालक सदाशिव बलिराम का पाड़ा टाइगर एक दूसरे को पटखनी देते दिखा। और पढ़ें

04:43 PM, 12-Nov-2024

Ashoknagar: दीपों की रोशनी से जगमगा उठा शहर, महिलाएं और श्रद्धालु हुए शामिल; 34 वर्षों से होता आ रहा आयोजन

मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में लगभग 34 वर्षों से परंपरा के अनुसार ग्यारस पर्व पर एक विशाल प्रभात फेरी का आयोजन किया जाता है, जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु शामिल होते है। और पढ़ें

04:37 PM, 12-Nov-2024

Rajgarh News: सुन लीजिए राजगढ़ नगरपालिका का अल्टीमेटम, नहीं तो कट जायेंगे नल कनेक्शन

राजगढ़ शहरी क्षेत्र में नगरपालिका के द्वारा जल कर राशि के बकायादारों के लिए कचरा वाहन के माध्यम से मुनादी करवाई है, जिसमें सभी बकायादारों को 15 नवंबर तक का अल्टीमेटम दिया गया है। और पढ़ें

04:35 PM, 12-Nov-2024

Bhopal News : मशहूर साहित्यकार जिया फारूखी का इंतकाल, बड़ा बाग कब्रिस्तान में किया सुपुर्द ए खाक

वे शायर और साहित्यकार अच्छे थे या इंसान बेहतर थे, यह तय किया जाना थोड़ा मुश्किल है। बुजुर्गियत की उम्र से भी आगे निकल चुके थे लेकिन उनकी सक्रियता इस बात पर यकीन करने की इजाजत नहीं देती थी। शहर की कमोबेश हर साहित्यिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधि में पूरे जोश के साथ मौजूद रहना उनकी खासियतों में शामिल था। और पढ़ें

04:31 PM, 12-Nov-2024

MP: उज्जैन पहुंचते ही उपराष्ट्रपति धनखड़ का राज्यपाल व सीएम यादव ने किया स्वागत, हैलीपैड पर मौजूद रहे मंत्री

MP News: उज्जैन पहुंचते ही उपराष्ट्रपति धनखड़ का राज्यपाल मंगूभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर आत्मीय स्वागत किया। और पढ़ें

04:06 PM, 12-Nov-2024

Khargone : कसरावद मंडी में सीसीआई ने की कपास की खरीदी शुरू, किसानों के चेहरे पर दिखी मुस्कान

कसरावद मंडी में सी.सी.आई के द्वारा कपास खरीदी के लिए उच्चतम भाव 7421/- रु प्रति क्विंटल रखे गए, तो वहीं न्यूनतम भाव 7272/- रु एवं मॉडल रेट 7272/- रु रखा गया । वहीं मंडी में आये दोनों वाहन की सी.सी.आई. द्वारा खरीदी की गई । और पढ़ें

04:01 PM, 12-Nov-2024

Jabalpur: पार्किंग का पैसा मांगने पर स्टैंड संचालक को महिला पुलिसकर्मियों ने पीटा, वीडियो आने के बाद जांच शुरू

जबलपुर रेलवे स्टेशन के बाहर कार स्टैंड पर किराया मांगने को लेकर दो महिला सब-इंस्पेक्टरों और स्टैंड कर्मचारी के बीच विवाद हो गया, जिसमें सब-इंस्पेक्टरों पर मारपीट का आरोप है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

03:56 PM, 12-Nov-2024

Indore: लुटेरे कैमरे में कैद, लेकिन पुलिस की गिरफ्त से बाहर, बाहरी गैंग का हाथ

बदमाश जिस तरह गलियों से वाकिफ थे। उससे लगता है कि वे दो-तीन दिन से शहर में घुमकर पाॅश इलाकों की रैकी कर रहे थे। पुलिस को यूपी की गैंग पर शक है। बदमाशों की संख्या एक से ज्यादा भी हो सकती है और उनके पास अलग-अलग हथियार भी है। और पढ़ें

03:38 PM, 12-Nov-2024

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 12 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

MP News: टीकमगढ़ जिला जेल में बंदियों द्वारा मशरूम का उत्पादन शुरू कर दिया गया है, जिन्हें एक माह पहले प्रशिक्षण दिया गया था। मशरूम उत्पादन को लेकर के जेल विभाग में और बंदियां में खुशी का माहौल है।

और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें