फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 1 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:27 PM, 01-Nov-2024

MP News: हाथियों की मौत की जांच करने उच्च स्तरीय दल उमरिया भेजने के निर्देश, कोदो टॉक्सिन से मौत की आशंका

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाथियों की मृत्यु के संबंध में आपातकालीन बैठक ली। वन राज्य मंत्री सहित तीन सदस्यीय दल लेगा घटना के सभी पहलुओं की जानकारी लेने उमरिया जाएगा। दोषियों के विरुद्ध  सख्त कार्यवाही होगी। 


  और पढ़ें

11:17 PM, 01-Nov-2024

MP: CM बोले-जन-कल्याण में राज्यों की सीमाएं बाधक नहीं, PM के संकल्प को पूरा करने में कसर नहीं छोड़ेंगे


भोपाल के रवींद्र सभागार में मध्य प्रदेश के 69 वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अंतर्राज्यीय केन-बेतवा लिंक और पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजनाएं से विकास की रफ्तार तेज होगी।  और पढ़ें

11:17 PM, 01-Nov-2024

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- सनातन संस्कृति के पर्व व त्योहार से निकलता है जनता के कल्याण का मार्ग

मुख्यमंत्री ने कहा सनातन संस्कृति में हर दिन एक नया पर्व व त्योहार होता है, यही तो हमारी सनातन संस्कृति है। सनातन संस्कृति के पर्व व त्योहार से जनता के कल्याण का मार्ग निकलता है।
  और पढ़ें

विज्ञापन
11:16 PM, 01-Nov-2024

MP News: 69वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया "मोह लिया रे" पर्यटन का नया टीवीसी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से हम 55 जिलों की सीमाओं में सुधार करने जा रहे हैं और राज्य के विकास में सीमाएं बाधा नहीं बनेंगी। उन्होंने बताया कि राज्य में पिछले 20 वर्षों में 20 मेडिकल कॉलेज स्थापित किए गए हैं  और यह संख्या अगले कुछ सालों में 35 तक पहुंचने की योजना है। और पढ़ें

10:59 PM, 01-Nov-2024

Indore: पटाखे फोड़ने की बात पर सांप्रदायिक तनाव, गाड़ियां फोड़ी, हिन्दूवादियों का प्रदर्शन, सीएम ने कही ये बात

हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और दूसरे पक्ष की गिरफ्तारी और प्रकरण दर्ज की मांग करने लगे। देखते ही देखते भीड़ बढ़ने लगी। मौके पर हिन्द रक्षक संगठन के एकलव्य गौड़ भी समर्थकों के साथ पहुंचेे और नारेबाजी करने लगे। और पढ़ें

विज्ञापन
10:50 PM, 01-Nov-2024

Tikamgarh News: बुंदेलखंड के प्रसिद्ध मोनिया नृत्य की कुंडेश्वर धाम में धूम, सैकड़ों साल पुरानी परंपरा

बुंदेलखंड के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल कुंडेश्वर धाम में शुक्रवार की सुबह से मोनिया नृत्य की धूम है जिसमें हजारों टीम में पहुंचकर के भगवान भोलेनाथ के आंगन में अपनी प्रस्तुति दे रही हैं और पढ़ें

10:36 PM, 01-Nov-2024

अजब-गजब: सीहोर में लगी सांपों की अदालत, सांपों ने बताया डसने का कारण; हैरान करने का मामला सुन हो जाएंगे दंग

MP: जमाना भले ही चांद और मंगल ग्रह की बात करें पर सीहोर के ग्राम लसूड़िया परिहार में आज भी सर्पदंश से पीड़ित लोग स्वस्थ होने के लिए मंदिर में आते है। अब आप इस विश्वास को आस्था कहे या अंधविश्वास, इससे इनको कोई फर्क नही पड़ता है और ये आस्था या अंधविश्वास की प्रथा 200 वर्षों से चली आ रही है। और पढ़ें

10:26 PM, 01-Nov-2024

MP Politics: नई कार्यकारिणी में पद मिलने के बाद पूर्व विधायक ने भी किया किनारा, कई दिग्गज हो रहे नाराज

एमपी कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के ऐलान के बाद से ही कांग्रेस के कई दिग्गज नेता नाराज चल रहे हैं। इसीलिए कार्यकारिणी का गठन होते ही नेताओं के इस्तीफे का दौर शुरू हो गया था। रैगांव विधानसभा की पूर्व विधायक कल्पना वर्मा भी पार्टी से किनारा करते नजर आ रही है। और पढ़ें

10:03 PM, 01-Nov-2024

Jabalpur: जांच में शासकीय पाया जाए तो सरकार के नाम दर्ज करें तालाब, हाईकोर्ट ने रीवा कलेक्टर को दिए निर्देश

If investigation is found to be government then enter the name of the government in the pond और पढ़ें

09:36 PM, 01-Nov-2024

Ujjain News: ऐसे हैं हमारे मुख्यमंत्री मोहन यादव... जानिए किनके साथ बांटी दीपावली की खुशियां

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दीपावली पर उज्जैन शहर में पैदल भ्रमण करके नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी एवं उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागरिकों को दीपावली की मिठाई भी खिलाई। और पढ़ें

09:01 PM, 01-Nov-2024

Chhindwara News: कुएं में मिले प्रेमी प्रेमिका के शव, दोपहर को घर से निकले फिर वापस नहीं लौटे

छिंदवाड़ा में एक कुएं में युवक-युवती के शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों में प्रेम प्रसंग था। दोनों हाल ही में गुजरात से लौटे थे।  और पढ़ें

08:46 PM, 01-Nov-2024

Indore AQI: मप्र की आर्थिक राजधानी इंदौर में 500 पर पहुंचा एक्यूआई, वायु प्रदूषण से दम घुटने का अहसास

Indore Weather Aqi News: इंदौर में दीपावली के दिन इतना वायु प्रदूषण था कि लग रहा था कोहरा जमा हो। सुबह तक वातावरण में धुआं जमा रहा और लोगों को परेशानी होती रही।
  और पढ़ें

08:35 PM, 01-Nov-2024

Ujjain: सीएम बोले- शिक्षा और खेल क्षेत्र में वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास से नई खेल संस्कृति का हुआ उदय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश के 69वें स्थापना दिवस पर भगवान श्री महाकाल की पावन नगरी उज्जैन में 11.43 करोड़ रुपए की लागत से नव-निर्मित बहुउद्देशीय इनडोर खेल परिसर के लोकार्पण किया। और पढ़ें

08:14 PM, 01-Nov-2024

Umaria: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 10वें हाथी की मौत, दिनभर जांच करती रही टीमें; जांच एजेंसियों ने डेरा जमाया

Umaria: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 10वें हाथी की मौत, दिनभर जांच करती रही टीमें; जांच एजेंसियों ने डेरा जमाया और पढ़ें

08:00 PM, 01-Nov-2024

Podcast :कहीं आप भी ना बन ऐसे कॉल का शिकार! जानिए क्या है डिजिटल अरेस्ट !

Podcast :कहीं आप भी ना बन ऐसे कॉल का शिकार! जानिए क्या है डिजिटल अरेस्ट ! और पढ़ें

07:54 PM, 01-Nov-2024

सड़क पर लेटे लोग, ऊपर से गुजरी सैकड़ों गाय, क्या हुआ?

People were lying on the road, hundreds of cows passed over them, what happened? और पढ़ें

07:52 PM, 01-Nov-2024

Bhopal: कमलापति-रीवा स्पेशल ट्रेनों का संचालन 9 नवम्बर तक,छठ तक पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन रहेगा जारी

दीपावली और छठ पर भोपाल मंडल से यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेने चलाई जा रही है। रीवा-रानी कमलापति-रीवा, रानी कमलापति की संचालन 9 नवंबर तक जारी रहेगा। गौरतलब है कि भारतीय रेलवे में 7,296 विशेष गाड़ियां चलाई जा रही हैं। और पढ़ें

07:45 PM, 01-Nov-2024

Chhindwara News: अवैध संबंधों के चलते हुई थी युवक की हत्या, दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छिंदवाड़ा पुलिस ने अंधेकत्ल का पर्दाफाश किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या के पीछे अवैध संबंधों का मामला सामने आया है।  और पढ़ें

07:38 PM, 01-Nov-2024

Indore:इंदौर के समीप देपालपुर में खेला गया हिंगोट युद्ध, एक-दूसरे पर फेंके जलते हुए तीर

पीठ पर बंधे तरकश से हिंगोट निकाले जाते है और उसे जलाकर दूसरी सेना की तरफ फेंका जाता है। यह युद्ध शुक्रवार को भी अंधेरा होने तक खेला गया। इसमें न कोई हारा न कोई जीता। अंधेरा होते ही युद्ध को विराम दिया। और पढ़ें

07:32 PM, 01-Nov-2024

Indore: महापौर ने ब्रिक्स चार्टर के वर्किंग एजेंडा में हिंदी भाषा जोड़ने के लिए कहा, इंदौर की उपलब्धियां बताई

Indore News: महापौर का दुबई दौरा। देश का प्रतिनिधित्व करते हुए सम्मेलन में कही दिल की बात, बैठक में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका से प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।
  और पढ़ें

07:22 PM, 01-Nov-2024

Damoh News: खेत में विवाद के दौरान एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

MP: शुक्रवार दोपहर खेत में काम करते समय दो पक्षों में विवाद के दौरान एक युवक जमीन पर गिर पड़ा और उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजन मदन को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों से मृत घोषित कर दिया है। और पढ़ें

07:20 PM, 01-Nov-2024

Bhopal: भोपाल में डेंगू से युवक की मौत,शहर में दहशत का माहौल, स्वास्थ्य विभाग छुपाने में लगा,लापरवाही का आरोप

भोपाल में डेंगू से एक युवक की निजी अस्पातल में मौत हो गई हैं। जिसके बाद से शहर में दहशत का माहौल है। हालाकिं स्वास्थ्य विभाग मामले को छुपाने में लगा है। वहीं मरीज के परिजन  इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।
  और पढ़ें

07:19 PM, 01-Nov-2024

MP News: सवा लाख में बिका 'लॉरेंस' तो 'सलमान-शाहरुख' को लोगों ने लिया हल्के में, समझें पूरा माजरा

लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान के नाम की चर्चा सुर्खियों में है। इसका असर मप्र में भी देखने को मिला। यहां लॉरेंस की कीमत सवा लाख तो सलमान की कीमत 85 हजार लगाई गई। आखिरकार मामला क्या है, जानने के लिए पढ़ें खबर और पढ़ें

07:18 PM, 01-Nov-2024

Murena Crime: खेत की मेड़ के विवाद में चली जमकर गोलियां, तीन लोग हुए घायल; एक की हुई मौत

Murena Crime: मुरैना के नूराबाद थाना क्षेत्र के बित्तोली गांव में पट्टे की जमीन को लेकर विवाद के दौरान जमकर फायरिंग की घटना हुई। इस दौरान बित्तोली गांव के निवासी कृष्णा गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ें

07:05 PM, 01-Nov-2024

Chhatarpur: तालाब में कूदकर आत्महत्या करने जा रही थी मां, बच्चों की पुकार पर मंदिर जा रही महिलाओं ने बचाया

Chhatarpur News: तालाब में कूदकर आत्महत्या करने जा रही मां को देखकर बच्चे रोने-चीखने लगे, जिसे सुनकर मंदिर में पूजा करने गईं महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर महिला की जान बचा ली। मामला पुलिस तक पहुंचा तो महिला ने वजह भी बताई। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

06:58 PM, 01-Nov-2024

Bhopal: दिवाली के बाद भोपाल की जहरीली हुई हवा, 300 पार पहुंचा AQI, ग्वालियर में सबसे ज्यादा 400 पर रहा AQI

दिवाली बाद राजधानी भोपल समेत कई शहरों की हवा जहरीली हो गई है। ग्वालियर के डीडीनगर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 408 दर्ज किया गया। भोपाल 314 जबलपुर 315 रतलाम 370 उज्जैन 322 और देवास में 316 AQI दर्ज किया गया है, जाे खतरे के निशान से ऊपर ही है।  और पढ़ें

06:32 PM, 01-Nov-2024

Damoh News: आठ माह के बच्चे का शव लेकर थाने पहुंचे परिजन, डॉक्टर पर लगाया लापरवाही से इलाज का आरोप

दमोह में एक बच्चे की मौत होने के बाद हंगामा हो गया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  और पढ़ें

05:54 PM, 01-Nov-2024

Tikamgarh News: आग लगने से महिला की संदिग्ध मौत, आत्महत्या या हत्या? जांच में जुटी पुलिस

टीकमगढ़ शहर में आग लगने से महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है पुलिस पूरे मामले की विवेचना कर रही है यह घटना कई सवाल खड़ी कर रही है और पढ़ें

05:48 PM, 01-Nov-2024

Chhatarpur News: बागेश्वर धाम के पास अवैध हथियारों सहित पकड़े गए आदतन अपराधी, सुरक्षा पर उठे सवाल

Chhatarpur News: बागेश्वर धाम चौकी पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वे इस बात का पता लगा रहे हैं कि अपराधी किस उद्देश्य से अवैध हथियार लेकर बागेश्वर धाम के आसपास घूम रहे थे। और पढ़ें

05:15 PM, 01-Nov-2024

Jabalpur News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत, देर रात अस्पताल से लौटते वक्त हुआ हादसा

जबलपुर में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। उनकी मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। एक युवक की हालत गंभीर बताई गई है।  और पढ़ें

04:59 PM, 01-Nov-2024

Umaria News: हाथियों की मौत पर गर्माई सियासत, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर कसा तंज

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 10 हाथियों की मौत पर अब राजनीती गरमा गई है जहां नेता प्रतिपक्ष ने सोशल मीडिया x पर सरकार पर तंज कसते हुए वीडियो जारी की है और कार्रवाई की मांग की है। और पढ़ें

04:53 PM, 01-Nov-2024

Niwari News: दो बाइकों की भीषण भिड़ंत में दो लोगों की मौत, तीन गंभीर घायल झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर

Niwari News: पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ भी कर रही है। और पढ़ें

04:37 PM, 01-Nov-2024

Guna: गुना में अंडरपास में भरे पानी से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आधे घंटे रोक दी इंटरसिटी एक्सप्रेस

मध्यप्रदेश के गुना जिले में अंडर पास में पानी भरने की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को रेल ही रोक दी,जिस कारण इंटरसिटी एक्सप्रेस लगभग आधा घंटा लेट रवाना हुई। और पढ़ें

04:30 PM, 01-Nov-2024

MP News: भिंड में चौंकाने वाला हादसा, खौलती कढ़ाही में मोबाइल गिरने से बैटरी फटी, झुलसने से युवक की मौत

चंद्रप्रकाश पुत्र रामप्रकाश दोहरे अपने घर पर सब्जी बना रहा था। अचानक से गर्म तेल में मोबाइल गिर गया और ब्लास्ट हुआ जिससे पूरा तेल और आग की लॉ से उसका शरीर जल गया। हादसे में युवक की मौत हो गई।  और पढ़ें

03:52 PM, 01-Nov-2024

MP News: डिंडौरी में तिहरा हत्याकांड, जमीन विवाद में पिता और दोनों बेटों को उतारा मौत के घाट

डिंडौरी में तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। यहां के दो मरावी परिवारों के बीच जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चला आ रहा था। दीपावली के दिन जब एक पक्ष के लोग खेत में धान की फसल काटने पहुंचे, तो दूसरे पक्ष ने इस पर आपत्ति जताई और कहासुनी के बाद विवाद हिंसक रूप ले गया। और पढ़ें

03:50 PM, 01-Nov-2024

Dewas News: दस लाख की फिरौती के लिए मासूम का अपहरण, गैंग ने बच्चे को कई जगह रखा; पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश

Dewas News: देवास में चार साल के बच्चे का दस लाख की फिरौती के लिए अपहरण किया गया था, जिसे कई जगह रखा गया। अब पुलिस ने अपहरण गैंग का पर्दाफाश कर दिया है और तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

03:23 PM, 01-Nov-2024

Damoh News: पीएम आवास कॉलोनी की दीवारों से प्लास्टर गिरा, निकल आई ईंटें, गारंटी पीरियड में ही भागी एजेंसी

नगरपालिका के उपयंत्री और आवास प्रभारी अशोक पाठक का कहना है कि इस मामले की जांच चल रही है। एजेंसी जा चुकी है। अब यह मामला भोपाल का है। इसमें हम कुछ नहीं कह सकते हैं। मरम्मत की जिम्मेदारी हमारी नहीं है। आवासों का आवंटन 2018 में हो गया था। और पढ़ें

02:58 PM, 01-Nov-2024

Indore News: पत्नी को नौकरी से निकाला तो कॉलेज संचालक के घर आग लगाई, हवाई फायर किए

Indore Crime News: पेट्रोल डालकर बंगले के बाहर आग लगा दी। इसके बार पिस्टल से गार्ड के ऊपर फायर किया फिर जलती आग में पटाखे फेंके।
  और पढ़ें

02:30 PM, 01-Nov-2024

Tikamgarh News: दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत में 2 की मौत, तीन घायल झांसी रेफर

पृथ्वीपुर-ओरछा मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। और पढ़ें

02:06 PM, 01-Nov-2024

Bhopal: गैस पीड़ितों के अस्पताल का ये कैसा हाल, लिफ्ट बंद और सीढ़ियां जर्जर; मरीज परेशान, हॉस्पिटल का रुख ऐसा

Bhopal News: परिजनों ने बताया कि खराब लिफ्ट और जर्जर सीढ़ियों के चलते मरीजों को एक मंजिल से दूसरी मंजिल तक ले जाना बहुत कठिन हो गया है। मरीजों को स्ट्रेचर, पलंग या व्हीलचेयर पर ढकेलते हुए दौड़ना पड़ता है, जिससे उनकी तकलीफें बढ़ती हैं। और पढ़ें

01:31 PM, 01-Nov-2024

Cow Gohari Festival: धार में धूमधाम से मना गाय गोहरी पर्व, मन्नतधारियों के ऊपर से गुजरी सैकड़ों सजी-धजी गायें

Dhar News: धार में गाय गोहरी पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मन्नतधारियों के ऊपर से सैकड़ों सजी-धजी गायें गुजारी गईं, जिन्हें देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देखें श्रद्धालुओं के उत्साह से भरी तस्वीरें...। और पढ़ें

01:04 PM, 01-Nov-2024

Indore:तेज रफ्तार स्कार्पियों मोड़ पर बिजली पोल से टक्कराई,गेट तोड़कर निकाला घायल युवकों को

हीरानगर मार्ग पर गुरुवार रात 100 से ज्यादा की स्पीड से एक स्कार्पियों बिजली पोल से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी की स्पीड बहुत तेज थी। पोल से टक्कराने के बाद एयरबेग खुल गए और सीट व बोनट के बीच दो युवक लहुलूहान हालत में फंसे थे। और पढ़ें

12:59 PM, 01-Nov-2024

Shivpuri: पोहरी विधायक क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदातों से परेशान, कहा- चोरी ट्रेस करो वरना सड़क पर उतरूंगा

Shivpuri News: विधायक कैलाश कुशवाह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में चोरी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों से परेशान होकर एसपी से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि चोरी ट्रेस करो वरना सड़क पर उतरूंगा। वहीं, एसपी ने आश्वासन दिया कि ऐसी नौबत नहीं आएगी। और पढ़ें

12:57 PM, 01-Nov-2024

Chhindwara News: चौरई से विधायक रह चुके चौधरी गंभीर का निधन, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़कर BJP में आए थे

चौधरी गंभीर सिंह एक समय में कमलनाथ के खासे करीबी थे। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 1995 में चौरई विधानसभा क्षेत्र से की थी, जब वे जिला पंचायत उपाध्यक्ष बने। लोकसभा चुनाव के बीच वे भाजपा में शामिल हो गए थे। और पढ़ें

12:43 PM, 01-Nov-2024

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 1 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

अवैध शराब ले जाते हुए हादसे का शिकार हुई गाड़ी निवाड़ी जिले के एक जिला पंचायत सदस्य की बताया जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें