फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 13 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:07 PM, 13-Oct-2024

MP News: मध्यप्रदेश में बाबा सिद्दीकी के फरार हत्यारे की तलाश, उज्जैन और ओंकारेश्वर पर इंटेलिजेंस की खास नजर

एनसीपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी कथित रूप से लॉरेंस विश्नोई गैंग ने ली है। हत्या के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन एक आरोपी शिवा गौतम अभी फरार है। इंटेलिजेंस रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी मध्य प्रदेश के धार्मिक स्थलों जैसे ओंकारेश्वर और उज्जैन में छिपा हो सकता है। और पढ़ें

10:27 PM, 13-Oct-2024

Sagar News: सागर जिले में खाद्य विभाग की कार्रवाई, बीना के होटलों से जब्त हुआ दूषित मिल्क केक और पनीर

सागर जिले के बीना शहर में खाद्य विभाग की टीम ने छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया गया। शहर के सर्वोदय चौराहे पर स्थित दो नामचीन होटलों पर कार्रवाई करते हुए यहां से मिल्क केक तथा पनीर के नमूने भरे गए। और पढ़ें

10:11 PM, 13-Oct-2024

Sagar News: भाग्योदय तीर्थ क्षेत्र जैन समाज में विवाद, ब्रह्मचारिणी दीदी से हुई मारपीट, पुलिस ने शुरू की जांच

सागर के भाग्योदय तीर्थ क्षेत्र में जैन समाज के सदस्यों के बीच रविवार को मारपीट का मामला सामने आया है। निर्यापक मुनिश्री सुधासागर महाराज के आहार के दौरान एक 'ब्रह्मचारिणी दीदी' के साथ विवाद हुआ, जब उन्होंने दूसरी पार्टी से हाथ हटाने को कहा। इस पर विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने मोतीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:52 PM, 13-Oct-2024

Shivpuri News: कोलारस थाने में एएसआई ने खाया जहर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, साथियों पर लगाए ये आरोप

शिवपुरी जिले के कोलारस थाने में पदस्थ एएसआई राकेश बंजारा ने प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। एएसआई का आरोप है कि थाने में हो रहे लेनदेन और उनके खिलाफ झूठी रिपोर्ट डालने के चलते वे मानसिक तनाव में थे।  और पढ़ें

09:49 PM, 13-Oct-2024

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव का बढ़ा कद, अमित शाह के साथ हरियाणा विधायक दल की बैठक में भाग लेने जाएंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ हरियाणा में विधायक दल का नेता चुनेंगे। डॉ. यादव को  केंद्रीय नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:36 PM, 13-Oct-2024

Tikamgarh News: पेट्रोल पंप पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लात-घूसे और लाठियां, देखें वीडियो

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर नगर में एक पेट्रोल पंप पर ट्रैक्टर में डीजल भरने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों गुटों के बीच लात-घूंसे और लाठी-डंडे चले, जिससे तीन लोग घायल हो गए। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें संघर्ष को स्पष्ट देखा जा सकता है। और पढ़ें

09:24 PM, 13-Oct-2024

Indore: सोमवार को इंदौर में चार ब्रिजों की एक साथ मिलेगी सौगात, मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण

मुख्य समारोह फूठी कोठी चौराहा पर होगा। इस समारोह के बाद चारों ब्रिज यातायात के लिए खोल दिए जाएंगे। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि इन ब्रिजों के निर्माण से आठ से दस लाख वाहन चालकों को ट्रैफिक में आसानी होगी। और पढ़ें

09:17 PM, 13-Oct-2024

Sehore: आष्टा दशहरा उत्सव में शामिल हुईं मंत्री बागरी, कहा- जीवन में लक्ष्य को पाने के लिए धैर्य बहुत आवश्यक

नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने आष्टा के ग्राम खड़ी हाट में दशहरा उत्सव में भाग लेकर सभी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पारंपरिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ रावण दहन किया गया। बागरी ने अपने संबोधन में दशहरे को बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक बताते हुए समाज में एकता, शांति और विकास का आह्वान किया।  और पढ़ें

09:03 PM, 13-Oct-2024

Khandwa News: खंडवा में दलित युवती को जिंदा जलाने का प्रयास, पीसीसी चीफ ने बताया तालिबान से बदतर जंगलराज

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में दशहरे के दिन एक दलित युवती को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की घटना सामने आई। घटना नहालदा गांव की है, जहां युवती ने पहले आरोपी के पिता के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद आरोपी के बेटे ने उसे धमकाते हुए पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया। और पढ़ें

08:09 PM, 13-Oct-2024

Tikamgarh: फोन पर लंबी बात करने से मना किया तो रची हत्या की साजिश, पति पर कुल्हाड़ी से किए वार, तीन गिरफ्तार

टीकमगढ़ जिले के धर्मपुरा गांव में सोते समय रविंद्र सिंह घोष पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी, महिला मित्र और नाबालिग भतीजे को गिरफ्तार किया है। पत्नी की मोबाइल पर लंबी बातचीत को लेकर पति के साथ विवाद होता था, जिससे तंग आकर पत्नी ने अपने भतीजे और महिला मित्र के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। और पढ़ें

08:08 PM, 13-Oct-2024

Indore: 400 से ज्यादा स्थानों से निकले पथ संचलन, आरएसएस का अनुशासन दिखा, मंत्री और विधायक भी हुए शामिल

आरएसएस हर साल दशहरे पर पथ संचलन निकालता है। इस बार ज्यादा स्थानों पर पथ संचलन निकले। सुबह तय समय पर स्वयंसेवक गणवेश में तीन-तीन की संख्या में निकले। आगे बैंड दल धुने बजा रहे थे तो कुछ स्वयंसेवक ध्वज लेकर चल रहे थे। और पढ़ें

08:03 PM, 13-Oct-2024

Weather:भोपाल छिंदवाड़ा उज्जैन समेत कई जिलों में हुई बारिश, दो सिस्टम एक्टिव अगले तीन दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम

प्रदेश में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। जिन जिलों में मानसून की विदाई हो गई है वहां भी बारिश हो रही है। प्रदेश में 2 सिस्टम फिर से एक्टिव हैं इसलिए लगातार बारिश हो रही है। अगले 3 दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। और पढ़ें

07:50 PM, 13-Oct-2024

Ujjain News: क्या वजह रही कि मुख्यमंत्री का भी नहीं किया इंतजार, 6 बजे ही कर दिया रावण का दहन, जानें मामला

उज्जैन के शास्त्री नगर मैदान में जयसिंह दरबार सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले भव्य रावण दहन को इस बार बारिश के कारण शाम 6 बजे ही संपन्न करना पड़ा। आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अन्य मंत्रियों की उपस्थिति की योजना थी, लेकिन मैदान में फैले कीचड़ और अव्यवस्था के कारण समिति ने जल्दबाजी में दहन का निर्णय लिया। और पढ़ें

07:30 PM, 13-Oct-2024

Tikamgarh News: टीकमगढ़-सागर हाईवे पर शराबी का दो घंटे तक चला ड्रामा, जमकर छकाया, पुलिस ने मानी हार

टीकमगढ़-सागर हाईवे पर बड़ागांव के पास एक शराबी ने सड़क पर उत्पात मचाकर पुलिस और राहगीरों को दो घंटे तक परेशान किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि शराबी कभी सड़क पर लोटता, कभी राहगीरों को परेशान करता, तो कभी वाहनों की ओर दौड़ता रहा। और पढ़ें

07:09 PM, 13-Oct-2024

Gwalior News: ग्वालियर में डेंगू लील गया पांचवीं जान, 9 साल के मासूम की मौत से स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल

ग्वालियर में डेंगू का प्रकोप बेकाबू हो गया है, जहां 9 साल के अयांश श्रीवास्तव की डेंगू से पांचवीं मौत हो गई। अयांश का इलाज बिड़ला हॉस्पिटल में चल रहा था, लेकिन हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। दुर्भाग्यवश, एम्बुलेंस में धौलपुर पहुंचने से पहले ही अयांश की मृत्यु हो गई। और पढ़ें

07:07 PM, 13-Oct-2024

Mp: फिर अटक गई पटवारी की कार्यकारिणी,काटते रह गए दिल्ली के चक्कर, नवरात्रि में होनी थी घोषणा, नेताओं को इंतजार

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की प्रदेश कार्यकारिणी की लिस्ट लेकर एक महीने से दिल्ली के चक्कर काट रहे हैं लेकिन हाई कमान की मुहर नहीं लग पई है। दरअसल नवरात्रि में  कार्यकारिणी की घोषणा होने की चर्चा जोरों पर थी। और पढ़ें

06:53 PM, 13-Oct-2024

Indore News: इंदौर के हर किसान की बनेगी विशेष फॉर्मर आईडी, अब उसी से मिलेगा किसान योजनाओं का लाभ

जिले में फॉर्मर आईडी बनाने का कार्य हुआ प्रारंभ, दिसंबर से पीएम किसान योजना का लाभ केवल फॉर्मर आईडी के माध्यम से ही किसानों को मिल सकेगा।
  और पढ़ें

06:48 PM, 13-Oct-2024

Shivpuri: किसानों से किया वादा ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निभाया, 2545 मीट्रिक टन खाद पहुंची, किसानों में खुशी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने संसदीय क्षेत्र शिवपुरी में खाद की कमी से जूझ रहे किसानों को राहत दी है। सिंधिया के विशेष प्रयासों से 2545 मीट्रिक टन खाद की व्यवस्था कराई गई, जिसमें डीएपी और एनपीके खाद शामिल हैं। खाद की दो रैक अशोकनगर, शिवपुरी, और गुना में पहुंच गई हैं, और 16 अक्तूबर को एक और रैक आने वाली है। और पढ़ें

06:42 PM, 13-Oct-2024

Mp:PCC चीफ बोले- बेटियों के लिए MP अब तालिबान से भी बदतर जगह,बेटियों के खून से रंगे हुए मिलते अखबारों के पन्ने

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने खंडवा में हुई घटना को लेकर सरकार को घेरते हुए लिखा है कि बेटियों के लिए मध्य प्रदेश अब तालिबान से भी बदतर जगह बन गया है। पटवारी ने एक्स पर लिखा कि बेटियों के खून से रंगे हुए अखबारों के पन्ने मिलते हैं।
  और पढ़ें

06:34 PM, 13-Oct-2024

Love Affair: नादान नहीं, शातिर निकली बेटी, आलू के पराठे खिलाकर मां, बहन-भाई को किया बेहाश; फिर प्रेमी संग भागी

पीड़ित मां ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी ने शाम को आलू के पराठे बनाए थे। सभी को बहुत प्यार से उसने खाना खिलाया, लेकिन खुद नहीं खाए थे। उस समय यह बात सामान्य लगी थी। सुबह जब देर से नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और बेटी लापता थी। रात में वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई।  और पढ़ें

06:28 PM, 13-Oct-2024

Bhopal:नरेला क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहरों को पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित, मंत्री सारंग ने की घोषणा

मंत्री सारंग ने घोषणा की है कि नरेला क्षेत्र के सभी ऐतिहासिक धरोहरों को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा इसके लिए प्लान बनाया जाएगा। सारंग राजा खुशवक्तराय सक्सेना के समाधि स्थल और बावड़ी के स्वच्छता अभियान में शामिल होने पहुंचे थे।  और पढ़ें

06:20 PM, 13-Oct-2024

Ayushman Card: बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड नहीं बन रहे, पोर्टल से हट गया विकल्प

Ayushman Card: दो दिन आयुष्मान कार्ड बने लेकिन पोर्टल से विकल्प हट गया। सरकार ने 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड देने की घोषणा की है। स्पष्ट दिशा निर्देशों की कमी और जागरूकता के अभाव से बुजुर्ग भटक रहे हैं। और पढ़ें

06:12 PM, 13-Oct-2024

Ujjain News: पहले दोस्ती की, फिर ऑटो लेकर हो गया फरार...अब पुलिस कर रही युवक की तलाश

MP: दिनेश के मोबाइल नंबर पर कॉल किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद आया। उसकी सभी जगह तलाश करने के बाद मामले की शिकायत महाकाल थाने पहुंचकर दर्ज कराई। उसने दिनेश पर ऑटो चोरी की शंका जताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

06:12 PM, 13-Oct-2024

MP News: देवी अहिल्या का नाम पाने 30 साल से तरस रहा भोपाल का चौराहा, निगम ने लगा डाला शैतान सिंह नाम का बोर्ड

राजधानी भोपाल में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर अपनी पहचान के लिए संघर्ष कर रही हैं। दरअसल, शाहपुरा क्षेत्र के एक चौराहा पर 30 साल पहले देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा स्थापित की गई थी और चौराहा का नाम अहिल्याबाई के नाम पर रखा था, लेकिन यह अब शैतान सिंह चौराहा के नाम से पहचाना जा रहा है। 
  और पढ़ें

05:45 PM, 13-Oct-2024

MP: 1814 करोड़ के ड्रग्स केस में बड़ा खुलासा, कई राज्यों में भेजी जा रही थी MD, शोएब लाला का सप्लाई सेंटर यहां

Bhopal MD Drugs Factory Case: एमडी ड्रग्स का कारखाना संचालित करने वाले आरोपियों से एनसीबी की पूछताछ में खुलासा होने के बाद कार्रवाई में राजस्थान पुलिस को भी शामिल किया जा रहा है। एमडी ड्रग्स की तस्करी के तार राजस्थान और महाराष्ट्र समेत देश के अन्य राज्यों से जुड़ रहे हैं। और पढ़ें

05:41 PM, 13-Oct-2024

पूर्व पार्षद गुड्डू हत्याकांड: जान की कीमत थी 40 लाख रुपये, डील पक्की होने पर सोहराब और जावेद ने किया काम तमाम

Ujjain News: पूर्व पार्षद को मौत के घाट उतारने का षडयंत्र रचने वाली पत्नी और 2 बेटों ने हत्या के लिये कॉलोनी में रहने वाले 2 भाइयों को 40 लाख देने की बात कही थी। कुछ राशि दोनों भाइयों ने खर्च के लिये ली थी, शेष काम होने के बाद देना तय हुआ था।
  और पढ़ें

05:02 PM, 13-Oct-2024

ये कैसी सजा: छतरपुर में चोरी के आरोप में नाबालिग बच्चों को मारा, रस्सी से बांधा…फिर हाथ खड़ा कराकर ले गए थाने

MP News: तीनों बच्चे हाथ जोड़कर लोगों से रहम की भीख मांग रहे थे, लेकिन भीड़ ने उन बच्चों की एक ना सुनी और तीनों को बुरी तरह मारा। इतना ही नहीं बच्चों को रस्सी से बांधकर थाने ले गए। ये पूरा मामला छतरपुर के हरपालपुर में चोरी के मामले से जुड़ा हुआ है। और पढ़ें

04:57 PM, 13-Oct-2024

Ujjain : गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची बेटी को लगा झटका, पुलिस ने फोटो दिखाकर करवाई मृत पिता की पहचान

दो दिन पहले रेलवे पटरियों पर मृत मिले व्यक्ति की उसकी बेटी ने शिनाख्त कर ली है। मृतक की बेटी अपने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची थी, जहां पुलिस ने मृतक का फोटो दिखाकर उसकी पहचान कराई। और पढ़ें

04:51 PM, 13-Oct-2024

MP News: सैयद अहमद की 207वीं जयंती पर राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम, देशभर से जुटेंगे शिक्षाविद और साहित्यकार

सर सैयद अहमद की 207वीं जयंती के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में 17 अक्तूबर को एक भव्य आयोजन होगा। एमएएच इंटर कॉलेज की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सर सैयद की शैक्षिक उपलब्धियों और उनके शिक्षा तहरीर पर चर्चा होगी।  और पढ़ें

04:18 PM, 13-Oct-2024

Damoh News : तेजगढ़ रेंज के कौरता गांव में पागल सियार ने घर में घुसकर किया हमला, दो महिलाओं समेत चार लोग घायल

आज सवेरे पागल सियार के हमले में चार लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी लगते ही डिप्टी रेंजर ने घायलों के हालचाल जानकार उन्हें क्षतिपूर्ति दिलवाने का आश्वासन दिया। बहरहाल घायलों का इलाज स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। और पढ़ें

04:17 PM, 13-Oct-2024

Bhopal: 'पैगंबर का पैग़ाम, इंसानियत के नाम' कार्यक्रम, प्रबुद्धजन बोले- हिंदू बड़े भाई की तरह रखें ख्याल

'पैगंबर का पैग़ाम, इंसानियत के नाम' कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि हिंदुओं की ज़िम्मेदारी है कि वे मुस्लिमों का बड़े भाई की तरह ख़्याल रखें और उनके प्रति सुरक्षा का विश्वास जगाएं। उन्होंने राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान का उल्लेख करते हुए कहा कि गीता, कुरआन, और अन्य धर्म ग्रंथों का सार इंसानियत है। और पढ़ें

03:44 PM, 13-Oct-2024

Sagar News: अंडर 15 क्रिकेट प्रतियोगिता में सागर ने टीकमगढ़ को दी मात, 173 रनों से जीता मैच

मैच में सागर अंडर 15 के ऑलराउंडर ऋषि दुबे ने पहली पारी में ओपनिंग करते हुए 53 रन बनाए थे और फिर ओपनिंग बॉलिंग करते हुए 2 विकेट भी झटके।
  और पढ़ें

03:35 PM, 13-Oct-2024

MP: सिरफिरे बॉयफ्रेंड की डिमांड नहीं की पूरी, आरोपी ने युवती के घर के आसपास चिपकाए ऐसे पोस्टर, इज्जत तार-तार

MP Crime News: पुलिस ने बताया कि युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपी रवि के हरकत से परिवार और युवती काफी सहमे हुए हैं। बदनामी के डर से युवती घर से बाहर भी नहीं निकल पा रही है। और पढ़ें

03:33 PM, 13-Oct-2024

Sagar: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में डूबे युवक का दूसरे दिन मिला शव; जरा सी चूक में चली गई थी जान

Sagar: शनिवार को विजयादशमी के दिन दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन कार्य के दौरान अति उत्साह में जरा सी चूक एक युवक की जान पर भारी पड़ गई। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। 

 

और पढ़ें

03:32 PM, 13-Oct-2024

Tikamgarh News: तालाब में मिला युवक का शव, परिजन बोले- बदला लेने के लिए की गई बेटे की हत्या

टीकमगढ़ जिले के तालाब में रविवार की सुबह एक व्यक्ति की लाश मिली है परिजनों ने बदले की भावना से हत्या का आरोप लगाया है पुलिस जांच कर रही है और पढ़ें

03:18 PM, 13-Oct-2024

Damoh News: 17 साल से प्रयागराज जाकर कर रहे देवी प्रतिमा का विसर्जन, इस बार भी प्रतिमा लेकर हुए रवाना

सोनू राजपूत ने बताया कि मेरे पिता और गांव के कुछ लोग प्रतिमा लेकर प्रयागराज के लिए ट्रेन से जा रहे हैं। रात तक वहां पहुंच जाएंगे और अगले दिन सोमवार को विधि-विधान से देवी मां की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। और पढ़ें

02:25 PM, 13-Oct-2024

MP News: बालाघाट जिले में सर्चिंग के सीआरपीएफ जवानों की गाड़ी पलटी, एक की मौत, चार घायल

रविवार सुबह करीब 6:00 बजे थाना बिरसा अंतर्गत सीआरपीएफ 7 बटालियन की डी कंपनी डोमिनेशन के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान रास्ते में उनका बोलेरो वाहन पलट गया। हादसे में एक जवान की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। और पढ़ें

01:50 PM, 13-Oct-2024

Indore: गीले कपड़े सुखाने बालकनी में गई किशोरी की गिरने से मौत, संतुलन बिगड़ने पर तीसरी मंजिल से गिरी

बालकनी की ऊंचाई कम थी। इस कारण वह तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरी। आवाज सुनकर बिल्डिंग के लोग बाहर आए। पायल के परिजन उसे लेकर रात को एमवाय अस्पताल लेकर गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई थी, जो मौत की वजह बनी। और पढ़ें

01:49 PM, 13-Oct-2024

Sidhi News: शहर के गुरुद्वारा साहिब में लगी आग, गुरु ग्रंथ साहित्य समेत अन्य सामग्री जली

कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने बताया है कि प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आई है। हालांकि, मामले की जांच की जा रही है, घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। और पढ़ें

01:39 PM, 13-Oct-2024

Ujjain: सीएम यादव ने उज्जैनवासियों को दी 658 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, कई कार्यक्रमों में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा कार्तिक मेला ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में 658 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इसके लिए सीएम आज रविवार को अपने गृह जिले पहुंचे थे। और पढ़ें

01:20 PM, 13-Oct-2024

Umaria News: घर में गांजा की खेती करने वाला आरोपी गिरफ्तार, इंदवार पुलिस ने की कार्रवाई

गांजे की बिक्री रोकने को लेकर एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के बाद ही थाना प्रभारियों ने संज्ञान लिया और कार्रवाई कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

01:18 PM, 13-Oct-2024

Indore: इंदौर में मिनी ट्रक ने बाइक सवार पति पत्नी को टक्कर मारी, दुर्गा प्रतिमा विसर्जित करने जा रहे थे

दिलीप शिवपुरी का रहने वाला था। नौकरी के सिलसिले में वह इंदौर आकर रहने लगा था। साल भर पहले ही उसकी शादी नेहा से हुई थी। दोनों दुर्गा प्रतिमा विसर्जित करने शिप्रा नदी तक गए थे। लौटते समय उसके साथ हादसा हो गया।
  और पढ़ें

01:10 PM, 13-Oct-2024

Tikamgarh News: रावण दहन के कार्यक्रम में जमकर गरजे केंद्रीय मंत्री खटीक, कांग्रेस विधायक ने कही यह बात

टीकमगढ़ शहर की नजर बाग में रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कांग्रेस के विधायक और टीकमगढ़ लोकसभा के सांसद केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक जमकर गरजे और पढ़ें

10:54 AM, 13-Oct-2024

Chhatarpur: जैन मुनि विशांत सागर के साथ हुई अभद्रता, महाराजश्री धरने पर बैठे, समाज के विरोध के बाद आठ पर केस

 जैन मुनि विशांत सागर महाराज के साथ समाज के ही एक परिवार ने अभद्रता कर दी। महाराजश्री अन्य संतों के साथ नगर के मुख्य बाजार में अपने साथ घटित हुई घटना को लेकर अनशन पर बैठ गए। शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है। और पढ़ें

10:42 AM, 13-Oct-2024

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 13 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले का एक गरबा महोत्सव कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खिया बटोर रहा है, जिसमें एक बालिका स्केटिंग करते हुए गरबा करते हुए नजर आ रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें