फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 6 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:50 PM, 06-Oct-2024

MP News: सीएम बोले- प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ सभी केंद्रीय एजेंसियों और सरकारों के सहयोग को प्रतिबद्ध



भोपाल के बगरोदा पठार औद्योगिक क्षेत्र में एनसीबी और गुजरात एटीएस की कार्रवाई पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी केंद्रीय एजेंसियों और प्रदेश सरकारों को सहयोग करने को प्रतिबद्ध है।  और पढ़ें

10:40 PM, 06-Oct-2024

MP: जिला चिकित्सालय को बीएमसी में मर्ज किए जाने के खिलाफ डॉक्टर, अधिकारी और कर्मचारी; मंत्री को दिया ज्ञापन

MP: राज्य सरकार द्वारा सागर जिला चिकित्सालय को बुंदेलखंड मेडिकल कालेज में मर्जर के निर्णय के खिलाफ अब जिला अस्पताल के अधिकारी, डॉक्टर, कर्मचारी सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही अनेक संगठनों और राजनैतिक दलों ने भी सरकार के इस निर्णय का विरोध किया है। और पढ़ें

10:35 PM, 06-Oct-2024

Ujjain: कहने को डांडिया, लेकिन इस गरबे में होता है मयूर नृत्य, मटकी, रजवाड़ी, कश्मीरी धुन…खूब थिरके कलाकार

MP: वेणु नाद निनाद नृत्य कला अकदमी के कलाकारों ने मटकी, रजवाढ़ी, कश्मीरी धुनों पर बल खाते कलाकार नवरात्रि की प्रति शाम समां बांध रहे है। इसके साथ ही रोप जम्प के खिलाड़ियों ने राष्ट्र भक्ति के गीतों पर रोमांचक प्रदर्शन कर दिल जीत रहे हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
10:20 PM, 06-Oct-2024

MP: मामूली बात पर दोस्तों में हुआ विवाद, दो ने मिलकर एक को सरेबाजार पीटा; वीडियो हुआ वायरल

MP: सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र के पटना बुजुर्ग गांव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक को दो लोगों द्वारा सरेआम सड़क पर घसीटते हुए बुरी तरह से पीटा जा रहा है। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। और पढ़ें

09:52 PM, 06-Oct-2024

MP: अपर नर्मदा बांध परियोजना शोभापुर-खेतगांव को निरस्त किये जाने को लेकर हुई महापंचायत, प्रस्ताव हुआ पास

MP: पुष्पराजगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत दमेहड़ी में किसान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले अपर नर्मदा बांध परियोजना को लेकर महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें अपर नर्मदा बांध परियोजना शोभापुर, खेतगांव से प्रभावित ग्राम पंचायतों के ग्रामीण किसान सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। और पढ़ें

विज्ञापन
09:34 PM, 06-Oct-2024

जिजीविषा: उत्तेजनाओं के लगातार संपर्क में रहने से हम थक जाते हैं, चिंतित होते हैं, फिर पड़ती है दम की जरूरत

एक श्लोक में मानव शरीर को रथ, बुद्धि को सारथी, मन को लगाम और इंद्रियों को शक्तिशाली घोड़ों के समान बताया गया है। अगर, इंद्रियों को अनियंत्रित घोड़ों की तरह अनियंत्रित छोड़ दिया जाए तो वे रथ (शरीर) को हर दिशा में घसीटेंगे, जिससे भ्रम और पीड़ा होगी।

और पढ़ें

09:22 PM, 06-Oct-2024

MP News: भोपाल की फैक्ट्री में बन रही 1800 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त, दो गिरफ्तार

गुजरात एटीएस ने दोनों आरोपियों को भोपाल की विशेष अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। भोपाल में छह माह से ड्रग्स बनाने की यह अवैध फैक्ट्री संचालित हो रही थी, लेकिन भोपाल पुलिस को इसकी कोई भनक नहीं लगी। और पढ़ें

09:16 PM, 06-Oct-2024

Weather: मानसून की विदाई के बाद बढ़ी उमस, ग्वालियर में 36.5 पहुंचा पारा, पूर्वी हिस्से से बूंदाबांदी का अनुमान

रविवार को ग्वालियर में सबसे ज्यादा 36.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया वहीं गुना में 35 डिग्री,दमोह 35.4 डिग्री, मंडला 35.2 डिग्री.खजुराहो 35.4 डिग्री, नवगांव 35 डिग्री, भोपाल 34 डिग्री दर्ज किया गया। पूर्वी एमपी में बूंदाबांदी के आसार हैं।  और पढ़ें

09:12 PM, 06-Oct-2024

MP: बोहरा समाज ने मनाई सैय्यदना साहब की मिलाद, बुरहानी बैंड ने देशभक्ति संगीत बजाते निकाला जुलूस, दी मुबारकबाद

MP: शहर की अंजुमने हातिमी जमात कमेटी के द्वारा इस जुलूस का आयोजन किया गया था। जिसमें समाज के पुरुष वर्ग के लोग सफेद पारंपरिक कपड़े पहने निकले। वहीं इस जुलूस में सबसे पहले हाथों में समाज का ध्वज लिए घुड़सवार वर्ग चल रहा था। और पढ़ें

08:59 PM, 06-Oct-2024

Indore: निर्माण को लेकर प्रदेश में सबसे ज्यादा प्रयोग इंदौर में, टू-थ्री लेयर ब्रिज,सुरंग बन रही यहां

ब्रिज की ऊंचाई जमीन से 70 फीट ऊंची रखी गई है,क्योकि ब्रिज के नीचे से मेट्रो ट्रेक भी पार हो रहा है। ट्रेक और ब्रिज के बीच तय नियमों के तरह दूरी रखी गई है। ब्रिज ऊंचा होने के कारण इसकी लंबाई भी ज्यादा है। यह ब्रिज अरबिंदो अस्पताल के समीप उतरेगा।

और पढ़ें

08:54 PM, 06-Oct-2024

दबंगई की हद: रेत ठेकेदार के कर्मचारियों ने दो युवकों को बर्बरता पूर्वक पीटा, वीडियो वायरल; अनूपपुर का मामला

MP News: अनूपपुर में रेत ठेकेदार के कर्मचारियों ने दो युवकों के साथ बर्बरता पूर्वक पिटाई कर डाली। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। और पढ़ें

08:53 PM, 06-Oct-2024

Indore:मिलों की हरियाली खत्म होने के खिलाफ एकजुट हुए पर्यावरण प्रेमी,बनाई मानव श्रृंखला

पर्यावरण प्रेमी मंच की अगुवाई में रविवार शाम पांच बजे मालवा मिल चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाई गई। कई सामाजिक संगठन और प्रबुद्धजन उसमें शामिल हुए। उनके हाथों में पोस्टर थे। जिन पर लिखा था-सांसे हो रही कम, पेड़ मिलकर बचाए हम। और पढ़ें

08:46 PM, 06-Oct-2024

MP News: फर्टीलाइजर बनाने के नाम पर फर्नीचर फैक्ट्री किराए पर ली और बनाने लगे रोज 25 किलो एमडी ड्रग्स

भोपाल के कटरा हिल्स थाना क्षेत्र स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया में फर्नीचर फैक्ट्री को 6 माह पहले किराए पर लिया था। जिसमें 25 किलोग्राम एमडी ड्रग्स प्रतिदिन बनाई जा रही थी। एजेसियों ने कार्रवाई में 900 किलोग्राम ड्रग्स और करीब 5000 हजार किलोग्राम ड्रग्स बनाने का पदार्थ बरामद किया है।  और पढ़ें

08:30 PM, 06-Oct-2024

Shivpuri: जिस बैंक में 100 करोड़ का घोटाला हुआ, उस बैंक की शिवपुरी शाखा में लग गई आग; अग्निकांड पर उठे सवाल

Shivpuri: जिला सहकारी बैंक के ऑफिस के एक हॉल में आग लगने की घटना सामने आई। फायर ब्रिगेड और पुलिस ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिस बैंक की ब्रांच में आग उसमें 100 करोड़ का हुआ था घोटाला। आगजनी को लेकर लोगों ने जांच की मांग की।

और पढ़ें

08:25 PM, 06-Oct-2024

Narmada नदी के किनारे साड़ी का पर्दा बनाकर कराई महिला की डिलीवरी, नर्स दूर बैठ तमाशा देखती रही?

Narmada नदी के किनारे साड़ी का पर्दा बनाकर कराई महिला की डिलीवरी, नर्स दूर बैठ तमाशा देखती रही? और पढ़ें

08:19 PM, 06-Oct-2024

गोमूत्र, तिलक, गैर हिंदू, लव जिहाद-बुर्का, नवरात्र में MP में क्यों गूंज रहे यह शब्द? गरबा पर 'पहरा'

गोमूत्र, तिलक, गैर हिंदू, लव जिहाद-बुर्का, नवरात्र में MP में क्यों गूंज रहे यह शब्द? गरबा पर 'पहरा' और पढ़ें

08:14 PM, 06-Oct-2024

Bangladesh की Cricket Team पहुंची Gwalior, हिंदूवादी संगठन कर रहे जमकर विरोध T-20 Match Amar Ujala

Bangladesh की Cricket Team पहुंची Gwalior, हिंदूवादी संगठन कर रहे जमकर विरोध T-20 Match Amar Ujala और पढ़ें

07:40 PM, 06-Oct-2024

Bhopal:भोपाल में 6 महीने से ज्यादा पेंडिंग राजस्व प्रकरणों को तुरंत निराकरण के निर्देश, कोलार में सबसे ज्यादा

भोपाल में 6 महीने से ज्यादा पेंडिंग राजस्व प्रकरणों को तुरंत निराकरण के निर्देश भोपाल संभाग के आयुक्त ने दिए हैं। सबसे ज्यादा लंबित मामले कोलार में हैं जबकि गोविंदपुरा में 96 प्रतिशत केसों का निराकरण कर दिया गया है केवल चार प्रतिशत केस लंबित हैं। और पढ़ें

07:36 PM, 06-Oct-2024

Umaria: चिल्हारी में विजयदशमी पर्व को लेकर शांति समिति बैठक संपन्न, अमरपुर चौकी प्रभारी ने की अध्यक्षता

MP: अमरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम चिल्हारी में चौकी प्रभारी विजय सेन की अध्यक्षता पर शांति समिति की बैठक आहूत की गई। जिसमें चौकी प्रभारी विजय सेन द्वारा शांति एवं सौहार्द पूर्वक विजयादशमी त्यौहार मनाने की अपील की गई। और पढ़ें

07:28 PM, 06-Oct-2024

Indore: बीमारी से पीडि़त युवती के साथ रिश्तेदार ने किया रेप, इशारे से युवती ने मां को बताया

बेटी अपनी मां के मायके इंदौर में आई हुई है। मां के एक करीबी रिश्तेदार की मौत हो गई थी। यहां महिला की मौसी की लड़की भी अपने बेटे के साथ आई थी। एक दिन जब युवती बाथरुम में नहा रही थी, तब वह भी बाथरुम में घुस गया और उसके साथ रेप किया। और पढ़ें

07:25 PM, 06-Oct-2024

Mp news: महिलाओं पर बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस राजधानी भोपाल में करेगी सत्याग्रह, कई बड़े नेता होगें शामिल

प्रदेश भर में बच्चियों और महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले को लेकर कांग्रेस ने बेटी बचाओ अभियान शुरू किया है जिसके अंतर्गत कांग्रेस नेता राजधानी भोपाल में 8 अक्टूबर को 25 घंटे के सत्याग्रह पर बैठेंगे। इस दौरना कई बड़े नेता शामिल होंगे। और पढ़ें

07:20 PM, 06-Oct-2024

MP News: नाकाफी रही पुलिस घेराबंदी! जुआ-फड़ में एक आरोपी और 6 लाख का मशरूका जब्त, 7 आरोपी फरार

कटनी में बड़े स्तर पर जुआ चलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दबिश भी दी, लेकिन सात आरोपी भाग निकलने में सफल रहे। पुलिस के हाथ सिर्फ एक आरोपी लगा है। उससे पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।  और पढ़ें

07:16 PM, 06-Oct-2024

Jabalpur News: बलात्कार के आरोपी को हाईकोर्ट ने दी अग्रिम जमानत, न्यायमूर्ति मनिंदर सिंह भट्टी ने सुनाया फैसला

MP: एक महिला ने अपने पति के दोस्त राजा गुप्ता द्वारा उसके साथ बलात्कार किये जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उक्त मामले में हाईकोर्ट ने आरोपी को अग्रिम जमानत दे दी है। और पढ़ें

07:08 PM, 06-Oct-2024

MP: बागेश्वर धाम में चल रहे रेस्टोरेंट पर खाद्य व औषधि विभाग का छापा, कई रेस्टोरेंट व दुकानों के लिए गए सैंपल

MP: बागेश्वर धाम में चल रहे रेस्टोरेंट एवं मिठाई की दुकानों पर उस समय हड़कंप मच गया, जब छतरपुर से पहुंची खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई शुरू कर दी, जिससे हड़कंप जैसी स्थिति बन गई।

और पढ़ें

07:01 PM, 06-Oct-2024

Mp: प्रदेश के हजारों नवनियुक्त शिक्षकों को सौ प्रतिशत वेतन और स्वैच्छिक स्थानांतरण का इंतजार, करेंगे प्रदर्शन

प्रदेश के हजारों नवनियुक्त शिक्षकों को सौ प्रतिशत वेतन एवं स्वैच्छिक स्थानांतरण का इंतजार आज भी है। नवनियुक्त शिक्षकों को मूल वेतन प्रथम वर्ष में 70 दूसरे वर्ष में 80 और तीसरे वर्ष में 90 प्रतिशत दिया जा रहा है। शिक्षक आंदोलन कर सकते हैं। और पढ़ें

06:34 PM, 06-Oct-2024

Mp:बुधनी, विजयपुर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने शुरू की जमावट, सीनियर नेताओं को दी जिम्मेदारी,पटवारी कर रहे दौरा

 प्रदेश में होने वाले दो विधानसभाओं के उपचुनाव की तारीख घोषणा से पहले कांग्रेस पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी इन दोनों विधानसभाओं में लगातार दौरा कर रहे हैं और पार्टी को मजबूत करने के प्रयास कर रहे हैं। और पढ़ें

06:15 PM, 06-Oct-2024

MP: कटनी पुलिस रिकॉर्ड के चौंकाने वाले आंकड़े, 22 आदतन तो महिला अपराध में 1412 आरोपी हुए चिन्हित

MP: कटनी पुलिस ने रविवार को एक अपराधिक आंकड़ें जारी किये हैं। जिसमें 1412 अपराधियों ने नाबालिग युवती से लेकर शादीशुदा महिलाओं से अलग-अलग तरीके की वारदात को अंजाम दिया था। 
  और पढ़ें

05:31 PM, 06-Oct-2024

MP: आदेश का पालन नहीं हुआ तो उपस्थित रहे ACS व DGP, अवमानना याचिका की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दिये आदेश

MP: हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं किये जाने के हाईकोर्ट जस्टिस डीडी बसंल की एकलपीठ ने गंभीरता से लिया है। उक्त मामले की सुनवाई भोपाल में पदस्थ पुलिस अधिकारी विजय पुंज की तरफ से दायर की गयी याचिका को लेकर की गई है। और पढ़ें

04:58 PM, 06-Oct-2024

MP News: शिक्षक सम्मान समारोह में बोले सीएम-भारत विश्व गुरु के रूप में शिक्षक परंपरा को स्थापित करना चाहता है


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्र के हित में शिक्षा, शिक्षा के हित में शिक्षक और शिक्षक के हित में समाज के उद्देश्य से आयोजित शिक्षक समारोह के आयोजन में शैक्षिक फाउंडेशन और अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की महत्वपूर्ण भूमिका है। और पढ़ें

04:41 PM, 06-Oct-2024

Sidhi News: रातों रात उठा ले गए पूरा मंदिर, गिरफ्तारी होने पर किया चौंकाने वाला खुलासा, सुनकर होश उड़ जाएंगे

Sidhi News: सीधी जिले के आदिवासी अंचल कुसमी में मंदिर की चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है, लेकिन जानकारी में नया खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि मंदिर को इसलिए वहां से लोगों ने उठाना चाहा, क्योंकि उन्हें मंदिर का जिर्णोद्धार करना था। और पढ़ें

04:11 PM, 06-Oct-2024

Damoh News: धनगौर गांव के मकान में लगी आग से कृषि सामग्री और कार हुई खाक, गांव के लोगों पर लगाया आगजनी का आरोप

दमोह में एक घर में आग लगने से काफी नुकसान हुआ। कृषि उपकरण सहित एक कार जल गई। पीड़ित परिवार ने आग के मामले में गांव के ही कुछ लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस को आवेदन दिया गया।  और पढ़ें

04:02 PM, 06-Oct-2024

Damoh News: घर के सेप्टिक टैंक के गड्ढे में था तीन फिट का मगरमच्छ, वन विभाग ने पकड़कर नदी में छोड़ा

MP: बिलतरा गांव में रविवार सुबह घर के पीछे सेप्टिक टैंक के गड्ढे में मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को निकाला गया। और पढ़ें

03:57 PM, 06-Oct-2024

Indore News: इटली से इंदौर आई 5.80 करोड़ की लैम्बॉर्गिनी, दुनिया में 10 से भी कम कारें

इंदौर में सिर्फ दो पंप पर मिलेगा पेट्रोल, कार पर स्पेशल कलर करवाने के लिए 32 लाख रुपए अतिरिक्त देना पड़े। 
  और पढ़ें

03:45 PM, 06-Oct-2024

Damoh News: तेजगढ़ सहकारी बैंक में दीवार में छेद कर साढ़े सात लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

MP: दमोह जिले के तेजगढ़ सहकारी बैंक में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बैंक की दीवार में छेद कर अज्ञात चोर तिजोरी तक पहुंचे। तिजोरी से साढ़े 7 लाख चोरी कर भाग गए। आज (रविवार) सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। और पढ़ें

03:32 PM, 06-Oct-2024

Burhanpur News: माता इच्छादेवी के लिए निकाली गई 151 मीटर लंबी चुनरी यात्रा, सांसद ने बजाया जमकर ढोल

MP: बुरहानपुर नगर में रविवार को भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई, जिसमें जिले भर से बड़ी संख्या में माता के भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ 151 मीटर लंबी चुनरी लिए शामिल हुए। और पढ़ें

03:11 PM, 06-Oct-2024

Indore News: पुलिसवाले को पुलिस बनकर धमकाया, बेटे को छोड़ने के लिए मांगे 50 हजार रुपए

डिजिटल अरेस्ट के अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे पुलिस अधिकारियों को फंसाने में भी नहीं डर रहे हैं। 
  और पढ़ें

02:46 PM, 06-Oct-2024

Damoh News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, पुलिस पर मारपीट का आरोप, एसपी से की कार्रवाई की मांग

दमोह पुलिस पर मारपीट करने के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप हैं कि पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट की, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। एसपी को शिकायती आवेदन मिला है। पोस्टमार्टम के बाद साफ हो सकेगा कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई।  और पढ़ें

02:40 PM, 06-Oct-2024

Ujjain News: लैब टेस्ट में खुलासा, उज्जैन महाकाल मंदिर में मिलने वाला प्रसाद है पूरी तरह शुद्ध

तिरुपति मंदिर में प्रसाद विवाद के बाद आस्था से खिलवाड़ का मुद्दा गर्मा गया था। भगवान महाकाल के दरबार में मिलने वाले प्रसाद की जांच कराई गई। लैब की रिपोर्ट के मुताबिक लड्डू प्रसाद की गुणवत्ता में मिलावट नहीं पाई गई है। और पढ़ें

02:04 PM, 06-Oct-2024

Indore: गरबा पांडाल में पिला रहे थे फ्री सिगरेट, बजरंगियों ने की कर्मचारियों की पिटाई, बंद कराया स्टाॅल

जो लोग गरबा देखने आए थे, उन्हें भी मुफ्त में सिगरेट पीने को दी जा रही थी। विश्व हिन्दू परिषद के विभाग समरसता प्रमुख तन्नू शर्मा को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने आयोजक अंशुल गुप्ता को फोन लगाया और सिगरेट का स्टाॅल हटाने के लिए कहा। और पढ़ें

02:01 PM, 06-Oct-2024

Shahdol News: मशाल लेकर विरोध करने निकले युवक कांग्रेस को पुलिस ने रोका, पानी डालकर बुझाई मशाल

शहडोल में युवक कांग्रेस ने मशाल रैली निकालकर महिलाओं पर बढ़ते अपराध का विरोध किया। इधर बगैर अनुमति प्रदर्शन करने पर पुलिस ने पानी डालकर उनकी मशाल बुझा दी।  और पढ़ें

02:00 PM, 06-Oct-2024

MP: नवरात्र में हिंदू बस्ती में यह बिक रहा था, गुस्साए लोग धरने पर बैठे, CM के निर्देश फिर ऐसा क्यों हो रहा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुले में मांस-मछली बेचने पर सख्त निर्देश जारी किए थे, जिसमें कहा गया था कि इसे खुले में नहीं बेचा जाए। बावजूद इसके, कटनी में तिलक कॉलेज मोड़ पर नियमों का उल्लंघन हो रहा है। और पढ़ें

01:43 PM, 06-Oct-2024

Damoh News: गलत वैक्सीन से नहीं, फेफड़ों में दूध फंसने से हुई थी डेढ़ माह के मासूम की मौत

बीएमओ डॉ आरआर बागरी ने बताया बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ है की मौत का कारण बैक्सीन नहीं बल्कि मां द्वारा पिलाया हुआ दूध है जो बच्चे के फेफड़ों में फ़स गया है और सांस न निकलने के कारण बच्चे की मौत हो गई थी। और पढ़ें

12:58 PM, 06-Oct-2024

Guna: वन विभाग ने मुक्त कराई भूमि, ग्रामीणों ने बिना सूचना दिए सरसों की फसल पर बुलडोजर चलाने का लगाया आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग के अधिकारियों ने बिना सूचना दिए धावा बोल दिया और उनके द्वारा हाल ही में बोई गई सरसों की फसल को नष्ट कर दिया। और पढ़ें

12:51 PM, 06-Oct-2024

Ashoknagar News: लोगों ने ऐसा क्यों कहा कि ऐसा ही होना चहिए गरबा, देखें वीडियो

मध्यप्रदेश के अशोक नगर जिले में आयोजित गरबे में भारतीय संस्कृति की एक झलक देखने को मिली है,जहां लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं इसकी सराहना भी की जा रही है और पढ़ें

12:47 PM, 06-Oct-2024

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 6 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

गोराबाजार थाने ने एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पीएचई विभाग में सहायक यंत्री के पद पर कार्यरत हैं। उनके बैंक खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल हैक कर 1 लाख रुपये  निकाल लिए। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें