केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत लू को 'स्थानीय आपदा' के रूप में अधिसूचित किया है। यह नई अधिसूचना 2025 की गर्मियों से लागू होगी, जब अत्यधिक गर्मी के कारण लू का प्रकोप सबसे अधिक होता है। और पढ़ें
नॉनवेज लवर्स के लिए यह अहम खबर है। अगले नौ दिन तक मैहर में नॉनवेज उपलब्ध नहीं हो पाएगा, क्योंकि शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू हो रही है।
और पढ़ें
उज्जैन में अनोखा तर्पण हुआ। मृत गायों को मोक्ष मिल सके, इस उद्देश्य से शिप्रा के तट पर तर्पण किया गया। साथ गायों के लिए प्रार्थना की गई। और पढ़ें
कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा खजराना गणेश मंदिर परिसर में लिए गए सैंपल, समय समय पर होती रहती है जांच।
और पढ़ें
पत्रकार पर जानलेवा हमला करवाने वाले राइस मिल संचालक का नाम शुभम खंडेलवाल है, जो चौरई मंडी के बड़े व्यापारी सुनील खंडेलवाल का पुत्र है। आरोपी शुभम के एक करोड़ रूपए होल्ड थे, जो वह सैटिंग से निकलवा रहा था। वो 25 लाख रुपए निकलवा भी चुका था। और पढ़ें
पुलिस की जांच में पता चला है कि मुख्य आरोपी अतुल निहाले की बड़ी बहन जो उसी मोहल्ले में रहती थी, वह दो मोबाइल नंबरों पर युवतियों की फोटो भेजती थी, साथ में युवतियों के मोबाइल नंबर भी भेजती थी। और पढ़ें
पूरे मार्ग निर्माण के लिए 1170.90 हेक्टेयर जमीन पर ही योजना प्रस्तावित की गई है। पहले योजना को अंतिम रूप हीं दिया गया था। इस कारण क्षेत्र के नक्शे पास करने पर रोक लगाई गई थी,लेकिन अब स्कीम के आसपास की जमीन के नक्शे मंजूर हो सकेंगे। और पढ़ें
अगर प्रशासन इंदौर सरवटे बस स्टैंड की तर्ज पर ओंकारेश्वर बस स्टैंड का संचालन व्यवस्थित करता है, तो आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी, संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सकेगा और ओंकारेश्वर की छवि में सुधार होगा। और पढ़ें
लैगिंक अपराधों में संलिप्त रहे लोगों के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रदेश के सभी थाना क्षेत्रों में गत 10 वर्षों में ऐसे अपराधियों की सघन जांच एवं निगरानी प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस के विभिन्न डाटा बेस से यौन अपराधियों विशेषतः एक से अधिक बार इस तरह के अपराध को अंजाम देने वाले अपराधियों की जानकारी संकलित की गई है। और पढ़ें
MP News: 28 कैंचियों का इस्तेमाल कर हेयर कट करने वाले आदित्य के हुनर को जर्मनी के चैनल प्रोसीबेन गेलिलियो में दिखाया जाएगा। बता दें कि 28 साल के युवा आदित्य देवड़ा दोनों हाथ में एक साथ 28 कैंची पकड़कर हेयर कट करते हैं। दुनिया में ऐसा दूसरा कोई उदाहरण नहीं है।
और पढ़ें
अतिथि शिक्षकों ने पूर्व सीएम शिवराज द्वारा किए गए वादे को पूरा करने की मांग लगातार कर रहे हैं। रविवार को अतिथियों ने शिवराज सिंह को अपनी पीड़ा बताई। घोषणा पूरी होगी या नहीं, इसे लेकर सवाल पूछा जिस पर शिवराज ने एक बार फिर से आश्वासन दिया है।
और पढ़ें
केंद्रीय कृषि मंत्री और विदिशा सांसद शिवराज सिंह चौहान रविवार को सीहोर जिले के इछावर पहुंचे। वे यहां आयोजित एक कार्यक्रम में शरीक होने गए थे। इस दौरान किसानों और पीएम आवास योजना के वंचितों को राहत दे गए। और पढ़ें
रविवार को उज्जैन, ग्वालियर और रतलाम समेत कुछ जिलों में बारिश हुई। इधर राजधानी भोपाल में दिनभर धूप-छांव चलता रहा हालांकि बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में अभी तक औसत से 18 फ़ीसदी अधिक वर्षा दर्ज की गई है। और पढ़ें
MP: शहर को पहचान दिलाने वाले घंटाघर की बंद घड़ियों को दोबारा चालू कर इमारत पर लगाया गया है, जिससे शहरवासी भी काफी खुश हैं। दरअसल घंटाघर चौराहे पर कुछ साल पहले बड़ी-बड़ी घड़ियां लगाई गई थी, जो लंबे समय से बंद थी। और पढ़ें
इंफ्लूएंजा-ए को लोग मौसमी बुखार समझते हैं, लेकिन यह एक तीव्र श्वसन संक्रमण है जो मरीज को गंभीर स्थिति में ला सकता है। इसके केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
और पढ़ें
Umaria News: उमरिया में लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने दोबारा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। और पढ़ें
पन्ना में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस पर आरोप लग रहे हैं कि तीन लोगों ने दुष्कर्म किया पर एक को ही आरोपी बनाया गया है। कांग्रेस ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की और न्याय के लिए सड़क पर उतरने की बात भी कही। और पढ़ें
हेरिटेज वॉक में बताया गया कि हम जिस घाट पर खड़े है उसका इतिहास बहुत गौरवशाली है। कल-कल करती कान्ह सरस्वती नदी इस घाट से बहती थी और इंदौर को भी नदियों वाला शहर होने का गौरव हासिल था, लेकिन अब उसमें गंदगी समा चुकी है। और पढ़ें
Umaria News: शहर में युवाओं ने स्वच्छता अभियान आयोजित किया। इसके साथ ही एमआरएफ सेंटर पाली में पौधारोपण भी किया। इस दौरान पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पेड़ों की बहुत आवश्यकता है।
और पढ़ें
Indore Bikini Girl Viral Video Case: इंदौर के प्रमुख बाजारों में ब्रा पहनकर घूमने वाली युवती पर एफआईआर दर्ज हो गई है। अमर उजाला ने शहर के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और आर्टिस्ट से इस मुद्दे को लेकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने युवती पर गंभीर आरोप लगाए, पढ़िए क्या कहा? और पढ़ें
ग्रामीणों का कहना है बगैर सूचना के विस्फोट होता है। किसी दिन पत्थर लगने से किसी की जान भी जा सकती है। निर्माण एजेंसी मकानों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए भी तैयार नहीं है।श्रमिकों के काम नहीं करने से प्रोजेक्ट का काम बंद है। और पढ़ें
Damoh News: दमोह शहर के 15 वर्षीय पहलवान ने इंदौर के पहलवान को कुश्ती में पटखनी देकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है। जिससे पूरा जिला गोरवान्वित है। पहलवान धर्मवीर ने इंदौर के पहलवान पार्थ यादव को अंतर्राष्ट्रीय मेट पर आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में शिकस्त देकर पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है। और पढ़ें
कटनी पुलिस ने तीन महिलाओं को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों के पास चार बोरियों में बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ कर रही है। और पढ़ें
पार्किंग में हुए अतिक्रमण को लेकर निगम और प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, दुकानदार बोल रहे जब हमें दुकानें बनाकर बेची गई तब कहां थे अधिकारी।
और पढ़ें
Ujjain: परिष्कृति संस्था द्वारा दो दिवसीय हास्य नाट्य समारोह के अंतर्गत कालिदास अकादमी में ‘बात का बतंगड़’ नाटक की प्रस्तुति की गई। सतीश दवे द्वारा लिखे तथा निर्देशित नाटक ने दर्शकों को बहुत गुदगुदाया। और पढ़ें
छतरपुर जिले में अवैध उत्खनन रोकने गए वन अमले पर ट्रैक्टर चढ़ाने के प्रयास का मामला सामने आया है। दबंगों ने वन अमले के साथ गाली-गलौज की और जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ा ले गए। और पढ़ें
जिले के बल्देवगढ़ में तहसीलदार द्वारा रेत का अवैध परिवहन करते हुए तीन ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया गया है। बल्देवगढ़ तहसीलदार अरविंद यादव ने रविवार की शाम जानकारी देते हुए बताया कि बल्देवगढ़ के ग्रामीण अंचलों से लगातार रेत का अवैध परिवहन और खनन किया जा रहा है। और पढ़ें
छतरपुर में टीचर पति किए दूसरी महिला को मुंह बांधकर स्कूटी पर घुमा रहा था। जिसे वहां से गुजर रही उसकी पत्नी ने देख लिया और पत्नी ने बीच सड़क पर पकड़ लिया और स्कूटी से गिरा दिया। और पढ़ें
Tikamgarh: टीकमगढ़ जिले के खरगापुर नगर से चुराई गई बाइक सहित चार अन्य चोरी की बाइक और एक आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। और पढ़ें
डीजीपी सुधीर सक्सेना ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में यौन अपराधों की प्रभावी रोकथाम ,यौन अपराधियों की सघन जांच और यौन अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए कार्रवाई करने सभी पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। और पढ़ें
रहवासियों ने आरोप लगाया कि उन लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। जिस घर में प्रार्थना का आयोजन किया गया था। वह परिवार पहले ईसाई धर्म अपना चुका है। रहवासियों का कहना है कि वह परिवार दूसरों का धर्म बदलने के लिए लालच देता है। और पढ़ें
MP: उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार रविवार को शाजापुर पहुंचे। यहां उन्होंने मक्सी विवाद को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा दिए बयान पर पलटवार किया है। मंत्री परमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का पूरे देश में सदस्यता अभियान चल रहा है। पार्टी किसी को जबरदस्त सदस्य बनाने के पक्ष में नहीं है और न ही मक्सी में ऐसा हुआ है। और पढ़ें
आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए शासन द्वारा कोई ठोस नीति नहीं बनाई गई। उनके मांगों पर कोई भी विचार नहीं किया जा रहा है। प्रदेश भर के शासकीय अस्पतालों में 12000 से अधिक कार्यरत सभी आउटसोर्स कर्मचारी दो अक्टूबर को भोपाल में जलसत्याग्रह करेगे। और पढ़ें
पुलिस लाइन में रविवार की दोपहर आगामी त्यौहारों को देखते हुए जिला पुलिस बल द्वारा बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक रोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि टीकमगढ़ पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया, जिसमें पत्थर फेंकने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए न्यूनतम बल का प्रयोग किया गया। और पढ़ें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 114वां एपिसोड में मध्य प्रदेश के डिंडौरी और छतरपुर में हुए जल संरक्षण के कार्य की सरहना की। उन्होंने इस कार्य की जमकर तारीफ की। और पढ़ें
सीहोर में चार दिन पहले हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। युवक का दोस्त ही कातिल निकला। उसने एक लाख रुपयों के लालच में दोस्त की हत्या कर दी थी। और पढ़ें
MP: दमोह में अनोखा मामला सामने आया है। यहां सांप काटने से बहू की मौत हो गई थी। उसी के अंतिम संस्कार में आने के लिए सास तैयारी कर रही थी, तभी उसे भी सांप ने डस लिया। इस घटना के बाद सास को भर्ती कराया गया है। और पढ़ें
मध्य प्रदेश के मैहर जिले में शनिवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 24 लोग घायल हैं। घायलों में से 9 को अमरपाटन, 7 को मैहर सिविल हॉस्पिटल और 8 को सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और पढ़ें
वन विभाग में 6592 वन रक्षकों को ग्रेड पे के हिसाब से ज्यादा वेतन दिए जाने का मामला सामने आया है। सरकार ने करीब 165 करोड़ की रिकवरी निकाली है। इस आदेश के बाद पूर्व सीएम कमलनाथ ने ऑडिटर जनरल द्वारा किए जाने वाले ऑडिट पर सवाल उठाए हैं। और पढ़ें
MP: बहू ने अपने पति की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पति व सास के खिलाफ अनर्गल मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल किए, जिससे परिवार की बदनामी हुई। पति ने नानाखेड़ा थाने में शिकायती आवेदन दिया था, जिसकी जांच के बाद पुलिस ने बहू के खिलाफ आईटी एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। और पढ़ें
हज कमेटियों को हिदायत दी गई है कि वे अपने कार्यालयों से 30 सितंबर तक मिले आवेदन के लिहाज से तैयारियों को अंजाम दें। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि हज आवेदन की अंतिम तारीख में अब बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। और पढ़ें
मध्य प्रदेश के हरदा जिले में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी सुनील कोरकू को रविवार सुबह गिरफ्तार किया था। और पढ़ें
सीधी जिले की कुसमी तहसील अंतर्गत कुसमी व पोड़ी मंडल के कार्यकर्ताओं ने नेटवर्क ना होने वाले गांवों में ऊंचे स्थान पर जाकर नेटवर्क को तलाशने और फिर लोगों को सदस्य बनाने की नई जुगत बनाई। और पढ़ें
अब तक हुई मामले की जांच में आरोपी अतुल की बहन चंचल की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है। उसके मोबाइल फोन से कई चौंकाने वाली चीजें सामने आईं है। उसके फोन में कई लड़कियों की तस्वीरें मिली हैं, इन तस्वीरों पर कुछ नंबर भी लिखे हुए हैं। और पढ़ें
MP: मानसून सीजन में जितनी बारिश नहीं हुई उतनी बारिश दो दिन में हो गई, जिससे खेतों में पानी भर गया। जिन किसानों ने सोयाबीन की फसल को काटना शुरू कर दिया था, उनको नुकसानी का सामना करना पड़ रहा है। और पढ़ें