भालूमाडा थाना अंतर्गत बदरा में मोटरसाइकिल में सवार दो अज्ञात युवकों ने रेस्टोरेंट संचालक को गोली मारने का प्रयास किया। जब वह अपने इस प्रयास में सफल नहीं हुई तो मौके से भाग निकले इसके बाद रेस्टोरेंट संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। और पढ़ें
नर्मदा के उपरी क्षेत्रों में हुई तेज बारिश के चलते ओंकारेश्वर बांध के पांच गेटों को एक बार फिर से खोला गया है । हालांकि इसके पहले निचली बस्ती के लोगो को सायरन एवं उद्घोषणा के जरिये प्रशासन ने सचेत किया है, बांध का बेकवाटर 195 मीटर पर है । और पढ़ें
मानव तस्करी एक्ट में डॉ अजय लाल के खिलाफ दर्ज एफआईआर हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। कोर्ट ने आदेश में कहा है कि डेढ दशक पूर्व का इतिहास कुरेदना ना सिर्फ विधि-विरूद्ध है बल्कि उक्त बालकों के अधिकारों का हनन भी है। कोर्ट ने अभिनिर्धारित किया है कि उक्त संस्थान द्वारा दत्तक ग्रहण में दिए गए दोनों बालकों के संदर्भ में जो आरोप एफआईआर में लगाए गए हैं, वे निराधार हैं। और पढ़ें
मध्य प्रदेश के गुना जिले में दंपतियों के द्वारा हिंदू धर्म के sc/ST वर्ग से ताल्लुक रखने वाले लोगो को धर्म परिवर्तन करवाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है और आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। और पढ़ें
आपने पुलिस पर सख्ती के आरोप लगते कई बार सुने होंगे, पर यहां पुलिस का एक अलग रूप देखा गया। पुलिस ने एक वृद्धा की मदद कर उसे अपने वतन भेजा है। आर्थिक तंगी से परेशान महिला अमेरिका नहीं जा पा रही थी, पुलिस ने मदद की। और पढ़ें
याचिकाकर्ता डॉ लक्ष्मीचंद जैन की तरफ से दायर याचिका में कहा गया था कि वह शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज जबलपुर में प्रोफेसर के पद पर पदस्थ थे। वह 30 जून 1998 को सेवानिवृत्त हुए थे। सरकार के नोटिफिकेशन के अनुसार 80 से 85 वर्ष के आयु के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 20 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन देने का प्रावधान है। और पढ़ें
MP: महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश जैसे दो बड़े राज्यों के बीच चलने वाली एक यात्री बस सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर पड़ी। हादसे के समय बस अमरावती से चलकर खंडवा की ओर आ रही थी। और पढ़ें
टीकमगढ़ लोकसभा से सांसद और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने टीकमगढ़, निवाड़ी और छतरपुर जिले में नियुक्त किए गए सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति को निरस्त कर दिया है और तीनों जिलों के कलेक्टर को पत्र लिखा है। चौंकाने वाली बात ये है कि खटीक ने लोकसभा क्षेत्र में 200 से ज्यादा प्रतिनिधि बना दिए थे। और पढ़ें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झारखंड में परिवर्तन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में हिंदुओं की आबादी तेजी से घटती जा रही है। जबकि अन्य समुदायों की आबादी बढ़ रही है। कांग्रेस के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री जिस रास्ते पर जा रहे है वह बहुत खतरनाक हैं। और पढ़ें
विधायक देवेंद्र जैन की फर्म के साथ लाखों की धोखाधड़ी सामने आई है। पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। जांच की जा रही है। और पढ़ें
प्रदेश के करीब साढ़े पांच हजार स्कूलों में एक भी छात्र ने एडमिशन नहीं लिया है। अब सरकारी स्कूलों में प्रवेश बढ़ाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम पंचायत में रोजगार सहायकों को टारगेट देने के निर्देश दिए हैं। और पढ़ें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बुलडोजर कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे बुलडोजर कार्रवाई के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने ऐसे कदमों का हमेशा विरोध किया है और पढ़ें
प्रदेश में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। सोमवार को प्रदेश के सात जिलों में बारिश दर्ज की गई है। वहीं कई जिलों का तापमान 34 डिग्री से ज्यादा रहा। प्रदेश मे अभी तक 14 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। और पढ़ें
MP: अनूपपुर जिला चिकित्सालय में लापरवाही देखी गई। जहां आवारा कुत्ता मानव अवशेष मुंह में दबाकर घूम रहा था, जिसने प्रवेश द्वार पर अवशेष को छोड़ दिया था। कुछ लोगों ने फोटो खींचकर सोशल मीडिया में डाल कर वायरल कर दिया था। इस पर सिविल सर्जन ने सफाई कर्मियों की लापरवाहीं मानते हुए 2 दिन का वेतन काटने की बात कहीं।
और पढ़ें
कनाड़ नदी में हुआ हादसा, पुलिस कल से तलाश रही इंदौर के युवक को। पानी का स्तर अधिक होने से तलाशी में आ रही परेशानी।
और पढ़ें
Sagar News: सागर के भाग्योदय अस्पताल के मेडिकल में सोमवार को भीषण आग लग गई। देखते ही देखते 15 से 20 फीट ऊपर तक आग की लपटें उठने लगी। धुएं का गुबार पूरे परिसर में छा गया। और पढ़ें
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैहर में शारदा मां, दतिया का पीताम्बरा पीठ, नलखेड़ा की बगलामुखी माता, उज्जैन की हरसिद्धि माता, विदिशा की चेतनपुर की माता जी सहित अन्य धार्मिक स्थान पर परिक्रमा स्थल एवं आने-जाने वाले मार्गों के मरम्मत कार्य तत्काल पूरे किये जायें। और पढ़ें
27 सितंबर को डीएवीवी के कुल गुरु का कार्यकाल पूरा हो रहा है। चयन समिति ने तीन नाम फाइनल करके राज्यपाल कार्यालय भेज दिए हैं। जल्द ही इंदौर को नया कुल गुरु मिलेगा।
और पढ़ें
जनजातीय कार्य विभाग की शौर्य संकल्प योजना के अंतर्गत प्रदेश में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजातीय समूह बैगा, भारिया एवं सहरिया के लिए अलग से बटालियन गठित की जाएगी। साथ ही इस समूह के इच्छुक युवाओं को पुलिस, सेना एवं होमगार्ड में भर्ती कराने के लिए इन्हें आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा। और पढ़ें
प्रदेश में बढ़ते डेंगू,मलेरिया को कंट्रोल करने प्रदेश के चार शहर भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में स्क्रीन पर वीडियो चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। वीडियो सरकारी अधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुपों में भी प्रसारित किया जाएगा। और पढ़ें
MP: दमोह जिले के सिग्रामपुर चौकी अंतर्गत आने वाले भैंसाघाट पहाड़ी से सोमवार दोपहर बाइक फिसलने से युवक बाइक सहित 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा और घायल हो गया। घटना की सूचना प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा सिग्रामपुर पुलिस चौकी को दी गई। और पढ़ें
बिजली कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने इस संबंध में कंपनी कार्यक्षेत्र के सभी 16 जिलों के कलेक्टरों को पत्र लिखकर शासकीय विभाग में कार्यरत सेवकों से राशि जमा करने का आग्रह किया था। इसके बाद कलेक्टरों ने भी जिले के सभी विभाग प्रमुखों को पत्र लिखकर इस बात की आवश्यकता बताई थी। और पढ़ें
मध्य प्रदेश भाजपा ने 75 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा कर लिया है। अब भाजपा ने 25 सितंबर को प्रदेश के हर बूथ पर 100 से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। और पढ़ें
उज्जैन में स्त्री 2 फिल्म के दौरान विवाद की स्थिति बन गई। पर्दे पर चित्र न आने पर कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया। और पढ़ें
युवक को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज लाया गया। युवक के पेट में गोली लगने की पुष्टि हुई है। हालांकि, उसे गोली कैसे लगी, इस बात को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। और पढ़ें
इंदौर मेें 20 से ज्यादा ट्रेन चलेगी। हर इंजन के साथ तीन कोच होंगे। इस ट्रेन में 400 से ज्यादा यात्री सफर कर सकते हैै। कई आधुनिक सुविधाएं कोच में रहेगी। इंदौर में आए 24 कोचों से ट्रेन के आठ सेट तैयार हो चुके हैै। और पढ़ें
जीवित महिला को मृत बता कर पैसा गोल मोल करने वाले अधिकारी हुए निलंबित और पढ़ें
मध्य प्रदेश के सागर में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपी युवक पर पहले भी विक्षिप्त युवती की इज्जत लूटने का आरोप है। और पढ़ें
भोपाल में छात्र के साथ यौन उत्पीड़न मामले में कांग्रेस ने स्कूल के सामने प्रदर्शन किया। इधर पूर्व मंत्री पीसीसी शर्मा रीवा में छात्रा के साथ हुई घटना पर कहा कि रेपिस्ट के हाथ पांव काटकर जनता के सामने फेंक देना चाहिए।
और पढ़ें
छिंदवाड़ा जिले में बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। बारिश से बचने के लिए किसान खेत में बनी झोपड़ी में छिप गया था, उसी झोपड़ी पर वज्रपात हो गया। और पढ़ें
सीहोर जिले में बिजली गिरने से आठ लोग झुलस गए। इनमें से तीन की मौत हो गई तो पांच लोग घायल हैं। घायलों में भी दो की हालत खराब होने पर भोपाल रैफर किया गया है। और पढ़ें
हज 2025 के लिए तय की गई पॉलिसी के तहत इस साल हज आवेदन समय से बहुत पहले ही शुरू कर दिए गए। जुलाई माह में पूरा हुआ हज 2024 का सफर तरीके से अपने मुकाम तक भी नहीं पहुंचा था, और हज कमेटी ऑफ इंडिया ने अगस्त में ही अगले हज की तैयारी शुरू कर दीं। और पढ़ें
विष्णुपूरा क्षेत्र में कुछ ऐसा ही आयोजन हुआ जिसमें गाय बैल के फेरे हुए प्रोसेशन निकला और रिसेप्शन में शहरवासियों ने जमकर दावत भी खाई। श्राद्ध पक्ष में गाय बैल का विवाह करने से पूर्वज प्रेत योनि से मुक्त हो जाते हैं। और पढ़ें
मंजर भोपाली के हिस्से जो शोहरत आई है, वह कम लोगों को ही मिलती है। मंजर ने इकबाल से प्यार किया, मीर पर भरोसा किया, गालिब को अपनाया, मखदूम पर मुग्ध हुए, फैज पर मेहरबान हुए, जिसके बदले उनकी शायरी दुनियाभर में पहुंची है। और पढ़ें
बिहार में दलितों के घरों को जलाने की घटना को लेकर राजधानी भोपाल में मप्र कांग्रेस अजा विभाग ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया।प्रभावित दलित परिवारों को एक-एक करोड़ का मुआवजा और एक-एक मकान की मांग। और पढ़ें
MP: नवरात्रि पर्व पर होने वाले गरबा महोत्सव आयोजन में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दमोह एसपी को ज्ञापन सौंपा है। संगठन के सदस्यों ने कहा कि आयोजन में अश्लीलता परोसने वाले गाने भी न बजाए जाएं। और पढ़ें
पोहरी किले के भीतर बस्ती के रहने वाले राजेश त्रिवेदी (60) और उनकी पत्नी अनिता त्रिवेदी (57) एक कमरे थी। तभी रात दस बजे कमरे की छत के बड़े बड़े 12 लेंटर भरभरा कर गिर गए। जिससे छत के मलबे के नीचे दोनो दब गए। और पढ़ें
ध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक पत्नी ने अपने नाबालिग भाई के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इससे पहले उसने पति के साथ फ्राइड फिश खाई और बीयर पिलाई थी। और पढ़ें
छतरपुर में एक ससुर ने अपने दामाद पर जानलेवा हमला कर दिया। उसके गले पर ब्लेड से वार कर दिया। बेटी से विवाद करने पर वारदात की है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। और पढ़ें
कमल पटेल पिछली सरकार में कृषि मंत्री थे। जिन्हें अब केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने अपने सांसद प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया है। संभवत: प्रदेश के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि इतने वरिष्ठ नेता को सांसद प्रतिनिधि की जिम्मेदारी दी गई है। और पढ़ें
मानसिंह पटेल की गुमशुदगी का मामला पुलिस के लिए परेशानी का सबब बन गया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनी एसआईटी ने सुराग देने वाले को 30 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। और पढ़ें
मामला बहुत ही दर्दनाक है। शहडोल में एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। महिला ने दौड़कर तालाब में छलांग लगाई और जान बचाई। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
और पढ़ें
कमलनाथ के बयान पर पलटवार करते हुए मंत्री सारंग ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष केवल अपनी राजनीतिक रोटी सेकने के लिए बगैर तथ्यों के बयान देते हैं । ऐसे संवेदनशील मामले जो कि दलगत राजनीति से ऊपर होना चाहिए । और पढ़ें
मध्य प्रदेश के गुना जिले के म्याना थाना क्षेत्र में कुछ माह पहले हुई लूट का खुलासा हो गया है। इसके पीछे कहानी भी बड़ी ही दिलचस्प सामने आई है। लूट के माल के साथ आरोपी अब सलाखों के पीछे जा चुका है। और पढ़ें
साहित्योत्सव जश्न-ए-अदब कल्चरल कारवां विरासत 2024 भारतीय कला, संस्कृति और साहित्य का जीवंत उत्सव है। इसे कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित किया जा चुका है। और पढ़ें