फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:14 PM, 12-Sep-2024

Indore: इंदौर के चाचा नेेहरू अस्पताल से काटे चंदन के पेड़, गार्ड को अड़ाई बंदूक

चंदन चोरों ने एक पेड़ को नीचे से काटा।फिर उसके तने के उपरी हिस्से को काटा। परिसर में 15-20 साल पहले यह पेड़ लगाए गए थे।गार्ड ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात को बदमाश परिसर में आए।
  और पढ़ें

10:59 PM, 12-Sep-2024

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- गोपालकृष्ण के नाम पर प्रदेश की सभी नगरीय निकायों में बनेंगे गीता भवन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी के कार्यक्रम में बहोरीबंद को नगर परिषद बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक विकासखण्ड में वृंदावन के समान आदर्श गांव बनाया जाएगा। और पढ़ें

10:14 PM, 12-Sep-2024

MP News: ग्वालियर के डबरा में बाढ़ में फंसे 125 लोगों को निकाला, 400 अब भी पानी से घिरे

मध्य प्रदेश में 15 जिलों में बाढ़ से  जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। राहत व बचाव के लिए विभिन्न एजेंसियों को तैनात किया गया है। बाढ़ के कारण फंसे 125 लोगों को गुरुवार को सुरक्षित निकाल लिया गया। हालांकि, 400 लोग अब भी विभिन्न स्थानों पर बाढ़ में फंसे होने की सूचना है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:10 PM, 12-Sep-2024

MP: दिव्यांग कर्मियों को नहीं मिल रहा आरक्षण का लाभ, हाईकोर्ट ने सामान्य प्रशासन विभाग को जारी किये नोटिस

MP: दिव्यांग शासकीय कर्मचारियों को प्रमोशन में आरक्षण का लाभ नहीं दिये को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी। जस्टिस संजय द्विवेदी की एकलपीठ ने सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव तथा वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। और पढ़ें

10:04 PM, 12-Sep-2024

MP: सीएम, सांसद और प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में खाली दिखी कुर्सी, कटनी बीजेपी का सदस्यता अभियान हुआ फ्लॉप

MP: एमपी भाजपा पूरे प्रदेशभर में सदस्यता अभियान युद्ध स्तर पर शुरू कर रखा है, लेकिन उनकी वास्तविक स्थिति कटनी में उस वक्त पता चली जब कार्यक्रम में खुद मध्यप्रदेश के मुखिया मोहन यादव, प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और कटनी के प्रभारी मंत्री या कहें प्रदेश के स्कूल और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह की मौजूदगी में चंद लोग की भीड़ दिखाई पड़ी।

और पढ़ें

विज्ञापन
10:00 PM, 12-Sep-2024

MP News: किसानों से समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी 25 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर किसानों से समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदी को लेकर मुख्य सचिव ने बैठक की। इसमें सोयाबीन की खरीदी का कार्य 25 अक्तूबर से 31 दिसंबर 2024 तक करने का निर्णय लिया गया।  और पढ़ें

09:57 PM, 12-Sep-2024

Khandwa: ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तय की गाइडलाइन, बताया किस तरह से जुलूस निकाला जा सकेगा

MP: खंडवा नगर में जुलूस के शांतिपूर्ण आयोजन किये जाने को लेकर जिला प्रशासन ने एक बैठक आयोजित की, जिसमें शहर के मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिकों के साथ पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी मनोज कुमार राय ने एक बैठक ली। और पढ़ें

09:34 PM, 12-Sep-2024

Bhopal: बैरसिया में फिर बवाल...हजारों लोगों ने किया थाने का घेराव, कलेक्टर की समझाइश के बाद माने हिंदूवादी

राजधानी भोपाल के बैरसिया में फिर बवाल हो गया। हजारों लोगों ने थाने का घेराव किया। कलेक्टर ने कार के बोनट पर खड़े होकर समझाइश दी, उसके बाद हिंदूवादी लोग माने। और पढ़ें

09:26 PM, 12-Sep-2024

Bhopal: भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे RGPV के पूर्व कुलपति को एम्स की गवर्निंग बॉडी मीटिंग शामिल करने का आरोप

भ्रष्टाचार के आरोप में जेल काट रहे RGPV के पूर्व कुलपति प्रो. सुनील गुप्ता को हटाने के बाद भी एम्स के गवर्निंग बॉडी बैठक में शामिल करने का आरोप एनएसयूआई ने लगाया है। 14वीं गवर्निंग बॉडी के समस्त निर्णयों पर तत्काल रोक लगाने मांग की गई है। और पढ़ें

09:23 PM, 12-Sep-2024

MP: सीनियर बालक छात्रावास परिसर में दुष्कर्म का मामला, महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन

MP: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बम्होरी बीका में स्थित शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास परिसर में युवती के साथ हुए गैंगरेप की घटना के विरोध में महिला कांग्रेस ने प्रदेशाध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में आज ज्ञापन सौंपा। और पढ़ें

08:52 PM, 12-Sep-2024

Tikamgarh: धसान नदी के टापू पर फंसे दो किसानों का रेस्क्यू, एनडीआरएफ की टीम ने 40 घंटे के बाद पाई सफलता

MP: जिले के कुडीला पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले धसान नदी के टापू पर मंगलवार की शाम दो किसान फंस गए थे, जिनका गुरुवार की दोपहर एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू करके सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। और पढ़ें

08:50 PM, 12-Sep-2024

Weather news: प्रदेश के 16 जिलों में दर्ज हुई बारिश, नदी-नाले उफान पर, ग्वालियर में 8वीं तक की 2 दिन की छुट्टी

प्रदेश में गुरुवार को 16 से अधिक जिलों में बारिश दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं वहीं लगभग सभी डैम फुल हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को आपात बैठक लेकर आधिकारियों को निर्देशित किया है। और पढ़ें

08:42 PM, 12-Sep-2024

MP: सरकार नहीं प्रदान कर रही ओल्ड पेंशन का लाभ, मेडिकल ऑफिसर की याचिका पर हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

MP: ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ नहीं दिये जाने को चुनौती देते हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी। याचिका में कहा गया था कि मुख्य सूची में चयनित मेडिकल ऑफिसर को ओल्ड पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। और पढ़ें

08:39 PM, 12-Sep-2024

Festival Train: त्योहार पर बिहार से एमपी-राजस्थान जाने वाले पैसेंजर्स के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें लिस्ट

दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रानी कमलापति और दानापुर के बीच विशेष सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 26 अक्तूबर से 13 नवंबर 2024 तक चलेगी और प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। और पढ़ें

08:35 PM, 12-Sep-2024

Anuppur News: सामान से भरा हुआ झोला लेकर युवक हुआ फरार, पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी

MP: जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाजार से खरीददारी कर लौट रहे युवक का कीमती सामान से भरा हुआ झोला लेकर अज्ञात युवक फरार हों गया। और पढ़ें

08:29 PM, 12-Sep-2024

Indore News: मोबाइल एप से चार करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में मुनाफा दिखाकर झांसे में लिया

एप पर मुनाफा दिखाया और पैसे लेते रहे, जब व्यापारी ने पैसे निकालना चाहे तो नहीं निकले। इसके बाद सायबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई। 
  और पढ़ें

08:10 PM, 12-Sep-2024

Ujjain: महाकाल मंदिर में शुरू हुई महामहिम के आगमन की तैयारी, रंगाई पुताई के साथ गर्भगृह की भी हो रही सफाई

MP: आगामी 19 सितंबर को महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू धार्मिक नगरी उज्जैन आने वाली है। जहां पर वह विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन व पूजन दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेगी। उनके आगमन की तैयारी महाकालेश्वर मंदिर में जरूर शुरू हो गई है। और पढ़ें

08:07 PM, 12-Sep-2024

MP: मेडिकल की 92 में से 32 सीटें खाली रह गई, छात्रों को नहीं दी जानकारी, हाईकोर्ट बोला ये राष्ट्रीय बर्बादी

छात्रा की याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट सख्त, खाली रह गई सीटों के लिए सार्वजनिक रूप से कोई जानकारी प्रकाशित नहीं की गई। 
  और पढ़ें

08:04 PM, 12-Sep-2024

Aiims news: एम्स में 8 साल के बच्चे के पसलियों का कैंसर निकालकर बनाई नई चेस्ट वॉल, फैलने लगा था शरीर में कैंसर

एम्स में पसलियों के कैंसर से जूझ रहे 8 साल के बच्चे की जटिल सर्जरी की गई है। एम्स के डॉक्टरों ने चेस्ट वॉल रिकंस्ट्रक्शन तकनीक का उपयोग कर नई चेस्ट वॉल बनाई। जिससे बच्चे की जान बचाई जा सकी। और पढ़ें

08:01 PM, 12-Sep-2024

Tikamgarh News: नहाने गए व्यक्ति की नाले में डूबने से मौत, प्रशासन ने शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

MP: निवाड़ी जिले के बरुआ नाले में नहाने गए व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई है। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया। और पढ़ें

07:41 PM, 12-Sep-2024

Indore: लालबाग पैलेस में साउथ इंडियन फिल्म की शूटिंग खत्म, गंदगी और कचरा छोड़ गई यूनिट

पैलेस की फर्श पर सिगरेट के टुकड़े भी फैले नजर आए। इसके अलावा धूल भी जमी हुई है। पैलेस के कक्ष भी काफी बिखरे हुए है। पर्यटकों के हिसाब से फिर से पैलेस को तैयार करने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है, क्योकि काफी सामान हटा भी दिया गया। और पढ़ें

07:38 PM, 12-Sep-2024

Bhopal: भोपाल में खाद्य विभाग की गैस रिफिलिंग सेंटर पर कार्रवाई, 15 सिलेंडर, इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे किया जब्त

भोपाल के लालघाटी स्थित 3 गैस रिफिलिंग सेंटर पर गुरुवार को खाद्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। यहां पर 15 घरेलू-व्यवसायिक सिलेंडर, इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे और अन्य उपकरण जब्त किए गए। और पढ़ें

07:28 PM, 12-Sep-2024

Mandsaur Crime: दो थाना पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी की 15 बाइक भी की बरामद

Mandsaur: शहर कोतवाली थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की 9 मोटरसाइकिल बरामद की है। वहीं वायडी नगर थाना पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से चोरी की 6 मोटरसाइकिल सहित धारदार हथियार बरामद किए है।  और पढ़ें

07:20 PM, 12-Sep-2024

Army Gangrape Case: आर्मी जोन में गैंगरेप पर भड़की सियासत; राहुल, मायावती बोले- भाजपा राज में कानून खत्म

महू में हुई घटना ने देश में राजनीतिक भूचाल ला दिया है। उज्जैन में हुई दुष्कर्म की घटना के बाद इस मामले ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़ा कर दिया है। पुलिस अधिकारी भी बार बार घटना पर बयान बदल रहे हैं। और पढ़ें

07:16 PM, 12-Sep-2024

Indore News: सेना के अधिकारियों को बंधक बनाया, गैंगरेप की घटना पर बयान बदल रही पुलिस, पीड़िता के बयान बाकी

पुलिस ने महू में हुई घटना के दो आरोपियों को पकड़ लिया है और चार की तलाश जारी है। घायल महिला के बयान दर्ज होना बाकि हैं। राहुल गांधी और मायावती ने मप्र की भाजपा सरकार को इस मामले में घेरा है। और पढ़ें

07:15 PM, 12-Sep-2024

Sagar: पर्यावरण ग्रीन टेक्नोलॉजी इनोवेशन स्टार्टअप पर दो दिवसीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस, कई प्रोफेसर हुए शामिल

Sagar: डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के अपराध शास्त्र और फोरेंसिक विज्ञान विभाग एवं वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का शुभारंभ विश्वविद्यालय के अभिमंच सभागार में हुआ। और पढ़ें

07:04 PM, 12-Sep-2024

Bhopal:छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने पर भोपाल में हिंदू संगठन ने किया थाने का घेराव, कलेक्टर, विधायक ने समझाया

भोपाल के बैरसिया क्षेत्र के 11वीं की छात्रा को अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करने वाले युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बैरसिया थाने का घेराव किया। कलेक्टर और विधायक ने समझाया तब माने। और पढ़ें

07:02 PM, 12-Sep-2024

MP: खड़की गांव में मिले उल्टी-दस्त के 4 मरीज, फीवर से 16 लोग पीड़ित; बासी खाना खाने की बात आई सामने

MP: पांढुर्णा जिले के बोरपानी, कौड़िया गांव के बाद अब खड़की गांव में गुरुवार को उल्टी-दस्त के मरीज मिले हैं। गांव में 4 लोग हैजा से पीड़ित हैं। वहीं 16 लोग सर्दी, तेज बुखार, हाथ-पैर दर्द से पीड़ित हैं।
  और पढ़ें

06:57 PM, 12-Sep-2024

Khandwa: ओंकारेश्वर डैम से किया जा रहा 10000 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज, खुले हुए गेटों की संख्या बढ़कर की गई 18

MP: मध्य प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के बाद से ही यहां के नदी, तालाब के साथ ही बांधों में भी भरपूर पानी हो चुका है, जिसके चलते सुरक्षा की दृष्टि से प्रदेश के कई बांधों से लगातार बड़ी मात्रा में पानी डिस्चार्ज भी किया जा रहा है। और पढ़ें

06:53 PM, 12-Sep-2024

Chhindwara: जाम सांवली पदयात्रा पर निकले सांसद विवेक बंटी, 61 किलोमीटर की यात्रा दो दिन में करेंगे पूरी

MP: छिंदवाड़ा पांढुर्णा जिले के समस्त नागरिकों की खुशहाली और सुख शांति समृद्धि के लिए सांसद बंटी विवेक साहू आज जामसांवली तक पदयात्रा पर रवाना हुए। सांसद साहू आज शाम 4 बजे पूजा ज्वैलर्स के सामने हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर पदयात्रा पर निकले हैं। और पढ़ें

06:47 PM, 12-Sep-2024

MP: नदी नाले उफान पर, कलेक्टर ने की अपील…लोग जल संरचनाओं व पानी भराव वाले स्थानों से रहे दूर

MP: शिवपुरी जिले में बीते दो दिन से भारी बारिश का दौर जारी है। शिवपुरी में स्थिति यह है कि जिले के कई निचले इलाकों और बस्तियों में जल भराव की स्थिति के कारण लोग परेशान हैं। 
  और पढ़ें

06:41 PM, 12-Sep-2024

MP News: मऊगंज में अपर कलेक्टर पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सीएम के निर्देश पर किया निलंबित

रीवा में लोकायुक्त मऊगंज के अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पीड़ित से बंटवारे की फाइल में कोर्ट से उसके पक्ष में फैसला करने के लिए 20 हजार की रिश्वत की मांग की थी। वहीं, सीएम मोहन यादव ने अपर कलेक्टर को सस्पेंड कर दिया है।
  और पढ़ें

06:26 PM, 12-Sep-2024

Sehore News: कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े नकबजन, 2.50 लाख का मशरूका किया बरामद

Sehore News: सूने आवास की छत के रास्ते से चद्दर हटाकर 2.5 लाख रुपए की चोरी करने वाले चोरों को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों से चोरी गई टीवी, जेवरात ओर गहने जब्त कर लिए हैं। पुलिस आरोपियों से चोरी की अन्य वारदातों का पता लगा रही है। और पढ़ें

06:17 PM, 12-Sep-2024

MP: इंदौर मामले पर सीएम यादव बोले- कुछ आरोपी गिरफ्तार, सरकार ऐसे मामलों पर सख्त; राहुल गांधी पर साधा निशाना

MP: कटनी जिले के प्रवास पर पहुंचे सीएम मोहन यादव ने इंदौर मामले पर अपना बयान दिया है। मोहन यादव ने कहा कि ऐसे मामले पर सरकार सख्त है। कुछ आरोपी गिरफ्तार हुए हैं कुछ और बाकी हैं, जिन्हें जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। और पढ़ें

05:41 PM, 12-Sep-2024

Ujjain News: वाहनों से क्षतिग्रस्त हुई सड़क, महिलाओं ने कर दिया पानी से भरे गड्ढों में खड़े होकर प्रदर्शन

Ujjain: गांव अजीमबाद पारदी में रामनगर से पारदी गेट तक स्थानीय उद्योगों में आने वाले वाहनों के कारण बड़े बड़े गड्ढे हो गए, जिसको लेकर गांव की महिलाओं ने पानी से भरे गड्ढे में खड़े होकर प्रदर्शन किया। और पढ़ें

05:37 PM, 12-Sep-2024

Indore:मेंहदीकुंड,कजलीगढ़, बामनियाकुंड मेें हो चुके है युवतियों के साथ गैंगरेप,एक युगल की हत्या भी हो चुकी है

वर्ष 2017 में तो मेंहदीकुंड में गैंगरेप के बाद युवती और उसके प्रेमी को बदमाशों ने खाई से फेंक दिया। बदमाश इसके बाद खाई मेें उतरे और लाशों को पत्थरों से कुचलकर उन्हें पत्थरों के नीचे दबा दिया था। और पढ़ें

04:47 PM, 12-Sep-2024

Umaria News: 24 घण्टे बाद स्कूल के मैदान में मिली युवक की लाश, हत्या की जताई गई आशंका

Umaria News: अमरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम सुखदास के हाईस्कूल मैदान में 24 घण्टे से लापता युवक मृत अवस्था में मिला है। परिजनों को आशंका है कि साजिशन बेटे की हत्या की गई है। बताया जाता है कि मृतक इंद्रजीत पिता फूल सिंह उम्र 21 वर्ष बुधवार की सुबह 8 बजे घर से कुछ लोकल साथियों के साथ निकला था। और पढ़ें

04:28 PM, 12-Sep-2024

Khandwa: देर रात अस्पताल की लिफ्ट में फंसे गंभीर मरीज और अटेंडर सहित अस्पताल स्टाफ, लापरवाही आई सामने

MP: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के नंदकुमार सिंह चौहान मेडिकल कॉलेज अस्पताल की लिफ्ट में देर रात एक गंभीर घायल पेशेंट के साथ ही करीब सात लोग फंस गए। और पढ़ें

04:12 PM, 12-Sep-2024

Tikamgarh: 36 घंटों से नहीं हो सका दो किसानों का रेस्क्यू, टापू पर फंसे किसानों की बिगड़ रही है हालत

टीकमगढ़ जिले से बहने वाली धसान नदी में बने एक टापू पर दो किसान 36 घंटे से फंसे हैं। उन्हें निकालने के लिए प्रशासन अभियान चला रहा है। हर बार कोशिश असफल ही हुई है। किसानों की हालत भी अब बिगड़ने लगी है।  और पढ़ें

04:00 PM, 12-Sep-2024

MP: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने चार जिलों के कलेक्टर के साथ की बैठक, अतिवृष्टि में बचाव कार्यों की समीक्षा की

MP: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर, गुना, शिवपुरी और अशोकनगर के कलेक्टर के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अतिवृष्टि में प्रशासन द्वारा किये जा रहे बचाव कार्यों की समीक्षा भी की। 
  और पढ़ें

03:50 PM, 12-Sep-2024

Chhindwara: सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, दो घंटे तक बंद रहा छिंदवाड़ा-नरसिंहपुर हाईवे

MP: छिंदवाड़ा-नरसिंहपुर हाईवे पर राजा खोह ढाबे के पास एक बाइक सवार ने एक बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया। घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और पढ़ें

03:16 PM, 12-Sep-2024

Damoh: सांप के डसने के बाद घंटों बाढ़ में फंसी रही महिला, प्रशासन ने रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया

MP: दमोह जिले के हटा ब्लाक के बंधा गांव में बुधवार रात एक महिला को सांप ने डस लिया था। जिसे इलाज के असपताल ले जाना जरूरी था, क्योंकि घर के चारों ओर बाढ़ का पानी भरा था। महिला काफी देर तक इंतजार करती रही। इसके बाद कलेक्टर को जानकारी लगते ही उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से महिला को पानी से बाहर निकलवाया और अस्पताल पहुंचाया। और पढ़ें

03:02 PM, 12-Sep-2024

MP: राहुल गांधी के आपत्तिजनक बयान पर सिख समाज में उबाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बोले- ‘जहां सनातन वहां सिख’

MP: कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में सिख समाज को लेकर दिए गए बयान को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और सिख समाज संरक्षक जसपाल सिंह अरोरा ने अर्नगल बताया है। उन्होंने कहा सिख समाज सनातन धर्म का रक्षक है। तिलक और जनेऊ की रक्षा के लिए सिख समाज की उत्पत्ति हुई है। अगर सनातन धर्म का पालन करता है तो वह सिख ही है। 
  और पढ़ें

02:46 PM, 12-Sep-2024

Guna: इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के मालिक ने रिडीम पॉइंट्स के चक्कर में गवाए 90 हजार, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

MP: गुना जिले में एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम का व्यापारी एसबीआई के पॉइंट्स रिडीम करने के चक्कर में 90 हजार रूपये की ठगी का शिकार हुआ है। इसके पूर्व में यही घटनाक्रम कलेक्टर के पुत्र के साथ घटित हुआ था। और पढ़ें

02:37 PM, 12-Sep-2024

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

MP: मध्य प्रदेश में बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दतिया में राजगढ़ किले की बाहरी दीवार ढहने से सात लोगों की मौत हो गई। इनमें से पांच मृतक एक ही परिवार के बताए गए हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें