10:09 AM, 21-Sep-2023
बाल रुप में नजर आएंगे आदि शंकराचार्य
- फोटो : अमर उजाला
बाल स्वरूप में दिखेंगे आदि शंकराचार्य
ओम्कारेश्वर के मांधाता पर्वत पर बन रहे भव्य और दिव्य 'एकात्म धाम' में आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची 'एकात्मता की प्रतिमा' के साथ ही 'अद्वैत लोक' नाम का एक संग्रहालय तथा आदिगुरु शंकराचार्य अंतर्राष्ट्रीय अद्वैत वेदान्त संस्थान की स्थापना भी की जा रही है। इस प्रकल्प के प्रथम ऐतिहासिक चरण के रूप में यहां पहले 18 सितंबर को एकात्मता की प्रतिमा का अनावरण होने वाला है। यह 108 फीट ऊंची बहुधातु की प्रतिमा है, जिसमें आदि शंकराचार्य जी बाल स्वरूप में दिखाई देंगे।