फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gair Festival 2025 Live: गेर में आए पांच लाख से अधिक लोग, निगम ने सफाई शुरू की

Wed, 19 Mar 2025 04:37 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

खास बातें

Indore Rangpanchami Ger 2025 Live Updates: इंदौर की गेर में इस बार पांच लाख से अधिक लोग आए, ट्रैक्टर ने एक युवक को कुचल दिया जिसके बाद सीएम ने गेर में आने का कार्यक्रम निरस्त कर दिया। 
विज्ञापन
राजवाड़ा पर पहुंची गेर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:35 PM, 19-Mar-2025
सफाई शुरू - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

नगर निगम की टीम ने गेर के निकलते ही तुरंत सफाई कार्य शुरू कर दिए। तीन बजे से निगम की टीमें सफाई करने में जुट गईं। पहले गेर के रास्तों से कपड़ों, पैकेटों, गुब्बारों, पिचकारियों आदि सामान को उठाया जा रहा है। इसके बाद अगले चरण में इसे झाड़ू से पूरी तरह साफ किया जाएगा। इसमें कई किलो गुलाल निकलेगा। पूरी सड़कें गुलाल और पानी से सराबोर हैं। अंत में फिर इन सभी सड़कों को निगम के टैंकरों के द्वारा पानी से धोया जाएगा। 

04:00 PM, 19-Mar-2025
गेर में श्रीनाथजी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

मंत्री विजयवर्गीय और मंत्री तुलसी सिलावट ने गेर में भाग लिया। इस बार फाग यात्रा में विशेष रूप से झांकियां भी शामिल की गईं। इन झांकियों में ब्रज की प्रसिद्ध लट्ठमार होली, रासरंग और श्रीकृष्ण की झांकी प्रमुख आकर्षण के रूप में उभरकर सामने आईं। इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए इंदौर के लोग छतों पर बैठने के लिए पहले से ही बुकिंग करवा चुके थे। फाग यात्रा में मंत्री तुलसी सिलावट और विधायक मालिनी गौड़ भी शामिल हुईं। वहीं, संगम कॉर्नर की गेर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रथ पर सवार होकर यात्रा में भाग ले रहे थे।

02:16 PM, 19-Mar-2025
गेर में शामिल हुआ नाचते हुए। - फोटो : अमर उजाला

सीएम यादव गेर में नहीं होंगे शामिल 
इंदौर की गेर धूमधाम से मनाई जा रही है। लेकिन, अब इसमें सीएम मोहन यादव शामिल नहीं होंगे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री मोहन यादव इंदौर एयरपोर्ट से सीधे  उज्जैन के लिए रवाना होंगे। टोरी कॉर्नर पर हुए हादसे के कारण उन्होंने गेर में शामिल नहीं होने का फैसला किया है।  

विज्ञापन
01:32 PM, 19-Mar-2025
गेर में शामिल भीड़ और उड़ता गुलाल। - फोटो : अमर उजाला

तीन बेहोश हुए, अस्पताल भेजा
गेर में लाखों लोग मौजूद हैं। इससे कुछ लोगों की तबीयत भी बिगड़ रही है। अधिक भीड़ के कारण गेर में शामिल तीन लोग बेहोश होकर सड़क पर गिर गए। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया।  

तस्वीरों में देखिए गैर के रंग...

 
पुष्पा लुक में गेर में शामिल होने पहुंचा युवक।


गैर में छाया भगवा रंग।


बच्चों को लेकर गेर में शामिल होने पहुंचे लोग।


 

12:49 PM, 19-Mar-2025
गेर में लाखों लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

चार लाख से अधिक लोगों के जुटने का अनुमान 
इस बार गेर में पिछले साल से ज्यादा भीड़ नजर आ रही है। कृष्णपुरा छतरी तक रंग में सरावोर लोग ही लोग नजर आ रही है। गेर में इस बार चार लाख से अधिक लोगों के जुटने का अनुमान जताया जा रहा है। कुछ देर बात सीएम मोहन यादव भी इस गेर में शामिल होंगे।   

विज्ञापन
12:41 PM, 19-Mar-2025
गेर में उत्साह चरम पर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

गेर के दौरान राजवाड़ा में एक हादसा भी हो गया। ट्रैक्टर का पहिया एक 45 वर्षीय शख्स के पेट के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

12:26 PM, 19-Mar-2025
बड़ी संख्या में युवा नाच गा रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

राजवाड़ा पर दूसरे क्रम की मॉरल क्लब गेर चल रही है। इसमें 100 फीट तक गुलाल छोड़ता वाहन गेर में शामिल है। आगे युवक तिरंगा झंडा लेकर चल रहे हैं। 

12:21 PM, 19-Mar-2025
देशभक्ति के रंग से सराबोर गेर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

गेर में अलग अलग रंग दिखाई दे रहे हैं। कहीं देशभक्ति, कहीं पर राधा कृष्ण की रासलीला तो कहीं पर भोलेनाथ का डमरू दिख रहा है। हर हर महादेव, जय हनुमान और जय श्री राम के नारों से पूरी गेर गूंज  रही है। 

12:20 PM, 19-Mar-2025
टोरी कार्नर की गेर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

टोरी कार्नर की गेर में लोगों ने खूब डांस किया। डीजे की आवाज कई किमी तक सुनाई दे रही है। गेर में शामिल होने आए लोगों पर मिसाइल से गुलाल उड़ाया जा रहा है। 

12:16 PM, 19-Mar-2025
रंगपंचमी पर बुधवार को इंदौर में गेर निकाली जा रही है। इस दौरान अचानक एक शख्स की तबीयत बिगड़ गई, उसे - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

रंगपंचमी गेर के दौरान अचानक एक शख्स की तबीयत बिगड़ गई। इमरजेंसी स्टाफ ने उसे तुरंत एम्बुलेंस में बैठाया गया। हजारों लोगों की भीड़ ने रास्ता देकर कुछ ही मिनट में एम्बुलेंस को बाहर निकाला। तुरंत ही शख्स को अस्पताल पहुंचाया गया। 

11:45 AM, 19-Mar-2025
कंट्रोल रूम में कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

कंट्रोल रूम में कलेक्टर ने संभाला मोर्चा
कलेक्टर आशीष सिंह खुद कंट्रोल रूम में मौजूद हैं। चप्पे चप्पे पर सीसीटीवी की नजर है। गेर में जगह जगह पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में भी मौजूद हैं। हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए पुलिसकर्मी छतों पर भी तैनात हैं। यूनेस्को की टीम भी गेर में पहुंच गई है। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा, यूनेस्को में शामिल होने का हमारा दावा तभी मजबूत होगा जब हम शालीनता, महिलाओं की सहभागिता और सुरक्षित तरीके से गेर निकालेंगे।

10:29 AM, 19-Mar-2025
गेर निकलना शुरू - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

गेर निकलना शुरू, पुलिस अधिकारियों को लगाया गुलाल
इंदौर के नृसिंह बाजार में फाग यात्रा से पहले पुलिस की परेड की गई। टोरी कॉर्नर गैर आयोजक शेखर गिरी ने पुलिस अधिकारियों को गुलाल लगाया। यहां झांकी और डीजे की गाड़ियां लाइन से निकलना शुरू हो चुकी हैं। लोगों ने गुलाल उड़ाना भी शुरू कर दिया है। गेर में लोगों का शामिल होना शुरू हो गया है। लोग टोलियों में डीजे की धुन पर डांस करते हुए गुलाल उड़ा रहे हैं। टोरी कॉर्नर की गेर में ट्रैक्टर पर कलाकार प्रस्तुति देते हुए आगे बढ़ रहे हैं। इंदौर के टोरी कॉर्नर से गेर धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगी है। 
 

09:45 AM, 19-Mar-2025
राजवाड़ा पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

पुलिस और प्रशासन सुबह से ही अलर्ट है। लगभग दो हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सड़कों, छतों और चौराहों पर पुलिस टीमें तैनात हैं। गेर में आने जाने वाले रास्तों पर भी चौकसी है। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। गेर के लिए बने कंट्रोल रूम में कलेक्टर आशीष सिंह और पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह खुद मौजूद रहेंगे। 

08:55 AM, 19-Mar-2025
गेर के साथ फाग यात्रा भी रहेगी आकर्षण का केंद्र - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

मॉरल क्लब गेर: बड़ी मशीनों से उड़ेगा गुलाल
मॉरल क्लब के संयोजक अभिमन्यु और अमन मिश्रा ने बताया कि इस बार गेर का 51वां साल है। गेर को आकर्षक बनाने के लिए डीजे, भजन मंडली, गुलाल उड़ाती मशीनें और पानी के टैंकरों की व्यवस्था की गई है। इस साल, गेर में मल्हार पल्टन और छीपा बाखल से कालीपुत्र कालीचरण महाराज भी शामिल होंगे। इस आयोजन में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए 100 से अधिक सुरक्षाकर्मियों और वॉलंटियर्स की तैनाती की गई है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से सुनिश्चित हो सके।

संगम कॉर्नर गेर: राजवाड़ा पर तिरंगा बनाएंगे
संगम कॉर्नर चल समारोह समिति की परंपरागत गेर का यह 75वां साल है। इस बार गेर का प्रमुख आकर्षण लट्ठमार होली, राधाकृष्ण की जोड़ी का रासरंग और बांके बिहारी का ढोल रहेगा। आयोजक कमलेश खंडेलवाल ने बताया कि मिसाइल से 200 फीट ऊपर तक जनता को भिगोया जाएगा। साथ ही, 8 हजार किलो टेशू के रंग से बने गुलाल से राजबाड़ा पर तिरंगा बनाया जाएगा, जो इस आयोजन को और भी भव्य बनाएगा।

टोरी कार्नर गेर: मिसाइलों से उड़ाया जाएगा गुलाल
टोरी कार्नर की गेर में बड़ी संख्या में युवा शामिल होंगे। इस गेर में पानी के टैंकर, गाड़ियों पर टोलियां गेर में चलेंगी। मिसाइलों से लोगों पर पानी और गुलाल उड़ाया जाएगा, जिससे गेर का मजा और भी बढ़ जाएगा। इस प्रकार के आयोजन में लोगों का जोश और उत्साह देखने को मिलता है, जो पूरी गेर यात्रा को खास बना देता है।

फाग यात्रा: 100 भगवा ध्वजों के साथ राधा-कृष्ण की झांकी
हिंद रक्षक संगठन की राधा-कृष्ण फाग यात्रा में इस बार नाथद्वारा की थीम नजर आएगी। संगठन के संयोजक एकलव्य गौड़ ने बताया कि श्रीनाथ जी की हवेली स्वरूप भगवान का रथ रहेगा। यात्रा में 12 फीट का विग्रह भी देखने को मिलेगा। फाग यात्रा में आगे 100 भगवा ध्वज लिए हुए युवक चलेंगे। इसके साथ ही, गोवर्धन पर्वत की झांकी भी देखने को मिलेगी। इस यात्रा में भजन मंडलियां भी शामिल होंगी, जो यात्रा को भक्ति और उत्सव का अहसास कराएंगी।

08:20 AM, 19-Mar-2025

Gair Festival 2025 Live: गेर में आए पांच लाख से अधिक लोग, निगम ने सफाई शुरू की

रंगपंचमी के अवसर पर निकलने वाली गेर कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि राजवाड़ा में टोरी कार्नर से सुबह 9.30 बजे गेर निकलना शुरू हो जाएगी। सुरक्षा इंतजाम और नागरिकों के लिए सभी अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। इस बार गेर में 7 लाख से अधिक लोगों के आने का अनुमान है। इनमें बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल रहेंगे। गेर का जश्न राजवाड़ा क्षेत्र में रात से ही शुरू हो जाता है, सुबह होते ही यह उत्साह दोगुना हो जाता है। अल सुबह से ही लोग जुटने लगते हैं और पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्थाओं में जुट जाता है। 



12 बजे तक आएंगे मुख्यमंत्री
75 साल से चली आ रही इस पारंपरिक गेर में फाग यात्रा और कई आकर्षक झांकियां शामिल होंगी। इस बार गेर में ब्रज की लठ्ठमार होली, रासरंग, श्रीकृष्ण की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र बनेंगी। इस विश्वप्रसिद्ध गेर को देखने के लिए इंदौर में छतों की बुकिंग भी हो चुकी है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कालीचरण महाराज सहित कई देशी-विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे के बाद इंदौर पहुंचेंगे। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाल लिया है, और गेर पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से पूरी नजर रखी जाएगी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एक वीडियो जारी कर जनता से गेर में शामिल होने की अपील की है। इधर, उज्जैन में रंगपंचमी पर भगवान महाकाल को एक लोटा केसर युक्त रंग अर्पित किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें