फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP CM Road Show Live: इंदौर के गोराकुंड में सीएम यादव ने रोड शो रोककर पी चाय, राजवाडा पहुंची जन आभारयात्रा

Wed, 17 Jan 2024 07:10 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

खास बातें

Mohan Yadav Indore Visit Live News in Hindi: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को इंदौर के बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक रोड शो किया। इसके लिए यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:07 PM, 17-Jan-2024

डेढ़ किमी का सफर पौने दो घंटे में
मुख्यमंत्री मोहन यादव का रोड शो गोराकुंड चौराहा पर कुछ देर रोका गया। यहां सीएम ने चाय पी। इसके कुछ देर बाद फिर रोड शो राजवाड़ा पहुंचा। राजवाड़ा पहुंचने में सीएम के रोड शो को पौन दो घंटे का वक्त लग गया। रोड शो ने डेढ़ किमी की दूर तय की। राजवाडा पर लगे मंच पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी पहुंच चुके हैं। 

05:39 PM, 17-Jan-2024
डॉ. मोहन यादव का रोड शो - फोटो : अमर उजाला

रोड शो में दिखी राम मंदिर की थीम
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रोड शो के दौरान अयोध्या में राम जन्मभूमि पर रामलला के मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की थीम साफ दिखाई दी। इस दौरान राजवाड़ा पर राम मंदिर की प्रतिकृति बनाई गई थी। जगह-जगह मंचों से जय श्री राम के नारे लगे। डॉ. यादव राजवाड़ा तक रोड शो में शामिल होंगे। वे इसके बाद एलआईजी चौराहे से नवलखा चौराहे तक बनाए जा रहे एलिवेटेड कॉरिडोर का शिलान्यास भी करेंगे। स्क्रेप से बनी राममंदिर की प्रतिकृति को देखने वे विश्राम बाग भी जाएंगे। 



05:35 PM, 17-Jan-2024
मुख्यमंत्री के रोड शो के आगे बढ़ते ही सफाई मित्रों ने मोर्चा संभाल लिया। - फोटो : अमर उजाला

देश के सबसे स्वच्छ शहर में स्वागत के साथ-साथ सफाई भी
स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार सात साल से देश के सबसे स्वच्छ शहर का तमगा हासिल करने वाले इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रोड शो चल रहा है। जैसे-जैसे रोड शो आगे बढ़ रहा है, पीछे-पीछे सफाई मित्र स्वच्छता भी कर रहे हैं। जैसे ही राजवाड़ा पर रोड शो खत्म होगा, तब तक रोड शो मार्ग भी पूरी तरह से स्वच्छ हो चुका होगा। 

विज्ञापन
05:26 PM, 17-Jan-2024
डॉ. मोहन यादव का इंदौर में रोड शो शुरू - फोटो : अमर उजाला

डॉ. मोहन यादव के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वागत के लिए इंदौर की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ा। उनके साथ वाहन में मौजूद मंत्रियों- कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह और तुलसी सिलावट का भी स्वागत किया जा रहा है। जन आभार एवं स्वागत रैली में जगह-जगह जय श्री राम के नारे लग रहे हैं। 

05:21 PM, 17-Jan-2024
डॉ. मोहन यादव ने बड़ा गणपति का पूजन किया। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने शुरू किया रोड शो
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा गणपति का पूजन किया। इसके बाद उन्होंने रोड शो शुरू किया। इस दौरान प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, राकेश सिंह के साथ ही विधायक रमेश मेंदौला, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर, मालिनी गौड़, महापौर पुष्यमित्र भार्गव समेत भाजपा के अन्य नेता और पदाधिकारी उनके साथ रोड शो में मौजूद हैं। 



विज्ञापन
05:13 PM, 17-Jan-2024
इंदौर एयरपोर्ट पर महापौर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। - फोटो : अमर उजाला

मजदूरों की परेशानियों को दूर करेंगे
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मुझे अच्छा लग रहा है कि मैं इंदौर आया हूं। इससे पहले मैं हुकुमचंद मिल के मजदूरों के लिए पैसा जारी करने इंदौर आया था। आज हमने कैबिनेट में भी यह चर्चा की कि प्रदेश में और कहां मजदूर परेशान हैं। उनकी दिक्कतों को दूर करना है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों और मजदूरों की दिक्कतों को दूर करने के अभियान में जुटे हैं। 

05:05 PM, 17-Jan-2024
स्वागत मंच पर महिलाओं ने कुछ इस अंदाज से किया मुख्यमंत्री का स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एयरपोर्ट से बड़ा गणपति के लिए रवाना
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का इंदौर पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री जी के साथ जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह भी इंदौर पहुंचे। यात्रा मार्ग पर राजवाड़ा के समीप राम मंदिर की प्रतिकृति रखी गई। जहां लोग से फोटो खिंचा रहे हैं। बड़ा गणपति का पूजन करने के बाद मुख्यमंत्री का राजवाड़ा तक रोड शो होगा, जिसके लिए जगह-जगह पर स्वागत मंच लगाए गए हैं।  

04:56 PM, 17-Jan-2024

विजयवर्गीय के क्षेत्र में होगा रोड शो
डॉ. मोहन यादव का रोड शो इंदौर की तीन विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। बड़ा गणपति से शुरू होगा, जो इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक में आता है। यहां से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय विधायक हैं। इसके बाद रोड शो इंदौर-4 से गुजरेगा, जहां से पूर्व महापौर मालिनी गौड़ विधायक हैं। इसके बाद रोड शो राजवाड़ा पर खत्म होगा, जो विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन का हिस्सा है। यहां से राकेश गोलू शुक्ला विधायक हैं।  

04:53 PM, 17-Jan-2024

विजयवर्गीय बोले- इंदौर को दुनिया का श्रेष्ठ शहर बनाएंगे
प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रोड शो से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में ₹350 करोड़ रुपये की लागत के 6.67 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर का भूमिपूजन करेंगे। मैं, सांसद, विधायक और महापौर समेत सभी नेता मिलकर इंदौर के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं। मिलकर हम इंदौर को दुनिया के श्रेष्ठ शहरों में शामिल करेंगे। 
 

04:43 PM, 17-Jan-2024
राम मंदिर की थीम पर होगा डॉ. मोहन यादव का रोड शो। - फोटो : अमर उजाला

बड़ी संख्या में महिलाएं भी
डॉ. यादव का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं भी समय से पहले रोड शो के मार्ग पर पहुंच चुकी हैं। कुछ महिलाओं ने राम मंदिर के बड़े स्टिकर हाथ में ले रखे थे। वह इस रोड शो के बहाने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़े कार्यक्रम के लिए आभार भी जता रही हैं।  

04:19 PM, 17-Jan-2024
इंदौर में डॉ. मोहन यादव के स्वागत में लगे मंच। - फोटो : अमर उजाला

सामाजिक संस्थाओं और संगठनों को एक मंच पर लाने का प्रयास
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रोड शो में भाजपा संगठन ने इंदौर के सभी सामाजिक संगठनों, संस्थाओं और व्यापारिक संगठनों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया है। रोड शो के दौरान ब्राह्मण, राजपूत, यादव, पिछड़ा वर्ग समेत अनेकों समाजों ने अपने मंच लगाए हैं। इसी तरह कई व्यापारिक संगठन और शहर की प्रमुख संस्थाओं ने भी अपने मंच तैयार किए हैं। भाजपा ने रोड शो के दौरान यह संदेश देने की कोशिश की है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के स्वागत में पूरा इंदौर एकजुट है।

03:42 PM, 17-Jan-2024
इंदौर में डॉ. मोहन यादव के स्वागत के लिए तैयारियां अंतिम चरणों में है। - फोटो : अमर उजाला

जगह-जगह लगे स्वागत मंच
डॉ. मोहन यादव के स्वागत के लिए बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक कई स्वागत मंच लगाए गए हैं। इन मंचों से डॉ. यादव का स्वागत किया जाएगा। भाजपा के पदाधिकारियों ने भी रोड शो मार्ग का निरीक्षण किया। इससे पहले अधिकारियों ने भी व्यवस्था का जायजा लिया था। 

मोहन के रोड शो में हर जगह राम
मुख्यमंत्री मोहन यादव के रोड शो के लिए हर 10 फीट की दूरी पर एक स्वागत मंच लगा है। शहर के सभी विधायकों, पार्षदों के साथ-साथ सांसद शंकर ललवानी और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के समर्थकों ने अपने-अपने अलग स्वागत मंच लगाए हैं। यादव समाज के मंच बड़ी संख्या में लगे हैं। पूरा रोड शो अयोध्या में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम की थीम पर तैयार किया गया है। रास्ते में हर जगह भगवान राम, अयोध्या में आकार ले रहे राम जन्मभूमि मंदिर की प्रतिकृति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर-बैनेर लगे हैं। 

02:25 PM, 17-Jan-2024

MP CM Road Show Live: इंदौर के गोराकुंड में सीएम यादव ने रोड शो रोककर पी चाय, राजवाडा पहुंची जन आभारयात्रा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को इंदौर में रहेंगे। एयरपोर्ट से करीब सवा चार बजे बड़ा गणपति आएंगे। वहां बड़ा गणपति के दर्शन करेंगे। फिर वहां से राजवाड़ा तक उनका रोड शो होगा। इसे आभार रैली एवं स्वागत कार्यक्रम नाम दिया गया है। शाम 5:50 बजे राजवाड़ा में देवी अहिल्या की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। फिर एलिवेटेड कॉरिडोर का भूमिपूजन होगा। वीडियो फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा। साढ़े छह बजे विश्राम बाग में स्क्रेप से बने राम मंदिर स्ट्रक्चर का उद्घाटन भी करेंगे।  

डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। रोड शो को देखते हुए बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक का मार्ग आवागमन के लिए पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। छह रुट पर सिटी बसों का परिवहन भी बंद रहेगा या इनका मार्ग परिवर्तित रहेगा।  
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें