फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: डायरिया से मौत पर भड़का आक्रोश, लोगों ने गिनाई पांच मौतें, स्वास्थ्य विभाग कर रहा इंकार

Tue, 30 Dec 2025 03:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore Dirty Water Crisis News: इंदौर के भागीरथपुरा में डायरिया से मौत के बाद लोगों में आक्रोश फैल हुआ है। लोगों का कहना है कि चार लोग जान गवां चुके हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग पुष्टि नहीं कर रहा है।

 

विज्ञापन
डायरिया से पीड़ित मरीजों की जानकारी देते डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल ने लोगों की सेहत पर गंभीर असर डाल दिया है। बीते पांच दिनों से लगातार उल्टी और दस्त की शिकायत लेकर मरीज अस्पतालों का रुख कर रहे हैं। अब तक 35 से अधिक लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराए जा चुके हैं। इस बीच मंगलवार सुबह इलाज के दौरान 80 वर्षीय बुजुर्ग नंदलाल पाल की मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया है। अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें