132956 वोट से भाजपा के पुष्यमित्र भार्गव चुनाव जीते।
पर्यवेक्षक एसबी सिंह, कलेक्टर मनीष सिंह और डीआईजी राजेश हिंगणकर से चर्चारत विजयी प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव।
वॉर्ड 27 से भाजपा प्रत्याशी मुन्नालाल यादव करीब 450 मत से विजयी। कांटे की टक्कर थी।
पुष्यमित्र भार्गव ने अपने ट्वीटर हैंडल से लिखा- आभार इंदौर! मुझ अकिंचित को अपना अपार आशीर्वाद और असीमित स्नेह प्रदान करने के लिए कृतज्ञ हूं.. आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि आपके हर स्वप्न को पूरा करने और आपकी प्रत्येक आकांक्षा को पूर्ण करने हेतु संकल्पबद्ध होकर कार्य करता रहूंगा। इससे पहले एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा- 'स्वर्णिम युग लाएंगे, मन में धारें दृढ निश्चय। इंदौर का गौरव बढ़ाएंगे, होगी चहुं ओर जय-जय!'
इंदौर जिले में आज नगरीय निकाय निर्वाचन की मतगणना शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुई। जिले की आठों नगर परिषदों के परिणाम भी संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा घोषित किये गये। घोषित परिणाम की जानकारी निम्नानुसार है।
जिले की सांवेर नगर परिषद में भाजपा के 10 तथा कांग्रेस के 5 प्रत्याशी विजयी रहे। इसी तरह देपालपुर में भाजपा के 7, कांग्रेस के 6 तथा 2 निर्दलीय, बेटमा में भाजपा के 7, कांग्रेस के 6 तथा 2 निर्दलीय, गौतमपुरा में भाजपा के 7 तथा कांग्रेस के 8, हातोद में भाजपा के 6, कांग्रेस के 7 तथा 2 निर्दलीय, महूगांव में भाजपा के 10, कांग्रेस के 3 तथा 2 निर्दलीय, मानपुर में भाजपा के 9, कांग्रेस के 3 तथा 3 निर्दलीय और नगर परिषद में राऊ में भाजपा के 12 तथा कांग्रेस के 3 प्रत्याशी विजयी रहे।
इंदौर नगर निगम चुनाव में भाजपा के महापौर पद के प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव अपनी जीत तय होते ही मतगणना स्थल नेहरू स्टेडियम पहुंचे।
इंदौर निगम चुनाव में ये दिग्गज हारे
प्रीति गोलू अग्निहोत्री
चंदू राव शिंदे
छोटे यादव
नगर परिषद का नाम - राऊ
भाजपा - 12
कांग्रेस - 3
निर्दलीय/अन्य- 0
नगर परिषद का नाम - सांवेर
भाजपा - 10
कांग्रेस - 4
निर्दलीय/अन्य - 1
नगर परिषद का नाम - महूगांव
भाजपा - 10
कांग्रेस - 3
निर्दलीय/अन्य - 2
नगर परिषद का नाम - मानपुर
भाजपा - 9
कांग्रेस - 3
निर्दलीय/अन्य - 3
नगर परिषद का नाम - गौतमपुरा
भाजपा - 7
कांग्रेस - 8
निर्दलीय/अन्य - 0
नगर परिषद का नाम - बेटमा
भाजपा - 7
कांग्रेस - 6
निर्दलीय/अन्य - 2
नगर परिषद का नाम - देपालपुर
भाजपा - 7
कांग्रेस - 6
निर्दलीय/अन्य - 2
नगर परिषद का नाम - हातोद
भाजपा - 6
कांग्रेस - 7
निर्दलीय/अन्य - 2
वार्ड 47 के नंदू पहाड़िया 4847 वोटों से विजयी घोषित हुए हैं
वार्ड 03 से शिखा दुबे बीजेपी जीती
वार्ड 04 से बीजेपी बरखा नितिन मालू जीती
वार्ड 05 निरंजन वर्मा बीजेपी जीते
वार्ड 06 - संध्या यादव बीजेपी जीती
वार्ड 07 - भावना मनोज मिश्रा बीजेपी जीती
वार्ड 08 कांग्रेस अनवर दस्तक की पत्नी जीती
वार्ड 10 से विनितिका यादव कांग्रेस जीती
वार्ड 14 से बीजेपी के अश्विनी शुक्ला जीते
वार्ड 21 चिंटू चौकसे कांग्रेस जीते
वार्ड 22 से राजू भदौरिया कांग्रेस जीते
वार्ड 47 से नंदू पहाड़िया 4847 वोट से जीते
वार्ड 66 से बीजेपी की कंचन गिदवानी जीती
वार्ड 70 भारत रघुवंशी बीजेपी जीते
वार्ड 77 प्रियंका चौहान बीजेपी जीती
वार्ड 80 से प्रशान्त बडवे बीजेपी जीते
वार्ड 81 से बबलू शर्मा 8656 वोट से चुनाव जीते
वार्ड 83 से कमल लङ्ढा बीजेपी जीते
कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा के भतीजे अभय वर्मा भी नही सीट बचाने में नाकामयाब दिख रहे हैं।
वहीं वार्ड 03 से बीजेपी की शिखा संदीप दुबे 986 वोट से आगे निकल गई हैं।
पत्रकार रोहित तिवारी से मिलने पहुंचे भार्गव
चुनाव परिणामों के बीच बीजेपी के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव वरिष्ठ पत्रकार रोहित तिवारी से मिलने अस्पताल पहुंचे और रोहित तिवारी के पिता के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली।
तीन विधानसभा में भाजपा, दो में कांग्रेस आगे
बीजेपी के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव विधानसभा क्रमांक 1, 2, 4 और राऊ में आगे चल रहे हैं। जबकि विधानसभा क्रमांक 3 और 5 में कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला आगे चल रहे हैं। 85 में से 40 वार्डों में भाजपा आगे चल रही हैं। जबकि 18 वार्डों में कांग्रेस आगे हैं। फिलहाल डाक मतपत्रों की गिनती जारी है। इन्दौर के वार्ड क्रमांक 69 से कांग्रेस की शिखा भलिका 300 वोटों से आगे चल रही हैं।
बीजेपी आगे, EVM खुलना शुरू
डाक मतपत्रों की गिनती के बाद ईवीएम मशीनों के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। ईवीएम की काउंटिंग में भी बीजेपी आगे चल रही है। पुष्यमित्र भार्गव शुरुआती रुझानों में 2000 की बढ़त बनाएं हुए हैं, जबकि मत पत्रों में 300 की बढ़त पर हैं। करीब 14 हजार अधिकारी- कर्मचारी वोटर थे। जिनमें से कुल 5337 ने वोट डाले थे। इन्ही 5337 मतों की गनती जारी है। वहीं, भाजपा के महापौर प्रत्याशी भार्गव विधानसभा 2 से 1050 और 4 नंबर से 2700 वोट से आगे हैं।
सभी विधायकों के मतगणना पास निरस्त
मतगणना स्थल पर प्रवेश को लेकर कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला और अन्य कांग्रेस नेताओं के हंगामे और धरना प्रदर्शन के बाद इंदौर के सभी विधायकों के मतगणना पास निरस्त कर दिए गए हैं।
बीजेपी प्रत्याशी 800 वोटों से आगे
बीजेपी के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव 800 वोटों से कांग्रेस के संजय शुक्ला से आगे हैं। राऊ और 4 नंबर विधानसभा से बीजेपी को लीड मिली है।
कलेक्टर ने दिलाई गोपनीयता की शपथ
मतगणना से पहले कलेक्टर मनीष सिंह ने सभी कर्मचारियों को गोपनीयता और ईमानदारी की शपथ दिलाई। शपथ पत्र के अनुसार सभी अधिकारियों ने माइक पर शपथ ली और कहा कि मैं नगर निगम निर्वाचन आयोग को चुनाव की मतगणना की संपूर्ण प्रक्रिया में सहभागी रहूंगा और मतगणना की गोपनीयता को बरकरार रखूंगा। पूरी ईमानदारी के साथ यह कार्य करूंगा।
बीजेपी के पुष्पमित्र भार्गव आगे
डाक मतपत्रों की गणना में बीजेपी के पुष्पमित्र भार्गव बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के संजय शुक्ला पीछे हैं।
काउंटिंग शुरू
सुबह सात बजे स्ट्रांग रूम का ताला निकाय चुनाव के प्रतिनिधियों कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष सिंह की उपस्थिति में खोला गया। डाक मतपत्रों की गिनती के साथ ही निकाय चुनाव की काउंटिंग शुरू हो गई है।
कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला धरने पर बैठे
मतगणना स्थल पर प्रवेश को लेकर कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला और अन्य कांग्रेस नेताओं ने हंगामा किया। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला नेहरू स्टेडियम (मतगणना स्थल) पर धरने पर बैठे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। हालांकि अपर कलेक्टर पवन जैन ने उन्हें समझाकर अंदर ले जाने का प्रयास किया।
इंदौर में महापौर और पार्षदों के भविष्य का फैसला आज होगा। महापौर पद के लिए 19 प्रत्याशी मुकाबले में हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा के पुष्यमित्र भार्गव और कांग्रेस के संजय शुक्ला में ही है। इंदौर नगर निगम के चुनाव में 85 वार्डों में 341 पार्षद उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 20 वार्डों में तो दो-दो ही उम्मीदवार है। यानी सीधा मुकाबला। वहीं, एक वार्ड में सबसे अधिक दस उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं।
यहां के नतीजे सबसे बाद में
सबसे ज्यादा मतदाताओं वाला वार्ड 79 है। इसमें 35881 मतदाता हैं। वहीं, सबसे कम वोटर्स वाला मूसाखेड़ी वार्ड 52 है, जहां 14011 वोटर हैं।
शहर की विधानसभा क्षेत्रों में वार्डों की स्थिति