फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Winter Session: डॉ. अंबेडकर पर शाह के बयान पर एमपी विधानसभा में हंगामा, 10 मिनट रुकी कार्यवाही

Wed, 18 Dec 2024 07:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

खास बातें

MP Winter Session: मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन समाप्त हो गा है। इस दिन अनुपूरक बजट पर चर्चा हुई। बजट और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के डॉ. अंबेडकर पर दिए बयान को लेकर कांग्रेस ने विरोध किया। आज ही सीएम मोहन यादव ने नदी जोड़ो अभियान के लाभों के बारे में बताया। 

विज्ञापन
मप्र विधानसभा सत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:12 PM, 18-Dec-2024

विधानसभा में ओंकार सिंह मरकाम ने कहा कि 88 लाख मनरेगा मजदूरों में से सिर्फ 79,000 को ही काम दिया गया है। इस पर मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि किसी ने काम मांगा है, उसे नहीं दिया गया हो यह बताएं। मरकाम ने कहा कि गांव से मजदूर पलायन कर रहे हैं। उनको काम नहीं मिल रहा है।

03:31 PM, 18-Dec-2024

 विधायक सीताशरण शर्मा ने चर्चा के दौरान कांग्रेस को जवाब दिया है। अनुपूरक बजट पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हमारा मध्य प्रदेश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा बजट इसलिए आता है ताकि प्रदेश के विकास कार्य लगातार चलते रहें। सीता हरण शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय कर्ज लेकर घी पिया जाता था। प्रदेश में ना तो सड़कें थीं ना बिजली थी। कांग्रेस विधायकों ने पिछली बातों को दोहराने पर टोका तो सीता शरण शर्मा ने बोल यही दोहराएंगे और तब तक दोहराएंगे जब तक आप 66 से 12 पर नहीं पहुंच जाते।

03:11 PM, 18-Dec-2024

विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने अनुपूरक बजट का विरोध किया है। उनका कहना है कि अभी विभागों का 45 से 35 बजट खत्म हुआ।  सिर्फ दो विभागों,  जल संसाधन विभाग और NVDA का ही सौ फीसदी बजट खर्च हुआ है। उन्होंने कहा कि एक ग्रुप को एक दिन में 7000 करोड रुपए दे दिए गए हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। प्रदेश कर्ज में है। कर्ज में कौन हेलीकॉप्टर से यात्रा करता है ? कटारे ने प्रदेश में ट्रांसफर को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि मध्य प्रदेश में ट्रांसफर  उद्योग चल रहा है। एक साल में 400 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों के ट्रांसफर हो गए है। एक विभाग में कोई अधिकारी फाइल खोलता नहीं है कि उसका ट्रांसफर आदेश आ जाता है। कटारे ने कहा कि प्रदेश में  प्रत्येक व्यक्ति पर 60,000 रुपए का कर्ज है। 

विज्ञापन
01:40 PM, 18-Dec-2024

सदन की कार्यवाही 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। अब लंच के बाद फिर से कार्यवाही शुरू होगी। 

01:37 PM, 18-Dec-2024

शराब की बोतल गले में टांगकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक
कांग्रेस विधायक महेश परमार शराब की बोतल गले में टांगकर विधानसभा पहुंचे। कांग्रेस विधायक महेश परमार ने आरोप लगाया कि शराब माफिया मध्य प्रदेश सरकार पर हावी है। एक जिले में 100 करोड़ से अधिक शराब घोटाला हुआ है। सरकार चार आईएएस अधिकारी और तत्कालीन मंत्री पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है।


 

विज्ञापन
01:25 PM, 18-Dec-2024

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कोर्ट में कथित हलफनामे को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव फार्म में उनकी तरफ से लोन की पूरी जानकारी दी गई है। बैंक मैनेजर ने जो लेटर लिखा है, वो उनको नहीं मिला है। इस बात को कोर्ट के सामने भी सुना गया है।  

01:22 PM, 18-Dec-2024

कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि  पूरे देश में भाजपा के इशारे पर अंबेडकर की प्रतिमाएं तोड़ी जा रही हैं। फूल सिंह बरैया के इस बयान पर भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने अटपटा बयान दिया। उन्होंने कहा कि  बीजेपी  जन्म से लेकर मरने तक की व्यवस्था करती है। कांग्रेस चंबल घाटी में दफन हो चुकी है। प्रतीम लोधी ने अमित शाह के बयान को भी सही बताया है. 

01:18 PM, 18-Dec-2024

प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर विधानसभा में भाजपा विधायक अभिलाष पांडे ने ध्यानकर्षण प्रस्ताव लगाया। मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा कि  सरकार लगातार जागरूकता अभियान चला रही है।  साथ ही ठगी करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। 

01:03 PM, 18-Dec-2024

मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन कांग्रेस विधायकों ने युवाओं की बेरोजगारी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में चाय की केतली और पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। इस अनोखे प्रदर्शन को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार ने युवाओं को 2 लाख नौकरी देने का वादा किया था लेकिन वो पूरा नहीं हुआ। पुलिस, संविदा शिक्षक और डॉक्टरों की भर्तियां रुकी पड़ी हैं। ये सरकार बच्चों को पढ़ाने के बाद नौकरियां नहीं देना चाहती है।



 

12:52 PM, 18-Dec-2024

सीएम मोहन यादव ने सदन में संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि हम को दो राज्यो में नदी जोड़ो अभियान का लाभ मिल रहा है। नदी जोड़ने का प्रस्ताव विधानसभा के सदस्य दे सकते हैं। पूरे क्षेत्र के विकास के लिए ये क्रांतिकारी कदम है। केन बेतवा परियोजना से भी बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। सागर शिवपुरी और सीहोर सहित बुंदेलखंड को भी लाभ मिलेगा। 25 दिसंबर को केन बेतवा परियोजना का लोकार्पण होगा। इससे सभी उद्योगों  को लाभ मिलेगा।  केंद्र सरकार एमपी को बड़ा लाभ दे रही है। 

12:26 PM, 18-Dec-2024

बाबा साहब अंबेडकर को लेकर पक्ष-विपक्ष में तीखी बहस
विधानसभा सदन में बाबा साहब के अपमान का मुद्दा उठाया गया। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अमित शाह पर अपमान का आरोप लगाया है। उमंग सिंघार के आरोप के बाद सदन में पक्ष विपक्ष आमने सामने हो गए और तीखी बहस शुरू हो गई। 

12:06 PM, 18-Dec-2024

सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार विधानसभा में गांधी प्रतिमा के नीचे मौन धरने पर बैठे हैं। विधायक ने विधानसभा में डॉक्टर के गाली देने वाले मामले में आज स्थगन प्रस्ताव पर बोलना शुरू किया। वैसे ही विधायक कमलेश्वर का माइक बंद कर दिया गया। 

 

11:35 AM, 18-Dec-2024

चाय पिलाते विधायक सचिन यादव

11:34 AM, 18-Dec-2024

बेरोजगारी के मुद्दे पर विपक्ष की किलाबंदी
कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा में गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। कांग्रेस के विधायक हाथ में चाय की केतली और गिलास लेकर विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस विधायकों का आरोप है कि मध्य प्रदेश में युवाओं के पास नहीं है रोजगार। युवाओं को रोजगार देने की मांग पर कांग्रेस का ये विरोध प्रदर्शन चल रहा है। विधायक सचिन यादव ने कहा कि प्रदेश का युवा ठगा हुआ महसूस कर रहा है। सरकार ने 2 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, उसको लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

11:22 AM, 18-Dec-2024

विजयपुर विधायक आज लेंगे शपथ, निर्मला सप्रे की सीट बदली
आज विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा विधायक के रूप में शपथ लेंगे। मल्होत्रा सोमवार और मंगलवार को सदन में नहीं आ सके थे। इसके पहले रमाकांत भार्गव (बुधनी) और कमलेश शाह (अमरवाड़ा) सोमवार को शपथ ले चुके हैं। उधर, विधानसभा सचिवालय ने कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे के बीजेपी जॉइन करने और कांग्रेस की ओर से उनके विरुद्ध हाईकोर्ट में याचिका दायर करने के बाद सदन में उनकी सीट बदल दी गई है। उनकी सीट कांग्रेस के खेमे में ही अंतिम छोर में सीट नंबर 225 पर तय की गई है।

10:38 AM, 18-Dec-2024

अनुपूरक बजट का कांग्रेस ने किया विरोध
अनुपूरक बजट का विरोध करते हुए उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा कि साल में एक बार बजट सेशन आता है, इसमें एक साल के आय-व्यय का लेखा जोखा कर बजट लाया जाता है। जब बजट सेशन का प्रावधान है तो फिर अनुपूरक बजट क्यों लाया जा रहा है। सरकार मान ले कि उनके मंत्री और अधिकारी इतने योग्य नहीं है कि वे पूरे साल का बजट का हिसाब तैयार कर सकें।

09:30 AM, 18-Dec-2024

किस विभाग को कितनी राशि

09:19 AM, 18-Dec-2024

सड़कों के लिए 1111 करोड़ रुपए का इंतजाम
22460 करोड़ 18 लाख 6 हजार 621 रुपए के अनुपूरक बजट में सबसे अधिक 8763 करोड़ रुपए का प्रावधान ऊर्जा विभाग के लिए अटल कृषि ज्योति योजना और टैरिफ योजना को लेकर किया गया है। पीएचई विभाग के लिए 3515 करोड़ और पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई जाने वाली 500 से अधिक सड़कों के लिए 1111 करोड़ रुपए का इंतजाम इस बजट में किया जा रहा है।

09:08 AM, 18-Dec-2024

MP Winter Session: डॉ. अंबेडकर पर शाह के बयान पर एमपी विधानसभा में हंगामा, 10 मिनट रुकी कार्यवाही

मंगलवार को विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश किए जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने इस पर चर्चा के लिए आज चार घंटे का समय तय किया है। इसलिए बुधवार को प्रश्नोत्तर, शून्यकाल और ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। इस अनुपूरक बजट में लोक निर्माण विभाग के लिए अपरीक्षित मद में 836 सड़कों के निर्माण, मरम्मत और सुधार कार्य को लेकर राजस्व और पूंजी मद में कुल 1111 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें