विपक्ष ने वॉक आउट किया
विधानसभा कार्यवाही के पहले दिन खाद के मुद्दे को लेकर कांग्रेस लगातार सत्ता पक्ष पर हावी है। इसी बीच सदन के भीतर से विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया है।
खाद संकट पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार से पूछा सवाल
प्रश्न काल समाप्त होने के बाद शून्य काल में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने खाद का मुद्दा उठाया। उन्होंने किसानों को खाद नहीं मिल रहा है, इसपर सरकार से जवाब मांगा। उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार किसानों के लिए खाद उपलब्ध नहीं करा पा रही है। इस पर अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि चर्चा के लिए विषय लगा हुआ है, समय आने पर चर्चा होगी। वहीं भाजपा विधायक व मंत्री कैलाश विजयवर्गी ने कहा कि आज के दिन बांग्लादेश का उदय हुआ था, हमारी सेवा ने 93 हजार सैनिकों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था।
कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने सदन में गलत जानकारी देने पर सदन से की मांग है, ये मांग राघोगढ़ में पीजी कोर्स नहीं होने के बाद भी स्नातक कॉलेज में पीजी कोर्स कैसे चल रहे हैं इस सवाल पर है। जिसके जवाब में उच्च शिक्षा मंत्री ने दिया कहा कि गलती से दूसरे कॉलेज की जानकारी लिखित उत्तर दिया गया है। गलत जानकारी देने पर दो कर्मचारियों पर कार्रवाई करेंगे।
विधानसभा सदन में सीएम यादव ने किया दिवंगतों को याद
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विधानसभा सदन में भाजपा नेता प्रभात झा, भूतपूर्व सदस्य आरिफ अकील, पूर्व मंत्री नटवर सिंह, एस एम कृष्णा सहित अन्य दिवंगत भूतपूर्व सदस्यों के योगदान का स्मरण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जनजातीय कलाकार जोधइया बाई के निधन का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जोधइया बाई एक विशिष्ट जनजातीय कलाकार थीं। पेरिस सहित विश्व के कई स्थानों पर उनके चित्रों की प्रदर्शनियां लगती रही हैं।
भाजपा विधायक बोले- राष्ट्रगान गाना चाहिए
इधर, भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान गाना चाहिए, राष्ट्रगान गाना ही पड़ेगा। वहीं मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य करने पर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मैं देश के बड़े मौलवियों से पूछना चाहता हू, कि क्या राष्ट्रगान गाना गलत है? जैसे मादरे वतन बोलते है, धरती ही मेरी माता है बोलते है, मदरसों के लिए जमीन चाहिए, वजीफा चाहिए, इसलिए राष्ट्रगान गाना चाहिए।
कांग्रेस विधायक खाद की खाली बोरिया लेकर विधानसभा पहुंचे हैं। वहीं कांग्रेस विधायक गांधी प्रतिमा के सामने नारेबाजी करते देखे जा रहे हैं।
देखें लाइव
विधानसभा की कार्यवाही शुरू
वंदे मातरम के साथ विधानसभा सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है। सबसे पहले उपचुनाव में निर्वाचित हुए सदस्य रमाकांत भार्गव, कमलेश प्रताप शाह को विधानसभा अध्यक्ष ने शपथ दिलाई है।
एक्स पर किया पोस्ट
कमलनाथ ने लगाए बड़े आरोप
कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार के इंडस्ट्री कॉनक्लेव में निवेश प्रस्ताव के झूठे दावों ने मध्यप्रदेश को शर्मसार किया है। झूठ बोलने के लिये कुख्यात मध्यप्रदेश सरकार ने एक ही निवेश प्रस्ताव को दो अलग-अलग संभागों में जोड़कर निवेश का फ़र्ज़ी आँकड़ा पेश किया है। बताया जा रहा है कि 7550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ऐसे हैं जिसे पहले सागर संभाग में गिनाया गया था, बाद में इन्हीं प्रस्तावों को नर्मदापुरम संभाग में भी जोड़कर झूठी वाहवाही लूटने की कोशिश की गई है।
इसके पहले शिवराज सरकार को भी इसी तरह झूठी वाहवाही लूटने की आदत थी, लाखों करोड़ के निवेश और रोज़गार का दावा किया जाता था, और हक़ीक़त में निवेश शून्य और रोज़गार भी शून्य ही रहता था। इसी रास्ते पर अब मोहन यादव सरकार भी चल पड़ी है। निवेश के झूठे आँकड़े सरकार की नीयत पर गंभीर सवाल उठाते हैं।
आगे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी, निवेश विश्वास से आता है…और झूठ बोलने वालों पर कभी विश्वास नहीं होता, इसलिये मध्यप्रदेश निवेश से वंचित रह जाता है। मेरा आपसे आग्रह है कि झूठ बोलने का शिवराज सिंह चौहान का यह मर्ज़ आप मत अंगीकार कीजिए। धीरे-धीरे सच बोलने और स्वीकारने की कोशिश कीजिए, शुरू शुरू में आपको थोड़ा अटपटा लगेगा लेकिन कोशिश करेंगे तो सच बोल पायेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पहुंचे विधानसभा
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ विधानसभा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के घेराव पर कहा कि मध्य प्रदेश घोटाले का प्रदेश बन गया है। हर योजना में घोटाला हो रहा है। जिगर देखो उधर घोटाला ही नजर आता है। इसपर कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने पलटवार करते हुए कहा कि खाद की प्रदेश में कोई कमी नहीं है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, वो सिर्फ़ प्रॉपेगेंडा कर रही है।
कार्य मंत्रणा समिति की बैठक खत्म होने के बाद सीएम मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार व विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर
ट्रैक्टर पर कांग्रेस विधायक सवार
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने घेरा
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कांग्रेस पार्टी किसान के मुद्दों को लेकर और खाद की क़िल्लत को लेकर आज विधानसभा घेराव कर रही है। मध्य प्रदेश सरकार किसानों को सही दाम पर खाद उपलब्ध नहीं करवा पा रही है।
पूर्व कृषि मंत्री ने सरकार को घेरा
विधानसभा घेराव से पहले पूर्व कृषि मंत्री एवं कसरावद विधायक सचिन यादव ने कहा कि सरकार ने किसानों, युवाओं, दलितों, महिलाओं को ठगने का कार्य किया है। उन्होंने आगे कहा कि किसानों को खाद नहीं मिल रहा,अगर मिल रहा है तो नकली मिल रहा है।
चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नाकाबंदी
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने किया ट्वीट
कांग्रेस के नेता पैदल मार्च कर विधानसभा की तरफ बढ़ेंगे
विधानसभा के शीतलाकलन सत्र में कांग्रेस कानून व्यवस्था, महिला अपराध, खाद, रोजगार, लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाने, गेहू का समर्थन मूल्य बए़ाने और कर्ज पर श्वेत पत्र लाने को लेकर सड़क पर सरकार के खिलाफ विधानसभा का घेराव करने जा रही है। यह प्रदर्शन जवाहर चौक स्मार्ट सिटी रोड जवाहर चौक के पास होगा। यहां से कांग्रेस के नेता पैदल मार्च कर विधानसभा की तरफ बढ़ेंगे। वहीं, इन मुद्ददों पर ही कांग्रेस सरकार को सदन में घेरेंगे। इसके अलावा निर्मला सप्रे और आष्टा में कारोबारी मनोज परमार को ईडी के परेशान करने से आत्महत्या करने के मुद्दे पर भी भाजपा की सरकार को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास विपक्ष का होगा। वहीं, सरकार को उसके ही विधायक भी घरेंगे। विधानसभा में सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी सरकार परिवहन, गृह, स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिक समेत कई विभागों को प्रश्न लगाए है। इसमें सरकार की की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए है। वहीं, सरकार की तरफ से भी कांग्रेस और विधायकों के हर सवाल के जवाब देने की तैयारी की है। साथ ही विपक्ष के किसी मुद्दे पर हंगामा करने पर उसका जवाब देंगे। भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक एवं मध्यप्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि भाजपा विधायक दल की बैठक सोमवार को शाम 7 बजे श्यामला हिल्स स्थित मुख्यमंत्री निवास में आहूत की गयी है। बैठक में प्रदेश के सभी विधायकगण उपस्थित रहेंगे।
मध्य प्रदेश विधानसभा का पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। सत्र के हंगामेदार होने के आसार बन रहे है। कांग्रेस पहले ही दिन विधानसभा का घेराव कर सड़क पर अपनी ताकत दिखाएगी। वहीं, सदन के अंदर भी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस विधायक दल ने रणनीति बनाई है। वहीं, विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी भाजपा विधायक दल की सोमवार शाम को बैठक बुलाई है।