फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Budget Session Live: विधानसभा का 16वां सत्र आज से शुरू, हरदा ब्लास्ट रहेगा अहम मुद्दा

Wed, 07 Feb 2024 10:46 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

खास बातें

MP Vidhan Sabha Budget Session 2024 Live Updates: मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। वहीं हरदा ब्लास्ट और अन्य मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश करेगा। जिसके चलते यह सत्र हंगामेदार हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:56 AM, 07-Feb-2024

हम झूठ सुनने नहीं आये हैं: विधायक विक्रांत भूरिया
वहीं, विधायक विक्रांत भूरिया बोले कि हम झूठ सुनने नहीं आए हैं। युवा, महिलाओं और बच्चों से किये वादे के बारे में कोई बात नहीं की गई है। इसके साथ ही हरदा हादसे पर उन्होंने कहा कि सरकार ने पेटलावद में जब हादसा हुआ था तब मृतकों के परिवार को नौकरी देने की बात कही गई थी, जिसका वादा आज तक पूरा नहीं हुआ। 

11:56 AM, 07-Feb-2024

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आरोप
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि राज्यपाल से अभिभाषण में झूठ बुलवाया गया। संकल्प पत्र में किए गए वादे को लेकर भी अभीभाषण में इसका कोई जिक्र नहीं हुआ, इसीलिए हमें वॉक आउट करना पड़ा। इतना ही नहीं उमंग सिंघार ने कहा कि जरूरत पड़ी तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी।
 

11:47 AM, 07-Feb-2024

विधानसभा की कार्रवाई स्थगित
राज्यपाल के अभिभाषण के बाद विधानसभा की कार्रवाई कल तक के लिए स्थगित।

विज्ञापन
11:45 AM, 07-Feb-2024

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दे विधानसभा में हम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी कहते हैं कि हमारा संकल्पत्र  गीता के समान हैं, लेकिन उस वचन पत्र को पूरा नहीं करना चाहते, हम सत्र में उन्हें उनके वचन याद दिलवाएंगे। इसके साथ ही हरदा घटना को लेकर कहा कि जो घटना हुई वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने भाजपा नेताओं के आश्रय में अवैध फैक्ट्री संचालन होने का आरोप लगाया है।

11:18 AM, 07-Feb-2024

राज्यपाल मंगू भाई पटेल पहुंचे विधानसभा
मुख्यमंत्री मोहन यादव, संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अगवानी की। जिसके बाद राज्यपाल का अभिभषण शुरू हुआ। जिसमें उन्होंने कहा कि आजादी के अमृतकाल का साक्षी बनने का अवसर हमें मिला है। राज्यपाल ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा ने पूरे देश को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया है। 
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चित्रकूट और ओरछा में राम वन गमन पथ के लिए मेरी सरकार ने प्रतिबद्ध होकर काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
11:12 AM, 07-Feb-2024

आरोपियों पर होगी कार्रवाई: मंत्री उदय प्रताप सिंह
हरदा घटनास्थल का दौरा कर लौटे मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच चल रही है। लापरवाही होने से इतना बड़ा हादसा हुआ है, सरकार इस मामले को लेकर बेहद संवेदनशील है और प्राथमिकता से जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई होगी।

11:05 AM, 07-Feb-2024

सीएम मोहन यादव ने विधानसभा स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर से की मुलाकात

10:39 AM, 07-Feb-2024

MP Budget Session Live: विधानसभा का 16वां सत्र आज से शुरू, हरदा ब्लास्ट रहेगा अहम मुद्दा

मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र बुधवार से शुरू हो रहा है। यह मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा का बजट सत्र है। जिसकी शुरुआत राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण से होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें