12:16 PM, 18-Oct-2023
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने जारी की पहली सूची
मध्यप्रदेश में बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन के बाद गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 15 प्रत्याशियों को उतारा है। रेहली से रजनी कुशवाहा, कोतमा से सीमा केंवट, बड़वारा से अरविंद टेकाम, विजय राघवगढ़ से लाईक कुरैशी, बरगी से मांगीलाल मरावी, शहपुरा से अमान सिंह पोर्ते, डिण्डौरी से हरेन्द्र सिंह मार्को, बिछिया से कमलेश टेकाम, निवास से देवेन्द्र मरावी, बैहर से एफ.एस. कमलेश, परसवाड़ा से योगेश राजा लिल्हारे, सिवनी से रंजीत वासनीक, लखनादौन से संतर वलारी, अमला से रंजना बामने, बैतूल से शिवपाल सिंह राजपूत प्रत्याशी है।