08:00 PM, 13-Nov-2023
मंत्री नरेंद्र तोमर के बेटे के वीडियो को लेकर साधा निशाना
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के सब रिकॉर्ड इन्होंने तोड़ दिए हैं। पहली बार मैंने देखा इनका मंत्री है तोमर नाम का, नाम सुना होगा आपने, सुना है। उसके बेटे का वीडियो आपने देखा है। भाइयों और बहनों, वह किसके पैसों की बात कर रहा था। जो कह रहा था कि दस करोड़ इधर जाएंगे, पचास करोड़ उधर जाएंगे, सौ करोड़ उधर जाएंगे, इसको उस बैंक अकाउंट में डालो और इसको उस बैंक अकाउंट में डालो। वह किसके पैसे की बात कर रहा था। आपके पैसे की बात हो रही थी वहां पर। मध्यप्रदेश की जनता के पैसों की बात कर रहा था। आपके जेब का पैसा है और इनके सब के सब मंत्री करते हैं। उसमें यहां के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं।
भाजपा सरकार में हुए घोटालों की गिनाई लिस्ट
देवेंद्र तोमर का वीडियो, महाकाल कॉरिडोर स्कैम, मिड डे मील का पैसा और व्यापम घोटाला जो सबसे बड़ा घोटाला है। उसमें एक करोड़ युवाओं को नुकसान पहुंचाया, 40 लोग मर गए कोई इन्क्वायरी नहीं। पटवारी एग्जाम स्कैम, एमबीबीएस की सीट बिकती हैं। लेकिन एक बात है भाइयों-बहनों कि नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश के जो भी स्कैम्स हैं उनकी कोई जांच नहीं करवाते। न सीबीआई, न ईडी और न ही इनकम टैक्स से जांच करवाते है। तोमर जी के बेटे का वीडियो आता है तो कई इनकम टैक्स नहीं, कोई सीबीआई नहीं और कोई ईडी नजर नहीं आती। बस नरेंद्र मोदी आएंगे, भाषण कर जाएंगे। अच्छा बताइए कि नरेंद्र मोदी जी ने कहा था कि पंद्रह लाख हर अकाउंट में डालेंगे, डाल दिया क्या। नरेंद्र मोदी जी ने कहा था कि नोटबंदी से कालाधन मिट जाएगा, मिटा क्या।