11:22 AM, 24-Oct-2023
प्रदेश के 137 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के तहत तीसरे दिन सोमवार को मंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित 137 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन फार्म जमा किया। भाजपा से मिश्रा के अलावा मंत्री राजेंद्र शुक्ला, इंद्र सिंह परमार, भरत सिंह कुशवाह, प्रेम पटेल और मीना सिंह ने भी अपना नामांकन जमा किया। वहीं कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री विजय लक्ष्मी साधो, विधायक कुणाल चौधरी, सुखेंद्र सिंह बना, सतीश सिकरवार और नितेंद्र राठौर आदि ने अपना फॉर्म भरा। इनके साथ आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष और सिंगरोली महापौर रानी अग्रवाल ने भी अपना नामांकन दाखिल किया।