11:31 AM, 22-Oct-2023
कांग्रेस ने शहडोल की तीनों विधानसभा के प्रत्याशी किए घोषित
कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। कांग्रेस पार्टी ने ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र से रामलखन सिंह के नाम की घोषणा की है। पार्टी ने रामलखन पर पहली बार विश्वास जतया है। तो वहीं, जिले की सबसे अहम विधानसभा जयसिहंनगर विधानसभा से पार्टी ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र मरावी को उम्मीदवार बनाया है। जैतपुर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी ने वर्तमान में जनपद अध्यक्ष उमा धुर्वे को एक बार फिर पार्टी ने मौका दिया है। उमा धुर्वे को इसके पहले भी यहां से उम्मीदवार घोषित किया था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन पार्टी ने एक बार फिर मौका दिया है। पत्रकारों से चर्चा के दौरान तीनों विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवारों ने बिजली, पानी, सड़क के मुद्दों को लेकर जनता के सामन वोट मांगने जाएंगे, वहीं, कांग्रेस के तीनों प्रत्याशियों ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए इस बार अपने विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश के उखाड़ फेकने का दावा किया, साथ ही प्रचंड बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाने की बात कही है।