जीवन धन्य हो गयाः डॉ. यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अयोध्या के रामलला मंदिर में भगवान को साष्टांग प्रमाण किया। उन्होंने दर्शन करने के बाद कहा कि ऐसा लगा जीवन धन्य हो गया। प्रभु राम का दर्शन कई जन्मों के पुण्य प्रताप का प्रसाद है। आज हमने अयोध्या आकर भगवान श्रीराम के मंदिर के गर्भगृह में भगवान के दर्शन किए। ऐसा लगा जैसे प्रभु अपने साक्षात् स्वरूप में मंदिर में विराजमान है। मैं बाबा महाकाल की नगरी से आता हूं। भगवान राम सब पर कृपा करें। भगवान महाकाल सब पर कृपा करें और हमारे सनातन संस्कृति की ध्वजा ऐसी ही लहराती रहे।
अयोध्या पहुंची टीम मोहन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की कैबिनेट अयोध्या पहुंच गई है। मंत्रियों ने नवशृंगारित अयोध्या एयरपोर्ट पर भी ग्रुप फोटो खिंचवाए। इसके बाद रामलला के दर्शनों के लिए रवाना हुए। इस दौरान मंत्रिमंडल के सदस्य परिवार सहित हनुमानगढ़ी भी जा सकते हैं।
अयोध्या चले महाकाल के भक्त
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने मंत्रियों के साथ एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि महाकाल के भक्त अयोध्या जी चले। साथ ही जयकारा लगाते हुए वीडियो भी पोस्ट किया।
राजा भोज एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
डॉ. यादव बोले- देवस्थानों की शक्ल सूरत बदलेगी
मुख्यमंत्री ने पोस्ट किया श्री राम का फोटो
बस को सजाकर किया तैयार
डॉ. मोहन यादव कैबिनेट की मीटिंग खत्म हो गई है। कुछ देर में एयरपोर्ट के लिए बस रवाना होगी। मंत्रालय के गेट पर दो बसों की मदद से यादव कैबिनेट के सदस्य रवाना होंगे। बसों को फूलों से सजाया गया है। भोपाल एयरपोर्ट से 72 सीटर विशेष विमान रवाना होगा, जिस पर यादव कैबिनेट के सदस्य परिजनों समेत मौजूद रहेंगे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को अयोध्या जा रहे हैं। उनके साथ मंत्रिमंडल के सदस्य भी अपने परिवार के साथ मौजूद रहेंगे। इस दौरान डॉ. यादव का लक्ष्य बिहार और उत्तर प्रदेश के यादव वोटरों को राम नाम का संदेश देने का होगा। कैबिनेट की बैठक के बाद सभी मंत्री बस से एयरपोर्ट जाएंगे और फिर अयोध्या के लिए रवाना होंगे।
हमारी आस्था के केंद्र में है राम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को कहा था कि फरवरी माह में अयोध्या में अधिक भीड़ थी। अन्य व्यस्तताओं के कारण मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों ने मार्च में अयोध्या जाकर भगवान श्री राम के दर्शन करने का निर्णय लिया था। यह हमारी भगवान श्री राम के प्रति श्रद्धा है। हम सनातन संस्कृति को मानने वाले भी हैं। हमारी आस्था का केंद्र आज जब सबकी श्रद्धा के रूप में उभरकर सामने आया है, तो स्वाभाविक रूप से सबकी भावना भी जुड़ गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा हुई, यह सभी देशवासियों के लिए सौभाग्य की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य महत्वपूर्ण हस्तियों की उपस्थिति में अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से अपनी सुविधानुसार अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन करने अवश्य जाने का आव्हान किया था।