उज्जैन की सुहानी प्रजापति ने कक्षा दसवीं में मध्यप्रदेश के टॉप फाइव में चौथा स्थान प्राप्त कर उज्जैन के साथ ही अपने माता-पिता और गुरुजनों का भी मान बढ़ाया है। कक्षा दसवीं की टॉप फाइव में चौथा स्थान पाने वाली सुहानी प्रजापति को 500 में से कुल 497 अंक मिले हैं और उन्हें 99.4% प्राप्त हुए हैं। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शास्त्री नगर में कक्षा दसवीं में पढ़ने वाली सुहानी प्रजापति नीलगंगा चौराहा शास्त्री नगर क्षेत्र में ही रहती हैं। वो सामान्य परिवार से हैं।
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) के परीक्षा परिणाम में इस बार हाईस्कूल का कुल पास प्रतिशत 76.22% रहा। 10वीं के टॉपर्स की सूची में इस बार प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में से 500 अंक हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया है।
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की 12वीं का परीक्षा परिणाम इस बार 74.28 प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट की परीक्षा में पूरे प्रदेश में प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है। तीनों संकायों में उन्होंने सबसे अधिक अंक लाकर रैंक-1 हासिल की है। सतना की रहने वाली प्रियल इंटर की परीक्षा में सबसे अधिक अंक हासिल करने वाली छात्रा हैं।
मप्र बोर्ड की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में सफलता पाने वाले सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों मेरी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जिन विद्यार्थियों के परिणाम मन मुताबिक नहीं आए वे निराश ना होकर पूरी ऊर्जा के साथ पुनः प्रयास में लगें, सफलता ज़रूर मिलेगी।
सिंगरौली जिले की प्रज्ञा जायसवाल ने दसवीं में टॉप किया। प्रज्ञा को 500 में से 500 अंक मिले। वहीं 492 अंक पाकर प्रियल द्विवेदी ने 12वीं में टॉप किया, जोकि सतना की रहने वाली हैं। 10वीं 212 की मेरिट लिस्ट में छात्राएं 144 रही हैं। वहीं, छात्र केवल 68 ही हैं। एमपी बोर्ड के दसवीं का 76.22 प्रतिशत और 12वीं का 74.28 प्रतिशत रिजल्ट रहा।
MP Board Result: एमपी बोर्ड का 10वीं-12वीं का रिजल्ट मंगलवार (6 मई) को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जारी किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि यदि परीक्षा में कोई असफल होता है तो उसको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। नई शिक्षा नीति के तहत आपको तुरंत ही दोबारा परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। 17 जून से मध्य प्रदेश में दोबारा परीक्षा होगी, इसमें फेल होने वाले तो शामिल होंगे। साथ ही में यदि कोई अपना रिजल्ट का इंप्रूवमेंट करना चाहता है तो वह भी परीक्षा में बैठ सकता है। देश में मध्य प्रदेश यह प्रयोग करने वाला तीसरा राज्य बन गया है।
सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट से बेहतर
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि मैं गौरवान्वित हूं। आज मन गदगद है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 10वीं ओर 12वीं में फिर बेटियों ने बाजी मारी है। बेटियां हमारा, मान, सम्मान और गौरव बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस बार पिछले 15 वर्षों का रिकार्ड टूटा है। सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 10वीं में टॉप किया है। उन्हें 500 में से 500 नंबर मिले हैं। इसी तरह 12वीं में प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट स्कूलों से बेहतर रहा। परीक्षा परिणाम में नरसिंहपुर पहले और मंडला दूसरे स्थान पर है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने छात्रों और शिक्षकों को रिजल्ट की बधाई दी।
MP Board 12th Result 2025: पिछले साल 10वीं के आंकड़े
एमपी बोर्ड 2024 की 10वीं की परीक्षा में कुल 991168 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें नियमित परीक्षार्थियों की संख्या 827509 थी। पिछले साल हायर सेकेंडरी में 64.49 फीसदी और हाई स्कूल में 58.10 फीसदी पास हुए थे।
MP Board Result: 10वीं और 12वीं में लड़कियां रहीं टॉपर
पिछले साल (2024) एमपी बॉर्ड 10वीं-12वीं टॉपर लिस्ट के अनुसार, कक्षा 10वीं में अनुष्का अग्रवाल ने टॉप किया था, जबकि 12वीं में जयंत यादव, अंशिका मिश्रा और मुस्कान दांगी ने रैंक-1 हासिल की थी।
MP Board Result: कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों का लंबा इंतजार आज खत्म होने वाला है। माध्यमिक शिक्षा मंडल की तरफ से पोस्ट किया गया कि हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी एवं विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा मुख्य परीक्षा 2025 के परीक्षा परिणाम छह मई को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा जारी किया जाएगा।