फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election Result Live: विजयपुर में कांग्रेस विजयी, मंत्री रावत हारे, बुधनी में भाजपा की जीत के साथ वापसी

Sat, 23 Nov 2024 05:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

खास बातें

MP Bypoll Election Result, Vote Counting Today News Live: आज यानी 23 नवंबर को विजयपुर और बुधनी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। विजयपुर में कांग्रेस जीती है तो बुधनी में भाजपा ने विजय प्राप्त की है। पढ़िए, पल-पल की अपडेट 
विज्ञापन
MP By Election Result Live - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:35 PM, 23-Nov-2024

बुधनी उपचुनाव में भाजपा के रमाकांत भार्गव 13901 वोटो से जीते। कांग्रेस के राजकुमार पटेल को मात दी। आधिकारिक घोषणा बाकी।  

05:12 PM, 23-Nov-2024

MP By Election Result: भार्गव 11 हजार वोटों से आगे
बुधनी उपचुनाव में अब बस एक राउंड की गिनती बाकि है। भाजपा के रमाकांत भार्गव 11310 वोटों से आगे हैं। उन्हें अब तक 99291 वोट मिले हैं, वहीं कांग्रेस के राजकुमार पटेल को 87981 वोट मिले हैं।  

05:05 PM, 23-Nov-2024

पुनर्मतदान की मांग
विजयपुर उपचुनाव में वन मंत्री रामनिवास रावत की हार के बाद कांग्रेस में जीत का उत्साह है। अब भाजपा ने विजयपुर में री काउंटिंग की मांग की है। बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा 7228 वोटों से हराया है। 

विज्ञापन
04:56 PM, 23-Nov-2024

बुधनी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की लीड लगातार बढ़ती जा रही है। 11 राउंड की गिनती के बाद भाजपा की बढ़त 10051 वोटों की हो गई है। भाजपा के रमाकांत भार्गव को 91289 वोट मिले हैं तो कांग्रेस के राजकुमार पटेल को 81238 वोट मिले हैं। दो राउंड की गिनती बाकि है। 

04:15 PM, 23-Nov-2024

MP By Election Result: भार्गव की दस हजार वोटों से आगे
दस राउंड की गिनती के बाद भाजपा को दस हजार वोटों की बढ़त मिली है। भाजपा के रमाकांत भार्गव को 83368 वोट मिले हैं तो कांग्रेस के राजकुमार पटेल को 73226 वोट अब तक मिल चुके हैं। दोनों के बीच का ंअंतर 10142 वोटों का हो गया है। तीन राउंड की गिनती जारी है। कांग्रेसियों में उत्साह है, कहा जा रहा है कि जहां इस सीट पर एक लाख मतों से पिछली बार भाजपा जीती थी, वहीं अब यह अंतर दस हजार वोट का रह गया है। 

विज्ञापन
03:40 PM, 23-Nov-2024

MP By Election Result: भाजपा के भार्गव की लीड बढ़ी
बुधनी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की लीड लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा आंकड़ों को देखें तो नौ हजार से ज्यादा वोटों से भाजपा के रमाकांत भार्गव आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के राजकुमार पटेल प्रतिद्वंद्वी से 9773 वोटों से पिछड़ गए हैं। रमाकान्त भार्गव को 74911 और राजकुमार पटेल को 65138 वोट मिले हैं। इस सीट पर 13 राउंड में वोटों की काउंटिंग पूरी होगी।

02:41 PM, 23-Nov-2024

MP By Election Result: भाजपा के भार्गव 8700 वोट से आगे
बुधनी विधानसभा उपचुनाव में आठवें राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। शुरुआती दो राउंड में लीड के बाद कांग्रेस लगातार पिछड़ती जा रही है। भाजपा उम्मीदवार रमाकांत भार्गव ने 8700 वोट की बढ़त हासिल कर ली है। रमाकान्त भार्गव को 67010 और राजकुमार पटेल को 58310 वोट मिले हैं। इस सीट पर 13 राउंड में वोटों की काउंटिंग पूरी होगी।

01:42 PM, 23-Nov-2024

MP By Election Result: विजयपुर में कांग्रेस की जीत
विजयपुर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा ने भाजपा के  रामनिवास रावत को हरा दिया है। मल्होत्रा ने 7228 वोट से जीत दर्ज की है। मतगणना की शुरुआत से मल्होत्रा आगे थे, लेकिन बीच वे पिछड़ गए थे। हालांकि, आखिरी राउंड की काउंटिंग में उन्होंने फिर बढ़त हासिल की जो आखिरी तक बनी रही। हालांकि, अभी तक चुनाव आयोग ने आधिकारिक रूप से पुष्टी नहीं की है।

01:16 PM, 23-Nov-2024

MP By Election Result: विजयपुर में कांग्रेस की बढ़त जारी 
विजयपुर में कांग्रेस ने एक बार फिर बढ़त ले ली है। 19वें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा 4545 वोटों से आगे हैं।  मुकेश मल्होत्रा को 91404 और भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत को 86859 वोट मिले हैं। यहां सिर्फ दो राउंड की मतगणना बाकी है, इसके बाद हार जीत का फैसला हो जाएगा। 

01:11 PM, 23-Nov-2024

MP By Election Result: भार्गव पांच हजार वोट से आगे
बुधनी विधानसभा उपचुनाव में पांचवें राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। शुरुआती दो राउंड में लीड के बाद कांग्रेस लगातार पिछड़ती जा रही है। भाजपा उम्मीदवार रमाकांत भार्गव ने 5362 वोट की बढ़त हासिल कर ली है। पांचवें राउंड में रमाकान्त भार्गव को 9166 और राजकुमार पटेल को 7506 वोट मिले हैं। भार्गव को 45156 तो वहीं कांग्रेस उम्मीदवार राजकुमार पटेल को 39794 वोट मिले हैं। इसी बीच पटेल मतगणना कक्ष भी पहुंचे और समर्थकों से बातचीत कर काउंटिंग की जानकारी ली। 

12:47 PM, 23-Nov-2024

By Election Result: विजयपुर विधानसभा उप चुनाव- 17वां राउंड

  • मुकेश मल्होत्रा (कांग्रेस)    :  5665
  • रामनिवास रावत (भाजपा) :  2582
  • मल्होत्रा 4925 मतों से   

12:37 PM, 23-Nov-2024

MP By Election Result: विजयपुर में फिर पलटा पासा 
विजयपुर में कांग्रेस ने एक बार फिर बढ़त ले ली है। 16 राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा ने 1842 वोट की बढ़त बना ली है। इस राउंड में मुकेश मल्होत्रा को 6481 और भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत को 3143 वोट मिले हैं। मल्होत्रा रावत से 1842 वोट से आगे निकल गए हैं। 

12:29 PM, 23-Nov-2024

MP By Election Result: विजयपुर में भाजपा आगे
विजयपुर में भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत दोपहर 12:30 बजे तक बढ़त बनाए हुए हैं। वे  1496 वोट से आगे चल रहे हैं।  रावत को 71206 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा को 69710 वोट मिले हैं। 

12:29 PM, 23-Nov-2024

MP By Election Result: भार्गव 2766 वोट से आगे
बुधनी में भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव लगातार अपनी बढ़त बनाते जा रहे हैं। दोपहर 12:30 बजे तक भार्गव 3702 वोट से आगे चल रहे हैं। भार्गव को 35990 वोट मिले है। वहीं, कांग्रेस के राजकुमार पटेल को 32288 वोट मिले हैं।  

12:01 PM, 23-Nov-2024

MP By Election Result: विजयपुर में भाजपा की बढ़त जारी
विजयपुर में 13 राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। 13वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत 1052 वोटों से आगे हैं। वहीं, उनकी कुल बढ़त 6487 हो गई है। इस सीट पर भी कांग्रेस लगातार पिछड़ रही है। 

11:57 AM, 23-Nov-2024

MP By Election Result: भार्गव 2766 वोट से आगे
बुधनी में चौथे राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है।  चौथे राउंड में भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव 2766 वोट से आगे। भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव को कुल 36000 वोट मिले है। वहीं, कांग्रेस के राजकुमार पटेल को 33234 वोट मिले हैं। पहले राउंड से बढ़त बनाने वाले कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल अब लगातार पिछड़ते नजर आ रहे हैं। 

11:24 AM, 23-Nov-2024

MP By Election Result: बुधनी में लगातार बढ़ रही भाजपा की बढ़त
बुधनी में तीन राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। पहले राउंड से बढ़त बनाने वाले कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल अब लगातार पिछड़ते नजर आ रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव 1809 वोट से आगे चल रहे हैं।

11:12 AM, 23-Nov-2024

MP By Election Result: बुधनी में भाजपा को मिली बढ़त
बुधनी में भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव ने कांग्रेस उम्मीदवार राजकुमार पटेल को पीछे छोड़ दिया है। भार्गव ने 700 से अधिक वोट की लीड ले ली है। इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल लगातार बढ़त बनाए हुए थे। ऐसे में कांग्रेस प्रदेश की बुधनी और विजयपुर दोनों विधानसभा सीट पर पिछड़ गई है। 

10:58 AM, 23-Nov-2024

MP By Election Result Live: रावत की बढ़त बरकरार
विजयपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के आठ राउंड पूरे हो गए हैं। आठवें राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा को 5136 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के रामनिवास रावत को 5610 वोट मिले हैं। 8वें राउंड में रावत 474 वोटों से आगे हैं। वहीं, रावत मल्होत्रा से कुल 8661 वोट से आगे चल रहे हैं। 

10:40 AM, 23-Nov-2024

MP Election Result: दूसरे राउंड में कांग्रेस की लीड घटी
बुधनी में मतों के दूसरे राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। जिसमें कांग्रेस की लीड घट गई है। राजकुमार पटेल अब सिर्प एक हजार आठ वोट से आगे हैं। इससे पहले वे सात हजार वोट की बढ़त ले चुके थे। लेकिन, दूसरे राउंड में वे पिछड़ गए हैं। पहले राउंड में कांग्रेस के राजकुमार पटेल 6481 आगे थे। दूसरे राउंड में भाजपा के रमाकांत भार्गव को 5473 लीड मिली है। हालांकि, कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल अभी भी भार्गव से एक हजार 8 से आगे हैं।

10:13 AM, 23-Nov-2024

MP Election Result: रावत की बढ़त बरकरार 
विजयपुर विधानसभा  सीट पर पांचवें राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत ने 5748 वोट की बढ़त ले ली है।  

09:25 AM, 23-Nov-2024

MP Election Result: बुधनी कांग्रेस की बढ़त बरकरार, विजयपुर में रावत आगे 
बुधनी में मतगणना का पहला राउंड खत्म हो गया है। कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल  शुरूआत से ही बढ़त बनाए हुए हैं। वे करीब सात हजार वोट से आगे चल रहीं हैं। वहीं, विजयपुर में दूसरे राउंड में भाजपा के रामनिवास रावत ने बढ़त बना ली है। वे दो हजार 475 वोट से आगे चल रहे हैं। 

विजयपुर विधानसभा उप चुनाव: पहला राउंड
मुकेश मल्होत्रा (कांग्रेस): 4049
रामनिवास रावत (भाजपा):  3871

08:59 AM, 23-Nov-2024

Mp By Election Result: कांग्रेस उम्मीदवार आगे 
बुधनी विधानसभा सीट पर शुरूआती रुझान में कांग्रेस उम्मीदवार राजकुमार पटेल आगे चल रहे हैं। पटले ने 5600 वोट की बढ़त ले ली है। वहीं, विजयपुर सीट पर भी कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा आगे चल रहे हैं। भाजपा के बुधनी और विजयपुर दोनों सीट के प्रत्याशी रमाकांत भार्गव और रामनिवास रावत पीछे चल रहे हैं। पहले राउंड में विजयपुर से कांग्रेस प्रत्याशी मल्होत्रा 178 वोट से आगे हैं।

08:53 AM, 23-Nov-2024

MP Election Result: यहां हो रही मतगणना

बुधनी विधानसभा: मतगणना सीहोर स्थित शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में हो रही है। यहां 363 मतदान केंद्रों के लिए 2 कक्षों में 14-14 टेबल लगाई गई हैं।

विजयपुर विधानसभा: शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज श्योपुर में 327 मतदान केंद्रों के लिए 16 टेबल लगाई गई हैं। यहां 21 राउंड में मतगणना होगी।
 

08:26 AM, 23-Nov-2024

सुरक्षा सख्त, कितना हुआ था मतदान
मतगणना स्थलों पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही मतगणना केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाई गई है।  बता दें बुधनी में 77.07 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें 80.10 प्रतिशत पुरुष और 73.82 प्रतिश महिलाओं ने वोट किया। वहीं,  विजयपुर में 77.76 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां पर 79.14 प्रतिशत पुरुष मतदाओं और 76.24 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने वोट किया। 

08:05 AM, 23-Nov-2024

बुधनी में पहले आएगा रिजल्ट  
मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर सीट पर मतगणना शुरू हो गई है। बुधनी सीट पर 13 राउंड में मतगणना पूरी होगी। जबकि, विजयपुर में 21 राउंड में मतगणना पूरी होगी। ऐसे बुधनी का चुनाव परिणाम जल्दी सामने आएगा।

07:46 AM, 23-Nov-2024

सुबह आठ बजे शुरू होगी मतगणना 
प्रदेश की बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। बुधनी विधानसभा के वोट की गिनती शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय सीहोर में होगी। यहां मतगणना के लिए 2 कक्षों में 14-14 टेबल लगाई गई हैं। 13 राउंड में मतगणना पूरी होगी। वहीं, विजयपुर विधानसभा सीट के लिए श्योपुर के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना होगी। इसके लिए 16 टेबल लगाई गई हैं। 21 राउंड में मतगणना पूरी की जाएगी। 

07:11 AM, 23-Nov-2024

बुधनी विधानसभा शिवराज सिंह चौहान का गढ़
बुधनी विधानसभा सीट केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का गढ़ माना जाता है। लंबे समय से यहां बीजेपी का कब्जा रहा है। हालांकि, दोनों ही राजनीतिक दलों के नेता अपने-अपने प्रत्याशी की जीत के दावे कर रहे हैं। बीजेपी ने जहां रमाकांत भार्गव के लगभग 50 हजार वोटों से जीतने का दावा किया है। वहीं, कांग्रेस ने भी राजकुमार पटेल के पांच हजार से ज्यादा वोट से चुनाव जीतने की बात कही है।

06:54 AM, 23-Nov-2024

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले की विजयपुर और सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा में उपचुनाव का परिणाम आज सामने आएगा। दोनों सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है।

 

06:40 AM, 23-Nov-2024

रावत के दलबदल के बाद खाली हुई थी सीट
साल 2023 मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में विजयपुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर रामनिवास रावत ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने भाजपा के बाबूलाल मेवरा को 18,059 वोट से हराया था। विजयपुर से छह बार के विधायक रावत 30 अप्रैल को लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्हें वन एवं पर्यावरण मंत्री बनाया गया था। इसके बाद उन्होंने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। इसकी वजह से विजयपुर सीट खाली हो गई थी। रावत चंबल अंचल में समाज के बड़े नेता माने जाते हैं, वे कांग्रेस में भी कई अहम पदों पर रह चुके हैं। 

कौन है मुकेश मल्होत्रा?
कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा पहले भाजपा में थे। मुकेश सहरिया आदिवासी जनजाति के बड़े नेता माने जाते हैं। भाजपा ने मल्होत्रा को सहरिया विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाकर राज्यमंत्री का दर्जा दिया था। हालांकि, 2023 विधानसभा चुनाव उन्होंने निर्दलीय लड़ा था। बावजूद मल्होत्रा तीसरे नंबर पर रहे थे और उन्हें कुल 44,128 वोट मिले थे।

06:27 AM, 23-Nov-2024

कितने प्रत्याशी हैं मैदान में
बुधनी में 20 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा है। बुधनी में पूर्व बीजेपी सांसद रमाकांत भार्गव और कांग्रेस के राजकुमार पटेल आमने-सामने हैं। बुधनी विधानसभा सीट पर बीजेपी का मजबूत होल्ड रहा है। वहीं, विजयपुर में 11 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा है। विजयपुर में मुख्य मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत और कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा के बीच है।

06:13 AM, 23-Nov-2024

MP Election Result Live: विजयपुर में कांग्रेस विजयी, मंत्री रावत हारे, बुधनी में भाजपा की जीत के साथ वापसी

अब से कुछ देर में मध्यप्रदेश की विजयपुर और बुधनी विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। विजयपुर में 21 और बुधनी में 13 राउंड में वोटों की गिनती की जाएगी। सबसे पहले बुधनी विधानसभा सीट के चुनाव रिजल्ट आएंगे। सुबह नौ बजे से दोनों ही विधानसभा से उपचुनाव के रुझान आने शुरू हो जाएंगे। बुधनी और विजयपुर विधानसभा चुनाव के सबसे तेज नतीजे के पल-पल के अपडेट के लिए पढ़ते रहें लाइल ब्लॉग...

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें