07:22 PM, 04-Dec-2023
चुनाव जीतने वाले सांसद छोड़ेंगे सांसदी
मध्यप्रदेश में भाजपा ने इस बार सात सांसदों को मैदान में उतारा था। इसमें पांच ने जीत हासिल की है। प्रहलाद पटेल नरसिंहपुर से, नरेंद्र सिंह तोमर दिमनी से, रीति पाठक सीधी से, उदय प्रताप गाडरवाड़ा से, राकेश सिंह जबलपुर पश्चिम से जीते हैं। अब खबर है कि जो सांसद विधानसभा का चुनाव जीता है, वो अब संसद की सदस्यता से इस्तीफा सौंपेगे। ये भी जानकारी है कि भाजपा राष्ट्रीय महामंत्रियों की बैठक कल शाम 5:30 बजे। पार्टी की आगामी गतिविधियों पर होगी चर्चा।