फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress Samvidhan Rally : कांग्रेस संविधान के लिए लड़ रही है…भाजपा इसके खिलाफ; मंच से बोले राहुल गांधी

Mon, 27 Jan 2025 02:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

खास बातें

Congress Jai Bapu Jai Bhim Jai Constitution Rally in Mhow Live: इंदौर में बाबा साहेब आंबेडकर और बापू के नाम पर कांग्रेस की 'जय भीम, जय बापू, जय संविधान' रैली आज (सोमवार) आयोजित होने जा रही है। मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और अन्य प्रमुख नेता इसमें शामिल होंगे। 

विज्ञापन
संविधान रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:20 PM, 27-Jan-2025

जीएसटी आप देते हो, रोजगार चाइना के युवाओं को मिलता है

राहुल ने कहा- जीएसटी आप देते हो, मेहनत आप करते हो। पैसा आप खर्च करते हो और चाइना का माल अडाणी-अंबानी हिंदुस्तान में बेचते हैं। चाइना के युवाओं को रोजगार मिलता है। अडाणी-अंबानी को फायदा होता और आपके बच्चों रोजगार छीना जाता है। इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल के दाम कम होते हैं, लेकिन हिंदुस्तान में पेट्रोल का रेट कभी नीचे नहीं जाएगा।

02:06 PM, 27-Jan-2025

राहुल ने कहा- आपका पैसा अरबपतियों की जेब में जाता है

राहुल ने कहा रेस्टोरेंट-ढाबे पर खाकर जितना जीएसटी आप देते हो उतनी ही अरबपति भी देते हैं। लाखों करोड़ रुपए आपकी जेब से निकाला जाता है। ये पैसा कहां जाता है, सीधा अरबपतियों के अकाउंट में जाता है। 16 लाख करोड़ मोदी ने अरबपतियों का कर्जा माफ किया है। ये आपका पैसा था। कर्जा आपके पैसे से माफ हुआ। मैं पूछना चाहता हूं कि किस किसान, किस मजदूर का पैसा माफ करते हैं।

02:06 PM, 27-Jan-2025

राहुल बोले-संविधान खत्म हो गया उस दिन कुछ नहीं बचेगा

राहुल गांधी ने भागवत के एक बयान पर कहा कि ये सीधा संविधान पर आक्रमण है। लोकसभा चुनाव से पहले संविधान को रद्द करने की कोशिश की। इन्होंने कहा कि 400 सीटें आएंगी तो हम संविधान बदल देंगे। उनके सामने हम खड़े हुए और लोकसभा में 400 पार छोड़ो उन्हें सदन में मत्था टेककर घुसना पड़ा। जिस दिन ये संविधान खत्म हो गया, उस दिन देश के गरीबों के लिए कुछ नहीं बचेगा। दलितों-आदिवासियों-पिछड़ों के लिए देश में कुछ नहीं बचेगा। इनका यही लक्ष्य है।

विज्ञापन
01:46 PM, 27-Jan-2025

रेवंत रेड्डी बोले- मोदी मोहम्मद गजनी जैसे

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि अगर मोदी की ताकत बढ़ी तो संविधान बदल देंगे। राहुल जी ने ही मोदी जी को रोकने की कोशिश की। मैंने इतिहास में पढ़ा था की मोहम्मद गजनी हिंदुस्तान को लूटने आया था। वैसे ही मोदी जी ने संविधान बदलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे कामयाब नहीं होंगे।

01:41 PM, 27-Jan-2025

हिमाचल सीएम बोले- राहुल संविधान बचाने वाले सेनापति

हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछले दिनों राहुल गांधी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक की यात्रा की थी। ये यात्रा भाईचारे की थी। आज संविधान की रक्षा के लिए कोई सेनापति के रूप में उभरकर सामने आया तो वे राहुल गांधी हैं।

विज्ञापन
01:40 PM, 27-Jan-2025

सिंघार बोले- केंद्र में ये लंगड़ी सरकार है
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपने भाषण की शुरुआत में जय जय जय जय जय भीम का नारा लगवाया। सिंघार ने कहा, केंद्र में ये लंगड़ी सरकार है। ये कभी भी गिर सकती है। अमित शाह ने लोकसभा में जो बात कही वो दलितों और आदिवासियों का अपमान करने वाली है। भाजपा देश में कभी किसी को एक नहीं कर सकती।

01:33 PM, 27-Jan-2025

देश के सांसद-विधायकों का सौदा हो रहा है-पटवारी

जीतू ने कहा- अंबेडकर ने कहा था संविधान जैसे हाथों में होगा वैसा उपयोग होगा। आज संविधान मोदी जी के हाथों में है। देश के सांसद-विधायकों का सौदा हो रहा है। अमित शाह जी ने संसद के अंदर अंबेडकर का जो अपमान किया वो सोची समझी साजिश है।

01:31 PM, 27-Jan-2025

पटवारी बोले- राहुल जी देश में सामाजिक सुधार की क्रांति लेकर आए
प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी ऐसे नेता हैं जो देश में सामाजिक सुधार की क्रांति लेकर आए। देश को एक करने 4 हजार किलोमीटर की यात्रा की। राहुल गांधी ने संविधान को बचाने के लिए बीजेपी को 400 पार नहीं होने दिया।

01:27 PM, 27-Jan-2025

कांग्रेस नेताओं के साथ मंच पर राहुल गांधी

01:25 PM, 27-Jan-2025

मंच पर पहुंचे राहुल गांधी

01:05 PM, 27-Jan-2025

हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने राहुल गांधी के महू दौरे पर निशाना साधा

12:59 PM, 27-Jan-2025

रैली स्थल पर जुटी भीड़

12:54 PM, 27-Jan-2025

मंच पर पहुंचे पूर्व सीएम कमलनाथ, कुमारी शैलजा, जयराम नरेश और तेलंगाना के सीएम

12:51 PM, 27-Jan-2025

आजादी में भाजपा का कोई योगदान नहीं: सचिन पायलट

12:37 PM, 27-Jan-2025

रैली स्थल का वीडियो

12:23 PM, 27-Jan-2025

रैली स्थल पर कबीर भजनों की प्रस्तुति दे रहे कलाकार

12:21 PM, 27-Jan-2025

मंच सजकर तैयार

12:09 PM, 27-Jan-2025

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस विपक्ष की सकारात्मक भूमिका निभा रही है: सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा

12:05 PM, 27-Jan-2025

विधायक अकील की एंट्री को लेकर पुलिसकर्मियों से बहस
भोपाल उत्तर से कांग्रेस विधायक आतिफ अकील की मंच नंबर दो की साइड से एंट्री को लेकर पुलिसकर्मियों से बहस हो गई है। जानकारी के मुताबिक विधायक को पुलिसकर्मी पहचान नहीं पाए। विधायकों की एंट्री गेट नंबर 1 से रखी गई है, लेकिन विधायक आतिफ अकील जानकारी न होने के चलते गेट नंबर 2 की तरफ से एंट्री करने पहुंच गए जहां लिस्ट में उनका नाम नहीं था। इस बात को लेकर पुलिसकर्मियों से उनकी बहस हो गई। हालांकि इंदौर कांग्रेस के जिला प्रभारी अवनीश भार्गव ने बीच-बचाव कर मामले को शांत किया।

11:52 AM, 27-Jan-2025

एमपी कांग्रेस ने तस्वीरें की शेयर

11:48 AM, 27-Jan-2025

राहुल-खरगे के महू आगमन को लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने एक्स पर लिखी बात
'मल्लिकार्जुन खड़गे जी और राहुल गांधी जी आप आज महू आ रहे हैं। महू में भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जन्मस्थली पर बने भव्य स्मारक को जरूर देखिए, जिसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बनवाया है। साथ ही बाबा साहब के स्मारक के सामने आंखे बंद करके प्रायश्चित भी जरूर कीजिए, क्योंकि आपने और आपकी पार्टी ने हमेशा बाबा साहब का अपमान किया। मध्यप्रदेश में आजादी के बाद दशकों तक कांग्रेस की सरकारें रहीं, लेकिन कांग्रेस ने उनके जन्म स्थान पर न तो कोई आयोजन किया और न ही कोई स्मारक बनाने की कल्पना की। मध्यप्रदेश में जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तब तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. सुंदर लाल पटवा जी ने महू में स्मारक का भूमि पूजन किया। इसके बाद कांग्रेस की सरकार आई और वहां काम रोक दिया गया। फिर पुनः भाजपा की सरकार आई और मैं मुख्यमंत्री बना तब हमने बाबा साहब के सम्मान में दिव्य और भव्य स्मारक का निर्माण कराया। मध्यप्रदेश में अब अंबेडकर महाकुंभ का आयोजन होता है, जिसमें बाबा साहब के हजारों अनुयायी आते हैं, जिनके रुकने, ठहरने एवं भोजन सहित अन्य समुचित व्यवस्थाओं का प्रबंध भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है।
 

11:26 AM, 27-Jan-2025

संविधान बचाने कांग्रेस का हर सदस्य तैयार: जीतू पटवारी

11:18 AM, 27-Jan-2025

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा स्वागत संदेश
 

11:11 AM, 27-Jan-2025

राहुल गांधी दिल्ली से महू के लिए रवाना
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी महू में आयोजित संविधान बचाओ रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली से रवाना हो गए हैं।

10:52 AM, 27-Jan-2025

कैसा रहेगा रूट
सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मध्यप्रदेश के महू का दौरा करेंगे। वह सुबह 11:10 बजे दिल्ली से विशेष उड़ान द्वारा इंदौर पहुंचेंगे और दोपहर 12:55 बजे हेलीकॉप्टर से महू के वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड पहुंचेंगे। दोपहर 1:30 से 3:30 तक "जय बापू, जय भीम, जय संविधान" जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 3:45 बजे बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्मारक पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। शाम 4:35 बजे हेलीकॉप्टर से इंदौर लौटकर 5:15 बजे दिल्ली के लिए विशेष उड़ान से रवाना होंगे। इस दौरे में संविधान और सामाजिक न्याय पर राहुल गांधी बात रखेंगे।

10:23 AM, 27-Jan-2025

09:54 AM, 27-Jan-2025

नवंबर 2022 में महू आए थे राहुल गांधी

09:48 AM, 27-Jan-2025

कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम समेत, कई मंत्री, विधायक और सांसद शामिल होंगे
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के इस आयोजन में शामिल होने के लिए देशभर से कई कांग्रेसी सांसद और विधायक भी महू आ रहे हैं। बड़े पैमाने पर होने जा रहे कांग्रेस के इस कार्यक्रम में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ ही कांग्रेस शासित राज्यों के कुछ मुख्यमंत्री, 8 से 10 मंत्री, लगभग 15 से ज्यादा सांसद और 150 से अधिक विधायक भी शामिल होंगे। इसी प्रकार कांग्रेस वर्किंग कमेटी के 31 सदस्य, सभी प्रदेशों के अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे।
 

09:40 AM, 27-Jan-2025

इंदौर से महू के बीच पूरा मार्ग बैनर और पोस्ट से पटा हुआ है। जगह-जगह कांग्रेस के नेताओं ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बड़े-बड़े होर्डिंग लगा रखे हैं। हवा में उड़ने वाले गुब्बारों से भी स्वागत किया जा रहा है।

09:32 AM, 27-Jan-2025

कांग्रेस नेता जयराम रमेश और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली से इंदौर के लिए निकल चुके हैं।

09:24 AM, 27-Jan-2025

09:10 AM, 27-Jan-2025

Congress Samvidhan Rally: कांग्रेस संविधान के लिए लड़ रही है…भाजपा इसके खिलाफ; मंच से बोले राहुल गांधी

इंदौर के समीप महू में आज कांग्रेस की जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा है। वेटरनरी कॉलेज में सभा के लिए तीन अलग-अलग डोम बनाए गए हैं। इसके साथ ही हेलिपेड भी तैयार किए हैं। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तीनों एक प्राइवेट प्लेन से सुबह इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें