मोदी जी ने नारी के साथ अन्याय खत्म किया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संस्कृत के तीन मंत्रों के जरिये भारत की पुरातन संस्कृति को प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि नारी तू नारायणी है। इस जग की पालनहारिणी। नारी व्यक्ति नहीं अहसास है। मां अन्नपूर्णा तू ही, वीणावादिनी तू ही। यह सोच, हमारे देश का है। जहां नारी का सम्मान होता है, वहां भगवान विराजते हैं। नारी का सम्मान सदियों से है। राम का नाम लेना है तो पहले सीता का नाम लेते हैं। पहले श्याम नहीं पहले राधे। गौरी पहले, शंकर बाद में। पहले लक्ष्मी फिर नारायण। यह भारतीय संस्कृति की विशेषता है। बीच में कार्यकाल कुछ ऐसा रहा कि बेटियों-मां का सम्मान कम हुआ। बेटियों को बोझ मान लिया गया। स्त्री को दूसरे दर्जे की नागरिक मान लिया गया। इस वजह से बहनों के साथ कई बार अन्याय हुआ। इस अन्याय को मोदी जी ने दूर किया।
यह सामाजिक क्रांति हैः वीडी शर्मा
बड़ी खेरमाई माता मंदिर पहुंचे शिवराज
भोपाल में लाडली बहना योजना के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होने के साथ ही 13 जगह बड़े आयोजन भी किए जाएंगे। इसके अलावा सभी वार्डों और ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके लिए महिलाओं को पीले चावल देकर आमंत्रित किया गया है। छह बजे जबलपुर में मुख्य कार्यक्रम है। प्रदेश की गरीब एवं मध्यम वर्ग की सवा करोड़ बहनों के जीवन में उजास लाने के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से एक-एक हजार रुपये उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर मुख्यालय से शाम छह बजे राज्य स्तरीय समारोह में बहनों से संवाद करेंगे और सिंगल क्लिक से राशि ट्रांसफर करेंगे।
सीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 1 करोड़ 25 लाख के करीब महिलाओं के आवेदन आए है। 1 करोड़ 20 लाख महिलाओं के खाते में एक रुपए पहुंच गए है। कुछ महिलाओं के खाते में प्रक्रिया रह गई है। उनको जल्द पूरा कर पैसा डाला जाएगा। सीएम ने कहा कि यह योजना चुनाव देखकर नहीं बनाई गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 के अंत में मुख्यमंत्री बनने के बाद बेटियों की शादी बोझ नहीं रहे, इसलिए हमने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना बनाई। 2006 में लाडली लक्ष्मी योजना बनाई। इस योजना का असर यह हुआ कि मध्य प्रदेश में सेक्श रेशो एक हजार लड़कों पर 956 लड़कियां पैदा हो रही हैं। अब बेटी के जन्म पर आनंद मनाया जाता है। महिलाओं को स्थानीय निकाय और नौकरी में आरक्षण दिया। आज इस कड़ी में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना जुड़ रही है। छोटी छोटी चीजों के लिए महिलाओं को परेशान होना पड़ता है। आज मेरा मुख्यमंत्री बनना सार्थक हो गया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज जबलपुर मुख्यालय से शाम 6 बजे राज्य स्तरीय समारोह में बहनों से संवाद करने के बाद सिंगल क्लिक से साथ लाडली बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे। लाडली बहनों के खातों में एक-एक हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ करने से पहले सीएम पूर्व सीएम उमा भारती का आशीर्वाद लेने उनके घर पहुंचे।
सीएम ने उमा के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। वहीं, उमा भारती ने कहा कि सबसे पहली लाडली बहना मैं हूं। सभी बहनें आज शिवराज जी पर आशीष की बरसात करें। इस दौरान सीएम ने भोपाल में लाडली बहनों के साथ पौधरोपण भी किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन उनके लिए बेहद खास है। आज का दिन सबसे सुखद और महत्वपूर्ण दिन है।