01:14 PM, 17-Jul-2022
भोपाल में दस राउंड की मतगणना के बाद भाजपा की मालती राय की बढ़त और बढ़ गई है। दावा किया जा रहा है कि 50 हजार से अधिक वोटों से मालती राय आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस की विभा पटेल पिछड़ गई है। भोपाल नगर निगम का पहला परिणाम भाजपा की झोली में गया। भाजपा प्रत्याशी करिश्मा मारण ने वार्ड नंबर तीन से जीत हासिल की है। हालांकि, घोषणा नहीं हुई है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी के भाई और वार्ड 78 के प्रत्याशी नीरज पचौरी पीछे चल रहे हैं। 38 वार्डों में भाजपा और 19 वार्डों में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। वहीं, एक वार्ड में निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी आगे है।
कोलार क्षेत्र के पांच वार्डों में मिले-जुले परिणाम दिख रहे हैं। वार्ड क्रमांक 80 में कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 81 में भाजपा, 82 में भाजपा, 83 में भाजपा, 84 में कांग्रेस और 85 में कांग्रेस आगे चल रही है।