फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Budget 2026 Live: सरकार ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण, सपा के विरोध के बाद कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

Mon, 09 Feb 2026 01:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

खास बातें

Uttar Pradesh Vidhan Mandal Budget Session Live Updates in Hindi: यूपी विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार यानी आज से शुरू हो गया। सत्र से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बात की। उन्होंने सरकार का एजेंडा बताया। सत्ता और विपक्ष दोनों अपनी-अपनी तैयारी के साथ सत्र में पहुंचे।
विज्ञापन
सदन में हंगामा करते विपक्षी विधायक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:40 PM, 09-Feb-2026

विधानसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

यूपी सरकार ने अपना आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। इस पर सपा के विरोध के बाद विधानसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। 

11:45 AM, 09-Feb-2026

सपा विधायकों ने सदन में किया जमकर हंगामा

पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार, सपा विधायकों ने सदन में जमकर हंगामा किया। गो बैक, गो बैक के नारे लगाए। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

11:23 AM, 09-Feb-2026

विपक्षी विधायक लगा रहे गो बैक, गो बैक के नारे

राज्यपाल ने कहा कि वर्ष 2017 से अब तक कुल 267 अपराधी मुठभेड़ में मारे गए। 977 अभियुक्तों को रासुका के तहत निरुद्ध किया गया। साथ ही माफिया अपराधियों से 04 हजार 137 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध रूप से अर्जित सम्पत्ति जब्त की जा चुकी है।

विज्ञापन
11:18 AM, 09-Feb-2026
विधान सभा में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का अभिभाषण - फोटो : UP Govt YT Channel

विधान सभा में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का अभिभाषण

उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के भाषण के साथ शुरू हुआ। विपक्षी विधायकों का हंगामा और नारेबाजी भी शुरू रही। राज्यपाल ने कहा कि राज्य में छह करोड़ लोगों को गरीबी से मुक्ति मिली है। प्रदेश में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति जारी है। नवंबर, 2019 से अब तक 129 अपराधियों को अलग-अलग अभियोगों में आजीवन कारावास अथवा अन्य अवधि के कारावास व अर्थदंड से दंडित कराया गया है। दो को मृत्युदंड की सजा हुई है।

10:54 AM, 09-Feb-2026

विधान मंडल डेमोक्रेसी का एक जरूरी पिलर

सीएम ने कहा कि विधान मंडल वाकई डेमोक्रेसी का एक जरूरी पिलर है। यह बातचीत से काम करती है, कार्यवाही में रुकावट डालकर नहीं। अगर कोई सदस्य कोई मुद्दा उठाना चाहता है, तो कार्यवाही में रुकावट डालना, एक तरह से, उन्हीं मुद्दों को कमज़ोर करने की कोशिश है जिन पर वे ध्यान खींचना चाहते हैं।

विज्ञापन
10:51 AM, 09-Feb-2026
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : UP Govt YT Channel

सदन में पेश किया जाएगा इकोनॉमिक सर्वे

सत्र से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि आज गवर्नर के भाषण के बाद उत्तर प्रदेश का इकोनॉमिक सर्वे भी सदन में पेश किया जाएगा। यह पहली बार है जब कोई राज्य सरकार अपनी इकोनॉमिक उपलब्धियां पेश कर रही है। हम यह बताना चाहेंगे कि हमने उत्तर प्रदेश को पिछड़ेपन से निकालकर भारतीय इकोनॉमी में एक बड़ी कामयाबी के तौर पर स्थापित किया है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों और लोगों को इन सभी बातों और उत्तर प्रदेश में इकोनॉमिक तरक्की के इस सफर के बारे में जानने का हक है। इन सभी पहलुओं को शामिल करते हुए इकोनॉमिक सर्वे रिपोर्ट भी आज सदन में पेश की जाएगी। मेरा मानना है कि यह रिपोर्ट गवर्नर के भाषण पर चर्चा के दौरान और बजट चर्चा के दौरान सभी सदस्यों के लिए अपने डेटा पेश करने और चर्चा करने के लिए एक ज़रूरी डॉक्यूमेंट होगी।

10:37 AM, 09-Feb-2026
सपा ने उठाया एसआईआर व फार्म-7 का मुद्दा - फोटो : अमर उजाला

सपा ने उठाया एसआईआर व फार्म-7 का मुद्दा

सपा विधायक जाहिद बेग एसआईआर व फार्म-7 के मुद्दे को लेकर विधानसभा पहुंचे। वह नारे लिखी तख्ती लेकर विधानसभा में नारेबाजी करते दिखे। 

10:31 AM, 09-Feb-2026
सपा विधायकों के साथ आराधना मिश्रा मोना - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा में हंगामे पर सपा को कांग्रेस का समर्थन

नेता विधान मंडल दल आराधना मिश्रा मोना ने सपा के साथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

10:25 AM, 09-Feb-2026
विधानसभा में सपा विधायकों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा में सपा विधायकों का प्रदर्शन

बजट सत्र से पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों और विधान परिषद सदस्यों ने विधानसभा स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 

10:17 AM, 09-Feb-2026
साइकिल से विधानसभा पहुंचे एमएलसी आशुतोष सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

साइकिल से विधानसभा पहुंचे एमएलसी आशुतोष सिन्हा

सपा से एमएलसी आशुतोष सिन्हा बजट सत्र में शामिल होने साइकिल से विधानसभा पहुंचे। वह वाराणसी मे मंदिर तोड़े जाने के मुद्दे को लेकर आए हैं। इसे वह प्रमुखता से उठाएंगे। 

10:13 AM, 09-Feb-2026

अभिभाषण के बाद निपटाए जाएंगे विधायी कार्य

राज्यपाल के अभिभाषण के बाद राज्य सरकार द्वारा विधायी कार्य भी निपटाए जाएंगे। मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही पूर्व एवं वर्तमान दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी जाएगी। बुधवार को राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी।

09:15 AM, 09-Feb-2026

UP Budget 2026 Live: सरकार ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण, सपा के विरोध के बाद कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

विधानमंडल का बजट सत्र की शुरुआत सोमवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से होगी। इस दौरान विपक्ष मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर), कोडीन कफ सिरप की तस्करी, विदेश नीति, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर राज्य सरकार को घेरने का अंदेशा लगाया जा रहा है। खासकर समाजवादी पार्टी के सदस्य अभिभाषण के दौरान इन मुद्दों को लेकर हंगामा कर सकते हैं। बजट सत्र को लेकर विधानभवन की सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त भी किए गए हैं।

इससे पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक और कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई। इसमें सभी दलों ने सदन को सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोग करने का आश्वासन दिया। सोमवार को वर्ष 2026 के पहले सत्र की शुरुआत राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' से होगी। इसके बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा अभिभाषण पढ़कर सुनाया जाएगा। इसमें राज्य सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी शामिल होगी। अभिभाषण के दौरान दोनों सदनों के सदस्य विधानसभा के मुख्य मंडप में मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें